Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Reading: उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान में एक दिवसीय संगोष्ठी का हुआ भव्य आयोजन, दिनकर, आचार्य शुक्ल सहित हिन्दी साहित्य की महान विभूतियों के योगदान को किया गया याद
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान में एक दिवसीय संगोष्ठी का हुआ भव्य आयोजन, दिनकर, आचार्य शुक्ल सहित हिन्दी साहित्य की महान विभूतियों के योगदान को किया गया याद
Trending Newsराज्य

उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान में एक दिवसीय संगोष्ठी का हुआ भव्य आयोजन, दिनकर, आचार्य शुक्ल सहित हिन्दी साहित्य की महान विभूतियों के योगदान को किया गया याद

news desk
Last updated: October 9, 2025 5:32 pm
news desk
Share
उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान संगोष्ठी 2025
उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान संगोष्ठी 2025
SHARE

उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान की ओर से 9 अक्टूबर दिन गुरुवार को हिन्दी भवन के निराला सभागार में एक दिवसीय संगोष्ठी का भव्य आयोजन किया गया.यह संगोष्ठी श्रीनारायण चतुर्वेदी, रामधारी सिंह दिनकर, रामकुमार वर्मा, रामचन्द्र शुक्ल, श्याम नारायण पाण्डेय एवं कुँवर चन्द्र प्रकाश सिंह की स्मृति को समर्पित रही.कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 10:30 बजे दीप प्रज्वलन एवं माँ सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण के साथ हुआ.

कार्यक्रम से पहले दीप प्रज्वलित करते सदस्य
कार्यक्रम से पहले दीप प्रज्वलित करते सदस्य

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान की प्रधान सम्पादक डॉ. अमिता दुबे ने सम्मानीय वक्ताओं पद्मश्री डॉ. विद्याविन्दु सिंह, साहित्यकार पद्मकांत शर्मा ‘प्रभात’, डॉ. राहुल पाण्डेय, डॉ. सूर्यप्रसाद दीक्षित, डॉ. रामकठिन सिंह एवं श्री शशि प्रकाश सिंह का स्वागत करते हुए स्मृति चिह्न एवं उत्तरीय भेंट कर सम्मानित किया.

अपने संबोधन में पद्मश्री डॉ. विद्याविन्दु सिंह ने श्रीनारायण चतुर्वेदी के संस्मरण साझा करते हुए कहा कि उनके सानिध्य में आने वाला हर व्यक्ति साहित्यकार बन जाता था. वहीं श्री पद्मकांत शर्मा ‘प्रभात’ ने दिनकर की कविताओं को अंग्रेज़ी शासन की क्रूरता के विरुद्ध तीखा प्रहार बताया और कहा कि उनकी रचनाओं में राष्ट्रवाद की चेतना मुखर रूप से व्यक्त होती है.

डॉ. राहुल पाण्डेय ने रामकुमार वर्मा को मयूरपंखी व्यक्तित्व बताते हुए कहा कि ‘उन्होंने कविता, नाटक, आलोचना सहित साहित्य की विविध विधाओं में योगदान दिया. उनकी कृतियों में भारतीय संस्कृति और राष्ट्रप्रेम की स्पष्ट झलक मिलती है.’
डॉ. सूर्यप्रसाद दीक्षित ने आचार्य रामचन्द्र शुक्ल की आलोचनात्मक दृष्टि और विशिष्ट निबंध शैली पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ‘उन्होंने कवि और समीक्षक के बीच सेतु का कार्य किया.’

संगोष्ठी के दौरान निर्मला देवी ने रामकुमार वर्मा की कृति ‘उत्तरायण’ से अंश प्रस्तुत किया, तनु मिश्रा ने दिनकर की प्रणभंग, सुकीर्ति तिवारी ने श्रीनारायण चतुर्वेदी के संस्मरण, जबकि अन्य साहित्यकारों द्वारा श्यामनारायण पाण्डेय, रामचन्द्र शुक्ल और कुँवर चन्द्र प्रकाश सिंह की रचनाओं का पाठ किया गया.

कार्यक्रम का संचालन करते हुए डॉ. अमिता दुबे ने सभी साहित्यकारों, विद्वानों एवं मीडिया प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया. यह आयोजन हिन्दी साहित्य की महान विभूतियों के योगदान को याद करने और उनकी परंपरा को नई पीढ़ी तक पहुँचाने का एक महत्वपूर्ण अवसर बना.

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: #AcharyaRamchandraShukla, #AmitaDubey, #Dinkar, #HindiBhavan, #HindiCulture, #HindiLiterature, #HindiSansthan, #indianpresshouse, #LiteraryEvent, #PrabhatSharma, #RamkumarVerma, #SAHITYA, #ShrinarayanChaturvedi, #Symposium, #UttarPradesh, #VidyaVinduSingh
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article अखिलेश का पलटवार मायावती के आरोपों पर अखिलेश यादव का पलटवार, कहा – ‘बहन जी ने जो कुछ भी कहा वो भाजपा के शब्द…’
Next Article मेरठ फौजी ने बहू पर फरसे से हमला किया खून से सना फरसा लेकर थाने पहुंचा फौजी बोला – ‘मैंने अपनी बहू को मार डाला!’ मेरठ में दिल दहला देने वाली वारदात

फीचर

View More

UAE vs ईरान: 120 साल पुरानी दुश्मनी बनी ‘विश्व युद्ध’ की आहट? होर्मुज के 3 द्वीपों का पूरा सच

दुबई/तेहरान। मिडिल ईस्ट में हालात बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं। ईरान पर अमेरिका और इजरायल की ओर से लगातार हमले…

By news desk 5 Min Read
AT1 बॉन्ड्स HDFC Bank विवाद

HDFC Bank Crisis Explained: AT1 Bonds का सच — क्यों HDFC Bank विवाद ने हिला दी “सेफ इन्वेस्टमेंट” की धारणा ?

नई दिल्ली:  भारत के सबसे बड़े निजी बैंक HDFC Bank में अचानक…

5 Min Read

अली खामेनेई से अली लारीजानी तक: ईरान के 6 शीर्ष चेहरे, जिन्हें गंवानी पड़ी जान

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजराइल की जंग को अब 18 दिन…

5 Min Read

विचार

View More
भारत–पाकिस्तान क्रिकेट राइवलरी

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ: क्या भारत–पाक मुकाबले से गायब हो गई वो अनिश्चितता?

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ : भारत–पाकिस्तान…

February 16, 2026

भाग-3 : सत्याग्रह का दार्शनिक आधार: टॉल्स्टॉय, गीता और जैन अहिंसा

वैश्विक गांधी: Mandela, King, Einstein ...गांधी…

February 5, 2026

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर विशेष : दक्षिण अफ़्रीका-अपमान, प्रतिरोध और सत्याग्रह का जन्म

1893 में जब महात्मा गांधी दक्षिण…

January 30, 2026

भाग–1 : दक्षिण अफ़्रीका से आधुनिक भारत तक… गांधी, नैतिक राजनीति और आज की प्रासंगिकता

गांधी — इतिहास नहीं, एक नैतिक…

January 28, 2026

मनोरंजन से वैचारिक हथियार तक… भारतीय सिनेमा में प्रोपेगेंडा का बदलता चेहरा

लोकतंत्र में सिनेमा कभी केवल मनोरंजन…

January 9, 2026

You Might Also Like

Trending Newsफीचर

UAE vs ईरान: 120 साल पुरानी दुश्मनी बनी ‘विश्व युद्ध’ की आहट? होर्मुज के 3 द्वीपों का पूरा सच

दुबई/तेहरान। मिडिल ईस्ट में हालात बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं। ईरान पर अमेरिका और इजरायल की ओर से लगातार हमले…

5 Min Read
Trending Newsराज्य

फैक्ट चेक: क्या देश में फिर लगेगा ‘युद्ध वाला लॉकडाउन’? सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का चौंकाने वाला सच

नई दिल्ली। क्या देश में फिर से लॉकडाउन लग सकता है? क्या सरकार इस पर कोई कदम उठाने जा रही…

4 Min Read
Trending Newsसियासी

“बीजू पटनायक पर विवादित बयान: BJP नेता घिरे, माफी मांगने पर मजबूर”

झारखंड के गोड्डा से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद निशिकांत दुबे अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते…

3 Min Read
Trending Newsक्राइम

“स्वयंभू बाबा अशोक खरात केस: गंदे कृत्यों के आरोपों के बीच बेटे से पूछताछ, क्या खुलेंगे राज?”

खुद को ‘भोंदू बाबा’ बताने वाले रेप के आरोपी स्वयंभू बाबा अशोक खरात के खिलाफ जांच तेज हो गई है।…

2 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?