Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: कानपुर के कुख्यात भूमाफिया व अधिवक्ता अखिलेश दुबे को कोर्ट से मिली राहत, रंगदारी के नए आरोपों में भी मिली जमानत
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > कानपुर के कुख्यात भूमाफिया व अधिवक्ता अखिलेश दुबे को कोर्ट से मिली राहत, रंगदारी के नए आरोपों में भी मिली जमानत
Trending Newsक्राइम

कानपुर के कुख्यात भूमाफिया व अधिवक्ता अखिलेश दुबे को कोर्ट से मिली राहत, रंगदारी के नए आरोपों में भी मिली जमानत

news desk
Last updated: October 9, 2025 11:38 am
news desk
Share
कानपुर भूमाफिया अखिलेश दुबे को जमानत
कानपुर भूमाफिया अखिलेश दुबे को जमानत
SHARE

कानपुर: पिछले एक माह से जेल में बंद भूमाफिया और अधिवक्ता अखिलेश दुबे को बड़ी राहत मिली है. कोतवाली में अधिवक्ता संदीप शुक्ला की ओर से दर्ज कराए गए रंगदारी के मुकदमे में विवेचक द्वारा बढ़ाई गई धाराओं में भी अखिलेश को अपर जिला जज प्रथम सुदामा प्रसाद की अदालत से जमानत मिल गई है. इससे उनके जल्द जेल से बाहर आने की चर्चाएं तेज हो गई हैं.

झूठे मुकदमे में फंसाने और रंगदारी मांगने का था आरोप

अधिवक्ता संदीप शुक्ला ने अखिलेश दुबे व पप्पू स्मार्ट समेत 10 नामजद लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी. आरोप था कि उन्होंने राजा ययाति के किले और लोक निर्माण विभाग की सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने वाले हिस्ट्रीशीटर पप्पू स्मार्ट के गिरोह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था. इससे रंजिश मानकर गिरोह के लोगों ने अखिलेश दुबे के साथ मिलकर उन्हें पॉक्सो एक्ट के दो झूठे मुकदमों में फंसा दिया और मुकदमे खत्म कराने के नाम पर 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी. प्रतिष्ठा बचाने के लिए उन्होंने एक लाख रुपये दिए, लेकिन इसके बावजूद आरोपियों ने धमकी देना नहीं छोड़ा.

इस मामले में पुलिस ने धारा 388, 504 और 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया था. अखिलेश को इस मुकदमे में 2 सितंबर को सेशन कोर्ट से जमानत मिल गई थी. बाद में विवेचक ने झूठा आरोप लगाने और झूठे साक्ष्य गढ़ने से संबंधित धारा 195 व 211 की बढ़ोतरी की थी. इसके बाद अखिलेश की ओर से दोबारा जमानत अर्जी दाखिल की गई, जिस पर सुनवाई के बाद अदालत ने उन्हें राहत दे दी.

कई मुकदमों में जमानत मिली, तीन मामलों में अब भी जेल में रहेंगे

अखिलेश दुबे के खिलाफ अब तक कुल पांच एफआईआर दर्ज हैं. इनमें से अधिवक्ता शैलेंद्र कुमार और संदीप शुक्ला के मुकदमों में उन्हें जमानत मिल चुकी है, जबकि भाजपा नेता रवि सतीजा और व्यापारी सुरेश पाल के मुकदमों में उनकी जमानत अर्जियां खारिज हो चुकी हैं. वक्फ की संपत्ति पर कब्जे से जुड़े मुकदमे में उनकी जमानत अर्जी पर सुनवाई 10 अक्टूबर को जिला जज की अदालत में होगी.

जानकारी के मुताबिक, विवेचना के दौरान कई मुकदमों में बाद में धाराओं की बढ़ोतरी की गई थी. रवि सतीजा के मुकदमे में दो बार तीन धाराएं जोड़ी गईं, जिससे अभियोजन को लाभ मिला और अखिलेश की जमानत अर्जी खारिज कर दी गई. वहीं सुरेश पाल के मुकदमे में भी धाराओं की बढ़ोतरी के बाद जमानत खारिज हो गई. लेकिन संदीप शुक्ला और शैलेंद्र कुमार के मामलों में बढ़ी धाराओं के बावजूद अखिलेश को जमानत मिल गई.

रवि सतीजा से संबंधित मुकदमे में अखिलेश की ओर से हाईकोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की गई है, जिस पर सुनवाई होनी है. वहीं सुरेश पाल वाले मुकदमे में एफआईआर निरस्त कराने की याचिका लंबित है, जिसकी सुनवाई 14 अक्टूबर को होगी. इसी मुकदमे में आरोपी लवी मिश्रा को 26 सितंबर को हाईकोर्ट से जमानत मिल चुकी है.

अदालत से दो मुकदमों में जमानत मिलने के बाद भी अखिलेश को तीन अन्य मामलों में जमानत न होने के कारण अभी जेल में रहना होगा.

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: #AdvocateCase, #AkhileshDubey, #BailOrder, #BreakingNews, #CourtNews, #CriminalCase, #ExtortionCase, #IndianLaw, #indianpresshouse, #Judiciary, #KanpurCourt, #KanpurNews, #LegalUpdate, #MafiaCase, #UPCrime, #UttarPradesh
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article जॉन ब्रिटास ने लगाए आरोप उपराष्ट्रपति की पहली बैठक में विपक्ष ने दिखाए गर्म तेवर! विपक्ष ने कहा – ‘सवालों से बच रही है सरकार’
Next Article राहुल गांधी पर मायावती का वार मायावती ने ‘I Love Muhammad’ विवाद को बताया राजनीतिक साजिश! किसके लिए कहा – ‘आज हाथ में संविधान लेकर घूमते…’  

फीचर

View More

3 लाख का iPhone खरीदें या भविष्य संवारें? एक फोन की कीमत में पढ़ाई, इलाज और कमाई के कितने रास्ते खुलेंगे, आंकड़े जानकर बदल जाएगी सोच

नई दिल्ली: नया महंगा iPhone बाजार में आते ही उसकी कीमत और फीचर्स को लेकर चर्चा शुरू हो जाती है।…

By vineet verma 10 Min Read

मानसून में घूमने का बना रहे हैं प्लान? पश्चिम बंगाल की ये 5 ऑफबीट जगहें बारिश में लगती हैं और भी खूबसूरत, समुद्र से पहाड़ तक मिलेगा सुकून

कोलकाता: मानसून आते ही पश्चिम बंगाल की प्राकृतिक खूबसूरती और निखर जाती…

4 Min Read

सीटी की धुन से होती है यहां लोगों की पहचान! मेघालय के इस गांव में नाम नहीं, हर शख्स की है अपनी खास ‘धुन’, सदियों पुरानी है अनोखी परंपरा

शिलांग: भारत में हजारों गांव अपनी अलग-अलग परंपराओं और पहचान के लिए…

4 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

Trending Newsसियासी

राजस्थान निकाय चुनाव में BSP का 19 सीटों पर कब्जा! मायावती ने जीत पर दी बधाई, बोलीं- सरकारी मशीनरी ने खेल न किया होता तो नतीजा और बेहतर होता

नई दिल्ली: राजस्थान में हुए निकाय चुनाव में बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने 19 सीटों पर जीत दर्ज की है।…

4 Min Read
Trending Newsबाजार

UPI पर चार्ज लगाने की अटकलों पर सरकार का बड़ा फैसला! ₹2,000 तक के भुगतान और RuPay डेबिट कार्ड पर नहीं लगेगी फीस

नई दिल्ली: यूपीआई भुगतान को लेकर चल रही शुल्क लगने की अटकलों के बीच सरकार ने स्थिति साफ कर दी…

3 Min Read
Trending Newsवर्ल्ड

Trump का बड़ा दावा- ईरान युद्ध खत्म होते ही ‘तेल की कीमतें तेजी से गिरेंगी’, अभी $108 के पार पहुंचा Brent

कच्चे तेल की कीमतों में लगातार तेजी के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। ट्रंप का…

4 Min Read
Trending Newsअन्य

भारत सरकार की रडार पर सोशल मीडिया! बच्चों की सुरक्षा पर अब होगा बड़ा एक्शन?

सोशल मीडिया की दुनिया में बच्चों की सुरक्षा को लेकर अब भारत सरकार ने अपना रुख साफ कर दिया है।…

3 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?