Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: “विकसित बिहार” का नारा देकर बीजेपी की ओर झुके पवन सिंह… दो दर्जन सीटों वाले इलाके में राजपूत-कुशवाहा वोट बैंक साधने की रणनीति?
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > “विकसित बिहार” का नारा देकर बीजेपी की ओर झुके पवन सिंह… दो दर्जन सीटों वाले इलाके में राजपूत-कुशवाहा वोट बैंक साधने की रणनीति?
Trending Newsराज्य

“विकसित बिहार” का नारा देकर बीजेपी की ओर झुके पवन सिंह… दो दर्जन सीटों वाले इलाके में राजपूत-कुशवाहा वोट बैंक साधने की रणनीति?

news desk
Last updated: October 1, 2025 11:33 am
news desk
Share
बीजेपी की ओर झुके पवन सिंह
बीजेपी की ओर झुके पवन सिंह
SHARE

बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने अपनी राजनीतिक सक्रियता तेज कर दी है. मंगलवार को उन्होंने लगातार तीन बड़ी राजनीतिक हस्तियों से मुलाकात कर सियासी हलचल बढ़ा दी. दिन की शुरुआत राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (RLSP) अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा से आशीर्वाद लेकर हुई. इसके बाद उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भेंट की और अंत में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की. इन तीनों बैठकों की तस्वीरें पवन सिंह ने एक्स (ट्विटर) पर साझा कीं और एक पोस्ट के ज़रिए अपना राजनीतिक संदेश भी दिया.

जाति राजनीति पर निशाना, विकास की बात

पवन सिंह ने लिखा— “तस्वीरें देखकर जातिवादी राजनीति करने वालों को तकलीफ़ हो रही होगी. लेकिन जो लोग विकसित बिहार का सपना देखते हैं, वो किसी भी हालत में पीछे नहीं हटेंगे.”


उन्होंने आगे कहा कि अमित शाह, जेपी नड्डा और उपेंद्र कुशवाहा ने उन्हें आशीर्वाद दिया है. अपने संदेश में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विजन को पूरा करने का प्रण दोहराते हुए लिखा— “आपका बेटा पवन बिहार के विकास के लिए पूरा पावर लगाएगा.”

राजनीतिक गलियारों में अब यह साफ हो चुका है कि पवन सिंह ने आधिकारिक तौर पर बीजेपी का दामन थाम लिया है. सूत्र बताते हैं कि बिहार बीजेपी प्रभारी विनोद तावड़े और वरिष्ठ नेता ऋतुराज सिन्हा की पहल पर पहले उन्हें उपेंद्र कुशवाहा से मिलवाया गया. कुशवाहा ने उन्हें न सिर्फ शुभकामनाएं दीं बल्कि समर्थन का भरोसा भी जताया. बताया जा रहा है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में पवन सिंह बीजेपी कार्यकर्ता के तौर पर सक्रिय भूमिका निभाएंगे.

अमित शाह से उनकी 30 मिनट की मुलाकात को भी बेहद अहम माना जा रहा है. राजनीतिक पर्यवेक्षकों के मुताबिक पवन सिंह की राजनीतिक नियुक्ति सिर्फ एक चेहरे की एंट्री नहीं, बल्कि सामाजिक समीकरणों को साधने की रणनीति है.

कराकाट से हार के बाद बदला समीकरण लगभग दो दर्जन सीटों पर असर की उम्मीद

लोकसभा चुनाव में पवन सिंह ने कराकाट से बतौर निर्दलीय उम्मीदवार ताल ठोकी थी, जबकि उपेंद्र कुशवाहा एनडीए उम्मीदवार थे. दोनों हार गए और सीट महागठबंधन के खाते में गई. अब माना जा रहा है कि बीजेपी में पवन की वापसी और कुशवाहा की मौजूदगी शाहाबाद और मगध क्षेत्र में एनडीए की पकड़ मजबूत कर सकती है.

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि पवन सिंह की एंट्री शाहाबाद और मगध की तकरीबन दो दर्जन सीटों को प्रभावित कर सकती है. आरा, बक्सर, रोहतास, कैमूर और जहानाबाद जैसे इलाकों में राजपूत और कुशवाहा वोटर्स के बीच चल रही दरार कम हो सकती है. पिछले विधानसभा चुनाव में यहां एनडीए को हार का सामना करना पड़ा था. माना जा रहा है कि पवन सिंह और उपेंद्र कुशवाहा की एकजुटता से सामाजिक समीकरण नए सिरे से बनेंगे और बीजेपी को सीधा फायदा होगा.

बिहार में अब चुनाव से पहले पवन सिंह की राजनीतिक पारी चर्चा का सबसे गर्म विषय बन चुकी है—निशाना किस पर है और अगला कदम क्या होगा, इस पर सबकी नजरें टिकी हैं.

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: #AmitShah, #BhojpuriStar, #Bihar, #BiharElection, #BiharPolitics, #BJP, #indianpresshouse, #JPnadda, #KushwahaVoteBank, #MagadhRegion, #PawanSingh, #PoliticalStrategy, #Politics, #RajputVoteBank, #ShahabadRegion, #UpendraKushwaha
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article स्वामी चैतान्यानंद सेक्स रैकेट चैट दुबई कनेक्शन ‘शेख को पार्टनर चाहिए’ चैट ने खोली पोल, धार्मिक चोले में छिपे अंतरराष्ट्रीय सेक्स रैकेट का मास्टरमाइंड निकला स्वामी चैतान्यानंद
Next Article लखनऊ जेल में पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति पर हमला अखिलेश यादव ने की गायत्री प्रजापति पर हमले की न्यायिक जाँच की मांग, यूपी की जेलों में पहले भी हो चुके हैं हादसे

फीचर

View More

Super El Nino Alert: मानसून की विदाई के बीच ‘सुपर अल नीनो’ का खतरा, 180 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी

भारत में दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई शुरू हो चुकी है, लेकिन मौसम वैज्ञानिकों की नजर अब प्रशांत महासागर पर टिक…

By news desk 6 Min Read

ब्रज से लेकर पूरे देश में गूंज रहे ‘राधे-राधे’ के जयकारे, जानिए क्यों मनाई जाती है जन्माष्टमी के ठीक 15 दिन बाद राधा जयंती

आज देश भर में श्रद्धा और उल्लास के साथ राधा अष्टमी का…

4 Min Read

गणेश चतुर्थी स्पेशल: क्या आप जानते हैं कि उत्तराखंड की इस गुफा में आज भी मौजूद है बप्पा का असली सिर?

हर साल देश भर में गणेश चतुर्थी का पावन पर्व बड़े ही…

5 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

EntertainmentTrending News

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स 2026: पहली बार दिल्ली से बाहर हो रहा है सिनेमा का सबसे बड़ा महाकुंभ, जानिए किसे मिला कौन सा पुरस्कार

भारतीय सिनेमा के इतिहास में आज का दिन एक नए और ऐतिहासिक अध्याय के रूप में दर्ज हो रहा है।…

3 Min Read
Trending Newsखेल

IND vs JPN: आखिरी ओवर में वाइड पर मचा घमासान, अंपायर से भिड़े श्रेयस-अक्षर, फिर बदला फैसला

भारत और जापान के बीच मंगलवार को खेला गया ऐतिहासिक टी20 मुकाबला नतीजे से ज्यादा टीम इंडिया के लिए एक…

4 Min Read
Trending Newsसियासी

जमुई कांड में एनकाउंटर के बाद सियासी घमासान, संजय राउत ने बिहार सरकार पर साधा निशाना

बिहार के जमुई में नाबालिग छात्रा से कथित बदसलूकी के मामले में पुलिस की कार्रवाई के बाद अब इस घटना…

5 Min Read
Trending Newsबाजार

TRAI का बड़ा फैसला: अब बिना इंटरनेट के सस्ते रिचार्ज का रास्ता साफ, सिर्फ कॉलिंग और SMS वाले प्लान लाना अनिवार्य!

क्या आप भी उन लोगों में से हैं जो अपने मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल बेहद कम करते हैं या…

4 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?