Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: अखिलेश यादव ने की गायत्री प्रजापति पर हमले की न्यायिक जाँच की मांग, यूपी की जेलों में पहले भी हो चुके हैं हादसे
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > अखिलेश यादव ने की गायत्री प्रजापति पर हमले की न्यायिक जाँच की मांग, यूपी की जेलों में पहले भी हो चुके हैं हादसे
Trending Newsराज्य

अखिलेश यादव ने की गायत्री प्रजापति पर हमले की न्यायिक जाँच की मांग, यूपी की जेलों में पहले भी हो चुके हैं हादसे

news desk
Last updated: October 1, 2025 1:10 pm
news desk
Share
लखनऊ जेल में पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति पर हमला
लखनऊ जेल में पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति पर हमला
SHARE

लखनऊ जिला कारागार में मंगलवार शाम उस समय हड़कंप मच गया जब भूतपूर्व विधायक और सपा नेता गायत्री प्रजापति पर एक कैदी ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया. इस हमले में गायत्री के सिर से खून बहने लगा, जिसके बाद जेल में अफरा-तफरी मच गई और उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया.

कैसे हुआ हमला ?

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम करीब साढ़े छह बजे उन्होंने अस्पताल में सफाई करने वाले कैदी विश्वास को पानी लाने के लिए बुलाया था. देर होने पर गायत्री ने उसे कुछ कह दिया, जिसके बाद विश्वास आग-बबूला हो उठा और उसने पास में रखी लोहे की रॉड से गायत्री के सिर पर ताबड़तोड़ कई वार कर दिए. अचानक हुए इस हमले से गायत्री लहूलुहान होकर चीखने लगे. गायत्री पर हमला होते देख अन्य कैदी मौके पर दौड़े और हमलावर को पकड़ लिया.
जेलकर्मियों ने भी तुरंत हस्तक्षेप किया और डॉक्टर को बुलाया. प्राथमिक उपचार के बाद गायत्री की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जेल की एंबुलेंस से केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर भेजा गया.
गौरतलब है कि गायत्री प्रजापति लंबे समय से बीमारियों के चलते जेल अस्पताल में भर्ती थे.
घटना की सूचना मिलते ही जेल अधीक्षक आरके जायसवाल, जेलर और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे. वहीं, केजीएमयू पहुंचने के बाद गायत्री की पत्नी और भारी संख्या में समर्थक भी ट्रॉमा सेंटर में जुट गए.

अखिलेश यादव ने की न्यायिक जाँच की मांग

गायत्री प्रजापति पर हुए हमले के बाद समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सरकार पर निशाना साधते हुए न्यायिक जाँच की मांग की है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि ‘भूतपूर्व विधायक व उप्र सरकार में मंत्री रहे गायत्री प्रजापति पर जेल में हुए जानलेवा हमले की निष्पक्ष न्यायिक जाँच हो.उप्र में कहीं भी, कोई भी सुरक्षित नहीं है.’

जेल प्रशासन का पक्ष

वहीं जिला कारागार के वरिष्ठ अधीक्षक आरके जायसवाल ने मीडिया को बताया कि गायत्री और सफाईकर्मी बंदी के बीच कहासुनी हो गई थी. इसी दौरान बंदी ने रॉड से प्रहार कर दिया. हालांकि उन्हें गंभीर चोट नहीं आई है, चोट मामूली थी . बेहतर ट्रीटमेंट के लिए उन्हें केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर भेज दिया गया है. वहां इलाज शुरू कर दिया है. डॉक्टरों ने गायत्री की हालत खतरे से बाहर बताई है.

पिछले कुछ समय से यूपी जेल में हुए बड़े हादसे

पिछले कुछ वर्षों में यूपी की जेलों में कई बड़े और चौंकाने वाले हादसे सामने आए हैं. 2018 में मुन्ना बजरंगी की हत्या और 2024 में मुख्तार अंसारी की मौत ने जेल सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े किए. इसके अलावा, जौनपुर के बक्शा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर निवासी कृष्णा यादव उर्फ ‘पुजारी’ को 11 फरवरी 2021 की रात करीब 8 बजे पुलिस और एसओजी की टीम छिनैती के एक मामले में पूछताछ के लिए घर से उठाकर ले गई थी. आरोप है कि थाने ले जाकर उसे बेरहमी से पीटा गया, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई. इसी तरह, कुख्यात अपराधी अक्षय सोलंकी, जो कई हत्याकांडों में शामिल था, जेल के भीतर ही गैंगवार में मारा गया. प्रतिद्वंद्वी गिरोह के बदमाशों ने जेल में हथियार तस्करी कर अंदर पहुँचाए और उस पर 50 से अधिक गोलियां चलाईं. इस घटना में एक अन्य बंदी राजेश शर्मा उर्फ टोण्टा भी घायल हुआ था, जिसकी बाद में 2016 में जेल के बाहर हत्या कर दी गई. इन मामलों में जेल स्टाफ की मिलीभगत और सुरक्षा व्यवस्था की भारी चूक को लेकर कई गंभीर आरोप लगे हैं.

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: #AmitShah, #BhojpuriStar, #BiharElections, #BiharPolitics, #BJP, #Election2025, #indianpresshouse, #JPnadda, #KushwahaVoteBank, #MagadhRegion, #PawanSingh, #PoliticalStrategy, #RajputVoteBank, #ShahabadRegion, #UpendraKushwaha, #ViksitBihar
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article बीजेपी की ओर झुके पवन सिंह “विकसित बिहार” का नारा देकर बीजेपी की ओर झुके पवन सिंह… दो दर्जन सीटों वाले इलाके में राजपूत-कुशवाहा वोट बैंक साधने की रणनीति?
Next Article एशिया कप 2025 एशिया कप 2025 फाइनल की जीत के बाद भी भारतीय टीम ट्रॉफी से वंचित, नकवी ने ठुकराई बीसीसीआई की अपील!

फीचर

View More

26 सितंबर की रात आसमान में दिखेगा खास चांद, जानिए Harvest Moon क्यों कहलाता है फसल का चांद

नई दिल्ली: सितंबर की पूर्णिमा को खास माना जाता है और इसे Harvest Moon यानी फसल का चांद कहा जाता…

By vineet verma 8 Min Read

टीएन शेषन: जब चुनाव आयोग के फैसलों से बदल गया चुनावी अनुशासन, बूथ कैप्चरिंग से आचार संहिता तक ऐसे दिखाई सख्ती

नई दिल्ली। भारतीय चुनाव व्यवस्था में कुछ नाम ऐसे हैं, जिनका जिक्र…

8 Min Read

रेगिस्तान के धोरों में उगा ‘सोने का पेड़’: महज 200 रुपये के पौधे ने बाड़मेर के किसान को बना दिया लखपति, क्या आपने देखा यह चलता-फिरता बैंक?

रेगिस्तान की तपती धरती अब सिर्फ बंजर जमीन की दास्तान नहीं कहती,…

4 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

Trending Newsवर्ल्ड

‘शरीर के सारे अंग ठीक हैं…’: न्यूयॉर्क में ईरान के राष्ट्रपति ने सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई के जिंदा होने का दिया सबूत; अमेरिकी दावों को किया खारिज

न्यूयॉर्क। ईरान के सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई की सेहत और उनके जिंदा होने को लेकर उठ रहे सवालों के बीच…

3 Min Read
Trending Newsसियासी

SIR विवाद के बीच ममता बनर्जी की विपक्षी नेताओं से बातचीत, राहुल गांधी से इंडिया ब्लॉक की बैठक बुलाने का आग्रह

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर जारी राजनीतिक विवाद के बीच विपक्षी दलों के बीच संपर्क बढ़ता दिखाई दे…

5 Min Read
Trending Newsखेल

Asian Games 2026: ईरान से 2018 का हिसाब चुकता, भारत की बेटियों ने जीता कबड्डी में चौथा गोल्ड

भारतीय महिला कबड्डी टीम ने एशियन गेम्स में एक बार फिर अपना दबदबा कायम कर लिया है। भारत ने शनिवार…

3 Min Read
Trending Newsसियासी

आखिर कौन थे राम गोविंद चौधरी, जिनके निधन से सपा में शोक? 8 बार विधायक से नेता प्रतिपक्ष तक ऐसा रहा लंबा सियासी सफर

बलिया: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी का शुक्रवार रात…

4 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?