Sign In
  • My Bookmarks
IPress House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Reading: बिहार की राजनीति में हुई ‘शिल्पी रेप और मर्डर’ केस की एंट्री, पीके ने की सम्राट चौधरी की गिरफ्तारी की मांग
Share
IPress HouseIPress House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
IPress House > Blog > Trending News > बिहार की राजनीति में हुई ‘शिल्पी रेप और मर्डर’ केस की एंट्री, पीके ने की सम्राट चौधरी की गिरफ्तारी की मांग
Trending Newsसियासी

बिहार की राजनीति में हुई ‘शिल्पी रेप और मर्डर’ केस की एंट्री, पीके ने की सम्राट चौधरी की गिरफ्तारी की मांग

news desk
Last updated: September 29, 2025 5:33 pm
news desk
Share
बिहार की राजनीति में शिल्पी रेप और मर्डर केस की एंट्री
बिहार की राजनीति में शिल्पी रेप और मर्डर केस की एंट्री
SHARE

बिहार की राजनीति में आरोपों का बम फोड़ने वाले प्रशांत किशोर ने सूबे के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी पर एक बार फिर बड़ा आरोप लगाया है. ये आरोप उस घटना से जुड़ता है जिसने लगभग 26 साल पहले बिहार की राजनीति को झकझोर कर रख दिया था. पीके ने डिप्टी सीएम और बीजेपी नेता सम्राट चौधरी पर ऐसे आपराधिक आरोप लगाए हैं जिसने पूरे बिहार में हलचल मचा दी है. एक के बाद आरोपों के बाद अब सम्राट चौधरी बुरी तरह फंसते नजर आ रहे हैं.

पीके ने प्रेस कांफ्रेंस में सम्राट चौधरी पर गंभीर आरोप लगाते हुए, पटना के 1999 के हाई प्रोफाइल शिल्पी-जैन और गौतम सिंह रेप-मर्डर केस को एक बार फिर सियासत के केंद्र में ला दिया. इस बहुचर्चित मामले को सीधा डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी से जोड़ते हुए पीके ने कहा कि ‘इस मामले में कई बड़े नाम आरोपी के रूप में दर्ज थे और उनमें सम्राट चौधरी का नाम भी शामिल था’. उन्होंने सवाल उठाया कि “सीबीआई जांच के दौरान क्या सम्राट चौधरी का सैंपल लिया गया? उनकी भूमिका आज भी संदिग्ध बनी हुई है.”

पीके का यह बयान सामने आते ही बिहार की राजनीति में हलचल मच गई है. क्यों 1999 में जब शिल्पी गौतम मर्डर केस हुआ था तब भी ये हत्याकांड राज्य की राजनीति का केन्द्र बन गया था.

क्या था शिल्पी-गौतम रेप-मर्डर केस ?

मिस पटना का खिताब जीत चुकीं शिल्पी जैन, पटना के वीमेंस कॉलेज की मेधावी छात्रा थीं. उनके पिता उज्जवल कुमार जैन शहर के नामचीन कपड़ा कारोबारी थे. वहीं दूसरी ओर, शिल्पी के करीबी मित्र रहे गौतम सिंह आरजेडी की युवा शाखा से जुड़े हुए थे. जिनकी राजनीति में आगे जाने की काफी महत्वाकांक्षा थी.
पर 3 जुलाई 1999 को पटना के एक सरकारी क्वार्टर के गैराज में सफेद मारुति कार से दोनों की अर्धनग्न लाशें बरामद हुईं थीं, जिसके बाद यह बिहार का सबसे चर्चित पॉलिटिकल मर्डर मिस्ट्री केस बन गया था. इस मामले के आरोपियों में साधु यादव समेत कई बड़े नाम शामिल थे. सम्राट चौधरी का नाम भी इसी सूची में दर्ज था. आशंका जताई गई थी कि शिल्पी के साथ कई लोगों ने पहले रेप किया फिर उसकी और गौतम की हत्या कर दी गई. इस मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी गई थी. लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला है.

अब पीके ने बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी पर सिलसिलेवार गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें पद से हटाने और गिरफ्तार करने की मांग की है.

सम्राट चौधरी पर पहले भी आरोप लगा चुके है पीके

प्रशांत किशोर ने यह भी आरोप लगाया है कि सम्राट चौधरी 1995 के तारापुर सामूहिक हत्याकांड के अभियुक्त रहे हैं. उन्होंने कोर्ट से राहत पाने के लिए गलत उम्र का दस्तावेज़ पेश किया था. पीके के मुताबिक, सम्राट ने उस समय खुद को 14-15 साल का दिखाया, जबकि 2020 के चुनावी हलफनामे के हिसाब से उनकी उम्र 1995 में 26 साल बनती है.
पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रशांत किशोर ने कहा – “छह लोगों की हत्या का अभियुक्त उपमुख्यमंत्री बना हुआ है, जो संविधान का अपमान है. जिसको जेल में होना चाहिए, वो सत्ता की कुर्सी पर बैठा है.”

सम्राट चौधरी की मुश्किलें !

अब पीके ने नीतीश कुमार से सम्राट चौधरी पर कार्रवाई की मांग करते हुए चेतावनी है दी कि अगर कदम नहीं उठाया गया तो जन सुराज पार्टी राज्यपाल, प्रधानमंत्री और अदालत का दरवाज़ा खटखटाएगी. ऐसे में अब माना जा रहा है कि आने वाले समय में सम्राट चौधरी की मुश्किलें और भी बढ़ने वाली हैं. आगामी विधानसभा चुनाव के पहले यह बीजेपी के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है.

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: #AssemblyElections, #Bihar, #BiharElection2025, #BiharPolitics, #BJP, #BreakingNews, #CBIInvestigation, #HighProfileCase, #IndiaNews, #indianpresshouse, #PKPressConference, #PoliticalControversy, #PoliticalScandal, #PrashantKishor, #RapeAndMurder, #SamratChaudhary, #ShilpiMurderCase
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article हत्या का आरोपी और उसका दोस्त गिरफ्तार हापुड़: बीमा रकम हड़पने के लिए माता,पिता और पत्नी की हत्या? संदेह होने पर बीमा कंपनी ने किया पुलिस को अलर्ट!आरोपी गिरफ्तार
Next Article लद्दाख हिंसा में मारे गये पूर्व सैनिक त्सेवांग थारचिन लद्दाख हिंसा में मारे गए लोगों में कारगिल युद्ध में शामिल त्सेवांग की भी मौत, पिता बोले-“पाकिस्तानी ना मार सके, अपनी ही फोर्स ने मार दिया”

फीचर

View More
एपस्टीन फाइल्स में बिल गेट्स

एपस्टीन फाइल्स में बिल गेट्स! मेलिंडा ने तोड़ी चुप्पी, पैंडेमिक सिमुलेशन से लेकर भारत को “लैबोरेटरी” बनाने तक – गेट्स का गन्दा खेल

कुछ हफ्ते पहले अमेरिकी न्याय विभाग ने एक बम फोड़ दिया। जेफरी एपस्टीन - वो शख्स जिसका नाम सुनते ही…

By Gopal Singh 8 Min Read
नोम चोमस्की एपस्टीन विवाद

वह विचारक जिसने सिखाया ‘हर चीज़ पर शक करो’, खुद किस सच से भागता रहा? एपस्टीन चोमस्की के रिश्तों के खुलासों से क्यों हिल गए लेफ्टिस्ट ?

कल्पना कीजिए—आप दशकों तक किसी को अपना वैचारिक मार्गदर्शक मानते रहे। उसकी…

9 Min Read

क्या अमेरिका इज़रायल के कब्जे में है? जॉनी किर्क हत्याकांड में खुल रहे हैं चौंकाने वाले राज, पत्नी भी मोसाद एजेंट?

हाल के दिनों में मोसाद के एजेंटों को लेकर चर्चाएं तेज़ हैं।…

5 Min Read

विचार

View More

भाग-3 : सत्याग्रह का दार्शनिक आधार: टॉल्स्टॉय, गीता और जैन अहिंसा

वैश्विक गांधी: Mandela, King, Einstein ...गांधी का प्रभाव भारत की…

February 5, 2026

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर विशेष : दक्षिण अफ़्रीका-अपमान, प्रतिरोध और सत्याग्रह का जन्म

1893 में जब महात्मा गांधी दक्षिण…

January 30, 2026

भाग–1 : दक्षिण अफ़्रीका से आधुनिक भारत तक… गांधी, नैतिक राजनीति और आज की प्रासंगिकता

गांधी — इतिहास नहीं, एक नैतिक…

January 28, 2026

मनोरंजन से वैचारिक हथियार तक… भारतीय सिनेमा में प्रोपेगेंडा का बदलता चेहरा

लोकतंत्र में सिनेमा कभी केवल मनोरंजन…

January 9, 2026

लोकतंत्र या नियंत्रित व्यवस्था? रूस-चीन की राह पर चलती भारत और संघ की अदृश्य रणनीति!

एक समय देश में कांग्रेस पार्टी…

December 15, 2025

You Might Also Like

क्लाइमेट चेंज और ह्यूमिडिटी का असर
Trending Newsलाइफस्टाइल

क्लाइमेट चेंज और ह्यूमिडिटी का असर! सेशेल्स में फैला ‘चिकनगुनिया इन्फेक्शन’, एक्सपर्ट्स ने दी चेतावनी

अगर आप नीले समंदर और सफेद रेत वाले सेशेल्स(Seychelles) के द्वीपों पर अपनी अगली छुट्टियों की प्लानिंग कर रहे हैं,…

3 Min Read
OpenAI ने लॉन्च किया अब तक का सबसे तेज़ AI मॉडल!
Trending Newsअन्य

कोडिंग की दुनिया में ‘स्पार्क’ का धमाका: OpenAI ने लॉन्च किया अब तक का सबसे तेज़ AI मॉडल!

अगर आप कोडिंग करते में दिलचस्पी रखते हैं, तो तैयार हो जाइए। OpenAI ने अपना नया मॉडल GPT-5.3-Codex-Spark लॉन्च कर…

2 Min Read
Trending Newsखेल

टी-20 विश्व कप में उलटफेर का दौर, छोटी टीमें दे रहीं कड़ी टक्कर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को हराया

टी-20 विश्व कप में इस बार जबरदस्त रोमांच देखने को मिल रहा है। तथाकथित छोटी टीमें बड़े क्रिकेट राष्ट्रों को…

2 Min Read
Trending Newsराज्य

महोबा में मिड-डे मील पर सवाल, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप

सोशल मीडिया पर कब क्या वायरल हो जाए, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है। इन दिनों उत्तर प्रदेश के महोबा जिले…

1 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?