Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: अमेरिका के यूटर्न के बाद दोराहे पर खड़ा है यूक्रेन… अब रूस से कैसे निपटेंगे जेलेंस्की ?
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Latest News > अमेरिका के यूटर्न के बाद दोराहे पर खड़ा है यूक्रेन… अब रूस से कैसे निपटेंगे जेलेंस्की ?
Latest NewsTrending News

अमेरिका के यूटर्न के बाद दोराहे पर खड़ा है यूक्रेन… अब रूस से कैसे निपटेंगे जेलेंस्की ?

news desk
Last updated: August 18, 2025 8:35 am
news desk
Share
डोनाल्ड ट्रम्प, पुतिन और ज़ेलिंसकी
डोनाल्ड ट्रम्प, पुतिन और ज़ेलिंसकी
SHARE

पिछली बार की वार्ता की कड़वाहट को पीते हुए एक बार फिर से यूक्रेनी राष्ट्रपति ब्लादिमीर जेलेंस्की व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मुलाकात करने वाले हैं, पर इस बार जेलेंस्की अकेले नहीं हैं. इस बैठक में ब्रिटेन और इटली के प्रधानमंत्री और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैंक्रो सहित कई यूरोपीय नेता शामिल होंगे.

लेकिन इस बैठक से ठीक पहले ट्रंप ने कुछ ऐसा कह दिया है, जिससे युद्ध विराम पर शांति समझौता होना फिर से मुश्किल लग रहा है. ट्रंप ने अपना रूख साफ़ करते हुए कहा है कि यूक्रेन को क्रीमिया वापस लेना भूल जाना चाहिए और नाटो में शामिल होने की महत्वाकांक्षा छोड़ देनी चाहिए. ट्रंप का ये बयान ऐसे वक्त में आया है, जब पिछले दिनों उन्होनें रूसी राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात की थी, जिसमें जेलेंस्की को शामिल नहीं किया गया था. ऐसे में ट्रंप के इस नये बयान को यूक्रेन के साथ अमेरिका का विश्वासघात माना जा रहा है.

क्या ट्रंप ने दिया यूक्रेन को धोखा ?

जिस तरह से बीच युद्ध में अमेरिका जेलेंस्की पर युद्ध रोकने के लिए दबाव बना रहा है. इससे कई सवाल भी खड़े हो रहे हैं. क्योंकि फरवरी 2022 में शुरू हुआ, तब अमेरिका ने यूक्रेन से राजनीतिक और सैन्य समर्थन का वादा किया था. यूक्रेन की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का समर्थन किया था. इसके साथ ही अमेरिका ने नाटो और यूरोपीय संघ के साथ मिलकर रूस पर कड़े आर्थिक प्रतिबंध लगाने का भी वादा किया था.

हालांकि अमेरिका ने स्पष्ट किया था कि वह रूस के साथ सीधे युद्ध में प्रवेश नहीं करेगा पर उसने यूक्रेन को जितना भी आवश्यक समर्थन होगा वो देगा. जनवरी 2022 में अमेरिकी विदेश सचिव एंटनी ब्लिंकन और यूक्रेन के अधिकारियों ने स्पष्ट कहा था कि रूस-यूक्रेन युद्ध के मामले में किसी भी वार्ता में यूक्रेन की भागीदारी के बिना कोई निर्णय नहीं होगा. लेकिन अब ट्रंप के सुर बदल गए हैं.

क्यों शुरू हुआ था रूस-यूक्रेन युद्ध ?

फरवरी 2022 में शुरू हुआ यह भीषण रूस-यूक्रेन युद्ध के कई ऐतिहासिक और तात्कालिक कारण थे. ताजा विवाद के पीछे एक बड़ा कारण 2014 में क्रीमिया पर रूस का अधिकार कर लेना था.

इसके बाद 2022 में यूक्रेन ने नाटो में शामिल होने की घोषणा की. यूक्रेन के इस निर्णय को रूस ने अपने लिए खतरे के रूप में देखा. क्योंकि इससे अमेरिका, यूक्रेन में सैन्य बेस स्थापित करने की पहुंच पा जाता. जो रूस के व्यापारिक मार्गों और देश की सुरक्षा के लिए संभावित खतरा था.

रूस ने यूक्रेन को नाटो में शामिल न होने की चेतावनी दी थी. पर अमेरिका और जेलेंस्की के बीच बढ़ती करीबी को देखकर, फरवरी 2022 में पूर्वी यूक्रेन के क्षेत्र डोनेट्स्क और लुहान्स्क को स्वतंत्र देश की मान्यता दे दी औऱ उसके तुरंत बाद 24 फरवरी 2022 को “Special Military Operation” घोषित कर यूक्रेन पर आक्रमण कर दिया. इसके पीछे रूस ने तर्क दिया कि यह कदम “यूक्रेन का सैन्यीकरण रोकने और रूसी भाषी लोगों की रक्षा” के लिए है.

अमेरिका के इस यू टर्न का क्या है कारण ?

अमेरिका का कहना है कि रूस-यूक्रेन युद्ध में उसने भारी मात्रा में यूक्रेन को हथियार, आर्थिक मदद और अंतरराष्ट्रीय समर्थन दिया है, पर युद्ध ज्यादा लंबा खिंच रहा है. दूसरी तरफ मीडिल ईस्ट से लेकर एशिया तक कई वॉर फ्रंट पर तनाव की स्थिति है. दूसरी तरफ टैरिफ नीति को लेकर भी अमेरिका पर वैश्विक दवाब है. ऐसे में ट्रंप की कोशिश है कि यूक्रेन रूस के बीच का युद्ध जल्द से जल्द खत्म हो. इस पूरी परिस्थिति में जेलेंस्की चारों तरफ से घिर गए हैं. क्योंकि जिन कारणों को लेकर जेलेंस्की रूस से उलझे थे उन्हे से कुछ भी अभी तक उनके हाथ नहीं लगा है.

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: #BreakingNews, #EuropePolitics, #Geopolitics, #GlobalNews, #indianpresshouse, #InternationalRelations, #NATO, #Putin, #RussiaUkraineConflict, #RussiaVsUkraine, #TrumpStatement, #UkraineWar, #USPolitics, #USUkrainePolicy, #WarCrisis, #Zelensky
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article BJP विधायक ने मांगी रंगदारी बीजेपी विधायक पर लगा कंस्ट्रकशन कंपनी से रंगदारी मांगने का आरोप, पीड़ित ने पुलिस से लगायी गुहार!
Next Article क्या असम सरकार एक फैक्ट्री के लिए अदाणी ग्रुप को पूरा जिला दे रही है? सुनवाई के दौरान क्यों भड़के जज? 

फीचर

View More

शिमला-मनाली से हो गए बोर? हिमाचल का ये छुपा हुआ स्वर्ग बना सकता है आपकी ट्रिप यादगार, दोस्तों संग जरूर करें एक्सप्लोर

नई दिल्ली: अगर इस बार छुट्टियों में शिमला और मनाली जैसी भीड़भाड़ वाली जगहों की बजाय किसी शांत, प्राकृतिक और…

By vineet verma 3 Min Read

शिमला की भीड़ से दूर चाहिए सुकून? एक बार घूम आइए मटियाना, सेब के बागों से लेकर पहाड़ों के नजारे जीत लेंगे दिल

शिमला: अगर आप पहाड़ों की खूबसूरती का आनंद लेना चाहते हैं, लेकिन…

3 Min Read

Success Story : किसान के बेटे पृथ्वी संघानी ने रचा इतिहास, ऑटोपायलट सिस्टम से भारत की अंतरिक्ष उड़ान को दी नई दिशा

नई दिल्ली । भारत के पहले निजी ऑर्बिटल रॉकेट 'विक्रम-1' (Vikram-1) की…

4 Min Read

विचार

View More

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की दस्तक हो चुकी है।…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ: क्या भारत–पाक मुकाबले से गायब हो गई वो अनिश्चितता?

रिंकू का ओवर और राइवलरी का…

February 16, 2026

You Might Also Like

Trending Newsखेल

18 साल की अनाहत सिंह ने रचा इतिहास, वर्ल्ड जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप जीतकर तोड़ा मिस्र का 16 साल पुराना दबदबा

भारत की युवा स्क्वैश सनसनी अनाहत सिंह (Anahat Singh) ने कनाडा में आयोजित वर्ल्ड स्क्वैश जूनियर चैंपियनशिप (World Squash Junior…

2 Min Read
Trending Newsसियासी

NEET धांधली: तेज प्रताप यादव की आधी रात को कोर्ट में पेशी, 14 दिन के लिए भेजे गए जेल; बिहार में बवाल

बिहार में NEET-UG परीक्षा धांधली को लेकर चल रहा विवाद अब उग्र राजनीतिक रूप ले चुका है। शनिवार को NEET…

3 Min Read
Trending Newsखेल

UP T20 League: मिनी ऑक्शन के बाद सभी 6 टीमों का फाइनल स्क्वाड घोषित, 14 अगस्त से मचेगा क्रिकेट का घमासान

उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (UPCA) द्वारा आयोजित यूपी टी-20 लीग के चौथे सीजन की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। मिनी…

4 Min Read
Trending Newsसियासी

NEET विवाद: संकट में शिक्षा मंत्रालय! पीएम मोदी ने क्यों खेला प्रह्लाद जोशी पर दांव? जानिए 4 बड़ी वजहें

देशभर में NEET-UG परीक्षा में हुई धांधली को लेकर छात्रों का गुस्सा चरम पर है। स्थिति की गंभीरता को देखते…

3 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?