Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: लखनऊ में पाकिस्तानी हैंडलर की खौफनाक साजिश! पुलिस या फौजी की हत्या का था प्लान, 3 लाख की सुपारी और 20 कारतूस के साथ 3 गिरफ्तार
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Latest News > लखनऊ में पाकिस्तानी हैंडलर की खौफनाक साजिश! पुलिस या फौजी की हत्या का था प्लान, 3 लाख की सुपारी और 20 कारतूस के साथ 3 गिरफ्तार
Latest Newsक्राइम

लखनऊ में पाकिस्तानी हैंडलर की खौफनाक साजिश! पुलिस या फौजी की हत्या का था प्लान, 3 लाख की सुपारी और 20 कारतूस के साथ 3 गिरफ्तार

vineet verma
Last updated: October 30, 2026 10:38 pm
vineet verma
Share
SHARE

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आतंकी साजिश रचने के आरोप में यूपी एटीएस ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच एजेंसी ने प्रतिबंधित शहजाद भट्टी नेटवर्क से जुड़े तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक बाल अपचारी को हिरासत में लिया गया है। शुरुआती जांच के मुताबिक, आरोपी पाकिस्तानी हैंडलर के इशारे पर लखनऊ में किसी पुलिसकर्मी या सेना के जवान की हत्या करने की तैयारी में थे। उनके पास से एक विदेशी पिस्टल और 20 विदेशी कारतूस बरामद किए गए हैं।

Contents
अमृतसर से दिल्ली होते हुए लखनऊ पहुंचे थे आरोपीलखनऊ में स्थानीय सहयोगी ने मुहैया कराए हथियारमोबाइल फोन में मिले संदिग्ध चैट और रेकी के वीडियोहथियार सप्लायर से लेकर फंडिंग नेटवर्क तक जांच

एटीएस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपियों को वारदात को अंजाम देने के बाद उसका वीडियो बनाकर पाकिस्तानी हैंडलर को भेजना था। इसके बदले उन्हें तीन लाख रुपये देने का वादा किया गया था। हालांकि, इससे पहले ही एटीएस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। अब एजेंसी इस साजिश के पीछे मौजूद पूरे नेटवर्क और उसके स्थानीय संपर्कों की पड़ताल कर रही है।

अमृतसर से दिल्ली होते हुए लखनऊ पहुंचे थे आरोपी

अपर पुलिस महानिदेशक कानून-व्यवस्था अमिताभ यश के मुताबिक, शुरुआती पूछताछ में आरोपियों के पाकिस्तानी हैंडलर राना भाई से इंटरनेट मीडिया के जरिए संपर्क में होने की जानकारी मिली है। हैंडलर के निर्देश पर आरोपी 27 अक्टूबर को अमृतसर से दिल्ली के रास्ते रवाना हुए थे और 29 अक्टूबर की रात लखनऊ पहुंचे।

लखनऊ आने के बाद आरोपियों ने रेलवे स्टेशन का वीडियो बनाया और उसे अपने पाकिस्तानी हैंडलर को भेज दिया। एटीएस को आशंका है कि आरोपियों ने शहर के दूसरे संवेदनशील स्थानों की भी रेकी की हो सकती है। अब जांच की जा रही है कि उन्होंने किन-किन जगहों की जानकारी जुटाई और यह सामग्री किस तरह पाकिस्तान तक पहुंचाई गई।

लखनऊ में स्थानीय सहयोगी ने मुहैया कराए हथियार

पूछताछ में यह बात भी सामने आई है कि आरोपियों को लखनऊ में हथियार उपलब्ध कराने के लिए एक स्थानीय सहयोगी सक्रिय था। हैंडलर की ओर से पहले ही हथियार भेजे जाने की बात कही गई थी, लेकिन शहर पहुंचने के बाद स्थानीय संपर्क के जरिए उन्हें पिस्टल और कारतूस मुहैया कराए गए।

जांच में यह भी पता चला है कि आरोपियों के लखनऊ आने-जाने के किराये और दूसरे खर्चों के लिए पैसे भेजे गए थे। वारदात को अंजाम देने के बाद उनकी नेपाल भागने की योजना थी, ताकि पुलिस की गिरफ्त से बच सकें। हालांकि, योजना पर अमल करने से पहले ही एटीएस ने उन्हें दबोच लिया।

मोबाइल फोन में मिले संदिग्ध चैट और रेकी के वीडियो

एटीएस की जांच में आरोपियों के मोबाइल फोन से कई अहम सुराग मिलने की बात सामने आई है। शुरुआती पड़ताल के मुताबिक, वर्चुअल नंबरों के जरिए संचालित वाट्सऐप खातों से विदेशी नंबरों पर बातचीत के प्रमाण मिले हैं।

मोबाइल फोन में संदिग्ध चैट, वीडियो और संवेदनशील प्रतिष्ठानों की रेकी से जुड़ी सामग्री भी मिली है। जांच एजेंसी अब इन डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों के संपर्कों और उनकी गतिविधियों की कड़ियां जोड़ रही है।

हथियार सप्लायर से लेकर फंडिंग नेटवर्क तक जांच

यूपी एटीएस अब इस पूरे मामले में हथियारों की आपूर्ति करने वालों, स्थानीय मददगारों और आर्थिक लेन-देन की पड़ताल कर रही है। साथ ही यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस साजिश में और कौन-कौन लोग शामिल थे और पाकिस्तानी हैंडलर से आरोपियों का संपर्क किन माध्यमों से बना हुआ था।

फिलहाल जांच का दायरा बढ़ाया गया है। एटीएस बरामद हथियारों, मोबाइल फोन से मिले डिजिटल साक्ष्यों और आरोपियों के बयानों के आधार पर पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: 20 कारतूस, Lucknow Terror Plot, Pakistani Handler, Shahzad Bhatti Network, UP ATS, अमिताभ यश, टारगेट किलिंग, पाकिस्तानी हैंडलर, यूपी एटीएस, लखनऊ आतंकी साजिश, लखनऊ में गिरफ्तारी, विदेशी पिस्टल बरामद, शहजाद भट्टी नेटवर्क
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article थिएटर में छूट गए थे ‘मिर्जापुर’ के ये सीन! अब OTT पर आया फिल्म का अनकट वर्जन, जानें कब और कहां देखें
Next Article लखनऊ में डेंगू का बढ़ता खतरा! 72 घंटे में मिले 75 नए मरीज, 698 तक पहुंचा आंकड़ा… इन इलाकों में सबसे ज्यादा केस

फीचर

View More

31 अक्टूबर को क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? आखिर क्यों डरावने कपड़े पहनते हैं लोग, 2000 साल पुरानी है इसकी कहानी

नई दिल्ली: हर साल 31 अक्टूबर को दुनिया के कई देशों में हैलोवीन मनाया जाता है। इस दिन लोग भूतों,…

By vineet verma 6 Min Read

पृथ्वी पर सबसे ज्यादा उम्र तक जिंदा रहता है कौन-सा जीव? 15 हजार साल तक नहीं आती मौत

नई दिल्ली: पृथ्वी पर इंसानों की औसत उम्र भले ही कुछ दशकों…

7 Min Read

भारत में सुपर अल नीनो का खतरा! गर्मी से 55 हजार मौतों का अनुमान, जानिए किन देशों पर सबसे ज्यादा असर

नई दिल्ली। दुनिया के कई हिस्सों में बदलते मौसम और बढ़ते तापमान…

6 Min Read

विचार

View More

‘हम खुद अपनी बर्बादी बना रहे हैं’, AI से डरा 10 साल का अनुभव रखने वाला इंजीनियर! अब कोडिंग छोड़ खेती करने का क्यों कर रहा है विचार?

नई दिल्ली: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की बढ़ती ताकत ने अब…

October 27, 2026

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए,…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

You Might Also Like

Latest Newsफीचर

31 अक्टूबर को क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? आखिर क्यों डरावने कपड़े पहनते हैं लोग, 2000 साल पुरानी है इसकी कहानी

नई दिल्ली: हर साल 31 अक्टूबर को दुनिया के कई देशों में हैलोवीन मनाया जाता है। इस दिन लोग भूतों,…

6 Min Read
EntertainmentLatest News

सगाई टूटने की खबरों पर जिया शंकर ने तोड़ी चुप्पी, करण धनक को लेकर बोलीं- ‘कुछ चीजें प्राइवेट होती हैं’

मुंबई: पिछले कुछ दिनों से अभिनेत्री जिया शंकर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर उनके…

4 Min Read
Latest Newsउत्तर प्रदेशराज्य

लखनऊ में डेंगू का बढ़ता खतरा! 72 घंटे में मिले 75 नए मरीज, 698 तक पहुंचा आंकड़ा… इन इलाकों में सबसे ज्यादा केस

लखनऊ: मौसम में बदलाव और बेमौसम बारिश के बीच राजधानी में डेंगू के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले…

3 Min Read
EntertainmentLatest News

थिएटर में छूट गए थे ‘मिर्जापुर’ के ये सीन! अब OTT पर आया फिल्म का अनकट वर्जन, जानें कब और कहां देखें

सिनेमाघरों में दर्शकों का मनोरंजन करने के बाद अब ‘मिर्जापुर द मूवी’ ओटीटी पर भी दस्तक दे चुकी है। पंकज…

4 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?