Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: Jio Platforms IPO Listing: पहले ही दिन 21% उछला शेयर, निवेशकों को हर शेयर पर ₹239 का मुनाफा
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > Jio Platforms IPO Listing: पहले ही दिन 21% उछला शेयर, निवेशकों को हर शेयर पर ₹239 का मुनाफा
Trending Newsबाजार

Jio Platforms IPO Listing: पहले ही दिन 21% उछला शेयर, निवेशकों को हर शेयर पर ₹239 का मुनाफा

Shivani Kalani
Last updated: October 28, 2026 11:50 am
Shivani Kalani
Share
PHOOT CREDIT-SOCIAL MEDIA
SHARE

भारतीय शेयर बाजार में बुधवार, 28 अक्टूबर 2026 को Jio Platforms के शेयरों की लिस्टिंग के साथ बड़ा रिकॉर्ड बना। मुकेश अंबानी की कंपनी का ₹30,213 करोड़ का IPO बाजार में शानदार शुरुआत करने में कामयाब रहा। कंपनी के शेयर BSE और NSE पर ₹1,358 के भाव पर लिस्ट हुए, जो ₹1,119 के इश्यू प्राइस से करीब 21.36% अधिक है। इस तरह IPO में शेयर पाने वाले निवेशकों को लिस्टिंग के समय प्रति शेयर करीब ₹239 का फायदा मिला। इस दमदार शुरुआत के साथ Jio Platforms का बाजार पूंजीकरण लगभग ₹12.5 लाख करोड़ पहुंच गया। हालांकि, शेयर की कीमत में आगे उतार-चढ़ाव संभव है और लिस्टिंग का मुनाफा भविष्य के रिटर्न की गारंटी नहीं है।

Contents
शानदार प्रीमियम पर हुई लिस्टिंग, मिला बंपर मुनाफाभारती एयरटेल को पछाड़कर बनी देश की दूसरी सबसे वैल्युएबल कंपनीतोड़े सारे पुराने रिकॉर्ड, मिले 4.9 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के आवेदनअब आगे क्या करें निवेशक? एक्सपर्ट ने दी बड़ी सलाह

शानदार प्रीमियम पर हुई लिस्टिंग, मिला बंपर मुनाफा

कंपनी ने अपने IPO के लिए 1119 रुपये का अपर प्राइस बैंड तय किया था। बुधवार को जब बाजार खुला, तो जियो प्लेटफॉर्म्स का शेयर 21.35 फीसदी के शानदार प्रीमियम के साथ 1358 रुपये पर लिस्ट हुआ। यानी निवेशकों को हर एक शेयर पर सीधे 239 रुपये का तगड़ा फायदा मिला है। इस IPO का लॉट साइज 12 इक्विटी शेयरों का था।

इस हिसाब से देखें तो जिन निवेशकों को एक लॉट भी अलॉट हुआ था, उन्हें लिस्टिंग के साथ ही 2,868 रुपये का सीधा मुनाफा हो गया है। लिस्टिंग से पहले ग्रे मार्केट में इसका प्रीमियम (GMP) 247 रुपये के आसपास चल रहा था, जिससे 1366 रुपये के करीब लिस्टिंग की उम्मीद जताई जा रही थी। असली लिस्टिंग भी इसी अनुमान के बेहद करीब रही है।

भारती एयरटेल को पछाड़कर बनी देश की दूसरी सबसे वैल्युएबल कंपनी

इस मजबूत लिस्टिंग के साथ ही भारतीय शेयर बाजार के समीकरण पूरी तरह बदल गए हैं। जियो प्लेटफॉर्म्स अब अपनी पैरेंट कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के बाद भारत की दूसरी सबसे वैल्यूएबल कंपनी बन गई है। जियो प्लेटफॉर्म्स का मार्केट कैपिटलाइजेशन करीब ₹12.61 लाख करोड़ के पार पहुंच गया है।

मंगलवार को NSE पर भारती एयरटेल का शेयर ₹1,978.80 पर बंद हुआ था और कंपनी का मार्केट कैप लगभग ₹12.35 लाख करोड़ था। जियो की इस जबरदस्त उछाल से भारती एयरटेल लिमिटेड अब खिसक कर तीसरे पायदान पर आ गई है।

तोड़े सारे पुराने रिकॉर्ड, मिले 4.9 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के आवेदन

जियो प्लेटफॉर्म्स का ये IPO 21 से 23 अक्टूबर के बीच सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। कंपनी ने तीन दिनों की इस बोली प्रक्रिया में 1,065 से 1,119 रुपये के प्राइस रेंज में शेयर पेश किए थे। ये इश्यू पूरी तरह से 27 करोड़ नए इक्विटी शेयरों का था, जिसमें कोई भी ऑफर-फॉर-सेल (OFS) शामिल नहीं था।

सब्सक्रिप्शन के दौरान इस IPO ने भारतीय बाजार के पुराने सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए थे। इसे कुल मिलाकर 22.19 गुना सब्सक्राइब किया गया था। इस इश्यू में करीब 1.4 करोड़ आवेदन आए थे, जिनके जरिए 4.9 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की बोलियां लगाई गईं। आवेदनों की संख्या से लेकर कुल बोली की रकम तक, ये भारतीय IPO इतिहास का एक नया रिकॉर्ड है। इस जबरदस्त मांग में संस्थागत निवेशकों (Institutional Bidders) की सबसे बड़ी भूमिका रही थी, जिनका हिस्सा 70.55 गुना से अधिक भरा गया था।

अब आगे क्या करें निवेशक? एक्सपर्ट ने दी बड़ी सलाह

1358 रुपये पर शानदार लिस्टिंग के बाद अब निवेशकों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि वे अपना मुनाफा काट लें या शेयर को होल्ड करें। इस पर Nirivantes Research के फाउंडर वरुण एन जोशी ने बेहद स्पष्ट रणनीति सुझाई है। उन्होंने निवेशकों को सलाह दी है कि वे लिस्टिंग के दिन अपना प्रॉफिट जरूर बुक करें।

वरुण एन जोशी का मानना है कि जिस स्तर पर स्टॉक की लिस्टिंग हुई है, वहां इसकी वैल्यूएशन पूरी (Fairly Valued) हो चुकी है। इसके बाद शेयर में तुरंत किसी बड़ी तेजी (अपसाइड) की संभावना नहीं बनेगी। इसलिए समझदारी इसी में है कि निवेशक एक बार अपना मुनाफा वसूल कर लें। इसके बाद जब बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच ये शेयर निचले स्तर पर 1200 या 1250 रुपये के भाव पर मिले, तब इसमें दोबारा खरीदारी की जा सकती है।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: bharti airtel, IndianPressHouse, indianpresshouse news, IPO Listing Gains, IPO Subscription, Jio Platforms IPO, Jio Platforms Listing, Mukesh Ambani, Reliance Industries, Share Market News, Stock Market India, Trending News
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article ब्रज मोहन लाल तिवारी मेमोरियल आइटा सीएस अंडर-18 टेनिस टूर्नामेंट: आर्य सिंह ने किया उलटफेर, आरव भास्कर व मोहम्मद आरिज भी रोमांचक जीत के साथ क्वार्टर फाइनल में
Next Article बिहार MLC चुनाव में मिठाई पर सियासी घमासान, नीरज कुमार का अनंत सिंह पर तंज; बोले- ‘कहां है रे गुंजन, ले जो मिठइयां’

फीचर

View More

रात के सन्नाटे में क्यों रोने लगते हैं कुत्ते? क्या सच में दिखता है उन्हें भूत-प्रेत, या है इसके पीछे कोई वैज्ञानिक वजह?

नई दिल्ली: रात का सन्नाटा हो और अचानक किसी कुत्ते के रोने या लंबी आवाज निकालने की आवाज सुनाई दे,…

By vineet verma 8 Min Read

तोते सिर्फ इंसानों की नकल नहीं करते, पहेलियां भी सुलझाते हैं! आखिर इनके छोटे से दिमाग में ऐसा क्या है खास?

नई दिल्ली: तोते को इंसानों की आवाज की नकल करते और सुने…

11 Min Read

क्या इंसानों की तरह जानवर भी होते हैं डिप्रेशन के शिकार? साथी की मौत से लेकर अकेलेपन तक, जानें क्या हैं बड़ी वजहें

नई दिल्ली: डिप्रेशन को आमतौर पर इंसानों से जोड़कर देखा जाता है,…

8 Min Read

विचार

View More

‘हम खुद अपनी बर्बादी बना रहे हैं’, AI से डरा 10 साल का अनुभव रखने वाला इंजीनियर! अब कोडिंग छोड़ खेती करने का क्यों कर रहा है विचार?

नई दिल्ली: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की बढ़ती ताकत ने अब…

October 27, 2026

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए,…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

You Might Also Like

EntertainmentTrending News

रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘रामायण’! रणबीर-यश की फिल्म ने एडवांस बुकिंग में तोड़े सारे रिकॉर्ड

रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश स्टारर मच अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज में अब गिनती के दिन बाकी हैं,…

3 Min Read
Latest NewsTrending Newsसियासी

बिहार MLC चुनाव में मिठाई पर सियासी घमासान, नीरज कुमार का अनंत सिंह पर तंज; बोले- ‘कहां है रे गुंजन, ले जो मिठइयां’

पटना। बिहार की राजनीति में पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी चुनाव के बाद जेडीयू नेता नीरज कुमार और अनंत…

5 Min Read
खेल

ब्रज मोहन लाल तिवारी मेमोरियल आइटा सीएस अंडर-18 टेनिस टूर्नामेंट: आर्य सिंह ने किया उलटफेर, आरव भास्कर व मोहम्मद आरिज भी रोमांचक जीत के साथ क्वार्टर फाइनल में

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के आर्य सिंह ने ब्रज मोहन लाल तिवारी मेमोरियल आइटा चैंपियनशिप सीरीज अंडर-18 टेनिस टूर्नामेंट के…

3 Min Read
Trending Newsसियासी

सांस्कृतिक मंच पर भारत का बड़ा कदम; पहलगाम हमले और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पहली बार पाकिस्तान को भेजा न्योता

भारत 20 से 22 नवंबर 2026 तक नई दिल्ली में SCO सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम की मेजबानी करेगा। इस बैठक के…

3 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?