Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: अंकिता भंडारी केस: इंडिया गेट पर धरने पर बैठे माता-पिता, राहुल-प्रियंका मिलने पहुंचे; दुष्यंत गौतम पर उठे सवाल
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > अंकिता भंडारी केस: इंडिया गेट पर धरने पर बैठे माता-पिता, राहुल-प्रियंका मिलने पहुंचे; दुष्यंत गौतम पर उठे सवाल
Trending Newsराज्य

अंकिता भंडारी केस: इंडिया गेट पर धरने पर बैठे माता-पिता, राहुल-प्रियंका मिलने पहुंचे; दुष्यंत गौतम पर उठे सवाल

vineet verma
Last updated: October 14, 2026 11:48 pm
vineet verma
Share
SHARE

नई दिल्ली: अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग और दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाए जाने के विरोध में उनके माता-पिता इंडिया गेट पर धरने पर बैठे हैं। बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी उनसे मिलने पहुंचे। दोनों ने अंकिता के माता-पिता के पास बैठकर उन्हें सांत्वना दी। कुछ देर परिवार के साथ रहने के बाद राहुल और प्रियंका अपने आवास लौट गए।

Contents
पवन खेड़ा ने केंद्र सरकार से पूछे सवालअलका लांबा बोलीं- चार साल बाद भी न्याय के लिए भटक रहा परिवारइमरान प्रतापगढ़ी ने बीजेपी के ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान पर उठाए सवालअंकिता के माता-पिता से सीबीआई ने की थी पूछताछरिजॉर्ट में काम करती थीं अंकिता, चार दिन बाद नहर में मिला था शवविरोध प्रदर्शनों के बाद सीबीआई जांच की हुई थी सिफारिश

धरने पर बैठे अंकिता के पिता वीरेंद्र सिंह भंडारी ने दुष्यंत गौतम की नियुक्ति पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्हें जेल में होना चाहिए। उन्होंने राष्ट्रपति से अपील की कि जब तक सीबीआई की जांच पूरी नहीं हो जाती, तब तक दुष्यंत गौतम को राज्यपाल न बनाया जाए।

पवन खेड़ा ने केंद्र सरकार से पूछे सवाल

कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सीबीआई जांच पूरी होने से पहले ही दुष्यंत गौतम को सुरक्षा मिल गई है। उन्होंने सवाल किया कि मामले को इतनी जल्दी निपटाने का दबाव क्यों है और सरकार किसे बचाने की कोशिश कर रही है।

पवन खेड़ा ने यह भी पूछा कि क्या किसी व्यक्ति को ऊंचे पद पर इसलिए नियुक्त किया जा रहा है, ताकि उसे जांच से सुरक्षा मिल सके। उन्होंने कहा कि जब सत्ता में बैठे लोगों के मन से डर खत्म हो जाता है, तो इसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ता है। उनके मुताबिक, मामले में न्याय की उम्मीद कमजोर पड़ती दिखाई दे रही है और पीड़ित परिवार को साथ देने के बजाय आरोपों के घेरे में आए व्यक्ति का समर्थन किया जा रहा है।

अलका लांबा बोलीं- चार साल बाद भी न्याय के लिए भटक रहा परिवार

कांग्रेस नेता अलका लांबा ने भी सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अंकिता भंडारी अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनके माता-पिता पिछले चार साल से न्याय की मांग कर रहे हैं। ऐसे में परिवार को दोबारा धरने पर बैठने की जरूरत क्यों पड़ रही है?

अलका लांबा ने दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाए जाने पर आपत्ति जताते हुए कहा कि परिवार के साथ कांग्रेस खड़ी है और पार्टी इस फैसले का विरोध करेगी।

इमरान प्रतापगढ़ी ने बीजेपी के ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान पर उठाए सवाल

कांग्रेस नेता इमरान प्रतापगढ़ी ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि उत्तराखंड को देवभूमि कहा जाता है, लेकिन इसी राज्य में एक बेटी को अपनी जान गंवानी पड़ी। उन्होंने कहा कि परिवार ने एक वीआईपी पर आरोप लगाए हैं और मामले की जांच सीबीआई कर रही है। इसके बावजूद संबंधित व्यक्ति को राज्यपाल बना दिया गया।

इमरान प्रतापगढ़ी ने सरकार से नियुक्ति के फैसले पर पुनर्विचार करने की अपील की और कहा कि कांग्रेस अंकिता के परिवार के साथ खड़ी है।

अंकिता के माता-पिता से सीबीआई ने की थी पूछताछ

अंकिता भंडारी हत्याकांड वर्ष 2022 में सामने आया था और इसने पूरे देश को झकझोर दिया था। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसी साल फरवरी में मामले की सीबीआई जांच की सिफारिश की थी। इसके करीब आठ महीने बाद हाल ही में सीबीआई के दो अधिकारी दिल्ली से पौड़ी जिले में अंकिता के पैतृक गांव पहुंचे और उनके माता-पिता से कई घंटे तक पूछताछ की।

अंकिता के परिवार और कांग्रेस की ओर से दुष्यंत गौतम का नाम इस मामले से जुड़े कथित वीआईपी के संदर्भ में उठाया जाता रहा है। कांग्रेस ने उनकी राज्यपाल के तौर पर नियुक्ति के विरोध में प्रदर्शन करने की घोषणा की है। मंगलवार को उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य गणेश गोदियाल ने देहरादून के गांधी पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने एक घंटे तक प्रतीकात्मक मौन रखा था।

रिजॉर्ट में काम करती थीं अंकिता, चार दिन बाद नहर में मिला था शव

19 वर्षीय अंकिता भंडारी ऋषिकेश के पास वनंत्रा रिजॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट के तौर पर काम करती थीं। 18 सितंबर 2022 को उनकी हत्या कर दी गई थी। घटना के चार दिन बाद उनका शव चीला नहर से बरामद हुआ था।

इस मामले में रिजॉर्ट मालिक पुलकित आर्य और उसके दो कर्मचारियों सौरभ भास्कर तथा अंकित गुप्ता को अदालत ने दोषी ठहराया था और तीनों को उम्रकैद की सजा सुनाई थी।

पिछले साल दिसंबर में यह मामला एक बार फिर राजनीतिक बहस के केंद्र में आ गया था। उस समय पूर्व बीजेपी विधायक सुरेश राठौर और खुद को उनकी पत्नी बताने वाली अभिनेत्री उर्मिला सनावर के बीच कथित बातचीत के कुछ ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। इसके बाद हत्याकांड में कथित वीआईपी की भूमिका को लेकर नए सिरे से सवाल उठने लगे।

विरोध प्रदर्शनों के बाद सीबीआई जांच की हुई थी सिफारिश

अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग को लेकर कांग्रेस समेत कई राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों ने प्रदर्शन किए थे। इन प्रदर्शनों में अंकिता के माता-पिता भी शामिल हुए। विरोध बढ़ने के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंकिता के माता-पिता से मुलाकात की थी। इसके बाद राज्य सरकार ने मामले की सीबीआई जांच की सिफारिश की थी।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: Ankita Bhandari Case, Priyanka Gandhi, Rahul Gandhi news, अंकिता भंडारी केस, अंकिता भंडारी को न्याय, अंकिता भंडारी हत्याकांड, इंडिया गेट धरना, उत्तराखंड समाचार, दुष्यंत गौतम, प्रियंका गांधी, राहुल गांधी, वीरेंद्र सिंह भंडारी, सीबीआई जांच
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article बढ़ता वजन घुटनों को कैसे पहुंचाता है नुकसान? डॉक्टर ने बताया, कितना वजन घटाने से मिल सकती है राहत
Next Article PF में ₹1 लाख जमा हैं तो कितना पैसा निकाल पाएंगे? शादी, इलाज और नौकरी छूटने पर जानें पूरा हिसाब

फीचर

View More

पत्नी का प्रेम प्रसंग, नीला ड्रम और 590 दिन का इंतजार… सौरभ राजपूत हत्याकांड में कैसे मुस्कान-साहिल को मिली फांसी?

मेरठ: मेरठ के चर्चित नीले ड्रम हत्याकांड में सौरभ राजपूत की हत्या से लेकर अदालत के फैसले तक की कहानी…

By vineet verma 9 Min Read

Rahul Gandhi High Tea: एक चाय पार्टी से हिल गई थी वाजपेयी सरकार! जब सोनिया गांधी और जयललिता की मुलाकात ने बदल दिए थे सियासी समीकरण

नई दिल्ली। भारतीय राजनीति में चाय की मेज पर होने वाली मुलाकातें…

8 Min Read

अन्ना से पहलवानों तक… क्यों हर बड़े आंदोलन की पहली पसंद रहा जंतर-मंतर? अब बदले नियमों से उठे लोकतंत्र पर सवाल

नई दिल्ली: देश की राजधानी का जंतर-मंतर सिर्फ एक ऐतिहासिक धरोहर नहीं,…

9 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

Trending Newsसियासी

तीन दोषियों को उम्रकैद, फिर भी इंसाफ अधूरा क्यों? इंडिया गेट पर धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के माता-पिता, राहुल-प्रियंका भी पहुंचे

नई दिल्ली: उत्तराखंड के अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर एक बार फिर न्याय की मांग तेज हो गई है। इस…

6 Min Read
Trending Newsबाजार

PF में ₹1 लाख जमा हैं तो कितना पैसा निकाल पाएंगे? शादी, इलाज और नौकरी छूटने पर जानें पूरा हिसाब

नई दिल्ली: नौकरी के दौरान जमा होने वाला प्रोविडेंट फंड (PF) रिटायरमेंट के लिए बचत का अहम जरिया है। लेकिन…

4 Min Read
Trending Newsसेहत

बढ़ता वजन घुटनों को कैसे पहुंचाता है नुकसान? डॉक्टर ने बताया, कितना वजन घटाने से मिल सकती है राहत

नई दिल्ली: बढ़ते वजन का असर सिर्फ शरीर की बनावट और सेहत पर ही नहीं, बल्कि घुटनों के जोड़ों पर…

4 Min Read
Trending Newsवर्ल्ड

बाली में पेट्रोल के लिए हाहाकार, सात घंटे तक कतारों में खड़े रहे लोग; पंपों पर लगे ‘ईंधन उपलब्ध नहीं’ के बोर्ड

बाली: इंडोनेशिया के प्रमुख पर्यटन द्वीप बाली में पेट्रोल की आपूर्ति बाधित होने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।…

6 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?