Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: 34 हजार फीट की ऊंचाई पर हमले के बाद घायल हुए कैप्टन स्मित अब कैसे हैं? UAE दूतावास ने दिया बड़ा अपडेट
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > 34 हजार फीट की ऊंचाई पर हमले के बाद घायल हुए कैप्टन स्मित अब कैसे हैं? UAE दूतावास ने दिया बड़ा अपडेट
Trending Newsवर्ल्ड

34 हजार फीट की ऊंचाई पर हमले के बाद घायल हुए कैप्टन स्मित अब कैसे हैं? UAE दूतावास ने दिया बड़ा अपडेट

vineet verma
Last updated: October 6, 2026 11:46 pm
vineet verma
Share
SHARE

नई दिल्ली: फ्लाईदुबई की फ्लाइट में को-पायलट के हमले में गंभीर रूप से घायल हुए भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर की सेहत में लगातार सुधार हो रहा है। UAE में भारतीय दूतावास ने मंगलवार को उनकी हालत को लेकर जानकारी साझा की और बताया कि वह धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं। दूतावास उनके परिवार, डॉक्टरों और स्थानीय अधिकारियों के लगातार संपर्क में है।

Contents
दूतावास ने बताया- लगातार हो रही सेहत में सुधारफ्लाइट में को-पायलट ने किया था हमलाघायल हालत में भी खोला कॉकपिट का दरवाजातबूक से एयरलिफ्ट कर अबू धाबी लाया गया

दूतावास ने बताया- लगातार हो रही सेहत में सुधार

भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि कैप्टन स्मित मच्छर की हालत में लगातार सुधार हो रहा है। दूतावास ने कहा कि वह उनके परिवार और इलाज कर रहे डॉक्टरों के संपर्क में है और हर संभव सहायता उपलब्ध करा रहा है।

दूतावास ने कैप्टन स्मित के जल्द पूरी तरह स्वस्थ होने की कामना करते हुए उनके लिए की जा रही प्रार्थनाओं के लिए भी लोगों का आभार जताया।

फ्लाइट में को-पायलट ने किया था हमला

यह घटना फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में हुई थी। रिपोर्ट के मुताबिक, ओमान के को-पायलट ने कैप्टन स्मित मच्छर पर ‘क्रैश एक्स’ से हमला किया था। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने कॉकपिट का दरवाजा खोलने में कामयाबी हासिल की और विमान में सवार यात्रियों की जान बचाने में अहम भूमिका निभाई।

हमले के बाद विमान से इमरजेंसी संदेश भेजा गया। विमान करीब 34 हजार फीट की ऊंचाई से तेजी से नीचे उतरने लगा और 17 हजार फीट से ज्यादा नीचे आ गया था।

घायल हालत में भी खोला कॉकपिट का दरवाजा

कॉकपिट के फर्श पर घायल पड़े कैप्टन स्मित को जब विमान के तेजी से नीचे जाने का अहसास हुआ तो उन्होंने कॉकपिट का दरवाजा खोलने की कोशिश की। वह इसमें सफल रहे, जिसके बाद दो रिजर्व पायलटों ने विमान का नियंत्रण संभाल लिया।

इसके बाद विमान को सऊदी अरब के तबुक स्थित प्रिंस सुल्तान बिन अब्दुलअजीज एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारा गया। को-पायलट को हिरासत में ले लिया गया, जबकि घायल कैप्टन स्मित को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

तबूक से एयरलिफ्ट कर अबू धाबी लाया गया

PTI की रिपोर्ट के अनुसार, कैप्टन स्मित को शुरुआत में तबुक के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में बेहतर इलाज के लिए उन्हें एयरलिफ्ट कर अबू धाबी ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

1 अक्टूबर को UAE में भारत के राजदूत दीपक मित्तल ने भी अस्पताल में कैप्टन स्मित और उनके परिवार से मुलाकात की थी। उस समय उन्होंने बताया था कि स्मित ठीक हैं और तेजी से रिकवर कर रहे हैं। इस पूरे मामले की जांच जारी है, हालांकि को-पायलट ने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसकी वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: Abu Dhabi Hospital, Captain Smit Health Update, Captain Smit Machhar, Captain Smit Machhar Health, Flydubai Co Pilot Attack, Flydubai Flight Incident, Flydubai FZ1073, Indian Pilot Smit Machhar, Smit Machhar Latest News, Smit Machhar Recovery, Tabuk Flight Incident, UAE Indian Embassy, कैप्टन स्मित मच्छर, फ्लाईदुबई फ्लाइट हमला, भारतीय दूतावास UAE
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article ईरान में महिलाओं के हाथों में राइफलें, रॉकेट लॉन्चर भी! अमेरिका-इजरायल से जंग के लिए ‘लेडी गुरिल्ला’ तैयार करने में जुटा तेहरान
Next Article आकाशवाणी में धरना, फिर हिरासत और अब रिहाई… दो घंटे बाद छूटे राहुल-प्रियंका गांधी; दिनभर ऐसे चला हाईवोल्टेज प्रदर्शन

फीचर

View More

AI के आगे डिग्री भी पड़ सकती है फीकी! नौकरी पाने का पुराना फॉर्मूला बदल रहा, अब इन स्किल्स की होगी सबसे ज्यादा कीमत

नई दिल्ली: कभी अच्छी नौकरी के लिए एक सीधा फॉर्मूला माना जाता था—अच्छी पढ़ाई, प्रतिष्ठित संस्थान की डिग्री और फिर…

By vineet verma 8 Min Read

फेस्टिव सीजन में साइबर ठगों का खतरा, एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक अकाउंट; जानें कैसे बचें

भारत में फेस्टिव सीजन की शुरुआत के साथ ही ऑनलाइन शॉपिंग, यूपीआई…

5 Min Read

एशियन गेम्स 2026: भारत की बेटियों का ऐतिहासिक पराक्रम , बेटियों ने अपने दम पर देश को दिलाया चौथे स्थान का गौरव!

एशियन गेम्स 2026 का यह महाकुंभ अब इतिहास के पन्नों में दर्ज…

5 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

Trending Newsसियासी

आकाशवाणी में धरना, फिर हिरासत और अब रिहाई… दो घंटे बाद छूटे राहुल-प्रियंका गांधी; दिनभर ऐसे चला हाईवोल्टेज प्रदर्शन

नई दिल्ली: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को दिल्ली पुलिस ने मंगलवार रात…

4 Min Read
Trending Newsवर्ल्ड

ईरान में महिलाओं के हाथों में राइफलें, रॉकेट लॉन्चर भी! अमेरिका-इजरायल से जंग के लिए ‘लेडी गुरिल्ला’ तैयार करने में जुटा तेहरान

तेहरान: अमेरिका और इजरायल के साथ बढ़ते सैन्य तनाव के बीच ईरान ने महिलाओं को हथियारों की ट्रेनिंग देना शुरू…

4 Min Read
Trending Newsराज्य

रात 10:24 बजे अचानक हिली धरती, देहरादून से नोएडा-गाजियाबाद तक महसूस हुए झटके; चमोली में था भूकंप का केंद्र

नोएडा: मंगलवार रात उत्तराखंड से लेकर उत्तर प्रदेश और दिल्ली-एनसीआर तक भूकंप के झटकों से लोग सहम गए। रात करीब…

3 Min Read
Trending Newsउत्तर प्रदेशराज्य

‘पहले ठीक था आकाश, शादी के बाद हुईं गलतियां’, चौथी बार वापसी पर मायावती ने बताई वजह

लखनऊ: बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को एक बार फिर पार्टी में वापस लेते हुए उन्हें राष्ट्रीय…

5 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?