Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: खाना बनाते वक्त अचानक फटा गैस सिलेंडर, तेज धमाके से दो मंजिला मकान जमींदोज; मासूम समेत 4 की मौत
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > राज्य > उत्तर प्रदेश > खाना बनाते वक्त अचानक फटा गैस सिलेंडर, तेज धमाके से दो मंजिला मकान जमींदोज; मासूम समेत 4 की मौत
Trending Newsउत्तर प्रदेशराज्य

खाना बनाते वक्त अचानक फटा गैस सिलेंडर, तेज धमाके से दो मंजिला मकान जमींदोज; मासूम समेत 4 की मौत

vineet verma
Last updated: September 28, 2026 11:47 pm
vineet verma
Share
SHARE

फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में सोमवार शाम खाना बनाते समय गैस सिलेंडर फटने से भीषण हादसा हो गया। तेज धमाके के बाद दो मंजिला मकान भरभराकर ढह गया। हादसे में एक मासूम समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हैं। मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका को देखते हुए देर रात तक राहत और बचाव कार्य जारी रहा।

Contents
धमाके के बाद मलबे में दब गए 7 लोगसिलेंडर के पास रखी थीं सोलर बैटरियां, जांच में सामने आई ये आशंकाएसडीआरएफ को बुलाया गया, रात में भी जारी रहा मलबा हटाने का कामधमाके से आसपास के मकानों को भी नुकसान

मलवां कस्बा निवासी फल दुकानदार सुरेश गुप्ता के मुताबिक, सोमवार शाम करीब साढ़े पांच बजे उनकी पत्नी उमा घर में खाना बना रही थीं। उस समय उनकी 14 वर्षीय बेटी लक्ष्मी भी रसोई में मौजूद थी। अचानक गैस सिलेंडर में आग लग गई। दोनों चीखते हुए बाहर की तरफ भागीं, तभी जोरदार धमाका हुआ और दो मंजिला मकान देखते ही देखते ढह गया।

धमाके के बाद मलबे में दब गए 7 लोग

हादसे के वक्त घर में मौजूद 17 वर्षीय कुनाल, 10 वर्षीय कार्तिक, 24 वर्षीय आलोक, 10 वर्षीय वेद, 13 वर्षीय अर्पित, छह वर्षीय यश उर्फ टुकटुक और देवरानी पूजा मलबे में दब गए।

धमाके की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास के लोगों की मदद से मलबा हटाकर सभी सात लोगों को बाहर निकाला गया। इसके बाद उन्हें तत्काल मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने सगे भाई वेद गुप्ता और अर्पित गुप्ता, यश गुप्ता और कुनाल को मृत घोषित कर दिया।

वहीं आलोक, कार्तिक और पूजा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आलोक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

सिलेंडर के पास रखी थीं सोलर बैटरियां, जांच में सामने आई ये आशंका

हादसे के बाद देर शाम जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स और पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद दोनों अधिकारियों ने मेडिकल कॉलेज जाकर भी हादसे की जानकारी ली।

जिलाधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच में गैस सिलेंडर फटने की बात सामने आई है। जिस जगह सिलेंडर रखा था, उसके पास ही सोलर पैनल की बैटरियां भी रखी थीं। आशंका जताई जा रही है कि सिलेंडर के साथ बैटरियों में भी विस्फोट हुआ, जिससे धमाका इतना तेज हुआ कि पूरा दो मंजिला मकान ढह गया।

एसडीआरएफ को बुलाया गया, रात में भी जारी रहा मलबा हटाने का काम

मलबे से सात लोगों को बाहर निकाल लिया गया है। फिलहाल किसी अन्य व्यक्ति के दबे होने की आशंका नहीं जताई गई है। इसके बावजूद पुलिस ने एहतियात के तौर पर राज्य आपदा मोचन बल को मौके पर बुलाया।

पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि बिजली विभाग की टीम भी घटनास्थल पर मौजूद है। रात में भी मलबा हटाने का काम जारी रखा जाएगा। हादसे की वजह की विस्तृत जांच के लिए एक टीम गठित की गई है।

धमाके से आसपास के मकानों को भी नुकसान

सुरेश गुप्ता के मकान में हुए विस्फोट का असर आसपास के घरों तक पहुंचा। शिवमोहन, अनमोल, चुन्नी, ननकू, रूपा, रामू गुप्ता और रामकृष्ण द्विवेदी के मकान भी धमाके से क्षतिग्रस्त हुए हैं।

कहीं मकान की छत टूट गई तो कहीं लिंटर की बीम में दरारें आ गईं। रामकृष्ण द्विवेदी के घर की खिड़कियां चटक गईं। वहीं रामू गुप्ता के मकान का टीनशेड उखड़ गया। उसके नीचे उनकी कार और बाइक दब गईं।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: Fatehpur Accident, Fatehpur Cylinder Blast, Fatehpur News, SDRF Rescue, UP Cylinder Blast, Up News, उत्तर प्रदेश हादसा, गैस सिलेंडर विस्फोट, गैस सिलेंडर हादसा, फतेहपुर मकान ढहा, फतेहपुर सिलेंडर ब्लास्ट, फतेहपुर हादसा, फतेहपुर हादसे में चार मौत, मलवां सिलेंडर ब्लास्ट, सिलेंडर फटने से मौत
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article जेल से निकलते ही शालू का बड़ा ऐलान, बोली- अब कानपुर नहीं आऊंगी; ससुर के कारोबार से भी कोई रिश्ता नहीं
Next Article एक ही दिन 4 हाई स्पीड रेल लाइनें क्यों शुरू कर रहा चीन? 350 KM/H की रफ्तार के पीछे आखिर क्या है बड़ा प्लान

फीचर

View More

अक्टूबर में लॉन्ग वीकेंड का बना रहे हैं प्लान? दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु से 5 घंटे में पहुंचें इन शानदार जगहों पर

नई दिल्ली: अक्टूबर का महीना घूमने-फिरने के शौकीनों के लिए खास रहने वाला है। इस महीने कई लंबी छुट्टियां पड़…

By vineet verma 5 Min Read

क्या दुनिया में सचमुच ऐसी जगहें हैं जहाँ तलाक लेना असंभव है? जानिए फिलीपींस और वैटिकन सिटी का सच

जब भी दुनिया भर के कानूनों और पारिवारिक व्यवस्थाओं की बात होती…

4 Min Read

यूपी 2027: 86 आरक्षित सीटों पर क्यों टिकी सबकी नजर? 2024 के नतीजों ने बदला दलित वोट का सियासी गणित

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 में दलित वोट फिर केंद्र में है।…

7 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

Trending Newsअन्य

बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर बड़ा बदलाव? 18 साल से कम उम्र वालों के अकाउंट पर लग सकती है रोक

नई दिल्ली: बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर केंद्र सरकार सोशल मीडिया के नियमों में बड़ा बदलाव करने पर विचार…

5 Min Read
Trending Newsमध्य प्रदेशराज्य

दमोह में कुत्ते-बिल्लियों को लेकर क्यों बढ़ी चिंता? रेबीज से बचाव के लिए वैक्सीनेशन और जागरूकता अभियान तेज

दमोह: पालतू कुत्तों और बिल्लियों में रेबीज के खतरे को देखते हुए जिले में सतर्कता बढ़ाई जा रही है। पशुपालन…

4 Min Read
Trending Newsवर्ल्ड

यूरेनियम लेकर बांग्लादेश जा रहा विमान PAK एयरस्पेस में क्यों अटका? रूपपुर प्लांट की सप्लाई पर पड़ा असर

ढाका: बांग्लादेश के रूपपुर न्यूक्लियर पावर प्लांट के लिए यूरेनियम की खेप तय समय पर देश नहीं पहुंच सकी। रिपोर्ट…

4 Min Read
Trending Newsअन्य

दिवाली-छठ पर टिकट के लिए नहीं करनी होगी जद्दोजहद? रेलवे चलाएगा 102 स्पेशल ट्रेनें, जानें किन रूटों पर मिलेगी राहत

नई दिल्ली: दिवाली, दशहरा और छठ के दौरान घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने भीड़ संभालने की बड़ी…

4 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?