Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: जेल से निकलते ही शालू का बड़ा ऐलान, बोली- अब कानपुर नहीं आऊंगी; ससुर के कारोबार से भी कोई रिश्ता नहीं
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > राज्य > उत्तर प्रदेश > जेल से निकलते ही शालू का बड़ा ऐलान, बोली- अब कानपुर नहीं आऊंगी; ससुर के कारोबार से भी कोई रिश्ता नहीं
Trending Newsउत्तर प्रदेशराज्य

जेल से निकलते ही शालू का बड़ा ऐलान, बोली- अब कानपुर नहीं आऊंगी; ससुर के कारोबार से भी कोई रिश्ता नहीं

vineet verma
Last updated: September 28, 2026 11:47 pm
vineet verma
Share
SHARE

कानपुर: दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में 22 दिन जेल में रहने के बाद उनकी बहू शालू सोमवार को रिहा हो गईं। जेल से बाहर आते ही वह अपने भाई से लिपटकर रो पड़ीं। रिहाई के बाद शालू ने कहा कि वह शुरू से खुद को निर्दोष बता रही थीं और अब जांच में भी यही सामने आया है। उन्होंने कहा कि उन्हें सबसे पहले अपने बेटे से मिलना है और इसके बाद वह लखनऊ के ठाकुरगंज स्थित अपने माता-पिता के घर जाएंगी। शालू ने फिलहाल दोबारा कानपुर आने और अपने ससुर के कारोबार को संभालने से साफ इनकार किया है।

Contents
शालू बोलीं- सुब्रत ने क्यों फंसाया, इस पर कुछ नहीं कहना7 सितंबर को शालू समेत तीन लोगों को भेजा गया था जेलकेस डायरी में क्या सामने आया, कोर्ट ने भी दर्ज कियारिहाई सशर्त, बुलाने पर कोर्ट या विवेचक के सामने होना होगाकानपुर लौटने और ससुर का कारोबार संभालने से किया इनकार

शालू बोलीं- सुब्रत ने क्यों फंसाया, इस पर कुछ नहीं कहना

जेल से बाहर आने के बाद शालू ने कहा कि सुब्रत ने उन्हें क्यों फंसाया, इस बारे में वह फिलहाल कुछ नहीं कहना चाहतीं। उनका कहना था कि उन्हें मामले का केवल एक पक्ष पता है। सुब्रत ने क्या कहा, इसकी उन्हें जानकारी नहीं है, क्योंकि वह उस दौरान जेल में थीं।

शालू ने कहा कि वह शुरुआत से ही कह रही थीं कि उन्होंने कुछ नहीं किया और वह निर्दोष हैं। उनके मुताबिक, अब जांच में भी यही साबित हुआ है और इसी वजह से वह जेल से बाहर हैं।

7 सितंबर को शालू समेत तीन लोगों को भेजा गया था जेल

विनीत मिनोचा की हत्या के मामले में शालू समेत तीन लोगों को 7 सितंबर को जेल भेजा गया था। बाद में पुलिस की जांच में सामने आया कि हत्या की साजिश में शालू नहीं, बल्कि उनके पति सुब्रत की भूमिका सामने आई है। सुब्रत को जेल भेजे जाने के बाद शालू की रिहाई की प्रक्रिया शुरू की गई।

शालू को मामले में क्लीनचिट मिलने के बाद सोमवार को कल्याणपुर इंस्पेक्टर और विवेचक केशव कुमार तिवारी ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार शुक्ला की अदालत में अंतिम रिपोर्ट दाखिल की। केस डायरी के साथ दिए गए प्रार्थना पत्र में विवेचक ने बताया कि जांच के दौरान शालू मिनोचा के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य नहीं मिले। ऐसे में उनके खिलाफ विवेचना समाप्त कर दी गई और न्यायिक अभिरक्षा रिमांड निरस्त करने का आग्रह किया गया।

केस डायरी में क्या सामने आया, कोर्ट ने भी दर्ज किया

अदालत ने विवेचक की ओर से दाखिल प्रार्थना पत्र और केस डायरी का अवलोकन किया। कोर्ट के मुताबिक, केस डायरी के पर्चा संख्या-17 में विनीत की हत्या की साजिश रचने और उसे अंजाम दिलाने में बेटे सुब्रत की भूमिका से जुड़े महत्वपूर्ण साक्ष्य सामने आने का उल्लेख है।

वहीं, शालू के खिलाफ हत्या की साजिश में शामिल होने या हत्या कराने से जुड़ा कोई स्वतंत्र और विश्वसनीय साक्ष्य नहीं मिला। कोर्ट ने इसी पर्चे का उल्लेख करते हुए कहा कि विवेचना में हत्या की धारा में शालू मिनोचा की नामजदगी की पुष्टि नहीं होती है।

अदालत ने विवेचक के प्रार्थना पत्र को प्रकीर्ण वाद के रूप में दर्ज करने का आदेश दिया। इसके साथ ही शालू को 50 हजार रुपये के निजी बंधपत्र पर तत्काल रिहा करने के आदेश दिए गए।

रिहाई सशर्त, बुलाने पर कोर्ट या विवेचक के सामने होना होगा

शालू की रिहाई अदालत ने सशर्त मंजूर की है। मामले में अधिवक्ता शिवाकांत दीक्षित ने बताया कि अदालत के आदेश के अनुसार शालू की ओर से अंडरटेकिंग दी गई है। इसके तहत अदालत या विवेचक जब भी उन्हें बुलाएंगे, उन्हें उपस्थित होना होगा।

कानपुर लौटने और ससुर का कारोबार संभालने से किया इनकार

रिहाई के बाद शालू ने साफ कहा कि वह फिलहाल कानपुर वापस नहीं आना चाहतीं। उन्होंने ससुर के व्यापार से भी खुद को अलग रखने की बात कही। शालू के मुताबिक, उनकी प्राथमिकता अभी अपने बेटे से मिलना है। इसके बाद वह सीधे लखनऊ के ठाकुरगंज स्थित अपने माता-पिता के पास जाएंगी।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: Kanpur Crime News, Kanpur Murder Case, Kanpur News, Medicine Trader Murder, Shalu Minocha, Shalu Release, Uttar Pradesh crime news, Vineet Minocha Murder Case, कानपुर दवा कारोबारी हत्या, कानपुर हत्याकांड, दवा कारोबारी विनीत मिनोचा, विनीत मिनोचा हत्याकांड, शालू जेल से रिहा, शालू मिनोचा, सुब्रत मिनोचा
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article भूटान क्यों बढ़ा रहा बौद्ध कूटनीति का दायरा? गेलेफू से मंदिरों तक बदलती रणनीति के पीछे क्या है बड़ा मकसद
Next Article खाना बनाते वक्त अचानक फटा गैस सिलेंडर, तेज धमाके से दो मंजिला मकान जमींदोज; मासूम समेत 4 की मौत

फीचर

View More

अक्टूबर में लॉन्ग वीकेंड का बना रहे हैं प्लान? दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु से 5 घंटे में पहुंचें इन शानदार जगहों पर

नई दिल्ली: अक्टूबर का महीना घूमने-फिरने के शौकीनों के लिए खास रहने वाला है। इस महीने कई लंबी छुट्टियां पड़…

By vineet verma 5 Min Read

क्या दुनिया में सचमुच ऐसी जगहें हैं जहाँ तलाक लेना असंभव है? जानिए फिलीपींस और वैटिकन सिटी का सच

जब भी दुनिया भर के कानूनों और पारिवारिक व्यवस्थाओं की बात होती…

4 Min Read

यूपी 2027: 86 आरक्षित सीटों पर क्यों टिकी सबकी नजर? 2024 के नतीजों ने बदला दलित वोट का सियासी गणित

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 में दलित वोट फिर केंद्र में है।…

7 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

Trending Newsअन्य

बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर बड़ा बदलाव? 18 साल से कम उम्र वालों के अकाउंट पर लग सकती है रोक

नई दिल्ली: बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर केंद्र सरकार सोशल मीडिया के नियमों में बड़ा बदलाव करने पर विचार…

5 Min Read
Trending Newsमध्य प्रदेशराज्य

दमोह में कुत्ते-बिल्लियों को लेकर क्यों बढ़ी चिंता? रेबीज से बचाव के लिए वैक्सीनेशन और जागरूकता अभियान तेज

दमोह: पालतू कुत्तों और बिल्लियों में रेबीज के खतरे को देखते हुए जिले में सतर्कता बढ़ाई जा रही है। पशुपालन…

4 Min Read
Trending Newsवर्ल्ड

यूरेनियम लेकर बांग्लादेश जा रहा विमान PAK एयरस्पेस में क्यों अटका? रूपपुर प्लांट की सप्लाई पर पड़ा असर

ढाका: बांग्लादेश के रूपपुर न्यूक्लियर पावर प्लांट के लिए यूरेनियम की खेप तय समय पर देश नहीं पहुंच सकी। रिपोर्ट…

4 Min Read
Trending Newsअन्य

दिवाली-छठ पर टिकट के लिए नहीं करनी होगी जद्दोजहद? रेलवे चलाएगा 102 स्पेशल ट्रेनें, जानें किन रूटों पर मिलेगी राहत

नई दिल्ली: दिवाली, दशहरा और छठ के दौरान घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने भीड़ संभालने की बड़ी…

4 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?