Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: ‘ब्वॉयफ्रेंड रखो, शादी जरूरी नहीं!’ 70 की उम्र में मौसमी चटर्जी ने बेटी को दी ऐसी सलाह, अपनी शादी का किस्सा भी किया शेयर
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Entertainment > ‘ब्वॉयफ्रेंड रखो, शादी जरूरी नहीं!’ 70 की उम्र में मौसमी चटर्जी ने बेटी को दी ऐसी सलाह, अपनी शादी का किस्सा भी किया शेयर
EntertainmentLatest News

‘ब्वॉयफ्रेंड रखो, शादी जरूरी नहीं!’ 70 की उम्र में मौसमी चटर्जी ने बेटी को दी ऐसी सलाह, अपनी शादी का किस्सा भी किया शेयर

vineet verma
Last updated: September 22, 2026 12:32 pm
vineet verma
Share
SHARE

मुंबई: दिग्गज अभिनेत्री मौसमी चटर्जी ने बेहद कम उम्र में फिल्मों में कदम रखा और देखते ही देखते बंगाली के साथ हिंदी सिनेमा में भी अपनी खास पहचान बना ली। किशोरावस्था में 1967 की बंगाली फिल्म ‘बालिका वधू’ से करियर शुरू करने वाली मौसमी ने कम उम्र में ही शादी भी कर ली थी। अब 70 साल की उम्र में वह अपनी बेटी मेघा मुखर्जी को शादी के मामले में जल्दबाजी न करने और अपनी जिंदगी के फैसले सोच-समझकर लेने की सलाह देती हैं।

Contents
‘ब्वॉयफ्रेंड हो सकता है, लेकिन शादी जरूरी नहीं’‘आज की युवा पीढ़ी तनाव में है’बीमारी से जूझ रही बुआ की आखिरी इच्छा ने कराई शादी1970 के दशक में मौसमी ने बनाई खास पहचान

जागरण फिल्म फेस्टिवल 2026 में मौसमी ने अपनी बेटियों, आज की युवा पीढ़ी और रिश्तों को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि बेटी का बॉयफ्रेंड हो सकता है, लेकिन उससे शादी करना जरूरी नहीं है। अभिनेत्री ने युवा महिलाओं को सतर्क रहने और अपनी जिंदगी को अपनी शर्तों पर जीने की सलाह भी दी।

‘ब्वॉयफ्रेंड हो सकता है, लेकिन शादी जरूरी नहीं’

मौसमी ने अपनी बेटी मेघा मुखर्जी को सलाह देते हुए कहा, “तुम्हारा ब्वॉयफ्रेंड हो सकता है, लेकिन उस व्यक्ति से शादी करना जरूरी नहीं है।”

उन्होंने आज की लड़कियों को थोड़ा स्वार्थी और सतर्क रहने की सलाह दी। मौसमी ने भगवद्गीता का जिक्र करते हुए कहा, “परिवर्तन ही संसार का नियम है।”

अभिनेत्री का कहना है कि समय बदल चुका है और समाज भी पुराने दौर की तुलना में आगे आया है। उनके मुताबिक, बेटियों को अक्सर ससुराल संभालने की सीख दी जाती है, लेकिन बेटों को घर के काम सिखाने पर उतना जोर नहीं दिया जाता।

‘आज की युवा पीढ़ी तनाव में है’

मौसमी ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी तनाव में है और अपनी जिंदगी का आनंद नहीं ले पा रही है। उन्होंने युवाओं को खुद को साबित करने के लिए कुछ न कुछ करने की सलाह दी।

70 वर्षीय अभिनेत्री ने कहा कि व्यक्ति को वही करना चाहिए जो उसे पसंद है, लेकिन किसी भी चीज की अति से बचना जरूरी है। अगर कोई गलती हो जाए तो उसे दोहराना नहीं चाहिए और अपने विवेक का इस्तेमाल करना चाहिए।

बीमारी से जूझ रही बुआ की आखिरी इच्छा ने कराई शादी

मौसमी चटर्जी ने अपनी शादी से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा भी साझा किया था। ‘बालिका वधू’ की सफलता के बाद उनके लिए कई शादी के रिश्ते आने लगे थे। इसी दौरान उनकी बीमार बुआ की आखिरी इच्छा के चलते उनकी शादी अचानक तय हो गई।

भवानीपुर में रहने वाली उनकी बुआ कैंसर की अंतिम अवस्था में थीं। उन्होंने मौसमी के ससुर और मशहूर गायक-संगीतकार हेमंत कुमार का हाथ पकड़कर पूछा था कि क्या वह मौसमी की शादी देख पाएंगी। हेमंत कुमार के हां कहने के बाद महज एक महीने के भीतर मौसमी की शादी उनके बेटे जयंत मुखर्जी से हो गई।

1970 के दशक में मौसमी ने बनाई खास पहचान

मौसमी चटर्जी ने 1970 के दशक में हिंदी सिनेमा की प्रमुख अभिनेत्रियों में अपनी जगह बनाई। इस दौरान उन्होंने ‘अनुराग’, ‘रोटी कपड़ा और मकान’, ‘बेनाम’, ‘स्वर्ग नरक’, ‘मंजिल’, ‘अंगूर’ और ‘स्वयंवर’ जैसी फिल्मों में काम किया।

अपने करियर में उन्होंने अमिताभ बच्चन, राजेश खन्ना, धर्मेंद्र, जितेंद्र, विनोद खन्ना और संजीव कुमार जैसे दिग्गज कलाकारों के साथ स्क्रीन शेयर की। बंगाली और हिंदी सिनेमा में उनका लंबा करियर उन्हें अपने दौर की चर्चित अभिनेत्रियों में शामिल करता है।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: Balika Badhu, Bollywood News, Jagran Film Festival 2026, Jayanta Mukherjee, Moushumi Chatterjee, Moushumi Chatterjee Advice, Moushumi Chatterjee Age, Moushumi Chatterjee Daughter, Moushumi Chatterjee Marriage, Veteran Actress, बालिका वधू, मौसमी चटर्जी, मौसमी चटर्जी की सलाह, मौसमी चटर्जी बेटी, मौसमी चटर्जी शादी
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article तेहरान के आसमान में फिर दिखी रहस्यमयी रोशनी, एलियन से लेकर सीक्रेट ड्रोन तक की चर्चा; 50 साल पुराना UFO कनेक्शन जानकर चौंक जाएंगे
Next Article शादी के लिए लड़का ढूंढ रहे हैं? सिर्फ हैंडसम लुक और मोटी सैलरी न देखें, चाणक्य नीति के मुताबिक इन 5 आदतों पर जरूर दें ध्यान

फीचर

View More

Super El Nino Alert: मानसून की विदाई के बीच ‘सुपर अल नीनो’ का खतरा, 180 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी

भारत में दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई शुरू हो चुकी है, लेकिन मौसम वैज्ञानिकों की नजर अब प्रशांत महासागर पर टिक…

By news desk 6 Min Read

ब्रज से लेकर पूरे देश में गूंज रहे ‘राधे-राधे’ के जयकारे, जानिए क्यों मनाई जाती है जन्माष्टमी के ठीक 15 दिन बाद राधा जयंती

आज देश भर में श्रद्धा और उल्लास के साथ राधा अष्टमी का…

4 Min Read

गणेश चतुर्थी स्पेशल: क्या आप जानते हैं कि उत्तराखंड की इस गुफा में आज भी मौजूद है बप्पा का असली सिर?

हर साल देश भर में गणेश चतुर्थी का पावन पर्व बड़े ही…

5 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

Latest Newsअन्य

न मां का DNA बदला, न पिता का मिला-जुला जेनेटिक कोड… फिर भी पैदा हुए हूबहू क्लोन! ब्राजील के इस पौधे ने वैज्ञानिकों को चौंकाया

नई दिल्ली: कुदरत के नियमों के मुताबिक सेक्सुअल रिप्रोडक्शन में माता और पिता दोनों का डीएनए आपस में मिलता है।…

6 Min Read
Latest Newsधर्म

शादी के लिए लड़का ढूंढ रहे हैं? सिर्फ हैंडसम लुक और मोटी सैलरी न देखें, चाणक्य नीति के मुताबिक इन 5 आदतों पर जरूर दें ध्यान

शादी जिंदगी के सबसे अहम फैसलों में से एक है। रिश्ता तय करते समय अक्सर लड़के की नौकरी, कमाई और…

5 Min Read
Latest News

दिल्ली से जमुई तक नाबालिगों से अपराध, कहीं गैंगरेप तो कहीं सड़क पर बदसलूकी

देश के अलग-अलग हिस्सों से नाबालिगों के साथ अपराध की सामने आई घटनाओं ने सार्वजनिक जगहों पर बच्चों और महिलाओं…

5 Min Read
EntertainmentTrending News

बेटी को शादी पर मौसमी चटर्जी की खास सलाह, खुद कम उम्र में क्यों करनी पड़ी थी शादी?

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री मौसमी चटर्जी ने अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक यादगार किरदार निभाए हैं। किशोरावस्था…

5 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?