Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: तृतीय डॉ. केएल गर्ग आल इंडिया प्राइजमनी टेनिस टूर्नामेंट: जतिन, सुनील, सूरज की संघर्षपूर्ण जीत, मयंद, उदित, रिकी भी क्वार्टर फाइनल में
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > खेल > तृतीय डॉ. केएल गर्ग आल इंडिया प्राइजमनी टेनिस टूर्नामेंट: जतिन, सुनील, सूरज की संघर्षपूर्ण जीत, मयंद, उदित, रिकी भी क्वार्टर फाइनल में
खेल

तृतीय डॉ. केएल गर्ग आल इंडिया प्राइजमनी टेनिस टूर्नामेंट: जतिन, सुनील, सूरज की संघर्षपूर्ण जीत, मयंद, उदित, रिकी भी क्वार्टर फाइनल में

news desk
Last updated: September 16, 2026 12:44 pm
news desk
Share
SHARE


लखनऊ।  
शीर्ष वरीय हरियाणा के जतिन नैन  ने तृतीय डॉ. केएल गर्ग आल इंडिया पुरुष प्राइजमनी टेनिस टूर्नामेंट में रोमांचक जीत के साथ क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। इसी के साथ दूसरी वरीय कर्नाटक के सूरज कुमार, पांचवीं वरीय हरियाणा के सुनील और सातवीं वरीय पंजाब के आदित्य कुमार ने भी अंतिम आठ का टिकट हासिल किया। दूसरी ओर युगल में उत्तर प्रदेश के ओमेश और ऋषि ने जोड़ीदारों संग अंतिम आठ में पहुंचकर मेजबान की चुनौती कायम रखी।

एसडीएस टेनिस अकादमी द्वारा  लामार्टिनियर कॉलेज स्थित लामार्टिनियर लॉन टेनिस फैसिलिटी में आयोजित टूर्नामेंट में मंगलवार को एकल प्री क्वार्टर फाइनल खेले गए। जिसमें एक दिन पहले उलटफेर भरी जीत दर्ज करने वाले मयंद तिवारी, उदित गोगोई और रिकी ने भी जीत दर्ज कर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

बालक एकल प्री क्वार्टर फाइनल के पहले मुकाबले में शीर्ष वरीय हरियाणा के जतिन नैन ने अपने ही राज्य के प्रशांत को पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए 4-6, 6-4, 6-4 से हराकर जीत अपने नाम की। प्रशांत ने पहला सेट जीतकर बेहतरीन शुरुआत की लेकिन फिर जतिन ने शानदार सर्विस के साथ वापसी की। 

वहीं पांचवीं वरीय हरियाणा के सुनील कुमार को भी जीत के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ी जिन्होंने गुजरात के मेघ भार्गव को 4-6, 6-2, 6-3 से हराया।  सातवीं वरीय पंजाब के आदित्य कुमार ने हरियाणा के आरव चावला को सीधे सेटों में 6-2, 6-4 से हराया। दूसरी वरीय कर्नाटक के सूरज ने तेलंगाना के देवरापल्ली अखिल को 7-6(3), 6-3 से हराया। पहले सेट में दोनों खिलाड़ियों के बीच कड़ा संघर्ष हुआ और इसका फैसला टाईब्रेक में हुआ, जहां सूरज ने बाजी मारी। दूसरे सेट में उन्होंने 6-3 से जीत दर्ज कर क्वार्टर फाइनल का टिकट कटाया।

वहीं पहले दौर में उलटफेर कर प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचे असम के उदित ने तमिलनाडु के पगलवन को 6-1, 6-3 से हराकर अपनी जीत का सिलसिला जारी रखा। पश्चिम बंगाल के मयंद तिवारी ने दिल्ली के सागर को 6-3, 6-3 से मात दी। वहीं दिल्ली के रिकी ने हरियाणा के शिवा को एकतरफा अंदाज में 6-2, 6-2 से हराकर अंतिम आठ में जगह बनाई।
छठी वरीय हरियाणा के आदित्य मोर भी अंतिम आठ में पहुंच गए जिन्होंने तीन सेट तक चले मुकाबले में तेलंगाना के देवहर्षित को 6-3, 1-6, 6-4 से पराजित किया।

उत्तर प्रदेश के ऋषि और ओमेश जोड़ीदारों संग युगल क्वार्टर फाइनल में

मंगलवार को पुरुष युगल के प्री क्वार्टर फाइनल में आदित्य-उदित, ओमेश-इमोन, ऋषि-शिवा, कनिष्क-रिकी और हर्ष-प्रशांत की जोड़ियों ने क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। पहले मैच में हरियाणा के आदित्य मोर और असम के उदित गोगोई ने उत्तर प्रदेश के अंशुमान और पश्चिम बंगाल के वायट रोवन को तीन सेट तक चले मुकाबले में 6-4, 3-6, 10-7 से हराया। 

उत्तर प्रदेश के ओमेश और छत्तीसगढ़ के इमोन ने उत्तर प्रदेश के वंश यादव और महाराष्ट्र के पार्थ आर की जोड़ी को 6-2, 7-5 से शिकस्त दी। उत्तर प्रदेश के ऋषि यादव और हरियाणा के शिवा शर्मा ने उत्तर प्रदेश के दीपक और उत्तराखंड के अर्नव हर्ष की कड़ी चुनौती से पार पाते हुए 7-5, 4-6, 10-6 की जीत से अंतिम आठ में प्रवेश किया।

वहीं गुजरात के कनिष्क और दिल्ली के रिकी ने हरियाणा के वंश नंदल और पंजाब के आदित्य कुमार को 7-6(4), 7-5 से हराया। पहले सेट का फैसला टाईब्रेक में हुआ, जबकि दूसरे सेट में कनिष्क-रिकी की जोड़ी ने 7-5 से जीत दर्ज की। एक अन्य मुकाबले में हरियाणा के हर्ष और प्रशांत ने उत्तर प्रदेश के अनुज और अनुरुद्ध की जोड़ी को सीधे सेटों में 6-3, 6-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: तृतीय डॉ. केएल गर्ग आल इंडिया प्राइजमनी टेनिस टूर्नामेंट
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article बाबा रामदेव बनाम ब्रजभूषण शरण सिंह: ‘नकली घी’ बयान पर 50 करोड़ का मानहानि केस, MP हाईकोर्ट में 18 सितंबर को अगली सुनवाई
Next Article IPL 2026 IPL Auction 2027: 3 साल बाद भारत लौटी खिलाड़ियों की बोली, IPL 2028 मेगा ऑक्शन पर भी आया बड़ा अपडेट

फीचर

View More

न तेल, न बाती, न स्विच! आखिर कैसे काम करता है पानी से जलने वाला यह स्मार्ट दीया?

दिवाली के त्योहार पर बाजार में इस बार स्मार्ट पानी वाले दीये चर्चा में हैं। देखने में सामान्य मिट्टी के…

By Shivani Kalani 5 Min Read

Green Crackers क्या हैं? पारंपरिक पटाखों से कितने अलग, दिवाली पर सुप्रीम कोर्ट ने किन शर्तों के साथ दी मंजूरी?

नई दिल्ली: दिवाली पर पटाखे जलाने को लेकर दिल्ली-एनसीआर में इस बार…

6 Min Read

नवंबर में जन्मे लोगों का स्वभाव क्यों होता है सबसे अलग? जानें उनकी खूबियां और कमजोरियां

क्या आपका या आपके किसी करीबी का जन्म नवंबर के महीने में…

5 Min Read

विचार

View More

‘हम खुद अपनी बर्बादी बना रहे हैं’, AI से डरा 10 साल का अनुभव रखने वाला इंजीनियर! अब कोडिंग छोड़ खेती करने का क्यों कर रहा है विचार?

नई दिल्ली: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की बढ़ती ताकत ने अब…

October 27, 2026

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए,…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

You Might Also Like

Trending Newsखेल

शुरुआती झटकों और बारिश के बीच भारत की रोमांचक जीत, न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराकर सीरीज पर किया कब्जा

भारत ने बुधवार, 4 नवंबर को ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले गए पहले रोमांचक वनडे मुकाबले में न्यूजीलैंड को…

4 Min Read
Trending Newsखेल

2027 वनडे वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा रिकॉर्ड! भारत-पाक मैच के एक टिकट के लिए लाइन में लगे लाखों फैंस

भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मुकाबले को लेकर फैंस की दीवानगी एक बार फिर चर्चा में है। 2027 वनडे…

3 Min Read
Trending Newsखेल

India vs New Zealand: ईडन पार्क में भारत का रिकॉर्ड डराने वाला, 11 मैचों में मिली सिर्फ 4 जीत; पिछली हार भी नहीं भूली होगी टीम इंडिया

नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे मुकाबलों में भारतीय टीम की चुनौती सिर्फ मेजबान टीम के खिलाड़ियों तक सीमित नहीं…

4 Min Read
Trending Newsखेल

IND vs NZ: टीम इंडिया के गेंदबाजों की खुली पोल, 192 रन भी नहीं बचा पाया भारत, न्यूजीलैंड ने 7 विकेट से जीता आखिरी टी20

नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला टीम इंडिया के लिए निराशाजनक…

5 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?