Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: महिला अधिकारी से फोन पर बहस के बाद फंसते दिख रहे हैं अजित पवार, वायरल वीडियो की क्या है इनसाइड स्टोरी
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > महिला अधिकारी से फोन पर बहस के बाद फंसते दिख रहे हैं अजित पवार, वायरल वीडियो की क्या है इनसाइड स्टोरी
Trending Newsराज्य

महिला अधिकारी से फोन पर बहस के बाद फंसते दिख रहे हैं अजित पवार, वायरल वीडियो की क्या है इनसाइड स्टोरी

news desk
Last updated: September 5, 2025 11:44 am
news desk
Share
विवादों में अजित पवार
विवादों में अजित पवार
SHARE

महाराष्ट्र में एक नेता और महिला अधिकारी के बीच फोन पर हुई बात अब सियासी रंग लेती दिखाई दे रही है. विपक्ष आरोप लगा रहा है कि अधिकारी को सही काम करने से रोका गया. विवाद तब शुरू हुआ जब इस बातचीत का वीडियो वायरल हो गया. महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार और एक महिला अधिकारी की बातचीत वायरल होने के बाद डिप्टी सीएम अजित पवार विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं.

क्या है पूरा मामला ?

मामला तब शुरू हुआ जब डीएसपी अंजना कृष्णा सोलापुर के करमाला में सड़क निर्माण के लिए हो रहे अवैध मुरुम खनन पर कार्रवाई करने पहुंचीं थीं. तभी गांववालों और पुलिस के बीच विवाद हो गया. उसी दौरान एक एनसीपी कार्यकर्ता ने सीएम अजित पवार को कॉल लगाते हुए, डीएसपी अंजना कृष्णा को मोबाइल थमा दिया,  जिसके बाद दोनों के बीच हुई बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

इस वीडियो में दावा किया जा रहा है कि अजित पवार महिला अधिकारी पर दबाव बनाते हुए कार्रवाई रोकने का आदेश देते हैं, पर महिला अधिकारी ने उन्हें पहचानने से इनकार कर दिया.

‘इतनी डेरिंग हैं आप’

वायरल वीडियो में कॉल पर अजित पवार महिला अधिकारी से कहते सुने जा सकते हैं कि ‘मैं आपको आदेश देता हूं कि वो रुकवाओ और आप जाओ तहसीलदार को बताओ कि अजित पवार का फोन आया था. डिप्टी सीएम ने मुझसे कहा है कि ये सब रुकवाने के लिए, क्योंकि मुंबई का माहौल अभी खराब है’.

इसके जवाब में महिला अधिकारी कहती है कि, ‘आप एक काम कीजिए. आप मेरे फोन पर डायरेक्ट कॉल कीजिए.’

तब अजित पवार कहते हैं कि, ‘मैं आपके ऊपर एक्शन लूंगा.’ उन्होंने आगे कहा कि ‘आपको मुझे देखना है. अपना नंबर दे दीजिए, मैं व्हाट्सएप कॉल करता हूं. मेरा चेहरा तो आप पहचान जाओगी? इतनी डेरिंग हैं आप?’

विवाद तूल पकड़ने पर एनसीपी प्रवक्ता आनंद परांजपे ने कहा कि ‘उस कॉल का गलत मतलब निकाला जा रहा है. अजित पवार ने प्रोफेशनल तरीके से ही बातचीत की थी.

विपक्ष ने किया पलटवार

इस मुद्दे पर महाराष्ट्र में आम आदमी पार्टी के उपाध्यक्ष विजय कुंभार ने अजित पवार पर तीखा हमला करते हुए इसे पावर का दुरूपयोग बताया और कहा कि, “जब अधिकारी अवैध काम के खिलाफ कार्रवाई कर रही थीं, तब उन्हें धमकाया गया और कार्रवाई रोकने को कहा गया. यही वजह है कि मंत्री अपने मनपसंद अफसरों को शहरों और तालुकों में लगवाना चाहते हैं.”

हालांकि अजित पवार के लिए ये कोई पहला मामला नहीं है जब उनके बयान से कोई विवाद हुआ हो.

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: #AJITPAWAR, #BreakingNews, #Congress, #DSP, #DYCM, #indianpresshouse, #MaharashtraNews, #MaharashtraPolitics, #NCP, #NCPAJITPAWAR, #SOLAPUR, #ViralControversy, #ViralNews
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article E20 पेट्रोल के मुद्दे पर कांग्रेस ने उठाए नितिन गड़करी पर सवाल E20 पेट्रोल के मुद्दे पर कांग्रेस ने उठाए नितिन गड़करी पर सवाल
Next Article मुसीबत में अनिल अंबानी मुसीबत में घिरे अनिल अंबानी को लगा एक और झटका, बैंक ऑफ बड़ौदा ने किया आरकॉम के लोन अकाउंट को फ्रॉड घोषित.

फीचर

View More

यूपी 2027: 86 आरक्षित सीटों पर क्यों टिकी सबकी नजर? 2024 के नतीजों ने बदला दलित वोट का सियासी गणित

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 में दलित वोट फिर केंद्र में है। 403 विधानसभा सीटों में 86 सीटें SC-ST के…

By news desk 7 Min Read

लखनऊ के KGMU से जुड़े अध्ययन में मां के दूध के 100 सैंपल में मिले जहरीले रसायन, भारी धातुओं ने बढ़ाई चिंता

लखनऊ। नवजात शिशुओं के लिए अमृत माना जाने वाला मां का दूध…

3 Min Read

26 सितंबर की रात आसमान में दिखेगा खास चांद, जानिए Harvest Moon क्यों कहलाता है फसल का चांद

नई दिल्ली: सितंबर की पूर्णिमा को खास माना जाता है और इसे…

8 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

Latest NewsTrending News

11 MLC सीटें, 50 से ज्यादा जिलों पर नजर! यूपी के इन इलाकों में उम्मीदवारों की होगी असली परीक्षा, जानें किसका कार्यकाल खत्म

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले विधान परिषद की 11 सीटों के लिए चुनाव होने जा…

3 Min Read
Trending Newsसियासी

राज्यसभा में तीसरे उम्मीदवार से अखिलेश का दांव क्यों बढ़ाएगा सियासी हलचल? रामगोपाल के साथ इन नामों पर मंथन

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों के लिए होने वाले चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपनी रणनीति…

6 Min Read
Trending Newsबाजार

जंग के बीच मिडिल ईस्ट से रोज 12.8 मिलियन बैरल तेल! सऊदी-UAE ने कैसे संभाली सप्लाई, अब कीमतों पर क्या होगा असर?

दुबई: मध्य पूर्व में जारी युद्ध और तनाव के बीच वैश्विक तेल बाजार के लिए राहत की खबर सामने आई…

4 Min Read
Trending Newsवर्ल्ड

रूस के ताबड़तोड़ हमलों के बीच यूक्रेन ने मांगा एयर डिफेंस, ईयू बोला- जिनके पास पैट्रियट हैं, तुरंत कीव भेजें

कीव: यूक्रेन में लगातार हो रहे रूसी हवाई हमलों के बीच देश ने यूरोपीय देशों से अपने एयर डिफेंस सिस्टम…

4 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?