Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: मुसीबत में घिरे अनिल अंबानी को लगा एक और झटका, बैंक ऑफ बड़ौदा ने किया आरकॉम के लोन अकाउंट को फ्रॉड घोषित.
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > मुसीबत में घिरे अनिल अंबानी को लगा एक और झटका, बैंक ऑफ बड़ौदा ने किया आरकॉम के लोन अकाउंट को फ्रॉड घोषित.
Trending Newsअन्य

मुसीबत में घिरे अनिल अंबानी को लगा एक और झटका, बैंक ऑफ बड़ौदा ने किया आरकॉम के लोन अकाउंट को फ्रॉड घोषित.

news desk
Last updated: September 5, 2025 11:57 am
news desk
Share
मुसीबत में अनिल अंबानी
मुसीबत में अनिल अंबानी
SHARE

रिलायंस कम्युनिकेशंस लिमिटेड (आरकॉम) और पूर्व में उसके डायरेक्टर रहे अनिल अंबानी एक नई मुसीबत में घिरते नजर आ रहे हैं. अभी हाल ही में यस बैंक के लोन फ्रॉड मामले में सीबीआई और ईडी ने अनिल अंबानी से जुड़े प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की थी. और अब बैंक ऑफ बड़ौदा ने जानकारी दी है कि उन्होंने आरकॉम के कुछ कर्जों को धोखाधड़ी की श्रेणी में डाल दिया है.

यह फैसला उन कर्जों को लेकर लिया गया है जो कंपनी के दिवालियापन प्रक्रिया में शामिल होने से पहले दिए गए थे. बैंक ने ये सूचना शेयर बाजार को शुक्रवार को दी. हालांकि आरकॉम ने यह साफ़ कहा है कि ये सभी कर्ज़ उस समय के हैं जब दिवालियापन की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई थी. अब इनका समाधान या तो तय योजना के अनुसार या किसी अन्य वैकल्पिक तरीके से होना चाहिए. फिलहाल कंपनी का संचालन रेज़ोल्यूशन प्रोफेशनल अनीश निरंजन नानावटी संभाल रहे हैं। अनिल अंबानी अभी कंपनी के निदेशक बोर्ड का हिस्सा नहीं हैं.

आरकॉम ने आरोपों को बताया झूठा

कंपनी ने बताया कि कर्ज समाधान योजना को लेनदारों की समिति (CoC) से हरी झंडी मिल चुकी है और अब इसकी मंजूरी के लिए मामला राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (NCLT) में लंबित है. अनिल अंबानी के प्रवक्ता ने बताया कि ‘बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा रिलायंस कम्युनिकेशंस (आरकॉम) और अनिल अंबानी से जुड़े कर्ज खातों को जिस श्रेणी में डाला गया है. वह 12 साल पुराने मामलों से जुड़ा है, जो वर्ष 2013 के आसपास के हैं. उन्होंने यह भी कहा कि अंबानी वर्ष 2006 से 2019 के बीच केवल गैर-कार्यकारी निदेशक थे और कंपनी के रोज़मर्रा के संचालन या फैसलों में उनकी कोई सीधी भूमिका नहीं थी’.

अनिल अंबानी की कंपनियों पर ED की नजर

यह पूरा मामला तब उजागर हुआ जब प्रवर्तन निदेशालय (ED) अनिल अंबानी की कंपनियों से जुड़े संदिग्ध कर्ज मामलों की जांच कर रहा था. बताया जा रहा है कि ED ने करीब 12 से 13 बैंकों से रिलायंस हाउसिंग फाइनेंस, आरकॉम और रिलायंस कमर्शियल फाइनेंस से संबंधित कर्ज के दस्तावेज मंगवाए हैं. इन मामलों में कथित धोखाधड़ी की कुल रकम लगभग 17,000 करोड़ रुपये तक बताई जा रही है. इसके पहले, जून 2024 में भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने आरकॉम के लोन अकाउंट्स को फ्रॉड कैटेगरी में रखा था. इसके बाद 24 अगस्त को बैंक ऑफ इंडिया ने भी यही कदम उठाया और आरोपों में अनिल अंबानी का नाम लिया गया. बैंक ने कथित तौर पर फंड डायवर्जन और ऋण शर्तों के उल्लंघन की बात कही थी. बैंक ऑफ बड़ौदा का कहना है कि वो इस जांच से जुड़ी रिपोर्ट भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) सहित सभी संबंधित नियामक संस्थाओं को सौंपेगा.

अनिल अंबानी पहले से ही सीबीआई और ईडी के रडार पर हैं, उसके बाद बैंक ऑफ बड़ौदा के मामला के सामने आने के बाद उनकी मुसीबत और बढ़ सकती है.

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: #AnilAmbani, #BankFraud, #BankingNews, #BreakingNews, #CBIInvestigation, #EDRaids, #indianpresshouse, #RBI, #RCom, #SBI, #ShareBazaar, #ShareMarket, #YesBank
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article विवादों में अजित पवार महिला अधिकारी से फोन पर बहस के बाद फंसते दिख रहे हैं अजित पवार, वायरल वीडियो की क्या है इनसाइड स्टोरी
Next Article विद्युत जामवाल कमबैक जबरदस्त एक्शन के बावजूद क्यों फिकी रही फिल्म मद्रासी ? फिल्म रिव्यू

फीचर

View More

दिल्ली की गर्मी और भीड़ से चाहिए छुटकारा? बाइक उठाइए और निकल जाइये इन 5 शानदार जगहों पर, वीकेंड बन जाएगा यादगार

नई दिल्ली: अगर आपको बाइक से घूमने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने का शौक है तो दिल्ली से निकलकर…

By vineet verma 5 Min Read

अमेरिका में लकड़ी के घर तो चीन में कंक्रीट की ऊंची इमारतें, दोनों देशों में क्यों नहीं चलती ईंट से घर बनाने की परंपरा?

नई दिल्ली: भारत में घर बनाने की बात हो तो ईंट, सीमेंट…

7 Min Read

15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ, लेकिन यह राज्य तब भी था विदेशी कब्जे में; 14 साल बाद ऐसे बना देश का 25वां राज्य

पणजी: 15 अगस्त 1947 को जब पूरा देश ब्रिटिश शासन से आजादी…

6 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

Trending Newsराज्य

मुंबई में तुकाराम मुंढे का बड़ा एक्शन! नामी क्लब, जेप्टो समेत 6 प्रतिष्ठानों पर चला चाबुक, जांच में जो मिला उसने बढ़ा दी चिंता

मुंबई: मुंबई में लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने बड़ी…

5 Min Read
Trending Newsवर्ल्ड

एक अलर्ट… और थम गई रफ्तार! UAE में ऐसा क्या हुआ कि सरकार को जारी करनी पड़ी रेड वार्निंग?

दुबई: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में संभावित मिसाइल खतरे को लेकर मंगलवार को कुछ समय के लिए हाई अलर्ट की…

3 Min Read
Trending Newsसियासी

‘शेर सब्र करता है…’ OBC नेताओं से बोले राहुल गांधी, अधिकार चाहिए तो सड़क पर उतरना होगा

नई दिल्ली: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली में सात राज्यों के ओबीसी कांग्रेस के करीब 300 जिलाध्यक्षों…

3 Min Read
Trending Newsसियासी

भ्रष्टाचार मामले में पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, दिल्ली जल बोर्ड के पूर्व CEO समेत 6 पर कार्रवाई; केजरीवाल बोले- फर्जी है केस

नई दिल्ली: दिल्ली की एंटी करप्शन ब्रांच ने मंगलवार को आम आदमी पार्टी के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन को उनके…

5 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?