Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: दुनिया के सबसे ज्यादा वेतन पाने वाले PM की सैलरी में 64% का इजाफा! 16.49 करोड़ से सीधे 27 करोड़ होगी तनख्वाह, जानें ट्रंप-मोदी से कितनी ज्यादा
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > दुनिया के सबसे ज्यादा वेतन पाने वाले PM की सैलरी में 64% का इजाफा! 16.49 करोड़ से सीधे 27 करोड़ होगी तनख्वाह, जानें ट्रंप-मोदी से कितनी ज्यादा
Trending Newsवर्ल्ड

दुनिया के सबसे ज्यादा वेतन पाने वाले PM की सैलरी में 64% का इजाफा! 16.49 करोड़ से सीधे 27 करोड़ होगी तनख्वाह, जानें ट्रंप-मोदी से कितनी ज्यादा

vineet verma
Last updated: September 9, 2026 11:44 am
vineet verma
Share
SHARE

सिंगापुर: सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग की सैलरी में 60 प्रतिशत से ज्यादा की बड़ी बढ़ोतरी होने जा रही है। मंगलवार, 8 सितंबर 2026 को वोंग ने संसद में बताया कि देश अपने राजनीतिक नेताओं के वेतन में इजाफा करेगा। इसके बाद प्रधानमंत्री की सालाना तनख्वाह 2.2 मिलियन सिंगापुर डॉलर यानी करीब 16.49 करोड़ रुपये से बढ़कर 3.6 मिलियन सिंगापुर डॉलर यानी लगभग 27.01 करोड़ रुपये हो जाएगी।

Contents
16.49 करोड़ से बढ़कर 27 करोड़ होगी PM की सैलरीबढ़ी हुई सैलरी 5 साल तक दान करेंगे वोंग15 साल बाद बदली नेताओं की सैलरीट्रंप, मोदी और दूसरे नेताओं से कितनी ज्यादा है सैलरी?

सिंगापुर सरकार का कहना है कि नेताओं के वेतन को प्रतिस्पर्धी रखने से बेहतर प्रतिभाओं को राजनीति में आकर्षित करने और शासन की गुणवत्ता बनाए रखने में मदद मिलती है। हालांकि, देश में मंत्रियों और नेताओं को मिलने वाली सैलरी आम नागरिकों की कमाई के मुकाबले काफी ज्यादा है, इसलिए इस बढ़ोतरी को लेकर बहस भी शुरू हो गई है।

16.49 करोड़ से बढ़कर 27 करोड़ होगी PM की सैलरी

वेतन में प्रस्तावित बढ़ोतरी के बाद लॉरेंस वोंग को हर साल 3.6 मिलियन सिंगापुर डॉलर मिलेंगे, जो भारतीय मुद्रा में करीब 27.01 करोड़ रुपये हैं। अभी उन्हें सालाना 2.2 मिलियन सिंगापुर डॉलर यानी लगभग 16.49 करोड़ रुपये मिलते हैं।

उप प्रधानमंत्री का सालाना वेतन भी 1.87 मिलियन सिंगापुर डॉलर यानी करीब 14.03 करोड़ रुपये से बढ़कर 3.06 मिलियन सिंगापुर डॉलर यानी लगभग 22.95 करोड़ रुपये हो जाएगा।

वहीं, कैबिनेट मंत्रियों की सैलरी वरिष्ठता और उनके पोर्टफोलियो की अहमियत के आधार पर तय होगी। उन्हें 1.80 मिलियन सिंगापुर डॉलर यानी करीब 13.50 करोड़ रुपये से लेकर 2.88 मिलियन सिंगापुर डॉलर यानी लगभग 21.60 करोड़ रुपये तक सालाना वेतन मिलेगा।

बढ़ी हुई सैलरी 5 साल तक दान करेंगे वोंग

प्रधानमंत्री की सैलरी में इतनी बड़ी बढ़ोतरी को लेकर सिंगापुर में चर्चा शुरू हो गई है। इसी बीच लॉरेंस वोंग ने घोषणा की है कि वह अपने कार्यकाल के दौरान बढ़ी हुई सैलरी की रकम अगले पांच साल तक चैरिटी में दान करेंगे।

वोंग ने राजनीतिक वेतन को कठिन और भावनात्मक मुद्दा बताया। उन्होंने कहा कि इसमें शामिल रकम अधिकांश नागरिकों की कमाई से कहीं अधिक है, इसलिए वह समझते हैं कि सिंगापुर के लोग इस मामले की बारीकी से जांच क्यों करते हैं और इसे लेकर गंभीर क्यों हैं।

15 साल बाद बदली नेताओं की सैलरी

सिंगापुर में मंत्रियों के वेतन में पिछली बार करीब 15 साल पहले बदलाव किया गया था। अब प्रस्तावित बढ़ोतरी 15 अक्टूबर 2026 से लागू होगी।

सिंगापुर को दुनिया के सबसे कम भ्रष्ट देशों में शामिल किया जाता है और सरकार नेताओं के वेतन को प्रतिभाशाली लोगों को राजनीति में आकर्षित करने से जोड़ती है।

ट्रंप, मोदी और दूसरे नेताओं से कितनी ज्यादा है सैलरी?

सैलरी बढ़ने से पहले भी सिंगापुर के प्रधानमंत्री का वेतन अमेरिका समेत G7 देशों के कई नेताओं की तुलना में काफी अधिक था। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को सालाना 4 लाख अमेरिकी डॉलर यानी करीब 3 करोड़ रुपये वेतन मिलता है।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री का सालाना वेतन करीब 1.9 करोड़ रुपये, हांगकांग के चीफ एग्जीक्यूटिव का करीब 6 करोड़ रुपये और स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति का करीब 5 करोड़ रुपये है।

वहीं, भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सालाना करीब 60 लाख रुपये वेतन मिलता है, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वार्षिक आय करीब 20 लाख रुपये बताई गई है।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: International News, Lawrence Wong Salary, Lawrence Wong Salary Hike, PM Modi Salary, Singapore Ministers Salary, Singapore PM Salary, Singapore Politics, Singapore Prime Minister, Singapore Salary Hike, World Leaders Salary, डोनाल्ड ट्रंप सैलरी, दुनिया का सबसे ज्यादा वेतन पाने वाला प्रधानमंत्री, प्रधानमंत्री की सैलरी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, लॉरेंस वोंग सैलरी, सिंगापुर प्रधानमंत्री वेतन
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article पहले हफ्ते में ही बिग बॉस 20 में महाभारत! ऋति से भिड़ीं मैरी कॉम, आखिर क्यों बोलीं- ‘जानती हो किससे बात कर रही हो?’
Next Article गंगा में ही क्यों विसर्जित की जाती हैं अस्थियां? क्या मोक्ष से जुड़ा है इसका रहस्य? जानिए अंतिम संस्कार के बाद इस परंपरा का धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व

फीचर

View More

खूंखार डाकू से ‘आदिकवि’ बनने की हैरान करने वाली दास्तान, जानिए कैसे रत्नाकर बन गए महर्षि वाल्मीकि

एक ऐसा शख्स जिसके नाम से कभी जंगलों में राहगीर थर-थर कांपते थे, जो बेकसूरों की हत्या करने से भी…

By Shivani Kalani 4 Min Read

30 साल बाद शरद पूर्णिमा पर दुर्लभ संयोग! क्यों खुले आसमान में रखी जाती है खीर, क्या सच में चांदनी से बरसता है अमृत?

सरायकेला-खरसावां: हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा का विशेष महत्व माना जाता है।…

6 Min Read

सपने में चांद का दिखना सामान्य या किसी बड़े बदलाव का इशारा? जानिए क्या कहता है स्वप्न शास्त्र और आपकी किस्मत का कनेक्शन

क्या आपने कभी रात के सन्नाटे में नींद से जागने के बाद…

5 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

EntertainmentTrending News

विराट कोहली से भी महंगा पानी पीती हैं दिशा पाटनी? जानिए उनके इस ‘रॉयल वॉटर’ की कीमत

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी अपनी गॉर्जियस लुक और गजब की फिटनेस के लिए हमेशा चर्चा में रहती हैं। फैंस अक्सर…

3 Min Read
Trending Newsसियासी

बरी होते ही राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- ‘किसी को बदनाम करने की नीयत नहीं थी’

उत्तर प्रदेश की सुल्तानपुर स्थित विशेष MP/MLA अदालत ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से जुड़े मानहानि के एक चर्चित…

3 Min Read
Trending Newsउत्तर प्रदेशराज्य

लखनऊ में पार्किंग और चबूतरे का विवाद बना खूनी संघर्ष, RSS नेता समेत परिवार के 3 लोगों की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गाड़ी खड़ी करने को लेकर हुआ विवाद तीन लोगों की मौत का कारण…

4 Min Read
Trending Newsसियासी

शादी के 4 महीने बाद होटल पहुंचते ही मौत! कमरे के गेट पर अचानक गिरी नवविवाहिता, CCTV वीडियो से उठे सवाल

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी में एक होटल के कमरे के बाहर नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला…

5 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?