Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: रात के अंधेरे में बड़ा एक्शन… सुबह सहारनपुर कलेक्ट्रेट पर गरजे 6 बुलडोजर, मस्जिद का बड़ा हिस्सा ध्वस्त; छावनी बना पूरा इलाका
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > राज्य > उत्तर प्रदेश > रात के अंधेरे में बड़ा एक्शन… सुबह सहारनपुर कलेक्ट्रेट पर गरजे 6 बुलडोजर, मस्जिद का बड़ा हिस्सा ध्वस्त; छावनी बना पूरा इलाका
Latest Newsउत्तर प्रदेशराज्य

रात के अंधेरे में बड़ा एक्शन… सुबह सहारनपुर कलेक्ट्रेट पर गरजे 6 बुलडोजर, मस्जिद का बड़ा हिस्सा ध्वस्त; छावनी बना पूरा इलाका

vineet verma
Last updated: September 5, 2026 4:47 pm
vineet verma
Share
SHARE

सहारनपुर: सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित विवादित मस्जिद पर शनिवार तड़के प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी। सुबह करीब 4 बजे से पुलिस और प्रशासन की भारी मौजूदगी के बीच 6 बुलडोजरों से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू हुई। कलेक्ट्रेट परिसर को चारों तरफ से सील कर दिया गया था और सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल के साथ पीएसी तथा रैपिड एक्शन फोर्स की तैनाती की गई। सुबह होते-होते मस्जिद की इमारत का बड़ा हिस्सा गिरा दिया गया।

Contents
तड़के 4 बजे बंद कर दिए गए कलेक्ट्रेट के सभी गेटरात में नेताओं को मिला था सिर्फ सीलिंग का आश्वासनइकरा हसन के आने की खबर के बीच नजरबंदी का दावाइमरान मसूद ने रात में किया लाइव, शांति की अपीलमार्च 2025 में शुरू हुआ था पूरा विवाद16 जुलाई को सिटी मजिस्ट्रेट ने दिया था बेदखली का आदेश2 सितंबर को जिला अदालत से भी नहीं मिली राहत

यह कार्रवाई जिला जज सतेंद्र कुमार की अदालत की ओर से 2 सितंबर को मस्जिद पक्ष की अपील खारिज किए जाने के बाद हुई है। अदालत ने सिटी मजिस्ट्रेट के बेदखली आदेश को बरकरार रखा था। देर रात तक प्रशासन की ओर से केवल सीलिंग की कार्रवाई की बात सामने आने के बाद अचानक तड़के बुलडोजर चलने से मुस्लिम नेताओं और मस्जिद पक्ष से जुड़े लोगों में हलचल मच गई।

तड़के 4 बजे बंद कर दिए गए कलेक्ट्रेट के सभी गेट

शनिवार सुबह कार्रवाई शुरू होने से पहले कलेक्ट्रेट के सभी 5 मुख्य गेट बंद कर दिए गए। बाहरी लोगों की आवाजाही रोक दी गई और पूरे परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। इसके बाद 6 बुलडोजर मौके पर लाए गए और मस्जिद की इमारत को गिराने की कार्रवाई शुरू हुई।

रात में नेताओं को मिला था सिर्फ सीलिंग का आश्वासन

ध्वस्तीकरण से पहले देर रात सपा विधायक आशु मलिक, एमएलसी शाहनवाज खान समेत कई नेताओं ने जिलाधिकारी अरविंद चौहान से मुलाकात की थी। नेताओं का दावा है कि इस बैठक में उन्हें केवल सीलिंग की कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया गया था। इसके बावजूद कुछ घंटों बाद ही तड़के मस्जिद को गिराने की कार्रवाई शुरू कर दी गई।

इकरा हसन के आने की खबर के बीच नजरबंदी का दावा

कैराना सांसद इकरा हसन के सहारनपुर पहुंचने की खबर के बीच उन्हें नजरबंद किए जाने का दावा किया गया है। वहीं कलेक्ट्रेट पहुंचने की कोशिश कर रहे विपक्षी नेताओं को भी परिसर के बाहर रोक दिया गया।

इमरान मसूद ने रात में किया लाइव, शांति की अपील

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने देर रात सोशल मीडिया पर लाइव आकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।

मार्च 2025 में शुरू हुआ था पूरा विवाद

इस मामले की शुरुआत मार्च 2025 में हुई थी। बजरंग दल के पूर्व प्रांत संयोजक विकास त्यागी की शिकायत के आधार पर यूपी लोक परिसर अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था।

16 जुलाई को सिटी मजिस्ट्रेट ने दिया था बेदखली का आदेश

16 जुलाई 2026 को नगर मजिस्ट्रेट की अदालत ने निर्माण को अवैध मानते हुए परिसर को 30 दिन के भीतर खाली करने का आदेश दिया था। इसके साथ ही 6.41 करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति देने का निर्देश भी दिया गया था।

2 सितंबर को जिला अदालत से भी नहीं मिली राहत

मस्जिद पक्ष ने सिटी मजिस्ट्रेट के आदेश के खिलाफ जिला अदालत में अपील की थी। 2 सितंबर 2026 को जिला जज सतेंद्र कुमार की अदालत ने यह अपील खारिज कर दी। अदालत में वक्फ संपत्ति और मस्जिद के 150 साल पुराने होने के दावे के लिए ठोस सबूत नहीं होने की बात सामने आई। इसके बाद बेदखली का आदेश बरकरार रहा और अब प्रशासन ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: Mosque Demolition News, Saharanpur Bulldozer Action, Saharanpur Collectorate, Saharanpur Mosque Demolition, Saharanpur News, Up News, इकरा हसन, इमरान मसूद, उत्तर प्रदेश न्यूज, मस्जिद पर बुलडोजर, मस्जिद विवाद, यूपी लोक परिसर अधिनियम, सहारनपुर कलेक्ट्रेट मस्जिद, सहारनपुर बुलडोजर एक्शन, सहारनपुर मस्जिद
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article बच्चों को सिर्फ पढ़ाई में नहीं, जिंदगी की मुश्किलों में भी बनाएं मजबूत, बचपन से सिखा दें ये 3 आदतें; बड़े होकर नहीं घबराएंगे हालात से
Next Article सहारनपुर में तड़के मस्जिद पर चला बुलडोजर, इकरा हसन हाउस अरेस्ट; इमरान मसूद बोले- ‘संविधान की धज्जियां उड़ाई गईं’

फीचर

View More

5 सितंबर सिर्फ एक तारीख नहीं: जब देश के राष्ट्रपति ने अपने ही जन्मदिन को बना दिया शिक्षकों का सबसे बड़ा सम्मान!

“गुरु गोविंद दोऊ खड़े, काके लागूं पांय…” कबीर का यह दोहा सदियों से गुरु के महत्व को बयां करता आ…

By news desk 5 Min Read

जन्माष्टमी पर कान्हा की वो बांसुरी, जिसकी तान पर मिट गईं मजहब की दीवारें… रसखान से बिस्मिल्लाह खान तक हुए कृष्ण के दीवाने

मथुरा: जन्माष्टमी के मौके पर देशभर में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की…

9 Min Read

दही-हांडी की मटकी में छिपा है कान्हा की बाल लीला का राज, जानिए कैसे शुरू हुआ ये रिवाज

आखिरकार वह दिन आ ही गया, जिसका भक्तों को पूरे साल बेसब्री…

3 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

Latest Newsअन्य

अब Gmail की लंबी-लंबी मेल पढ़ने की जरूरत नहीं! Google ने लॉन्च किए 3 धांसू Live AI फीचर्स, बोलते ही Gmail, Docs और Keep करेंगे काम

नई दिल्ली: Google ने Workspace यूजर्स के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़े तीन नए Live फीचर्स पेश किए हैं, जो…

3 Min Read
Latest Newsबाजार

7900mAh बैटरी और लेदर डिजाइन… ₹20,999 में POCO M8x 5G खरीदना कितना सही? फीचर्स दमदार, लेकिन ये कमी कर सकती है परेशान

नई दिल्ली: स्मार्टफोन बाजार में 20 हजार रुपये के आसपास की कीमत में अब कंपनियां बड़े डिस्प्ले, 5G कनेक्टिविटी और…

5 Min Read
Trending Newsसियासी

‘मस्जिद पहले बनी, कलेक्ट्रेट बाद में आया’, सहारनपुर एक्शन पर ओवैसी का बड़ा दावा; वक्फ से लेकर संवैधानिक अधिकार तक उठाए सवाल

सहारनपुर: कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद पर शनिवार सुबह हुई ध्वस्तीकरण की कार्रवाई को लेकर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने तीखी…

4 Min Read
Latest Newsधर्म

मेहनत के बाद भी करियर में नहीं खुल रहे तरक्की के रास्ते? कुंडली में कमजोर गुरु को माना जाता है वजह, गुरुवार के ये उपाय आजमाएं

नई दिल्ली: नौकरी हो या कारोबार, हर कोई चाहता है कि मेहनत का सही फल मिले और करियर में लगातार…

4 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?