Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: वेस्ट बैंक को लेकर इजरायल और UAE आए आमने सामने, ऐतिहासिक अकॉर्ड समझौते के टूटने का खतरा.
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > वेस्ट बैंक को लेकर इजरायल और UAE आए आमने सामने, ऐतिहासिक अकॉर्ड समझौते के टूटने का खतरा.
Trending Newsवर्ल्ड

वेस्ट बैंक को लेकर इजरायल और UAE आए आमने सामने, ऐतिहासिक अकॉर्ड समझौते के टूटने का खतरा.

news desk
Last updated: September 4, 2025 1:07 pm
news desk
Share
वेस्ट बैंक को लेकर इजरायल और UAE आए आमने सामने
वेस्ट बैंक को लेकर इजरायल और UAE आए आमने सामने
SHARE

संयुक्त अरब अमीरात और इज़रायल के बीच हाल के वर्षों में बेहतर होते रिश्ते पर अब विराम लगता दिख रहा है. गाजा इजरायल संघर्ष के बीच पहली बार UAE ने नेतन्याहू सरकार के खिलाफ सख्त टिप्पणी की है. यह कदम अरब देशों से इजरायल के संबंधों में नए तनाव की शुरुआत माना जा रहा है. लंबे समय से चल रहे इज़रायल गाज़ा युद्ध पर चुप रहने के बाद अब संयुक्त अरब अमीरात यानी UAE ने पहली बार इज़रायल को सख्त चेतावनी दी है. UAE ने कड़े शब्दों में कहा है कि अगर इज़रायल वेस्ट बैंक को अपने में विलय करने की कोशिश करता है, तो ‘यह बड़ी गलती होगी और सीमा पार हो जाएगी’.

इजरायल की ‘वेस्ट बैंक’ वाली योजना पर भड़का UAE

दरअसल हाल ही में ऑस्ट्रेलिया और कनाडा सहित यूरोप के कई देशों ने फिलिस्तीन को मान्यता देने का ऐलान किया था. जिसके जवाब में नेतन्याहू सरकार ने वेस्ट बैंक के बड़े हिस्से को इज़रायल में विलय करने की बात कही थी. इज़रायल के वित्त मंत्री बेजालेल स्मॉट्रिक ने प्रस्ताव रखते हुए कहा था कि इजरायल की ओर से 80 फीसदी वेस्ट बैंक का विलय किया जा सकता है. गौरतलब है कि 1967 की जंग में इज़रायल ने वेस्ट बैंक और पूर्वी येरुशलम का हिस्सा अपने नियंत्रण में ले लिया था, जहां आज लगभग 7 लाख यहूदी और 33 लाख फिलिस्तीनी रहते हैं.

इज़रायल की इस योजना पर UAE ने आपत्ति जताई है. UAE की वरिष्ठ प्रतिनिधि लाना नुसिबेह ने कहा है कि ‘वेस्ट बैंक का विलय संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के लिए एक रेड लाइन होगी. यह कदम अब्राहम समझौते की भावना और उसके उद्देश्य को गंभीर रूप से कमजोर करेगा, क्षेत्रीय एकता की दिशा को समाप्त कर देगा और इस संघर्ष के भविष्य को लेकर बनी व्यापक सहमति को बदल देगा. जिसका मक़सद दो स्वतंत्र राष्ट्रों के साथ-साथ शांति, समृद्धि और सुरक्षा के साथ रहना है.’ फिलिस्तीनी अथॉरिटी ने UAE के इस रुख का स्वागत किया है, हालांकि इज़रायल ने अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. लेकिन माना जा रहा है कि जल्द ही कोई हल नहीं निकला तो अकॉर्ड समझौते पर भी असर पड़ सकता है.

अब्राहम अकॉर्ड समझौते पर क्या पड़ेगा असर ?

2020 में अमेरिका की मध्यस्थता से हुआ अब्राहम अकॉर्ड एक ऐतिहासिक समझौता था, जिसके तहत संयुक्त अरब अमीरात (UAE), बहरीन और बाद में मोरक्को जैसे अरब देशों ने पहली बार इज़रायल के साथ तनाव कम करते हुए, औपचारिक रूप से राजनयिक रिश्ते स्थापित किए थे.
इस समझौते का उद्देश्य अरब देशों और इज़रायल के बीच शांति, सहयोग और आर्थिक संबंध बढ़ाना था. इसे “अब्राहम” नाम इसलिए दिया गया क्योंकि यहूदियों, मुसलमानों और ईसाइयों के साझा पैगंबर अब्राहम को तीनों धर्मों में अहम माना जाता है.
इस अकॉर्ड ने दशकों पुराने टकराव के बीच एक नए सहयोग का रास्ता खोला. लेकिन अब इजरायल के रूख पर UAE की कड़ी चेतावनी एक बार फिर से अरब देशों और इजरायल के बीच के रिश्तों में तनाव लाने का संकेत मानी जा रही है.

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: #AbrahamAccords, #ArabWorld, #Diplomacy, #GazaWar, #Geopolitics, #indianpresshouse, #InternationalRelations, #Israel, #IsraelPalestine, #MiddleEastConflict, #MiddleEastPeace, #Netanyahu, #Palestine, #UAE, #UAEIsraelRelations, #WestBank
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article मारुति सुज़ुकी ने लॉन्च की नई फ्लैगशिप SUV ‘Victoris मारुति सुज़ुकी ने लॉन्च की नई फ्लैगशिप SUV ‘Victoris’, स्टाइल और टेक्नोलॉजी का अनोखा संगम
Next Article अगर आपका WhatsApp पुराना है तो खतरे में है पर्सनल डेटा अगर आपका WhatsApp पुराना है तो खतरे में है पर्सनल डेटा, CERT-In ने बताया कैसे बचें साइबर अटैक से?

फीचर

View More

Friendship Day 2026: दोस्तों के साथ यादगार बनाएं वीकेंड, दिल्ली से 500 किमी के भीतर मौजूद इन खूबसूरत डेस्टिनेशन पर करें ट्रिप

नई दिल्ली: फ्रेंडशिप डे 2026 को खास बनाने के लिए अगर आप दोस्तों के साथ वीकेंड ट्रिप की योजना बना…

By vineet verma 4 Min Read

शिमला-मनाली से हो गए बोर? हिमाचल का ये छुपा हुआ स्वर्ग बना सकता है आपकी ट्रिप यादगार, दोस्तों संग जरूर करें एक्सप्लोर

नई दिल्ली: अगर इस बार छुट्टियों में शिमला और मनाली जैसी भीड़भाड़…

3 Min Read

शिमला की भीड़ से दूर चाहिए सुकून? एक बार घूम आइए मटियाना, सेब के बागों से लेकर पहाड़ों के नजारे जीत लेंगे दिल

शिमला: अगर आप पहाड़ों की खूबसूरती का आनंद लेना चाहते हैं, लेकिन…

3 Min Read

विचार

View More

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की दस्तक हो चुकी है।…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ: क्या भारत–पाक मुकाबले से गायब हो गई वो अनिश्चितता?

रिंकू का ओवर और राइवलरी का…

February 16, 2026

You Might Also Like

Trending Newsउत्तर प्रदेशराज्य

‘जो चढ़ावा चोरी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे’: संसद में अखिलेश यादव का सरकार पर तीखा प्रहार; ‘कॉकरोच आंदोलन’ का भी किया जिक्र

लोकसभा में पेपर लीक विरोधी संशोधन विधेयक पर चर्चा के दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कन्नौज से सांसद…

3 Min Read
Trending Newsराज्य

हिमाचल के चंबा में कुदरत का कहर! भारी बारिश और लैंडस्लाइड से थमी जिंदगी की रफ्तार, मलबे में दबी गाड़ियां

हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी जिले चंबा में मानसून की बेरहम बारिश ने हालात बिगाड़ दिए हैं। बीती रात हुई मूसलाधार…

4 Min Read
Trending Newsवर्ल्ड

जापान में 7.1 तीव्रता का भीषण भूकंप: जापानी तकनीक ने टाली बड़ी तबाही, तटीय इलाकों में सुनामी का अलर्ट

टोक्यो / कुमामोतो। जापान के दक्षिणी द्वीप क्यूशू (Kyushu) पर मंगलवार को आए 7.1 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप ने एक…

3 Min Read
Trending Newsसियासी

‘सम्राट चौधरी बचाने नहीं आएंगे, अफसर हद में रहें’!  सीवान AK-47 विवाद पर तेजस्वी यादव का तीखा हमला

बिहार की राजनीति में सीवान छात्र प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा कथित तौर पर AK-47 राइफल का इस्तेमाल किए जाने…

3 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?