Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: निशु आजाद केस में बड़ा मोड़, बुलंदशहर से हिरासत में लिया गया स्वतंत्र भारद्वाज
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > निशु आजाद केस में बड़ा मोड़, बुलंदशहर से हिरासत में लिया गया स्वतंत्र भारद्वाज
Trending Newsसियासी

निशु आजाद केस में बड़ा मोड़, बुलंदशहर से हिरासत में लिया गया स्वतंत्र भारद्वाज

news desk
Last updated: September 4, 2026 4:52 pm
news desk
Share
SHARE

निशु आजाद मामले में आखिरकार पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। जिस मामले को लेकर पिछले कई दिनों से सवाल उठ रहे थे, उसमें अब आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से हिरासत में लिए जाने की खबर सामने आई है। पुलिस आरोपी को बुलंदशहर के चोला थाने लेकर गई है, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। इस कार्रवाई के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि 23 जून को जंतर-मंतर पर आखिर हुआ क्या था और इस पूरे मामले में आगे क्या कार्रवाई होगी?

Contents
क्या है पूरा मामला?कब बढ़ा मामले का विवाद?बुलंदशहर से हिरासत में लिया गया स्वतंत्र भारद्वाजस्वतंत्र भारद्वाज ने क्या सफाई दी?

क्या है पूरा मामला?

23 जून 2026 को दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन के दौरान कथित हमले का मामला सामने आया था। प्रदर्शन में 14-15 वर्षीय सोशल मीडिया क्रिएटर निशु आजाद भी मौजूद थीं। आरोप है कि उनके पिता संजय कुमार जब मोबाइल से प्रदर्शन का वीडियो बना रहे थे, तभी स्वतंत्र भारद्वाज और उसके साथियों ने उन पर हमला कर दिया।

इस घटना में संजय कुमार के सिर पर गंभीर चोटें आने का दावा किया गया था, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए RML अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले को लेकर पुलिस में शिकायत और FIR दर्ज किए जाने की बात सामने आई थी।

कब बढ़ा मामले का विवाद?

मामला उस वक्त फिर चर्चा में आ गया, जब दो दिन पहले स्वतंत्र भारद्वाज ने एक पॉडकास्ट के दौरान घटना को लेकर अपना पक्ष रखा। उन्होंने दावा किया कि प्रदर्शन के दौरान उन्होंने निशु आजाद के पिता संजय कुमार पर हाथ चलाया था और इस दौरान उन्हें चोट लगी।

उन्होंने यह भी दावा किया कि संजय कुमार को इलाज के लिए एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया गया और घटना के बाद भी उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई। हालांकि, स्वतंत्र भारद्वाज के इन दावों और मामले से जुड़े अन्य बयानों को लेकर विवाद और तेज हो गया।

बुलंदशहर से हिरासत में लिया गया स्वतंत्र भारद्वाज

पॉडकास्ट के बाद मामला एक बार फिर सुर्खियों में आया। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए स्वतंत्र भारद्वाज को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से हिरासत में लिया। पुलिस उसे चोला थाने लेकर गई, जहां उससे पूछताछ की जा रही है।

बताया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस के अधिकारियों और नेताओं के बीच करीब दो घंटे तक बातचीत हुई। इसके बाद आरोपी के खिलाफ SC/ST Act के तहत कार्रवाई और संजय कुमार का दोबारा मेडिकल कराने की बात सामने आई। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मामले में आगे की धाराएं जोड़ने पर फैसला लिया जा सकता है।

स्वतंत्र भारद्वाज ने क्या सफाई दी?

वहीं, स्वतंत्र भारद्वाज ने खुद पर लगे आरोपों से इनकार करते हुए दावा किया कि उन्हें साजिश के तहत फंसाया जा रहा है। उनका कहना है कि जिस घटना को हमला बताया जा रहा है, वह सेल्फ डिफेंस में हुई थी।

स्वतंत्र भारद्वाज के मुताबिक, जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान निशु और उनके पिता उनका वीडियो बना रहे थे। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने उनसे कैमरा नीचे करने के लिए कहा। इसके बाद वहां मौजूद कुछ लोगों ने उन पर हमला करने की कोशिश की। भारद्वाज का कहना है कि इसी दौरान उन्होंने आत्मरक्षा में हाथ चलाया और उनके हाथ में पहना कड़ा संजय कुमार को लग गया।

फिलहाल पुलिस हिरासत में स्वतंत्र भारद्वाज से पूछताछ कर रही है। अब जांच में पुलिस के सामने सबसे अहम सवाल घटना की पूरी सच्चाई, हमले की परिस्थितियों और मेडिकल रिपोर्ट से जुड़े तथ्यों को स्पष्ट करना होगा।

मामले में दोनों पक्षों की ओर से अलग-अलग दावे सामने आए हैं। ऐसे में पुलिस की जांच, मेडिकल रिपोर्ट और उपलब्ध वीडियो फुटेज इस पूरे विवाद की अगली दिशा तय करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। अब देखना होगा कि पूछताछ के बाद पुलिस इस मामले में कौन-सी धाराएं लगाती है और आगे क्या कानूनी कार्रवाई होती है।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: BreakingNews, Bulandshahr, delhipolice, IndianPressHouse, indianpresshouse news, JantarMantar, NEETPaperLeak, NishuAzad, NishuAzadCase, SCSTAct, SwatantraBhardwaj, Trending News
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article 36 हजार फीट पर Air India के विमान में बड़ा संकट, एक साथ फेल हुए तीनों हाइड्रॉलिक सिस्टम; कमांडर के टेस्ट ने भी बढ़ाए सवाल
Next Article 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को लेकर BCCI का बड़ा प्लान, जल्दबाजी नहीं ‘लंबी पारी’ पर फोकस; 10-15 युवा सितारे भी रडार पर

फीचर

View More

जन्माष्टमी पर कान्हा की वो बांसुरी, जिसकी तान पर मिट गईं मजहब की दीवारें… रसखान से बिस्मिल्लाह खान तक हुए कृष्ण के दीवाने

मथुरा: जन्माष्टमी के मौके पर देशभर में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की धूम है। मंदिरों से लेकर घरों तक कान्हा…

By vineet verma 9 Min Read

दही-हांडी की मटकी में छिपा है कान्हा की बाल लीला का राज, जानिए कैसे शुरू हुआ ये रिवाज

आखिरकार वह दिन आ ही गया, जिसका भक्तों को पूरे साल बेसब्री…

3 Min Read

Makkah Pact: क्या मक्का समझौते से एशिया में बनेगा ‘इस्लामिक नाटो’? भारत और वैश्विक शक्तियों की पैनी नज़र

क्या वेस्ट एशिया अब NATO जैसी सैन्य ताकत का नया केंद्र बनने…

6 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

Trending Newsखेल

15 साल के वैभव सूर्यवंशी को लेकर BCCI का बड़ा प्लान, जल्दबाजी नहीं ‘लंबी पारी’ पर फोकस; 10-15 युवा सितारे भी रडार पर

बिहार के 15 वर्षीय क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने कम उम्र में ही भारतीय क्रिकेट में अपनी खास पहचान बना ली…

5 Min Read
Trending Newsअन्य

36 हजार फीट पर Air India के विमान में बड़ा संकट, एक साथ फेल हुए तीनों हाइड्रॉलिक सिस्टम; कमांडर के टेस्ट ने भी बढ़ाए सवाल

फुकेत से दिल्ली आ रही Air India की फ्लाइट AI-2379 में 4 अगस्त को 36 हजार फीट की ऊंचाई पर…

9 Min Read
Trending Newsराज्य

रूस से रिश्तों पर चर्चा, लेकिन ‘रासपुतिन’ गाने ने बढ़ा दिया सियासी बवाल; BJP अध्यक्ष नितिन नबीन पर विपक्ष का निशाना

नई दिल्ली। भारत और रूस के रिश्तों को मजबूत करने को लेकर भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन और रूस के राजदूत…

5 Min Read
Trending Newsक्राइम

अस्पताल के कार्यक्रम की कवरेज करने पहुंची दो महिला पत्रकारों से मारपीट का आरोप, दिल्ली पुलिस ने किया इनकार

नई दिल्ली। दिल्ली के साकेत स्थित एक निजी अस्पताल में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा…

5 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?