Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: यूपी में कांग्रेस की बड़ी सेंध की तैयारी! AIMIM के राष्ट्रीय प्रवक्ता आसिम वकार थाम सकते हैं ‘हाथ’, कौशल किशोर पर भी नजर
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > यूपी में कांग्रेस की बड़ी सेंध की तैयारी! AIMIM के राष्ट्रीय प्रवक्ता आसिम वकार थाम सकते हैं ‘हाथ’, कौशल किशोर पर भी नजर
Trending Newsसियासी

यूपी में कांग्रेस की बड़ी सेंध की तैयारी! AIMIM के राष्ट्रीय प्रवक्ता आसिम वकार थाम सकते हैं ‘हाथ’, कौशल किशोर पर भी नजर

news desk
Last updated: September 1, 2026 2:08 pm
news desk
Share
SHARE

उत्तर प्रदेश की सियासत में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस अब संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ अलग-अलग राजनीतिक दलों के प्रभावशाली चेहरों को अपने पाले में लाने की रणनीति पर काम करती नजर आ रही है। इसी कड़ी में AIMIM के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद आसिम वकार के कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई हैं।

Contents
AIMIM के पुराने चेहरे के कांग्रेस में जाने की चर्चासपा में दो दशक रहने के बाद कांग्रेस क्यों?कांग्रेस की रणनीति में ‘दलित-मुस्लिम’ समीकरणसपा-कांग्रेस गठबंधन में कांग्रेस का दावा होगा मजबूत?ओवैसी की यूपी रणनीति को झटका?

सूत्रों के मुताबिक, आसिम वकार बुधवार को दिल्ली में कांग्रेस की सदस्यता ले सकते हैं। हालांकि, उन्होंने कांग्रेस में शामिल होने की खबर की न तो पुष्टि की है और न ही इसका खंडन किया है। अगर वकार कांग्रेस में शामिल होते हैं, तो इसे असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM के लिए यूपी में बड़ा झटका माना जा सकता है।

AIMIM के पुराने चेहरे के कांग्रेस में जाने की चर्चा

आसिम वकार पिछले करीब दस वर्षों से AIMIM से जुड़े हुए हैं और पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता के तौर पर उत्तर प्रदेश की राजनीति में सक्रिय रहे हैं। ओवैसी के यूपी में लगातार बढ़ते राजनीतिक सक्रियता के बीच वकार पार्टी का जाना-पहचाना चेहरा रहे हैं।

सूत्रों का दावा है कि वकार पिछले कुछ समय से AIMIM की उत्तर प्रदेश इकाई से जुड़े कुछ फैसलों को लेकर नाराज चल रहे थे। इसी बीच उनके कांग्रेस में जाने की चर्चा ने यूपी की सियासत में नई हलचल पैदा कर दी है।

यदि वह कांग्रेस में शामिल होते हैं तो इसका असर खास तौर पर उन इलाकों में देखा जा सकता है जहां AIMIM अल्पसंख्यक मतदाताओं के बीच अपना आधार बढ़ाने की कोशिश कर रही है।

सपा में दो दशक रहने के बाद कांग्रेस क्यों?

आसिम वकार का राजनीतिक सफर AIMIM से पहले समाजवादी पार्टी से भी जुड़ा रहा है। वह करीब 20 साल तक सपा में सक्रिय रहे थे। ऐसे में उनके कांग्रेस में जाने की संभावित खबर को यूपी की विपक्षी राजनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

वकार के कांग्रेस में आने की संभावित वजहों में इमरान प्रतापगढ़ी की भूमिका भी चर्चा में है। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने उन्हें पार्टी में लाने में अहम भूमिका निभाई है।

कांग्रेस की रणनीति में ‘दलित-मुस्लिम’ समीकरण

आसिम वकार के संभावित कांग्रेस प्रवेश के साथ ही पार्टी की नजर बीजेपी के पूर्व सांसद कौशल किशोर पर भी बताई जा रही है।

सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस लखनऊ से सटी मोहनलालगंज लोकसभा सीट से पूर्व सांसद और मोदी सरकार में केंद्रीय राज्यमंत्री रहे कौशल किशोर के संपर्क में है। कौशल किशोर दलित समाज से आते हैं।

ऐसे में अगर कांग्रेस एक तरफ AIMIM के प्रमुख मुस्लिम चेहरे को अपने साथ जोड़ती है और दूसरी तरफ बीजेपी के पूर्व दलित सांसद को पार्टी में लाने में सफल होती है, तो यह 2027 विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की सामाजिक रणनीति के लिहाज से बड़ा कदम हो सकता है।

सपा-कांग्रेस गठबंधन में कांग्रेस का दावा होगा मजबूत?

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी फिलहाल गठबंधन में हैं। हालांकि, 2027 विधानसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे को लेकर दोनों दलों के बीच औपचारिक बातचीत अभी शुरू नहीं हुई है।

ऐसे में कांग्रेस अगर दूसरे दलों के प्रभावशाली नेताओं को अपने साथ जोड़ने में सफल होती है तो गठबंधन में ज्यादा सीटों पर दावा करने के लिए उसका राजनीतिक आधार मजबूत हो सकता है।

कांग्रेस की कोशिश सिर्फ संगठन विस्तार तक सीमित नहीं दिख रही है। पार्टी अलग-अलग सामाजिक समूहों के प्रभावशाली नेताओं को अपने साथ जोड़कर 2027 के लिए अपना जनाधार बढ़ाने की रणनीति पर काम कर रही है।

ओवैसी की यूपी रणनीति को झटका?

असदुद्दीन ओवैसी पिछले कुछ समय से उत्तर प्रदेश में लगातार सक्रिय हैं और AIMIM को विधानसभा चुनाव के लिए तैयार कर रहे हैं। पार्टी कई सीटों पर चुनावी संभावनाओं को तलाश रही है।

ऐसे समय में राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी के प्रमुख प्रवक्ताओं में शामिल रहे आसिम वकार का संभावित कांग्रेस प्रवेश AIMIM के लिए राजनीतिक तौर पर नुकसानदेह हो सकता है।

हालांकि, वकार के कांग्रेस में शामिल होने की आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है। ऐसे में यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि बुधवार को दिल्ली में उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर क्या तस्वीर सामने आती है।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: AIMIM, AIMIM Uttar Pradesh, Asaduddin Owaisi, Asim Waqar, Congress, Imran Pratapgarhi, Kaushal Kishore, Syed Asim Waqar, UP Election 2027, UP Politics, इमरान प्रतापगढ़ी, कांग्रेस यूपी, कौशल किशोर, समाजवादी पार्टी
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article कुत्ते के गले में घंटी बांध दें तो उसी को वोट देना है… सपा MLC का अजीब बयान वायरल
Next Article 5 विकेट लेकर शमी ने ठोका टीम इंडिया के दरवाजे पर दस्तक, चयनकर्ताओं के सामने बढ़ी चुनौती

फीचर

View More

Makkah Pact: क्या मक्का समझौते से एशिया में बनेगा ‘इस्लामिक नाटो’? भारत और वैश्विक शक्तियों की पैनी नज़र

क्या वेस्ट एशिया अब NATO जैसी सैन्य ताकत का नया केंद्र बनने जा रहा है? क्या दुनिया के मुस्लिम देश…

By news desk 6 Min Read

न फोन था, न रेडियो, न इंटरनेट… फिर पुराने जमाने में पहाड़ से गांव तक कैसे पहुंचती थी बाढ़-भूस्खलन की खबर? तरीका जानकर चौंक जाएंगे

नई दिल्ली: आज पहाड़ों में बाढ़, भूस्खलन या हिमस्खलन का खतरा हो…

10 Min Read

अरब देशों में बढ़ रहा ‘डबल अटैक’! पहले पानी की कमी, अब खाने पर संकट, जलवायु परिवर्तन ने बढ़ाई चिंता

नई दिल्ली/रियाद। अरब देशों के सामने जलवायु परिवर्तन का खतरा अब सिर्फ…

6 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

Trending Newsखेल

5 विकेट लेकर शमी ने ठोका टीम इंडिया के दरवाजे पर दस्तक, चयनकर्ताओं के सामने बढ़ी चुनौती

टीम इंडिया में वापसी की कोशिश कर रहे मोहम्मद शमी ने दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल में शानदार गेंदबाजी करते हुए…

4 Min Read
Trending Newsसियासी

कुत्ते के गले में घंटी बांध दें तो उसी को वोट देना है… सपा MLC का अजीब बयान वायरल

उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी बीच आजमगढ़…

4 Min Read
Trending Newsफीचर

Makkah Pact: क्या मक्का समझौते से एशिया में बनेगा ‘इस्लामिक नाटो’? भारत और वैश्विक शक्तियों की पैनी नज़र

क्या वेस्ट एशिया अब NATO जैसी सैन्य ताकत का नया केंद्र बनने जा रहा है? क्या दुनिया के मुस्लिम देश…

6 Min Read
Trending Newsवर्ल्ड

रूस की सेना में फंसे भारतीयों पर बड़ा अपडेट, 51 की मौत; 139 की हुई घर वापसी, बाकी के लिए भारत की बातचीत जारी

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच रूसी सेना में भर्ती किए गए भारतीय नागरिकों को लेकर भारत ने गंभीर जानकारी साझा की…

4 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?