Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: नेपाल में अचानक क्यों आया इतना खतरनाक सैलाब? सैटेलाइट तस्वीरों ने खोला राज, भारत में भी बाढ़ का खतरा
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > नेपाल में अचानक क्यों आया इतना खतरनाक सैलाब? सैटेलाइट तस्वीरों ने खोला राज, भारत में भी बाढ़ का खतरा
Trending Newsवर्ल्ड

नेपाल में अचानक क्यों आया इतना खतरनाक सैलाब? सैटेलाइट तस्वीरों ने खोला राज, भारत में भी बाढ़ का खतरा

vineet verma
Last updated: August 26, 2026 9:43 pm
vineet verma
Share
SHARE

काठमांडू: नेपाल में बुधवार सुबह आई अचानक भीषण बाढ़ ने कुछ ही घंटों में भारी तबाही मचा दी। भोटेकोशी नदी का जलस्तर अचानक इतना बढ़ गया कि सड़कें, पुल, घर और जलविद्युत परियोजनाएं इसकी चपेट में आ गईं। रसुवा जिले में सबसे ज्यादा नुकसान की खबर है। खबर लिखे जाने तक 46 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 93 लोग घायल हुए हैं और कई लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। इस बीच सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर सामान्य से बेहद भारी बारिश के बिना इतनी भयावह बाढ़ आई कैसे?

Contents
सैटेलाइट तस्वीरों से सामने आई बाढ़ की वजहभूकंप ने भी बढ़ाया प्राकृतिक आपदा का शकरसुवा से नुवाकोट तक तबाही, कई इलाके प्रभावितनेपाल की बाढ़ से भारत में भी बढ़ी चिंतादेवघाट पर क्यों टिकी है नजर?नेपाल में मौजूद भारतीयों के लिए आपात नंबर जारी

शुरुआती सैटेलाइट विश्लेषण ने इस सवाल का जवाब प्राकृतिक आपदा की एक ऐसी कड़ी में तलाशा है, जिसका संबंध नेपाल-चीन सीमा के पास पहाड़ों में हुए बड़े भूस्खलन से बताया जा रहा है। शुरुआती संकेतों के मुताबिक, बर्फ और चट्टानों के मलबे ने ल्हेंदे नदी का रास्ता कुछ समय के लिए रोक दिया था। इसके पीछे पानी जमा होता गया और प्राकृतिक अवरोध टूटने के बाद वही पानी बेहद तेज बहाव के साथ नीचे की ओर आया।

सैटेलाइट तस्वीरों से सामने आई बाढ़ की वजह

Planet Labs की ओर से जारी वीडियो और सैटेलाइट तस्वीरों के शुरुआती विश्लेषण में संकेत मिले हैं कि रसुवागढ़ी सीमा चौकी से करीब 20 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में बर्फ और चट्टानों का बड़ा भूस्खलन हुआ। यह इलाका नेपाल-चीन सीमा के पास है।

बताया जा रहा है कि पहाड़ से बर्फ और चट्टानों का बड़ा हिस्सा ल्हेंदे नदी में गिरा, जिससे नदी का प्रवाह बाधित हो गया। इसके बाद नदी के पीछे पानी जमा होने लगा। जब यह प्राकृतिक बांध अचानक टूटा तो जमा पानी तेज लहर के रूप में नीचे की तरफ बह निकला। आगे चलकर यही पानी भोटेकोशी नदी में जा मिला और नदी का जलस्तर अचानक खतरनाक स्तर तक बढ़ गया।

वैज्ञानिक अब बर्फीले हिमस्खलन और अचानक आई पानी की इस तेज लहर के बीच संभावित संबंध की भी जांच कर रहे हैं। काठमांडू यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर और जलवायु शोधकर्ता रिजान भक्त कायस्थ के मुताबिक, शुरुआती आकलन यही संकेत देता है कि बर्फीले हिमस्खलन के कारण ल्हेंदे नदी का प्रवाह रुका होगा। पानी जमा होने के बाद अवरोध टूटने से अचानक तेज बहाव आया और यह पानी भोटेकोशी नदी में पहुंच गया।

भूकंप ने भी बढ़ाया प्राकृतिक आपदा का शक

इस घटना के दौरान तिब्बती क्षेत्र में भूकंप भी दर्ज किया गया था। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, सुबह 8:37 बजे 4.4 तीव्रता का भूकंप आया। इसका केंद्र गोसाईंकुंड से करीब 47 किलोमीटर उत्तर में बताया गया है।

भूकंप के कुछ ही समय बाद, करीब 9 बजे, तिब्बत की ओर से भोटेकोशी नदी में अचानक तेज बहाव आने की खबर सामने आई। भूकंप और बाढ़ के बीच सीधा संबंध अभी स्थापित नहीं हुआ है, लेकिन घटनाओं के समय को देखते हुए इसकी भी जांच की जा रही है।

रसुवा से नुवाकोट तक तबाही, कई इलाके प्रभावित

अचानक आई इस फ्लैश फ्लड का असर नेपाल के कई इलाकों में देखने को मिला। तिब्बत सीमा से लगे रसुवा और धादिंग जिलों के अलावा नुवाकोट में भी हालात प्रभावित हुए हैं।

तेज पानी ने सड़कों और पुलों को नुकसान पहुंचाया। कई घरों और जलविद्युत परियोजनाओं को भी भारी क्षति की खबर है। बाढ़ इतनी तेजी से आई कि लोगों को संभलने और सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने का पर्याप्त मौका तक नहीं मिला।

नेपाल की बाढ़ से भारत में भी बढ़ी चिंता

नेपाल में आई इस भीषण बाढ़ ने भारत के बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी चिंता बढ़ा दी है। इसकी बड़ी वजह नेपाल से भारत की ओर आने वाली नदियां हैं। बिहार में गंडक नदी के जलस्तर को लेकर अलर्ट जारी किया गया है, जबकि उत्तर प्रदेश के महाराजगंज और कुशीनगर में भी निगरानी बढ़ा दी गई है।

बिहार के डिप्टी सीएम विजय चौधरी के मुताबिक, नेपाल से करीब 1.5 लाख क्यूसेक अतिरिक्त पानी आने का अनुमान है। इससे गंडक नदी में कुल पानी का बहाव करीब 2.5 लाख से 2.75 लाख क्यूसेक तक पहुंच सकता है।

देवघाट पर क्यों टिकी है नजर?

नेपाल का देवघाट गंडक नदी में आने वाले पानी के प्रवाह पर नजर रखने के लिहाज से अहम स्थान है। फिलहाल वहां जलस्तर करीब 4.7 मीटर बताया गया है। अनुमान है कि नेपाल से आने वाले अतिरिक्त पानी के कारण इसमें करीब 3 मीटर तक की बढ़ोतरी हो सकती है।

अगर यह अनुमान सही साबित होता है तो देवघाट में जलस्तर करीब 7.7 से 8 मीटर तक पहुंच सकता है। हालांकि, ज्यादा खतरा तब माना जाएगा जब यहां जलस्तर करीब साढ़े 8 से 9 मीटर के ऊपर चला जाए।

बिहार के डिप्टी सीएम ने कहा कि नेपाल से पानी आने के अनुमान को देखते हुए सरकार स्थिति को नियंत्रण से बाहर नहीं जाने देगी। फिलहाल गंडक नदी में पानी का बहाव 1 लाख क्यूसेक से कम है। अनुमान है कि नेपाल से करीब डेढ़ लाख क्यूसेक अतिरिक्त पानी आ सकता है। ऐसे में गंडक नदी में कुल डिस्चार्ज ढाई लाख से पौने तीन लाख क्यूसेक के आसपास रहने की संभावना है। सरकार ने स्थिति से निपटने के लिए जरूरी तैयारियां कर रखी हैं।

नेपाल में मौजूद भारतीयों के लिए आपात नंबर जारी

नेपाल में मौजूद भारतीय नागरिक किसी भी आपात स्थिति में भारतीय दूतावास से संपर्क कर सकते हैं। इसके लिए +977 985 131 6807 और +977 970 910 7500 नंबर जारी किए गए हैं। इन दोनों नंबरों पर व्हाट्सऐप के जरिए भी संपर्क किया जा सकता है।

इसके अलावा नेपाल के टोल-फ्री आपात नंबर 1234, हॉटलाइन 1144 और टूरिस्ट पुलिस नंबर 9851289445 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: Nepal Flood, गंडक नदी, देवघाट जलस्तर, नेपाल चीन सीमा, नेपाल फ्लैश फ्लड, नेपाल बाढ़, नेपाल भूस्खलन, नेपाल में अचानक बाढ़, नेपाल में बाढ़, नेपाल सैलाब, पूर्वी उत्तर प्रदेश बाढ़, बिहार बाढ़ अलर्ट, भोटेकोशी नदी, रसुवा बाढ़, ल्हेंदे नदी
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article ‘Toxic’ देखकर किसी ने कहा ‘Pure Madness’, तो किसी ने बताया ‘3 घंटे की Torture’! आखिर कैसी है Yash की फिल्म?
Next Article “ज्वालामुखी फटने जैसी थी आवाज, चीखते हुए भागे लोग”, तिब्बत में जल प्रलय के बाद नेपाल में तबाही; सैलाब का खौफनाक VIDEO

फीचर

View More

चार साल की तपस्या, अनगिनत रातें और बदले में सिर्फ 464 रुपये! UPSC छोड़ने के बाद कबाड़ी को बेचीं किताबें, भावुक कर देगी अभ्यर्थी की कहानी

नई दिल्ली: यूपीएससी की तैयारी करने वालों के लिए किताबें सिर्फ कागज का ढेर नहीं होतीं। हर किताब के साथ…

By vineet verma 7 Min Read

खट से स्कैन, फट से पेमेंट! 10 साल का हुआ UPI, जानिए कैसे चंद सेकेंड में बैंक से बैंक पहुंचता है पैसा

नई दिल्ली: मोबाइल से क्यूआर कोड स्कैन किया, यूपीआई पिन डाला और…

5 Min Read

एक बार जोड़ी बनी तो जिंदगीभर साथ! प्यार और वफादारी की मिसाल है ये खूबसूरत पक्षी, जानें क्यों है इतना खास

लखनऊ: दुनिया में कई पक्षी अपनी खास खूबियों के लिए पहचाने जाते…

3 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

Trending Newsराज्य

नेपाल में सैलाब से तबाही के बाद भारत हाई अलर्ट पर, C-17 और C-130J समेत वायुसेना के विमान स्टैंडबाय; PM मोदी ने बालेन शाह से की बात

नई दिल्ली: नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ से मची तबाही के बाद भारत ने भी तैयारियां तेज कर दी…

5 Min Read
Trending Newsफीचर

चार साल की तपस्या, अनगिनत रातें और बदले में सिर्फ 464 रुपये! UPSC छोड़ने के बाद कबाड़ी को बेचीं किताबें, भावुक कर देगी अभ्यर्थी की कहानी

नई दिल्ली: यूपीएससी की तैयारी करने वालों के लिए किताबें सिर्फ कागज का ढेर नहीं होतीं। हर किताब के साथ…

7 Min Read
Latest Newsवर्ल्ड

जापान में तूफान ‘साउडेल’ ने मचाई तबाही, 150 उड़ानें रद्द; 30 हजार घरों की बिजली गुल, 144 KM की रफ्तार से चली हवाएं

टोक्यो: जापान के ओकिनावा और आसपास के दक्षिण-पश्चिमी द्वीपों में तूफान ‘साउडेल’ ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। तेज हवाओं…

3 Min Read
Trending Newsवर्ल्ड

“ज्वालामुखी फटने जैसी थी आवाज, चीखते हुए भागे लोग”, तिब्बत में जल प्रलय के बाद नेपाल में तबाही; सैलाब का खौफनाक VIDEO

काठमांडू: नेपाल-चीन सीमा से बाढ़ की तबाही का एक भयावह वीडियो सामने आया है। तिब्बत के ग्यिरोंग पोर्ट पर अचानक…

6 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?