Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: आसिम ने आरोपों को बताया झूठा, हिमांशी ने कहा- ‘मेरे पास हैं सबूत’
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Entertainment > आसिम ने आरोपों को बताया झूठा, हिमांशी ने कहा- ‘मेरे पास हैं सबूत’
Entertainment

आसिम ने आरोपों को बताया झूठा, हिमांशी ने कहा- ‘मेरे पास हैं सबूत’

news desk
Last updated: August 25, 2026 1:15 pm
news desk
Share
SHARE

हाल ही में बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट हिमांशी खुराना पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में नजर आई थीं, जहां उन्होंने अपने धर्म-परिवर्तन से जुड़ी बातें शेयर की थीं। इसके बाद उनके एक्स बॉयफ्रेंड आसिम रियाज ने हिमांशी के बयानों पर पलटवार किया है। 23 अगस्त को आसिम ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर करते हुए हिमांशी के आरोपों को झूठा बताया। अब दोनों के बीच सोशल मीडिया पर चल रही यह बयानबाजी चर्चा का विषय बनी हुई है।

Contents
क्या कहा आसिम ने अपनी स्टोरी के जरिएआसिम के बयान पर हिमांशी ने दिया पलटवार“सबूत पेश करने के लिए तैयार हूँ”- हिमांशी खुराना

क्या कहा आसिम ने अपनी स्टोरी के जरिए

हिमांशी ने पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में दावा किया था कि उनके एक्स बॉयफ्रेंड ने उन पर धर्म-परिवर्तन के लिए दबाव बनाया था। इसके जवाब में आसिम रियाज ने एक लंबी पोस्ट के जरिए इन आरोपों को खारिज किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी धर्म बदलने की बात नहीं की। साथ ही आसिम ने आरोप लगाया कि हिमांशी के दावे अटेंशन पाने की कोशिश हैं।

आसिम ने अपने पोस्ट में पारस छाबड़ा पर भी निशाना साधा और उन्हें ‘सुअर जैसे पेट वाला आदमी’ कहा। वहीं, हिमांशी का नाम लिए बिना उन्होंने दावा किया कि उनसे मिलने से पहले वह कैसी थीं, यह सभी जानते हैं और मुलाकात के बाद ही उन्होंने फिटनेस पर ध्यान देना शुरू किया।

आसिम के बयान पर हिमांशी ने दिया पलटवार

23 अगस्त को आसिम ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए हिमांशी पर झूठे आरोप लगाने का इल्जाम लगाया था। इसके बाद 24 अगस्त को हिमांशी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जवाब दिया। उन्होंने साफ किया कि उन्होंने जबरन धर्म परिवर्तन की बात नहीं कही थी। साथ ही उन्होंने धर्म परिवर्तन से जुड़े तथ्य, सीसीटीवी फुटेज, रिकॉर्डिंग और कथित हिंसा के सबूत सामने रखने की बात कही।

हिमांशी ने कहा कि उन्होंने हमेशा अपनी निजी जिंदगी, बिग बॉस के अनुभव, आध्यात्मिक यात्रा और सेहत से जुड़ी बातों को ईमानदारी और सम्मान के साथ साझा किया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी किसी का अपमान करने या किसी को निशाना बनाने के लिए अपनी निजी जिंदगी का इस्तेमाल नहीं किया।

हिमांशी ने यह भी कहा कि उन्होंने कभी नहीं कहा कि जबरदस्ती धर्म परिवर्तन हुआ था। उनके मुताबिक, यह बात लोगों और मीडिया ने अपने हिसाब से बनाई। उन्होंने कहा कि जब उनकी सेहत का मजाक बनाया जाता है और उनकी परेशानियों पर सवाल उठाए जाते हैं, तो अब उन्हें अपनी सीमाएं तय करनी होंगी।

“सबूत पेश करने के लिए तैयार हूँ”- हिमांशी खुराना

हिमांशी ने कहा कि अगर सबूतों की बात हो रही है, तो वह धर्म परिवर्तन से जुड़े मामले के तथ्य और सबूत शेयर करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज और रिकॉर्डिंग का भी जिक्र किया।

हिमांशी ने 27 नवंबर 2023 की सुबह की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि वह अपने साथ हुई कथित हिंसा के सबूत भी सामने रख सकती हैं। बिना नाम लिए उन्होंने आसिम पर निशाना साधते हुए कहा कि वह उनकी इमेज बचाने के लिए अब हर बात नहीं छिपाएंगी।

उन्होंने कहा कि अगर उनकी इमेज खराब करने की कोशिश की जाएगी, तो वह भी चुप नहीं रहेंगी। हिमांशी ने आरोप लगाया कि अलग-अलग प्रोडक्शन हाउस और चैनलों के लोगों ने आसिम की हरकतों को छिपाया, लेकिन अब वह ऐसा नहीं करेंगी।

हिमांशी ने कहा कि विवाद के दौरान उन्होंने अपनी गरिमा बनाए रखी और दूसरों को सम्मान दिया। बदले में वह भी सम्मान चाहती हैं। उन्होंने साफ कहा कि अगर उन्हें सम्मान नहीं मिलेगा, तो अब उनके पास चुप रहने की कोई वजह नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर बात सबूतों की होगी, तो वह पूरी सच्चाई, तथ्यों और जवाबदेही के साथ सामने रखेंगी।

हिमांशी खुराना और आसिम रियाज के बीच आरोप-प्रत्यारोप का यह सिलसिला फिलहाल थमता नजर नहीं आ रहा है। जहां आसिम ने हिमांशी के दावों को खारिज किया है, वहीं हिमांशी ने सबूत सामने रखने की बात कही है। अब देखना होगा कि इस विवाद में आगे कौन-से नए दावे या सबूत सामने आते हैं।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: AsimRiaz, BiggBoss13, BollywoodNews, CelebrityNews, Controversy, EntertainmentNews, HimanshiAsim, HimanshiKhurana, IndianPressHouse, indianpresshouse news, ParasChhabra, SocialMediaBuzz, Trending News
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article Ajit Doval China Visit: बीजिंग में हान झेंग से डोभाल की मुलाकात, शी जिनपिंग के भारत दौरे से पहले बढ़ी हलचल
Next Article पटना में छात्रों का आंदोलन हुआ तेज, गांधी मैदान से निकला सैलाब; डाक बंगला पार कर CM हाउस की ओर बढ़े प्रदर्शनकारी

फीचर

View More

एक बार जोड़ी बनी तो जिंदगीभर साथ! प्यार और वफादारी की मिसाल है ये खूबसूरत पक्षी, जानें क्यों है इतना खास

लखनऊ: दुनिया में कई पक्षी अपनी खास खूबियों के लिए पहचाने जाते हैं, लेकिन सारस क्रेन की पहचान सिर्फ उसके…

By vineet verma 3 Min Read

बारिश में विमान उड़ सकते हैं तो फिर क्यों कैंसिल होती हैं फ्लाइट्स? वजह सिर्फ मौसम नहीं, ये हैं बड़े कारण

नई दिल्ली: सोमवार को दिल्ली में भारी बारिश और गरज के साथ…

8 Min Read

साइकिल से रॉकेट ढोने वाला भारत चांद-मंगल तक कैसे पहुंचा? स्पेस डे पर जानिए ISRO की 10 ऐसी कामयाबियां, जिन पर हर भारतीय को होगा गर्व

नई दिल्ली: भारत आज अपना तीसरा राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मना रहा है।…

6 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

सियासी

पटना में छात्रों का आंदोलन हुआ तेज, गांधी मैदान से निकला सैलाब; डाक बंगला पार कर CM हाउस की ओर बढ़े प्रदर्शनकारी

दिल्ली के जंतर-मंतर और झारखंड के रांची के बाद अब बिहार की राजधानी पटना में छात्रों का विरोध-प्रदर्शन तेज हो…

3 Min Read
सियासी

Ajit Doval China Visit: बीजिंग में हान झेंग से डोभाल की मुलाकात, शी जिनपिंग के भारत दौरे से पहले बढ़ी हलचल

नई दिल्ली। भारत और चीन के रिश्तों में लंबे समय से चले आ रहे तनाव के बीच राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार…

4 Min Read
EntertainmentLatest News

कृति सेनन के राखी ऐड पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- ‘बिकिनी या अंडरगारमेंट्स में भाई को राखी क्यों बांधेंगी?’

मुंबई: कंगना रनौत अपने बेबाक बयानों के लिए जानी जाती हैं और किसी भी मुद्दे पर अपनी राय रखने से…

3 Min Read
बाजार

ऑनलाइन ग्रॉसरी ऑर्डर करने से पहले ठहरिए! आम सामान के नाम पर बिक रहा था ‘जहर’, 3 बड़े प्लेटफॉर्म्स पर सख्त कार्रवाई

अगर आप भी घर बैठे ऑनलाइन ग्रॉसरी और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स से घर का सामान ऑर्डर करते हैं, तो यह खबर…

4 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?