Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा अपडेट: SIT की फाइनल रिपोर्ट ट्रस्ट को सौंपी, 8 नामजद आरोपियों पर कार्रवाई की तैयारी
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > राज्य > उत्तर प्रदेश > राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा अपडेट: SIT की फाइनल रिपोर्ट ट्रस्ट को सौंपी, 8 नामजद आरोपियों पर कार्रवाई की तैयारी
Trending Newsउत्तर प्रदेशराज्य

राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा अपडेट: SIT की फाइनल रिपोर्ट ट्रस्ट को सौंपी, 8 नामजद आरोपियों पर कार्रवाई की तैयारी

news desk
Last updated: August 18, 2026 9:52 am
news desk
Share
SHARE

अयोध्या। अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की कथित हेराफेरी के मामले में जांच अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। उत्तर प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने इस मामले की जांच करने वाली विशेष जांच टीम (SIT) की फाइनल रिपोर्ट श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को सौंप दी है। रिपोर्ट के आधार पर अब आगे की कार्रवाई की तैयारी है।

Contents
ट्रस्ट को सौंपी गई SIT की फाइनल रिपोर्टपहली रिपोर्ट के बाद दर्ज हुई थी FIRअब आरोपियों पर बढ़ सकता है कार्रवाई का दबावसुप्रीम कोर्ट ने भी SIT को जल्द जांच पूरी करने को कहा थाक्या है पूरा मामला?

ट्रस्ट को सौंपी गई SIT की फाइनल रिपोर्ट

राम मंदिर चढ़ावा मामले में उत्तर प्रदेश सरकार ने ट्रस्ट के अनुरोध पर तीन सदस्यीय SIT का गठन किया था। लखनऊ के मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत की अध्यक्षता में बनी इस टीम में आईजी रेंज किरण एस. और विशेष सचिव (वित्त) नील रतन कुमार शामिल थे।

SIT ने जांच के दौरान मामले से जुड़े दस्तावेजों और आरोपों की पड़ताल की। टीम ने 23 जून को शासन को अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट सौंपी थी। इसमें मामले को लेकर कई अहम और कड़ी संस्तुतियां की गई थीं। अब जांच पूरी होने के बाद SIT की अंतिम रिपोर्ट ट्रस्ट को आवश्यक कार्रवाई के लिए सौंप दी गई है।

पहली रिपोर्ट के बाद दर्ज हुई थी FIR

SIT की प्रारंभिक रिपोर्ट के आधार पर 25 जून को अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि थाने में FIR दर्ज की गई थी। इस मामले में कुल 8 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया, जबकि कुछ अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है।

ट्रस्ट के सदस्य कृष्णमोहन की लिखित शिकायत पर दर्ज FIR में अविनाश शुक्ला, अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा, मनीष कुमार यादव, करुणेश पाण्डेय, रमाशंकर मिश्रा, सुभाष श्रीवास्तव और श्री राम शंकर यादव उर्फ टिन्नू के नाम शामिल हैं।

आरोपियों के खिलाफ BNS की विभिन्न धाराओं के साथ-साथ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13(1)(a) के तहत भी मामला दर्ज किया गया है।

अब आरोपियों पर बढ़ सकता है कार्रवाई का दबाव

SIT की फाइनल रिपोर्ट ट्रस्ट को सौंपे जाने के बाद अब जांच में सामने आए तथ्यों और संस्तुतियों के आधार पर आगे की कार्रवाई का रास्ता साफ हो सकता है। हालांकि, आरोपियों के खिलाफ अंतिम कार्रवाई जांच और कानूनी प्रक्रिया के तहत ही होगी।

मामले में FIR पहले ही दर्ज हो चुकी है और अब फाइनल रिपोर्ट के बाद जांच एजेंसियों और संबंधित अधिकारियों की अगली कार्रवाई पर नजर रहेगी।

सुप्रीम कोर्ट ने भी SIT को जल्द जांच पूरी करने को कहा था

राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच को लेकर सुप्रीम कोर्ट में भी सुनवाई हुई थी। शीर्ष अदालत ने SIT को जांच जल्द पूरी करने और सही निष्कर्ष तक पहुंचने का निर्देश दिया था।

सुप्रीम कोर्ट ने SIT से अब तक की जांच की प्रगति रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में जमा करने को कहा था। अदालत ने यह भी ध्यान दिलाया था कि जांच टीम में एक फॉरेंसिक ऑडिटर भी शामिल है।

कोर्ट के मुताबिक, पहले वह रिपोर्ट का अध्ययन करेगा और उसके बाद यह तय किया जाएगा कि रिपोर्ट को मामले से जुड़े सभी पक्षों के साथ साझा किया जाए या नहीं।

क्या है पूरा मामला?

अयोध्या स्थित राम मंदिर में श्रद्धालुओं की ओर से दिए जाने वाले चढ़ावे की कथित हेराफेरी को लेकर शिकायत सामने आई थी। इसके बाद श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अनुरोध पर उत्तर प्रदेश सरकार ने SIT गठित कर मामले की जांच शुरू कराई।

अब SIT की फाइनल रिपोर्ट ट्रस्ट को सौंपे जाने के बाद यह मामला अगले कानूनी चरण में पहुंच गया है। आने वाले दिनों में रिपोर्ट में की गई संस्तुतियों और उसके आधार पर होने वाली कार्रवाई अहम होगी।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: ayodhya news, Ayodhya Ram Mandir News, Ayodhya SIT, Ram Mandir Chadhawa Case, Ram Mandir Chadhawa Chori, Ram Mandir Donation Case, Ram Mandir SIT, Shri Ram Janmabhoomi Trust, SIT Final Report, Supreme Court Ram Mandir Case, UP Government
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article यूपी टी-20 लीग सीजन-4 : अभिनंदन के चार विकेट, आराध्य का अर्धशतक; लखनऊ फाल्कन्स की पहली जीत
Next Article झारखंड छात्र आंदोलन की जीत के बाद सोनम वांगचुक ने देवेंद्र महतो को किया Video Call, बोले- आपकी मेहनत रंग लाई

फीचर

View More

मगरमच्छ मांस के साथ क्यों निगल जाता है पत्थर? वजह जानेंगे तो दंग रह जाएंगे, पेट में ऐसे करता है काम

नई दिल्ली: मगरमच्छ को दुनिया के खतरनाक शिकारियों में गिना जाता है। यह अपने शिकार को पकड़ने के बाद अक्सर…

By vineet verma 3 Min Read

गया में पिंडदान से 7 पीढ़ियों का उद्धार? गरुड़ पुराण में क्या है इसका जिक्र, जानिए गया जी की पूरी मान्यता

गया: पितृ पक्ष में पूर्वजों की आत्मा की शांति और उनके आशीर्वाद…

5 Min Read

क्या ‘पिंक रिबन’ सिर्फ एक कॉरपोरेट कारोबार है? जानिए कैसे जमीनी आंदोलन से बड़ा ब्रांड बन गया कैंसर का प्रतीक

अक्टूबर महीने की आहट के साथ ही देश-दुनिया के अस्पतालों और इमारतों…

6 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

Trending Newsखेल

Vaibhav Suryavanshi: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को लेकर श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान, बोले- क्रिकेट से अलग भी करता हूं बात

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को लेकर लगातार चर्चा हो रही है। एशियन गेम्स के…

4 Min Read
Trending Newsसियासी

BJP Rajya Sabha Bypolls: TMC छोड़ने वाली कोयल मल्लिक को BJP ने दिया राज्यसभा टिकट, उत्तराखंड से दिनेश आर्य उम्मीदवार

राज्यसभा उपचुनाव को लेकर बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने उत्तराखंड की खाली राज्यसभा सीट…

4 Min Read
Trending Newsक्राइम

Guwahati Nightclub Case: महिला से मारपीट मामले में 7 गिरफ्तार, तय समय के बाद भी क्लब खुला रहने की जांच

असम के गुवाहाटी में एक नाइट क्लब के अंदर महिला के साथ कथित मारपीट और उसके कपड़े उतारने के मामले…

5 Min Read
Trending Newsसियासी

BJP में शामिल होंगे हुमायूं कबीर? अधीर रंजन चौधरी बोले- ‘खुद कहेंगे तभी मानूंगा’

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) प्रमुख हुमायूं कबीर के बीजेपी में शामिल होने की अटकलों…

4 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?