Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: यूपी टी-20 लीग सीजन-4 : अभिनंदन के चार विकेट, आराध्य का अर्धशतक; लखनऊ फाल्कन्स की पहली जीत
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > खेल > यूपी टी-20 लीग सीजन-4 : अभिनंदन के चार विकेट, आराध्य का अर्धशतक; लखनऊ फाल्कन्स की पहली जीत
खेल

यूपी टी-20 लीग सीजन-4 : अभिनंदन के चार विकेट, आराध्य का अर्धशतक; लखनऊ फाल्कन्स की पहली जीत

news desk
Last updated: August 18, 2026 9:44 am
news desk
Share
SHARE

लखनऊ। मैन ऑफद मैच अभिनंदन सिंह (4 विकेट) और आराध्य यादव (51) के अर्धशतक से लखनऊ फाल्कन्स ने यूपी टी-20 लीग सीजन-4 के रोमांचक मुकाबले में नोएडा किंग्स को तीन विकेट से हराकर पहली जीत दर्ज की।

भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में सोमवार शाम खेले गए मुकाबले में लखनऊ ने दबाव के बीच लक्ष्य हासिल कर मुकाबला अपने नाम किया।

लखनऊ की जीत में अभिनंदन सिंह की चार विकेट की शानदार गेंदबाजी अहम रही। हालांकि नोएडा किंग्स को हार का सामना करना पड़ा, लेकिन नोएडा के युवा तेज गेंदबाज शुभम गौतम ने भी सभी को प्रभावित किया।

उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) के ‘स्पीड हंट’ की खोज शुभम को नीलामी में 21.50 लाख रुपये में खरीदा गया था। उन्होंने चार ओवर में 22 रन देकर तीन विकेट हासिल किए।

इस मैच की शुरुआत उत्तर प्रदेश सरकार के खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग मंत्री राकेश सचान ने टॉस कराकर और पारंपरिक ढंग से घंटा बजाकर की।

इस अवसर पर यूपी टी-20 लीग गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर, गवर्निंग काउंसिल के सदस्य संजीव कुमार सिंह, आयोजन समिति के सदस्य मोहनलाल अग्रवाल और फैसल शेरवानी समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

मंत्री राकेश सचान ने कहा कि यूपी टी-20 लीग ने क्रिकेट को लेकर प्रदेश में एक अलग तरह का उत्साह पैदा किया है। इस लीग में युवा खिलाड़ियों को अनुभवी और स्थापित क्रिकेटरों के साथ खेलने का अवसर मिल रहा है, जिससे उन्हें काफी कुछ सीखने को मिलता है। प्रदेश के युवाओं में खेल को लेकर जो जुनून है, उसे सही मंच और अवसर मिलना बहुत जरूरी है। मुझे उम्मीद है कि यूपी टी-20 लीग से निकलने वाले खिलाड़ी आगे चलकर प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगे।

डॉ. संजय कपूर ने कहा कि लीग के हर मुकाबले के साथ प्रतिस्पर्धा और रोमांच बढ़ रहा है। हमारा प्रयास है कि खिलाड़ियों को लगातार बेहतर अवसर मिलें और वे इस मंच का पूरा लाभ उठाकर अपने खेल को निखारें। दर्शकों का उत्साह भी लीग की सफलता को और खास बना रहा है।

टॉस जीतकर लखनऊ फाल्कन्स के कप्तान भुवनेश्वर कुमार ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। नोएडा किंग्स ने पहले विकेट के लिए 34 रन जोड़कर अच्छी शुरुआत की, लेकिन चौथे ओवर में नवनीत कुमार ने शोएब सिद्दीकी को आउट कर नोएडा को पहला झटका दिया।

इसके बाद पांचवें ओवर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के तेज गेंदबाज अभिनंदन सिंह ने इस ओवर में दो बल्लेबाजों को बोल्ड किया, जबकि प्रियम गर्ग के शानदार सीधे थ्रो ने एक और विकेट हासिल किया। इस तरह नोएडा किंग्स पावरप्ले के भीतर ही 48 रन पर पांच विकेट गंवा चुका था।

हालांकि शिवा सिंह ने दिल्ली कैपिटल्स के स्पिनर विप्रज निगम के खिलाफ आठवें ओवर में लगातार तीन छक्के लगाकर पारी को संभालने की कोशिश की लेकिन अगले ही ओवर में नवनीत कुमार ने उन्हें आउट कर तीसरा विकेट अपने नाम किया।

फिर बॉबी यादव (29) और कार्तिक सिद्धू (23) ने आठवें विकेट के लिए 49 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी कर नोएडा की पारी को संभाला। भारत के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार ने पारी के 19वें ओवर में सिद्धू को आउट कर यह साझेदारी तोड़ी। इसके बाद अंतिम ओवर में अभिनंदन सिंह ने दो और विकेट हासिल किए जिससे नोएडा किंग्स 19.5 ओवर में 136 रन पर सिमट गयी।

जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ फाल्कन्स ने 19.2 ओवर में सात विकेट पर 140 रन बनाकर जीत अपने नाम की। हालांकि टीम 41 रन पर दो विकेट गंवाकर मुश्किल में पड़ गयी। नोएडा के शुभम गौतम ने सीजन का अपना पहला विकेट हासिल करते हुए मोहम्मद सैफ को पवेलियन भेजा।

इसके बाद विकेटकीपर-बल्लेबाज आराध्य यादव ने संयम के साथ बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ की पारी को संभाला। उन्होंने 42 गेंदों पर 5 चौके व दो छक्के से 51 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम को लक्ष्य के करीब पहुंचाया।

हालांकि शुभम गौतम ने 16वें ओवर में लगातार दो विकेट लिए। उन्होंने पहले आराध्य यादव को आउट किया और फिर इम्पैक्ट प्लेयर अली जफर मोहसिन को खाता खोले बिना पवेलियन भेज दिया। इस समय लखनऊ का स्कोर 108 रन पर छह विकेट था और उसे 24 गेंदों में 29 रन की जरूरत थी।

ऐसे दबाव भरे समय में समीर चौधरी ने शानदार संयम दिखाया। उन्होंने 19 गेंदों पर नाबाद 28 रन की पारी खेलकर टीम को जीत तक पहुंचाया। समीर ने 20वें ओवर में विजयी रन बनाकर लखनऊ फाल्कन्स को तीन विकेट से रोमांचक जीत दिला दी।

संंक्षिप्त स्कोर

नोएडा किंग्स – 136 रन, 19.5 ओवर

बॉबी यादव 29, कार्तिक सिद्धू 23, शिवा सिंह 22

(अभिनंदन सिंह 4 विकेट, नवनीत कुमार 3 विकेट)

लखनऊ फाल्कन्स – 140/7, 19.2 ओवर

आराध्य यादव 51, समीर चौधरी नाबाद 28

(शुभम गौतम 3 विकेट, माधव कौशिक दो विकेट)

*मैन ऑफ द मैच :* अभिनंदन सिंह

*लखनऊ फाल्कन्स तीन विकेट से विजयी*

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: अभिनंदन, अर्धशतक, आराध्य, क्रिकेट समाचार, चार विकेट, टी-20 क्रिकेट, टी-20 लीग, पहली जीत, मैच अपडेट, लखनऊ फाल्कन्स
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article गाजा में ‘हर रात 30-40 लोगों को मारें’, इजराइली मंत्री बेन-ग्विर का विवादित बयान, नेतन्याहू से कुशनर की बातचीत के बीच बढ़ा तनाव
Next Article राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा अपडेट: SIT की फाइनल रिपोर्ट ट्रस्ट को सौंपी, 8 नामजद आरोपियों पर कार्रवाई की तैयारी

फीचर

View More

क्या ‘पिंक रिबन’ सिर्फ एक कॉरपोरेट कारोबार है? जानिए कैसे जमीनी आंदोलन से बड़ा ब्रांड बन गया कैंसर का प्रतीक

अक्टूबर महीने की आहट के साथ ही देश-दुनिया के अस्पतालों और इमारतों पर एक खास रंग छा जाता है—गुलाबी रिबन।…

By Shivani Kalani 6 Min Read

बापू आए, एक रात ठहरे और छोड़ गए ऐसी यादें… इटारसी की इस धर्मशाला में आज भी सुरक्षित है गांधी जी के हाथों लिखा संदेश

इटारसी: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले…

3 Min Read

छोटे कद में छिपा था फैसलों का बड़ा दम! लाल बहादुर शास्त्री ने इस्तीफे से लेकर 1965 की जंग तक ऐसे फैसले लिए, जिन्हें देखकर बड़े-बड़े नेता भी रह गए हैरान

नई दिल्ली: लाल बहादुर शास्त्री का सार्वजनिक जीवन सादगी, नैतिकता और दृढ़…

8 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

Trending Newsखेल

Asian Games 2026: आखिरी 15 सेकंड में पलटा पूरा मैच, सुजीत कलकल ने ऐसे जीता रेसलिंग में गोल्ड

भारत के युवा पहलवान सुजीत कलकल ने एशियन गेम्स 2026 में ऐसा प्रदर्शन किया, जिसे लंबे समय तक याद किया…

4 Min Read
Trending Newsखेल

Asian Games 2026: भारत का गोल्डन डे, लवलीना के बाद परवीन हुड्डा ने भी जीता गोल्ड; आर्चरी में भी ऐतिहासिक स्वर्ण

जापान के आइची-नागोया में चल रहे एशियन गेम्स में 2 अक्टूबर का दिन भारत के लिए बेहद खास रहा। भारतीय…

5 Min Read
Trending Newsखेल

Asian Games 2026: लवलीना बोरगोहेन ने जन्मदिन पर रचा इतिहास, मुक्केबाजी में जीता GOLD मेडल, 12 साल का सूखा खत्म

भारत की दिग्गज ओलंपिक मेडलिस्ट मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने आइची-नागोया एशियन गेम्स 2026 में इतिहास रच दिया है। शुक्रवार, 2…

2 Min Read
Trending Newsखेल

Asian Games 2026: कोरिया का दबदबा तोड़ भारत ने रचा इतिहास, महिला रिकर्व टीम ने जीता गोल्ड

अंकिता भाकट, कीर्ति और कुमकुम मोहोद की तिकड़ी ने फाइनल में दक्षिण कोरिया को 5-3 से हराया, पहली बार महिला…

4 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?