Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: ‘हथेली गरम, पुलिस नरम’… अखिलेश यादव का योगी सरकार पर हमला, बोले- भ्रष्टाचार के कारण पहले जेब देखती है पुलिस
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > राज्य > उत्तर प्रदेश > ‘हथेली गरम, पुलिस नरम’… अखिलेश यादव का योगी सरकार पर हमला, बोले- भ्रष्टाचार के कारण पहले जेब देखती है पुलिस
Trending Newsउत्तर प्रदेशराज्य

‘हथेली गरम, पुलिस नरम’… अखिलेश यादव का योगी सरकार पर हमला, बोले- भ्रष्टाचार के कारण पहले जेब देखती है पुलिस

vineet verma
Last updated: August 17, 2026 11:28 am
vineet verma
Share
SHARE

लखनऊ: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की पुलिस व्यवस्था और कानून-व्यवस्था को लेकर प्रदेश सरकार पर तीखा निशाना साधा है। एक कार्यक्रम में उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में “हथेली गरम, पुलिस नरम” का कानून चल रहा है। अखिलेश यादव का कहना है कि भ्रष्टाचार के चलते पुलिस आम जनता की मदद करने के बजाय पहले उनकी जेब देखती है।

Contents
‘रामराज की बात करने वालों ने अयोध्या में चढ़ावा भी नहीं छोड़ा’पेट्रोल में मिलावट और खाद की बोरी में चोरी का आरोपकिसानों की आय दोगुनी करने के वादे पर भी घेरास्वास्थ्य व्यवस्था को बर्बाद करने का आरोप

‘रामराज की बात करने वालों ने अयोध्या में चढ़ावा भी नहीं छोड़ा’

अखिलेश यादव ने कहा कि जो लोग रामराज लाने की बात करते थे, उन्होंने अयोध्या में राम के नाम पर चढ़ाए गए धन को भी नहीं छोड़ा। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रभु श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी किया गया और इस मामले में छोटे कर्मचारियों को पकड़ा गया। अखिलेश ने कहा कि अपनी बदनामी से बचने के लिए ये लोग जातिवाद की राजनीति पर उतर आए।

उन्होंने कहा कि दुनिया में शायद ही कहीं किसी धार्मिक स्थल पर इस तरह की चोरी हुई हो। अखिलेश यादव ने कहा कि भिखारी भी मंदिर में भगवान के चढ़ावे की चोरी नहीं करता, लेकिन अयोध्या में चढ़ावे की चोरी, जमीनों के घपले समेत कई मामले सामने आए, जिन्हें सभी ने देखा है।

पेट्रोल में मिलावट और खाद की बोरी में चोरी का आरोप

सपा प्रमुख ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा के लोग इतने बड़े मिलावटी हैं कि पेट्रोल में भी मिलावट कर दी। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा जनता को धोखा दे रही है और खाद की बोरी में भी चोरी हो रही है।

अखिलेश यादव ने कहा कि पहले खाद की बोरी से 5 किलो चोरी किया गया और उसके बाद 5 किलो और कम कर दिया गया। अब स्थिति यह है कि पूरी बोरी ही चोरी हो गई है। उन्होंने कहा कि किसानों को खाद नहीं मिल रही है और जब फसल तैयार होती है तो किसानों को उसकी उचित कीमत नहीं मिलती।

किसानों की आय दोगुनी करने के वादे पर भी घेरा

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था, लेकिन कहीं भी किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई। उन्होंने कहा कि आलू और मक्का समेत कई फसलों का किसानों को उचित मूल्य नहीं मिला।

उन्होंने कन्नौज, फर्रुखाबाद, मैनपुरी और आसपास के जिलों का जिक्र करते हुए कहा कि इन इलाकों में किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। अखिलेश के मुताबिक, भाजपा सरकार में किसानों को जरूरी सुविधाएं नहीं मिल रही हैं।

स्वास्थ्य व्यवस्था को बर्बाद करने का आरोप

सपा प्रमुख ने स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर भी प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि गरीबों और मरीजों को एंबुलेंस तक नहीं मिल पा रही है। अस्पतालों में दवाइयां और डॉक्टर उपलब्ध नहीं हैं।

अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने स्वास्थ्य व्यवस्था को बर्बाद कर दिया है। उन्होंने महंगाई बढ़ने का मुद्दा उठाते हुए कहा कि आम जनता पहले से ही आर्थिक परेशानियों का सामना कर रही है।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: Akhilesh Yadav, Hatheli Garam Police Naram, UP Police, Uttar Pradesh News, अखिलेश यादव, अखिलेश यादव बयान, अखिलेश यादव भाजपा, अयोध्या चढ़ावा चोरी, उत्तर प्रदेश कानून व्यवस्था, किसानों की समस्या, यूपी पुलिस भ्रष्टाचार, यूपी पुलिस व्यवस्था, यूपी स्वास्थ्य व्यवस्था, योगी सरकार पर अखिलेश का हमला, हथेली गरम पुलिस नरम
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article ‘ये शक्तिमान नहीं, बुद्धिहीन है’… मुकेश खन्ना के ‘जन गण मन’ को हटाकर ‘वंदे मातरम’ को राष्ट्रगान बनाने वाले बयान पर भड़के लोग
Next Article UGC-NET Re-Exam: दो महीने बाद NTA ने मानी प्रश्नपत्रों की गड़बड़ी, राहुल गांधी ने पूछा- छात्रों की गलती क्या?

फीचर

View More

दिल्ली की गर्मी और भीड़ से चाहिए छुटकारा? बाइक उठाइए और निकल जाइये इन 5 शानदार जगहों पर, वीकेंड बन जाएगा यादगार

नई दिल्ली: अगर आपको बाइक से घूमने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने का शौक है तो दिल्ली से निकलकर…

By vineet verma 5 Min Read

अमेरिका में लकड़ी के घर तो चीन में कंक्रीट की ऊंची इमारतें, दोनों देशों में क्यों नहीं चलती ईंट से घर बनाने की परंपरा?

नई दिल्ली: भारत में घर बनाने की बात हो तो ईंट, सीमेंट…

7 Min Read

15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ, लेकिन यह राज्य तब भी था विदेशी कब्जे में; 14 साल बाद ऐसे बना देश का 25वां राज्य

पणजी: 15 अगस्त 1947 को जब पूरा देश ब्रिटिश शासन से आजादी…

6 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

Trending Newsराज्य

Bihar TRE 4 Protest: पटना में छात्रों का महाधरना, 24 घंटे का अल्टीमेटम; TRE-4 विज्ञापन और सिंगल एग्जाम की मांग

बिहार में शिक्षक भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों का इंतजार अब आंदोलन में बदल गया है। पटना के गर्दनीबाग धरना स्थल…

4 Min Read
Trending Newsसियासी

पुणे में राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ सभा पर मंडराया संकट! पुलिस ने 31 अगस्त तक लागू की सख्त धाराएं

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की आगामी 'छात्रों की गूंज' सभा से ठीक पहले पुणे में राजनीतिक हलचल…

3 Min Read
Trending Newsसेहत

‘मैंने वही वंदे मातरम् गाया जो गांधी और वाजपेयी गाते थे’: विवाद पर खरगे का BJP पर करारा हमला

राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम्' को लेकर उठे राजनीतिक विवाद पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का बड़ा बयान सामने…

2 Min Read
Trending Newsसियासी

राहुल गांधी मानहानि केस: सावरकर के परपोते सात्यकी ने नाथूराम गोडसे के RSS सदस्यता की बात मानी!

पुणे की विशेष MP-MLA अदालत में राहुल गांधी के खिलाफ चल रहे मानहानि मामले की सुनवाई के दौरान सावरकर के…

6 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?