Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: लखीसराय के अशोक धाम मंदिर में मची भगदड़, 7 महिला श्रद्धालुओं की मौत; करंट की अफवाह से फैली दहशत
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > लखीसराय के अशोक धाम मंदिर में मची भगदड़, 7 महिला श्रद्धालुओं की मौत; करंट की अफवाह से फैली दहशत
Trending Newsराज्य

लखीसराय के अशोक धाम मंदिर में मची भगदड़, 7 महिला श्रद्धालुओं की मौत; करंट की अफवाह से फैली दहशत

vineet verma
Last updated: August 17, 2026 10:07 am
vineet verma
Share
SHARE

लखीसराय: बिहार के लखीसराय स्थित ऐतिहासिक अशोक धाम (इन्द्र दमनेश्वर महादेव मंदिर) में सावन के तीसरे सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। जलाभिषेक के लिए जुटी भारी भीड़ के बीच बिजली के पोल में करंट फैलने की अफवाह के बाद अचानक भगदड़ मच गई। हादसे में 7 महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 14 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Contents
सुबह करीब 6:45 बजे मची भगदड़ट्रेनें आते ही युवकों में मची भागदौड़, फिर फैली करंट की अफवाहमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जताया दुखमौके पर पहुंचा पुलिस-प्रशासन, उच्चस्तरीय जांच के आदेशआस्था का बड़ा केंद्र है अशोक धाम मंदिर

सुबह करीब 6:45 बजे मची भगदड़

हादसा सोमवार सुबह करीब 6:45 बजे हुआ। उस समय बड़ी संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए कतार में खड़े थे। इसी दौरान बिजली के पोल में करंट फैलने की अफवाह तेजी से फैल गई। इसके बाद श्रद्धालुओं में दहशत पैदा हो गई और लोग सुरक्षित जगह की ओर भागने लगे। देखते ही देखते भगदड़ मच गई और कई श्रद्धालु एक-दूसरे के ऊपर गिरते चले गए।

हादसे में 7 महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 14 लोग घायल हुए हैं। घायलों का स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है।

ट्रेनें आते ही युवकों में मची भागदौड़, फिर फैली करंट की अफवाह

जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार और एडीएम नीरज कुमार के मुताबिक, भगदड़ की वजह से यह हादसा हुआ। बताया गया कि अशोक धाम हाल्ट पर एक ही समय में दोनों तरफ से ट्रेनें आ गई थीं। ट्रेन को देखकर कुछ युवकों ने अचानक भागना शुरू कर दिया। इसी दौरान बिजली का एक पोल नीचे गिर गया।

पोल गिरने के बाद मौके पर करंट फैलने की अफवाह फैल गई। प्रशासन के अनुसार उस समय बिजली आपूर्ति बंद थी और तार भी कवर किया हुआ था। इसके बावजूद करंट की अफवाह से श्रद्धालुओं में दहशत फैल गई और लोग इधर-उधर भागने लगे। इसी दौरान भगदड़ में कई लोग एक-दूसरे के ऊपर गिर गए।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जताया दुख

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अशोक धाम की घटना पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा कि लखीसराय के अशोकधाम की घटना अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है। श्रद्धालुओं की मौत की खबर से उनका मन व्यथित है। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के समुचित एवं त्वरित इलाज के लिए प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की।

मौके पर पहुंचा पुलिस-प्रशासन, उच्चस्तरीय जांच के आदेश

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

स्थानीय प्रशासन ने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं।

आस्था का बड़ा केंद्र है अशोक धाम मंदिर

लखीसराय जिला मुख्यालय से करीब पांच किलोमीटर दूर स्थित अशोक धाम मंदिर आस्था और पर्यटन का प्रमुख केंद्र है। विशाल शिवलिंग और भव्य मंदिर परिसर के कारण इस धार्मिक स्थल की अलग पहचान है। बताया जाता है कि वर्ष 1977 में यहां पालकालीन विशाल शिवलिंग मिला था। इसके बाद से ही मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते रहे हैं।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: 7 महिला श्रद्धालुओं की मौत, Ashok Dham Stampede, Ashok Dham Temple News, Bihar news, Lakhisarai Ashok Dham Temple, Samrat Choudhary, अशोक धाम मंदिर भगदड़, बिहार भगदड़ हादसा, बिहार मंदिर हादसा, मंदिर में भगदड़, लखीसराय अशोक धाम मंदिर हादसा, लखीसराय न्यूज, लखीसराय भगदड़, सावन सोमवार हादसा
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article Hormuz Crisis: होर्मुज में शिपिंग लगभग बंद, लाल सागर में हूतियों का हमला तेज; फिर भी कच्चे तेल की कीमतें क्यों नहीं उड़ीं?
Next Article साउथ कोरिया से क्यों खफा हुए ट्रंप? ईरान पर साथ नहीं मिला तो सैन्य अभ्यास में कटौती का दिया आदेश, किम जोंग उन का भी किया जिक्र

फीचर

View More

दिल्ली की गर्मी और भीड़ से चाहिए छुटकारा? बाइक उठाइए और निकल जाइये इन 5 शानदार जगहों पर, वीकेंड बन जाएगा यादगार

नई दिल्ली: अगर आपको बाइक से घूमने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने का शौक है तो दिल्ली से निकलकर…

By vineet verma 5 Min Read

अमेरिका में लकड़ी के घर तो चीन में कंक्रीट की ऊंची इमारतें, दोनों देशों में क्यों नहीं चलती ईंट से घर बनाने की परंपरा?

नई दिल्ली: भारत में घर बनाने की बात हो तो ईंट, सीमेंट…

7 Min Read

15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ, लेकिन यह राज्य तब भी था विदेशी कब्जे में; 14 साल बाद ऐसे बना देश का 25वां राज्य

पणजी: 15 अगस्त 1947 को जब पूरा देश ब्रिटिश शासन से आजादी…

6 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

Trending Newsराज्य

Bihar TRE 4 Protest: पटना में छात्रों का महाधरना, 24 घंटे का अल्टीमेटम; TRE-4 विज्ञापन और सिंगल एग्जाम की मांग

बिहार में शिक्षक भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों का इंतजार अब आंदोलन में बदल गया है। पटना के गर्दनीबाग धरना स्थल…

4 Min Read
Trending Newsसियासी

पुणे में राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ सभा पर मंडराया संकट! पुलिस ने 31 अगस्त तक लागू की सख्त धाराएं

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की आगामी 'छात्रों की गूंज' सभा से ठीक पहले पुणे में राजनीतिक हलचल…

3 Min Read
Trending Newsसेहत

‘मैंने वही वंदे मातरम् गाया जो गांधी और वाजपेयी गाते थे’: विवाद पर खरगे का BJP पर करारा हमला

राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम्' को लेकर उठे राजनीतिक विवाद पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का बड़ा बयान सामने…

2 Min Read
Trending Newsसियासी

राहुल गांधी मानहानि केस: सावरकर के परपोते सात्यकी ने नाथूराम गोडसे के RSS सदस्यता की बात मानी!

पुणे की विशेष MP-MLA अदालत में राहुल गांधी के खिलाफ चल रहे मानहानि मामले की सुनवाई के दौरान सावरकर के…

6 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?