Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: चिकारा का तूफान, त्यागी की रफ्तार; मेरठ मावेरिक्स की लगातार दूसरी जीत
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > खेल > चिकारा का तूफान, त्यागी की रफ्तार; मेरठ मावेरिक्स की लगातार दूसरी जीत
खेल

चिकारा का तूफान, त्यागी की रफ्तार; मेरठ मावेरिक्स की लगातार दूसरी जीत

news desk
Last updated: August 17, 2026 9:56 am
news desk
Share
SHARE

यूपी टी-20 लीग सीजन-4 : गौर गोरखपुर लायंस को 36 रन से दी शिकस्त

Contents
स्वास्तिक चिकारा ने पूरे किए 100 छक्के, लीग में ऐसा करने वाले दूसरे बल्लेबाजमेरठ के नाम हुईं कई खास उपलब्धियां

लखनऊ। सलामी बल्लेबाज स्वास्तिक चिकारा (82 रन, 45 गेंद, 9 चौके, 4 छक्के) की तूफानी पारी के बाद कार्तिक त्यागी की तेज गेंदबाजी के दम पर मेरठ मावेरिक्स ने यूपी टी-20 लीग सीजन-4 के पांचवें मुकाबले में गौर गोरखपुर लायंस को 36 रन से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की।

मेरठ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सीजन का अब तक का सबसे बड़ा 206 रन का स्कोर बनाया और उसका सफलतापूर्वक बचाव किया। वह सीजन में पहले बल्लेबाजी करते हुए जीत दर्ज करने वाली पहली टीम बनी।

भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले की शुरुआत उत्तर प्रदेश सरकार के खाद्य रसद एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री मनोज पाण्डेय ने टॉस कराकर और पारंपरिक ढंग से घंटा बजाकर की। इस अवसर पर यूपी टी-20 लीग गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर, उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव प्रेम मनोहर गुप्ता, यूपी टी-20 लीग गवर्निंग काउंसिल के सदस्य संजीव कुमार सिंह, पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

मंत्री मनोज पाण्डेय ने कहा कि उत्तर प्रदेश में क्रिकेट को लेकर जिस तरह का उत्साह और प्रतिभा देखने को मिल रही है, वह प्रदेश के लिए गौरव की बात है। यूपी टी-20 लीग युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने के साथ-साथ बड़े मंच पर प्रतिस्पर्धा का अनुभव दे रही है।

डॉ. संजय कपूर ने कहा कि यूपी टी-20 लीग का सफर लगातार आगे बढ़ रहा है और इस सीजन में भी मुकाबलों को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। हमारा प्रयास है कि प्रदेश के क्रिकेटरों को ऐसा मंच मिले, जहां वे अपनी मेहनत और क्षमता के दम पर आगे बढ़ सकें।

औपचारिक शुरुआत के बाद गौर गोरखपुर लायंस के कप्तान आर्यन जुयाल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, लेकिन मेरठ के सलामी बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया।

स्वास्तिक चिकारा और ऋतुराज शर्मा ने 4.2 ओवर में टीम ने 50 रन पूरे किए और पावरप्ले के छह ओवर में टीम का स्कोर 69 रन हो गया। दोनों के बीच 86 रन की साझेदारी को नौवें ओवर में निशांत ठाकुर ने ऋतुराज शर्मा (44 रन, 30 गेंद, 5 चौके, दो छक्के) को आउट कर तोड़ा।

चिकारा ने इसके बाद 29 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। चिकारा ने अक्षय दुबे के साथ 62 रन की साझेदारी की। हालांकि 16वें ओवर में गौर गोरखपुर लायंस से राहुल शर्मा ने लगातार दो विकेट लेकर मेरठ को झटका दिया लेकिन चिकारा ने आक्रामक अंदाज अपनाये रखा।

इस दौरान चिकारा ने यूपी टी-20 लीग में अपने 100 छक्के पूरे कर खास उपलब्धि हासिल की। वह लीग में यह मुकाम हासिल करने वाले दूसरे बल्लेबाज बने। उनसे पहले कानपुर सुपरस्टार्स के कप्तान समीर रिजवी यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।
चिकारा 18वें की दूसरी गेंद पर आउट हुए। इसके बाद कप्तान रिंकू सिंह ने तेजी से रन बटोरे और 25 रन और दिव्यांश राजपूत ने 13 रन बनाए।

मेरठ ने छह विकेट पर 206 रन बनाए। जवाब में 207 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरे गोरखपुर लायंस ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए और 10 ओवर में पांच विकेट पर 56 रन बना लिए।

सिद्धार्थ यादव ने 22 गेंदों पर 40 रन की पारी खेलकर वापसी की कोशिश की। उन्होंने 12वें ओवर में जीशान अंसारी के खिलाफ 19 रन बटोरे। उन्होंने निशांत कुशवाहा के साथ 47 रन की साझेदारी की लेकिन 15वें ओवर में जीशान अंसारी ने सिद्धार्थ को आउट कर यह साझेदारी तोड़ दी।

18वें ओवर में निशांत ठाकुर ने विशाल चौधरी के खिलाफ लगातार चार छक्के लगाकर मुकाबले में रोमांच पैदा कर दिया। हालांकि मेरठ के तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी ने अगले ही ओवर में 143 किमी/घंटा की रफ्तार वाली यॉर्कर पर ठाकुर को बोल्ड कर दिया। त्यागी ने चार ओवर में 18 रन देकर दो विकेट लिए। गोरखपुर की टीम नौ विकेट पर 170 रन ही बना सकी।

मेरठ की जीत का अंत भी यादगार रहा। अंतिम गेंद पर कप्तान रिंकू सिंह ने शानदार कैच लपककर टीम की 36 रन की जीत पर मुहर लगा दी।

स्वास्तिक चिकारा ने पूरे किए 100 छक्के, लीग में ऐसा करने वाले दूसरे बल्लेबाज

स्वास्तिक चिकारा यूपी टी-20 लीग में 100 या उससे अधिक छक्के लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। मैच से पहले उनके नाम 97 छक्के थे और पारी में तीसरा छक्का लगाते ही उन्होंने छक्कों का शतक पूरा कर लिया। चिकारा ने अपनी पारी में कुल चार छक्के जड़े, जिससे उनके नाम अब लीग में 101 छक्के हो गए हैं। उनसे पहले कानपुर सुपरस्टार्स के कप्तान समीर रिजवी यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। समीर ने रविवार को खेले गए पहले मैच में अपने 35वें मुकाबले में 106 छक्के पूरे किए थे।

मेरठ के नाम हुईं कई खास उपलब्धियां

मेरठ टॉस हारने के बाद जीत दर्ज करने वाली और पहले बल्लेबाजी करते हुए जीतने वाली सीजन की पहली टीम बनी। 206 रन सीजन का अब तक का सबसे बड़ा टीम स्कोर रहा। कार्तिक त्यागी ने 149 किमी/घंटा की रफ्तार से गेंद फेंककर सीजन की सबसे तेज गेंद का रिकॉर्ड भी बनाया।

कल का मैच
नोएडा किंग्स बनाम लखनऊ फाल्कन्स शाम 7:30 बजे से

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम, कार्तिक त्यागी, गौर गोरखपुर लायंस, डॉ. संजय कपूर, प्रवीण कुमार, यूपी टी-20 लीग सीजन-4, स्वास्तिक चिकारा
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article लखीसराय अशोकधाम मंदिर में भगदड़: दो ट्रेनों के आने से मची अफरा-तफरी, करंट की अफवाह के बाद दबकर 8 महिलाओं की मौत
Next Article Hormuz Crisis: होर्मुज में शिपिंग लगभग बंद, लाल सागर में हूतियों का हमला तेज; फिर भी कच्चे तेल की कीमतें क्यों नहीं उड़ीं?

फीचर

View More

क्या ‘पिंक रिबन’ सिर्फ एक कॉरपोरेट कारोबार है? जानिए कैसे जमीनी आंदोलन से बड़ा ब्रांड बन गया कैंसर का प्रतीक

अक्टूबर महीने की आहट के साथ ही देश-दुनिया के अस्पतालों और इमारतों पर एक खास रंग छा जाता है—गुलाबी रिबन।…

By Shivani Kalani 6 Min Read

बापू आए, एक रात ठहरे और छोड़ गए ऐसी यादें… इटारसी की इस धर्मशाला में आज भी सुरक्षित है गांधी जी के हाथों लिखा संदेश

इटारसी: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले…

3 Min Read

छोटे कद में छिपा था फैसलों का बड़ा दम! लाल बहादुर शास्त्री ने इस्तीफे से लेकर 1965 की जंग तक ऐसे फैसले लिए, जिन्हें देखकर बड़े-बड़े नेता भी रह गए हैरान

नई दिल्ली: लाल बहादुर शास्त्री का सार्वजनिक जीवन सादगी, नैतिकता और दृढ़…

8 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

Trending Newsखेल

Asian Games 2026: आखिरी 15 सेकंड में पलटा पूरा मैच, सुजीत कलकल ने ऐसे जीता रेसलिंग में गोल्ड

भारत के युवा पहलवान सुजीत कलकल ने एशियन गेम्स 2026 में ऐसा प्रदर्शन किया, जिसे लंबे समय तक याद किया…

4 Min Read
Trending Newsखेल

Asian Games 2026: भारत का गोल्डन डे, लवलीना के बाद परवीन हुड्डा ने भी जीता गोल्ड; आर्चरी में भी ऐतिहासिक स्वर्ण

जापान के आइची-नागोया में चल रहे एशियन गेम्स में 2 अक्टूबर का दिन भारत के लिए बेहद खास रहा। भारतीय…

5 Min Read
Trending Newsखेल

Asian Games 2026: लवलीना बोरगोहेन ने जन्मदिन पर रचा इतिहास, मुक्केबाजी में जीता GOLD मेडल, 12 साल का सूखा खत्म

भारत की दिग्गज ओलंपिक मेडलिस्ट मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने आइची-नागोया एशियन गेम्स 2026 में इतिहास रच दिया है। शुक्रवार, 2…

2 Min Read
Trending Newsखेल

Asian Games 2026: कोरिया का दबदबा तोड़ भारत ने रचा इतिहास, महिला रिकर्व टीम ने जीता गोल्ड

अंकिता भाकट, कीर्ति और कुमकुम मोहोद की तिकड़ी ने फाइनल में दक्षिण कोरिया को 5-3 से हराया, पहली बार महिला…

4 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?