Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: ‘वंदे मातरम्’ के 150 साल और Gen Z का जोश, 15 अगस्त 2026 ने रचा इतिहास
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Latest News > ‘वंदे मातरम्’ के 150 साल और Gen Z का जोश, 15 अगस्त 2026 ने रचा इतिहास
Latest News

‘वंदे मातरम्’ के 150 साल और Gen Z का जोश, 15 अगस्त 2026 ने रचा इतिहास

news desk
Last updated: August 15, 2026 1:30 pm
news desk
Share
SHARE

“सुजलां सुफलां मलयजशीतलाम्, शस्यश्यामलां मातरम्। वन्दे मातरम्।”

Contents
क्यों खास है 2026 का स्वतंत्रता दिवस?ऐतिहासिक बदलाव के साथ शुरू हुआ जश्नआसमान में लहराया ‘वंदे मातरम्’

यह पंक्ति बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय की अमर रचना ‘वंदे मातरम्’ की है। जब भी यह गीत गूंजता है, हर भारतीय के लिए गर्व का पल होता है। इस साल देश ने आज़ादी के 80 वर्ष तो पूरे किए ही हैं, लेकिन बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय की अमर रचना ‘वंदे मातरम्’ ने भी अपने 150 वर्ष पूरे किए हैं। इसके उपलक्ष्य में लाल किले पर ध्वजारोहण से पहले इस गीत का औपचारिक गायन किया गया। यही नहीं, इस साल स्वतंत्रता दिवस का समारोह विशेष रूप से Gen Z और भारत के युवाओं को समर्पित किया गया है।

क्यों खास है 2026 का स्वतंत्रता दिवस?

2026 का स्वतंत्रता दिवस इसलिए खास है, क्योंकि इस साल पहली बार लाल किले पर होने वाले आधिकारिक ध्वजारोहण समारोह में बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय की अमर रचना ‘वंदे मातरम्’ का औपचारिक गायन किया गया है। यह फैसला ‘वंदे मातरम्’ की रचना के 150 वर्ष (1876–2026) पूरे होने के उपलक्ष्य में लिया गया है।

वहीं, 21वीं सदी में जहां Gen Z का दौर पूरी दुनिया देख रही है, सरकार ने भी इस साल स्वतंत्रता दिवस के समारोह को Gen Z और भारत के युवाओं को समर्पित किया है। सरकार इन्हें ‘विकसित भारत 2047’ के सबसे बड़े भागीदार के रूप में देख रही है।

समारोह के दौरान “नेशनल कैडेट कोर” (NCC) और “माई भारत” (MY Bharat – Mindset of Youth for Bharat) प्लेटफॉर्म से चुने गए 2,500 युवाओं को लाल किले की मुख्य प्राचीर के सामने बैठाया गया। समान परिधान में बैठे ये वॉलंटियर्स ने मिलकर देवनागरी में ‘वंदे मातरम्’ शब्द की विशाल मानव आकृति बनाई, जिसे दुनिया भर में टेलीकास्ट किया गया।

ऐतिहासिक बदलाव के साथ शुरू हुआ जश्न

इस साल 15 अगस्त के कार्यक्रम के मुख्य आयोजन में एक ऐतिहासिक बदलाव देखा गया। दिल्ली के लाल किले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ध्वजारोहण से ठीक पहले राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन किया गया, जो स्वतंत्रता दिवस के इतिहास में पहली बार हुआ है। जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराया। इसके बाद तिरंगे को 21 तोपों की सलामी दी गई। साथ ही प्रधानमंत्री ने लाल किले से देश को संबोधित किया और 2047 के ‘विकसित भारत’ के संकल्प में योगदान दे रहे युवाओं को सम्मानित किया।

आसमान में लहराया ‘वंदे मातरम्’

‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर को खास बनाने के लिए ध्वजारोहण के बाद भारतीय वायुसेना का Mi-17 हेलीकॉप्टर ने लाल किले के ऊपर से उड़ान भरी। हेलीकॉप्टर पर “150 Years of Vande Mataram” का विशेष एरियल बैनर नजर आया। साथ ही हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा भी की गई, जिससे स्वतंत्रता दिवस का यह ऐतिहासिक समारोह और भी भव्य और यादगार बन गया ।

2026 के स्वतंत्रता दिवस समारोह में इतिहास और भविष्य एक साथ दिखाई दिया। एक ओर 150 वर्षों से देश की चेतना में गूंजता ‘वंदे मातरम्’, तो दूसरी ओर आज का युवा भारत , जो विकसित भारत 2047 के सपने को साकार करने की जिम्मेदारी उठाता है। इस साल के स्वतंत्रता दिवस की सबसे खूबसूरत तस्वीर है—जिस गीत ने कभी आजादी की लड़ाई में देशवासियों के भीतर जोश भरा था, वही गीत आज नई पीढ़ी के सामने भारत के भविष्य का संकल्प बनकर गूंजता है।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: 150YearsOfVandeMataram, 15August2026, DevelopedIndia2047, IndependenceDay, IndependenceDay2026, IndianPressHouse, indianpresshouse news, NCC, Trending News, VandeMataram
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article 15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ, लेकिन यह राज्य तब भी था विदेशी कब्जे में; 14 साल बाद ऐसे बना देश का 25वां राज्य

फीचर

View More

15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ, लेकिन यह राज्य तब भी था विदेशी कब्जे में; 14 साल बाद ऐसे बना देश का 25वां राज्य

पणजी: 15 अगस्त 1947 को जब पूरा देश ब्रिटिश शासन से आजादी का जश्न मना रहा था, तब भारत का…

By vineet verma 6 Min Read

आधी रात को खत्म हुआ अंग्रेजों का राज, 15 अगस्त 1947 को ऐसे मिली भारत को आजादी; जानिए स्वतंत्रता की पूरी कहानी

नई दिल्ली: 15 अगस्त भारत के इतिहास की सबसे अहम तारीखों में…

6 Min Read

लाल किले से ही क्यों देश को संबोधित करते हैं प्रधानमंत्री? 15 अगस्त की इस परंपरा के पीछे छिपी है सत्ता, संघर्ष और आजादी की पूरी कहानी

नई दिल्ली: 15 अगस्त 2026 को देश 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा। इस…

6 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

Latest Newsसियासी

लाल किले से PM मोदी का बड़ा संदेश, 2047 के विकसित भारत से AI-6G तक; जानिए भाषण की 10 बड़ी बातें

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शनिवार को लाल किले की प्राचीर से देश…

5 Min Read
Latest Newsधर्म

15 अगस्त को शनि-चंद्रमा का समसप्तक योग, इन 3 राशियों के लिए बढ़ सकती हैं मुश्किलें; धन और सेहत के मामले में रहें सावधान

नई दिल्ली: 15 अगस्त 2026 को शनि और चंद्रमा के बीच समसप्तक योग बनने जा रहा है। ज्योतिष के अनुसार,…

4 Min Read
EntertainmentLatest News

‘अवारापन 2’ ने मचाया तहलका, इमरान हाशमी की करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग; सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ 10 करोड़ से दूर

मुंबई: 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इमरान हाशमी की ‘अवारापन 2’ और सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’…

4 Min Read
Latest Newsसेहत

बार-बार मुंह में छाले हो रहे हैं तो वजह सिर्फ ‘पेट की गर्मी’ नहीं! जानें 10 कारण और जलन से राहत के घरेलू उपाय

नई दिल्ली: मुंह और जीभ पर बार-बार होने वाले छाले खाने-पीने से लेकर बोलने तक में परेशानी पैदा कर सकते…

7 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?