अगर आप भी अपनी कार की चाबी, वॉलेट या ऑफिस का बैग कहीं रखकर भूल जाते हैं और फिर उन्हें ढूंढने में पसीने छूट जाते हैं, तो गूगल ने आपकी इस समस्या का एकदम पक्का इलाज ढूंढ लिया है। टेक की दुनिया के बादशाह Google ने भारत में अपना पहला ब्लूटूथ ट्रैकर Google Pixel Tag लॉन्च कर दिया है।
मार्केट में आते ही इस गैजेट ने सीधे तौर पर ऐपल के मशहूर AirTag को टक्कर देना शुरू कर दिया है। आइए जानते हैं कि इस नए डिवाइस में क्या कुछ खास है और यह आपके लिए कितना काम का साबित हो सकता है।
डिजाइन और लुक
गूगल ने इस ट्रैकर को बहुत ही मिनिमल और स्टाइलिश पबल “Pebble” शेप दिया है। देखने में यह काफी स्लीक और हैंडी है। इसके फ्रंट पर एक छोटा सा एलईडी इंडिकेटर और गूगल का लोगो दिया गया है। फिलहाल कंपनी ने इसे एक बेहद क्लासी Fog कलर में उतारा है, जो हर तरह के गैजेट्स के साथ आसानी से मैच हो जाता है।
कीमत और कब से मिलेगा?
Google Pixel Tag के सिंगल पैक की कीमत 3,799 रुपए है और 4-पीस पैक की कीमत 12,900 रुपए है, जो भारत में इस साल नवंबर से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। आप इसे इस साल नवंबर से गूगल इंडिया के ऑफिशियल ऑनलाइन स्टोर और फ्लिपकार्ट के जरिए खरीद सकेंगे।

ये फीचर्स बनाते हैं इसे खास
अल्ट्रा-वाइडबैंड (UWB) ट्रैकिंग: इसमें ब्लूटूथ के साथ-साथ UWB तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। इसकी मदद से आप अपने फोन पर बिल्कुल सटीक डायरेक्शन (मीटर-दर-मीटर) देखकर अपने खोए हुए सामान तक पहुंच सकते हैं।
फाइंड हब नेटवर्क: यह गूगल के ‘Find Hub’ नेटवर्क पर काम करता है। यानी अगर आपका सामान घर से बहुत दूर भी छूट गया है, तो रास्ते के दूसरे एंड्रॉयड फोन्स की मदद से इसकी लाइव लोकेशन आप तक सुरक्षित तरीके से पहुंच जाएगी।
Gemini का मैजिक: यह इस टैग का सबसे एडवांस फीचर है। आप अपने पिक्सल फोन पर Gemini Voice Assistant से बोलकर सीधे पिक्सल टैग को रिंग करवा सकते हैं।
रिवर्स-फाइंड फीचर: कई बार ऐसा होता है कि चाबी या टैग तो मिल जाता है लेकिन फोन नहीं मिल रहा होता! ऐसे में पिक्सल टैग पर दिया गया फिजिकल बटन आपके काम आएगा। इस बटन को दबाते ही आपका साइलेंट फोन भी जोर-जोर से रिंग करने लगेगा।
बैटरी और मजबूती
इसकी बैटरी लाइफ काफी तगड़ी है, इसमें बदलने वाली CR2032 कॉइन-सेल बैटरी दी गई है, जो एक बार बदलने पर आसानी से एक साल से ज्यादा तक चल जाती है। यह डिवाइस IP67 रेटिंग के साथ आता है, यानी बारिश के पानी या धूल-मिट्टी से इसे कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा।
एक्सपर्ट्स की राय
टेक एक्सपर्ट्स का कहना है की अगर आप एंड्रॉयड यूजर हैं खासकर पिक्सल लवर्स और अक्सर अपना सामान इधर-उधर रखकर भूल जाते हैं, तो Google Pixel Tag आपके लिए एक मस्ट-हेव गैजेट बनने वाला है। यह स्टाइलिश भी है और फीचर्स के मामले में भी पूरी तरह दमदार है।