Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: रांची में JPSC-JSSC अभ्यर्थियों का प्रचंड हल्लाबोल: वाटर कैनन और आंसू गैस बेअसर, बैरिकेडिंग तोड़ विधानसभा के करीब पहुंचे छात्र; पूर्व अध्यक्ष गिरफ्तार
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > राज्य > झारखंड > रांची में JPSC-JSSC अभ्यर्थियों का प्रचंड हल्लाबोल: वाटर कैनन और आंसू गैस बेअसर, बैरिकेडिंग तोड़ विधानसभा के करीब पहुंचे छात्र; पूर्व अध्यक्ष गिरफ्तार
Trending Newsझारखंडराज्यसियासी

रांची में JPSC-JSSC अभ्यर्थियों का प्रचंड हल्लाबोल: वाटर कैनन और आंसू गैस बेअसर, बैरिकेडिंग तोड़ विधानसभा के करीब पहुंचे छात्र; पूर्व अध्यक्ष गिरफ्तार

news desk
Last updated: August 10, 2026 4:32 pm
news desk
Share
SHARE

रांची। झारखंड की राजधानी रांची में JPSC और JSSC परीक्षा में धांधली के खिलाफ पिछले 17 दिनों से चल रहा छात्रों का आंदोलन सोमवार को उग्र संग्राम में बदल गया।

Contents
“वायु को कोई नहीं रोक सकता, कुर्सी खतरे में पड़ेगी” – एम्बुलेंस से पहुंचे देवेंद्र महतोवाटर कैनन की बौछारों पर नाचे छात्र, लाठीचार्ज में कई घायलपुलिस का दावा: 3 जवान कुचले, पत्थरबाजी के बाद बरतनी पड़ी सख्तीछावनी में तब्दील रांची: 1500 जवान तैनात, धारा 163 लागू

‘विधानसभा घेराव’ मार्च के दौरान पुलिस और हजारों अभ्यर्थियों के बीच तीखी झड़प हुई। कंटीले तारों की 6 स्तर की सुरक्षा और वाटर कैनन की बौछारों को दरकिनार करते हुए उग्र छात्र बैरिकेडिंग तोड़कर विधानसभा के काफी करीब पहुंच गए।

हालात बेकाबू होते देख पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा और आंसू गैस के गोले दागने पड़े। इस बीच CID ने कार्रवाई करते हुए JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल. खियांगते को गिरफ्तार कर लिया है।

“वायु को कोई नहीं रोक सकता, कुर्सी खतरे में पड़ेगी” – एम्बुलेंस से पहुंचे देवेंद्र महतो

9 दिनों से अनशन पर बैठे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो अपनी तबीयत बिगड़ने के बावजूद एम्बुलेंस से सीधे आंदोलन स्थल पहुंचे। सरकार को ललकारते हुए उन्होंने कहा:

“सरकार डरी हुई कायर है, जब-जब डरती है तब पुलिस को आगे करती है। ‘युवा’ शब्द का उल्टा ‘वायु’ होता है और वायु के वेग को कोई नहीं रोक सकता। यदि सरकार ने हमारी मांगें तुरंत नहीं मानीं, तो मुख्यमंत्री का पद खतरे में पड़ जाएगा। अब सरकार से कोई वार्ता नहीं होगी।”

महतो ने परिसर में लगाए गए कंटीले तारों पर नाराजगी जताते हुए सवाल उठाया कि क्या यह भारत-पाकिस्तान का बॉर्डर है?

वाटर कैनन की बौछारों पर नाचे छात्र, लाठीचार्ज में कई घायल

प्रशासन द्वारा छात्रों को खदेड़ने के लिए शुरू में वाटर कैनन (पानी की बौछार) चलाई गई, लेकिन छात्र पीछे हटने के बजाय पानी की बौछारों के बीच ही झूमते नजर आए। इसके बाद जब छात्रों ने बैरिकेड्स तोड़े, तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया।

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पुलिस ने बर्बरता की सीमा लांघते हुए सीधे सिर, हाथ और चेहरे पर लाठियां बरसाईं। वहीं, स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को कई राउंड आंसू गैस के गोले भी दागने पड़े।

पुलिस का दावा: 3 जवान कुचले, पत्थरबाजी के बाद बरतनी पड़ी सख्ती

छात्रों के आरोपों पर सफाई देते हुए रांची के सिटी एसपी पारस राणा ने कहा कि प्रशासन ने पूरा संयम दिखाया।

एसपी के मुताबिक, “90 फीसदी छात्र शांत थे, लेकिन 700 से 1000 उपद्रवी छात्रों ने बैरिकेडिंग को धक्का दिया, जिससे हमारे तीन पुलिसकर्मी कुचल गए। पुलिस बल पर पथराव भी किया गया, जिसके जवाब में मामूली बल प्रयोग करना पड़ा। हम छात्रों से शांति बनाए रखने की अपील करते हैं।”

छावनी में तब्दील रांची: 1500 जवान तैनात, धारा 163 लागू

छात्र आंदोलन को देखते हुए पूरी रांची को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

  • सुरक्षा व्यवस्था: विधानसभा के 750 मीटर के दायरे में बीएनएस (BNS) की धारा 163 (निषेधाज्ञा) लागू की गई है।
  • निगरानी: 1500 से अधिक पुलिस जवानों की तैनाती के साथ ड्रोन कैमरों से पूरे इलाके की मैपिंग की जा रही है।

सरकार का कहना है कि अभ्यर्थियों की अधिकांश मांगों पर विचार कर लिया गया है, लेकिन छात्र नेता इस दावे को खारिज करते हुए आर-पार की लड़ाई के मूड में हैं। इस गतिरोध ने राज्य में सियासी पारे को चढ़ा दिया है।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: 'विधानसभा, JPSC-JSSC, झारखंड, पुलिस, वाटर कैनन
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article करोड़ की रिकॉर्ड बुकिंग्स फिर भी फिसला प्रॉफिट! आखिर कैसे Raymond Realty के शेयरों में आई 10% की गिरावट
Next Article दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज, IMD ने ज़ारी किया भारी बारिश का रेड अलर्ट, कई इलाकों में जलभराव का खतरा

फीचर

View More

26 सितंबर की रात आसमान में दिखेगा खास चांद, जानिए Harvest Moon क्यों कहलाता है फसल का चांद

नई दिल्ली: सितंबर की पूर्णिमा को खास माना जाता है और इसे Harvest Moon यानी फसल का चांद कहा जाता…

By vineet verma 8 Min Read

टीएन शेषन: जब चुनाव आयोग के फैसलों से बदल गया चुनावी अनुशासन, बूथ कैप्चरिंग से आचार संहिता तक ऐसे दिखाई सख्ती

नई दिल्ली। भारतीय चुनाव व्यवस्था में कुछ नाम ऐसे हैं, जिनका जिक्र…

8 Min Read

रेगिस्तान के धोरों में उगा ‘सोने का पेड़’: महज 200 रुपये के पौधे ने बाड़मेर के किसान को बना दिया लखपति, क्या आपने देखा यह चलता-फिरता बैंक?

रेगिस्तान की तपती धरती अब सिर्फ बंजर जमीन की दास्तान नहीं कहती,…

4 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

Trending Newsवर्ल्ड

Iran-US War: ईरान की 7 दिन की डील पर ट्रंप का ब्रेक, होर्मुज खोलने के प्रस्ताव को झटका

अमेरिका और ईरान के बीच जारी सैन्य टकराव के बीच युद्ध रोकने की कूटनीतिक कोशिशों को बड़ा झटका लगा है।…

4 Min Read
Trending Newsवर्ल्ड

‘शरीर के सारे अंग ठीक हैं…’: न्यूयॉर्क में ईरान के राष्ट्रपति ने सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई के जिंदा होने का दिया सबूत; अमेरिकी दावों को किया खारिज

न्यूयॉर्क। ईरान के सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई की सेहत और उनके जिंदा होने को लेकर उठ रहे सवालों के बीच…

3 Min Read
Trending Newsसियासी

SIR विवाद के बीच ममता बनर्जी की विपक्षी नेताओं से बातचीत, राहुल गांधी से इंडिया ब्लॉक की बैठक बुलाने का आग्रह

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर जारी राजनीतिक विवाद के बीच विपक्षी दलों के बीच संपर्क बढ़ता दिखाई दे…

5 Min Read
Trending Newsखेल

Asian Games 2026: ईरान से 2018 का हिसाब चुकता, भारत की बेटियों ने जीता कबड्डी में चौथा गोल्ड

भारतीय महिला कबड्डी टीम ने एशियन गेम्स में एक बार फिर अपना दबदबा कायम कर लिया है। भारत ने शनिवार…

3 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?