Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: 32 सेकेंड में 34 वार… स्कूल पहुंचते ही बरसाया चाकू, सामने आई लेडी टीचर की हत्या की खौफनाक वजह
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Latest News > 32 सेकेंड में 34 वार… स्कूल पहुंचते ही बरसाया चाकू, सामने आई लेडी टीचर की हत्या की खौफनाक वजह
Latest Newsक्राइम

32 सेकेंड में 34 वार… स्कूल पहुंचते ही बरसाया चाकू, सामने आई लेडी टीचर की हत्या की खौफनाक वजह

vineet verma
Last updated: August 4, 2026 11:37 am
vineet verma
Share
SHARE

फरीदाबाद: हरियाणा के फरीदाबाद में निजी स्कूल की शिक्षिका संध्या की दिनदहाड़े हत्या के मामले में पुलिस जांच में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। पुलिस के मुताबिक, 21 वर्षीय आरोपी अमित ने स्कूल परिसर में महज 32 सेकेंड के भीतर शिक्षिका पर 34 बार चाकू से हमला किया। जांच में सामने आया है कि आरोपी शिक्षिका से एकतरफा लगाव रखता था और लगातार उसका पीछा करता था। जब शिक्षिका ने उससे दूरी बना ली और कार्रवाई की चेतावनी दी, तो उसने वारदात को अंजाम दे दिया।

Contents
32 सेकेंड में 34 वार, स्कूल संचालक को भी दी धमकीघटना के दो घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तारजांच में सामने आई हत्या की वजहबीच-बचाव करने पर स्कूल संचालक पर भी हमले की कोशिश

महिला शिक्षिका संध्या सोमवार को गांव सिकरौना स्थित एक निजी स्कूल में ड्यूटी पर थीं। इसी दौरान मुंह पर कपड़ा बांधकर एक युवक स्कूल पहुंचा और शिक्षिका से मिलने की बात कही। जैसे ही वह स्कूल के गेट पर पहुंचीं, आरोपी ने गर्दन, छाती और शरीर के अन्य हिस्सों पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। पूरी वारदात स्कूल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।

32 सेकेंड में 34 वार, स्कूल संचालक को भी दी धमकी

पुलिस के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज में चेहरा सफेद स्कार्फ से ढका आरोपी लगातार शिक्षिका पर चाकू से हमला करता दिखाई दे रहा है। बीच-बचाव करने पहुंचे स्कूल संचालक को भी उसने धमकाया। घटना के कुछ ही घंटों के भीतर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

घटना के दो घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि मामले में सेक्टर-58 थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिरों की सूचना के आधार पर कोट गांव निवासी 21 वर्षीय अमित को घटना के करीब दो घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली। आरोपी को अदालत में पेश किया जाना है और उससे आगे की पूछताछ जारी है।

जांच में सामने आई हत्या की वजह

पुलिस जांच के मुताबिक, करीब दो वर्ष पहले आरोपी उसी निजी स्कूल में पढ़ता था, जहां शिक्षिका कार्यरत थीं। इसी दौरान दोनों की पहचान हुई और बातचीत शुरू हुई। बाद में शिक्षिका ने उससे दूरी बना ली। पुलिस का कहना है कि आरोपी लगातार उनका पीछा करता था, जबकि शिक्षिका उससे पीछा छुड़ाना चाहती थीं। उन्होंने आरोपी को कार्रवाई कराने की चेतावनी भी दी थी और उससे बातचीत बंद कर दी थी। इसी बात से नाराज होकर आरोपी ने स्कूल पहुंचकर चाकू से हमला कर उनकी हत्या कर दी।

बीच-बचाव करने पर स्कूल संचालक पर भी हमले की कोशिश

स्कूल संचालक ने पुलिस को बताया कि घटना के समय वह अपने कार्यालय में मौजूद थे। आरोपी बिना नंबर की मोटरसाइकिल से स्कूल पहुंचा था। जब उन्होंने शिक्षिका को बचाने की कोशिश की, तो आरोपी ने उन पर भी चाकू से हमला करने का प्रयास किया। उन्होंने बताया कि संध्या करीब एक वर्ष से स्कूल में पढ़ा रही थीं। वह फिरोजपुर कलां गांव में अपने पति के साथ रहती थीं और मूल रूप से डबुआ, बल्लभगढ़ की निवासी थीं।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: Amit Arrested, CCTV Video, Faridabad Crime, Faridabad Lady Teacher Murder, Faridabad School Murder, Haryana Crime News, One Sided Love Murder, Sandhya Murder Case, School Teacher Murder, अमित गिरफ्तार, एकतरफा प्यार, फरीदाबाद लेडी टीचर मर्डर, फरीदाबाद स्कूल हत्या, संध्या हत्याकांड, हरियाणा क्राइम न्यूज
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article शेयर बाजार खुलते ही बदल गया पूरा माहौल, सेंसेक्स चमका लेकिन निफ्टी पर भारी पड़ा बिकवाली का दबाव
Next Article तृषा पर टिप्पणी के बाद मचा बवाल! विरोध, FIR और फिर गिरफ्तारी… पूर्व डिप्टी सीएम उदयनिधि स्टालिन पर बड़ा एक्शन

फीचर

View More

न तेल, न बाती, न स्विच! आखिर कैसे काम करता है पानी से जलने वाला यह स्मार्ट दीया?

दिवाली के त्योहार पर बाजार में इस बार स्मार्ट पानी वाले दीये चर्चा में हैं। देखने में सामान्य मिट्टी के…

By Shivani Kalani 5 Min Read

Green Crackers क्या हैं? पारंपरिक पटाखों से कितने अलग, दिवाली पर सुप्रीम कोर्ट ने किन शर्तों के साथ दी मंजूरी?

नई दिल्ली: दिवाली पर पटाखे जलाने को लेकर दिल्ली-एनसीआर में इस बार…

6 Min Read

नवंबर में जन्मे लोगों का स्वभाव क्यों होता है सबसे अलग? जानें उनकी खूबियां और कमजोरियां

क्या आपका या आपके किसी करीबी का जन्म नवंबर के महीने में…

5 Min Read

विचार

View More

‘हम खुद अपनी बर्बादी बना रहे हैं’, AI से डरा 10 साल का अनुभव रखने वाला इंजीनियर! अब कोडिंग छोड़ खेती करने का क्यों कर रहा है विचार?

नई दिल्ली: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की बढ़ती ताकत ने अब…

October 27, 2026

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए,…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

You Might Also Like

Latest News

गोल्ड मेडल जीतने वाली ‘गोल्डन गर्ल’ सरिता गायकवाड़ से 69 लाख की ठगी, रेत कारोबार में मोटे मुनाफे का दिया था लालच

हर महीने 4 फीसदी रिटर्न और एक साल में मूल रकम लौटाने का किया था वादा, पैसे वापस नहीं मिलने…

3 Min Read
Latest Newsलाइफस्टाइल

दिवाली पर अपनों को क्या गिफ्ट दें? 650 रुपये से लेकर 30 हजार तक के ये टेक गैजेट्स हैं शानदार विकल्प

नई दिल्ली: दिवाली का त्योहार नजदीक आते ही घरों में तैयारियां शुरू हो जाती हैं। इस दौरान लोग नए कपड़े,…

6 Min Read
EntertainmentLatest News

बहन के साथ गाती थीं फिल्मों में कोरस, आशा भोसले ने देव आनंद से मिलवाया; ऐसे चमकी पद्मिनी कोल्हापुरे की किस्मत

मुंबई: हिंदी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे ने बहुत छोटी उम्र में फिल्मी दुनिया में कदम रख दिया था।…

6 Min Read
Latest Newsसेहत

55 की उम्र में भी फिट दिखते हैं एलन मस्क, न जिम का शौक और न सख्त डाइट; सेहत के लिए अपनाते हैं ये 3 आदतें

नई दिल्ली: दुनिया के सबसे चर्चित उद्योगपतियों में शामिल एलन मस्क 55 साल के हो चुके हैं। अपनी व्यस्त दिनचर्या…

5 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?