Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: कश्मीर के छोटे से गांव से टीम इंडिया तक… आकिब नबी की कहानी, जिसने पूरे कश्मीर का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > कश्मीर के छोटे से गांव से टीम इंडिया तक… आकिब नबी की कहानी, जिसने पूरे कश्मीर का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया
Trending Newsफीचर

कश्मीर के छोटे से गांव से टीम इंडिया तक… आकिब नबी की कहानी, जिसने पूरे कश्मीर का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया

Chaturvedi Shruti V.
Last updated: August 3, 2026 12:33 pm
Chaturvedi Shruti V.
Share
SHARE

भारतीय क्रिकेट टीम में जगह बनाना हर युवा खिलाड़ी का सपना होता है, लेकिन जब यह सपना जम्मू-कश्मीर के एक छोटे से गांव से निकलकर पूरा होता है, तो उसकी गूंज पूरे देश में सुनाई देती है। श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम में तेज गेंदबाज आकिब नबी का सिलेक्शन सिर्फ एक खिलाड़ी की उपलब्धि नहीं है, बल्कि यह उस नई सोच और मेहनत की मिसाल है, जो आज कश्मीर के युवाओं को खेल के मैदान पर नई पहचान दिला रही है।

Contents
बारामूला के शिरी से निकला नया सितारारणजी में 104 विकेट का रिकॉर्डकैसा रहा आकिब नबी का क्रिकेट सफर?कश्मीर से निकल चुके हैं कई क्रिकेट सितारेबदल रही है कश्मीर के क्रिकेट की तस्वीर

आकिब नबी जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के शिरी गांव के रहने वाले हैं। उनके पिता गुलाम नबी डार सरकारी स्कूल में अंग्रेजी के शिक्षक हैं, जबकि उनकी मां मेहमूदा बेगम हाउसवाइफ हैं। परिवार चाहता था कि आकिब डॉक्टर बनें, लेकिन क्रिकेट के प्रति उनके जुनून को देखकर माता-पिता ने उनका पूरा साथ दिया। आज शिरी गांव स्थित उनका साधारण घर पूरे इलाके के लिए गर्व का केंद्र बन गया है।

बारामूला के शिरी से निकला नया सितारा

बारामूला जिले के शिरी गांव के रखने वाले आकिब नबी ने घरेलू क्रिकेट में अपने लगातार शानदार प्रदर्शन के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। जसप्रीत बुमराह के चोटिल होने के बाद जब भारतीय टीम में एक तेज गेंदबाज की जरूरत पड़ी, तो चयनकर्ताओं का भरोसा आकिब नबी पर गया। यह भरोसा यूं ही नहीं बना, बल्कि इसके पीछे वर्षों की मेहनत और लगातार बेहतरीन प्रदर्शन की कहानी है।

आकिब नबी का नाम पिछले कुछ वर्षों से घरेलू क्रिकेट में लगातार चर्चा में रहा है। राइट-आर्म के इस तेज गेंदबाज ने रणजी ट्रॉफी में अपनी गेंदबाजी से बल्लेबाजों को खूब परेशान किया। हाल ही में जम्मू-कश्मीर ने पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीतकर इतिहास रचा और इस सफलता में आकिब नबी की भूमिका बेहद अहम रही। पूरे टूर्नामेंट में उन्होंने सबसे ज्यादा विकेट लेकर साबित कर दिया कि वह सिर्फ घरेलू क्रिकेट के स्टार नहीं, बल्कि भारतीय क्रिकेट के भविष्य भी हैं।

रणजी में 104 विकेट का रिकॉर्ड

आकिब नबी ने पिछले दो रणजी ट्रॉफी सीजन में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने कुल 104 विकेट हासिल किए हैं, जिसमें 2025-26 रणजी सीजन के 60 विकेट भी शामिल हैं। जम्मू-कश्मीर की पहली रणजी ट्रॉफी जीत में आकिब नबी की भूमिका बेहद अहम रही। इसके बाद उन्होंने इंडिया-ए टीम के लिए भी शानदार प्रदर्शन किया, जहां उन्होंने दो फर्स्ट क्लास मैचों में छह विकेट लेकर अपनी काबिलियत साबित की।

कैसा रहा आकिब नबी का क्रिकेट सफर?

आकिब नबी ने कम उम्र में ही क्रिकेट को अपना लक्ष्य बना लिया था। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपने खेल पर लगातार मेहनत की। विजय हजारे ट्रॉफी से घरेलू क्रिकेट में कदम रखने के बाद उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और रणजी ट्रॉफी में लगातार शानदार प्रदर्शन किया। इंडिया-ए टीम तक पहुंचने के बाद अब उन्हें भारतीय टेस्ट टीम में जगह मिली है। यह आकिब नबी के क्रिकेट करियर की अब तक की सबसे बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

कश्मीर से निकल चुके हैं कई क्रिकेट सितारे

आकिब नबी पहले खिलाड़ी नहीं हैं जिन्होंने जम्मू-कश्मीर का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। उनसे पहले परवेज़ रसूल भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल चुके हैं। तेज गेंदबाज उमरान मलिक ने अपनी रफ्तार से दुनिया भर में पहचान बनाई, जबकि अब्दुल समद, विवरांत शर्मा और युधवीर सिंह चरक जैसे खिलाड़ियों ने आईपीएल के जरिए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। अब आकिब नबी का नाम भी इस लिस्ट में जुड़ गया है।

बदल रही है कश्मीर के क्रिकेट की तस्वीर

पिछले कई दशकों से जम्मू-कश्मीर आतंकवाद और हिंसा जैसी चुनौतियों का सामना करता रहा है। ऐसे माहौल में किसी छोटे गांव से निकलकर देश की टेस्ट टीम तक पहुंचना केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरे समाज के लिए प्रेरणा माना जा रहा है। क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि घाटी से लगातार खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचना इस बात का संकेत है कि वहां के युवा अब अपनी पहचान खेल और प्रतिभा के दम पर बनाना चाहते हैं। ऐसे खिलाड़ियों की सफलता आने वाली पीढ़ी को भी सकारात्मक दिशा दिखाती है और यह संदेश देती है कि संघर्ष चाहे कितना भी बड़ा क्यों न हो, मेहनत और हुनर के दम पर मंजिल हासिल की जा सकती है।

एक छोटे से गांव से निकलकर टीम इंडिया तक पहुंचने का यह सफर आने वाले वर्षों में घाटी के हजारों युवाओं को यह भरोसा देगा कि मेहनत, धैर्य और प्रतिभा के दम पर हर सपना सच किया जा सकता है।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: AuqibNabi, Baramulla, BCCI, CricketDream, CricketJourney, CricketNews, CricketStory, DomesticCricket, IndianCricket, IndianFastBowler, IndianPressHouse, indianpresshouse news, IndiaTestTeam, JammuKashmir, JammuKashmirCricket, KashmirCricket, KashmirTalent, RanjiTrophy, RisingStar, TeamIndia, TeamIndiaSelection, TestCricket, Trending News
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article WFI Sexual Harassment Case: बृजभूषण शरण सिंह को बड़ी राहत; यौन उत्पीड़न मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने किया बरी
Next Article PM Cares Fund Row: CJP की फंडिंग पर RTI एक्टिविस्ट के सवालों पर भड़की पार्टी; PM Cares Fund पर कसा तंज-‘मोदी जी माफ कर देंगे’

फीचर

View More

इंजीनियर की नौकरी छोड़ी, बिना कोचिंग UPSC में रचा इतिहास; IAS सुभंकर बाला की प्रेरणादायक सफलता कहानी

नई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा को देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में शामिल किया जाता…

By vineet verma 4 Min Read

ट्रेन लेट है या सुबह की है? जानिए क्या रातभर रेलवे स्टेशन पर रुक सकते हैं यात्री, क्या कहते हैं भारतीय रेलवे के नियम

नई दिल्ली: कई बार ट्रेन घंटों देरी से चलती है या फिर…

3 Min Read

रूस की रिसर्च में बड़ा दावा-194 साल तक जी सकता है इंसान, क्या ‘अमरता’ की दिशा में बढ़ रही दुनिया

क्या इंसान कभी अमर हो सकता है? यह सवाल सदियों से विज्ञान…

3 Min Read

विचार

View More

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की दस्तक हो चुकी है।…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ: क्या भारत–पाक मुकाबले से गायब हो गई वो अनिश्चितता?

रिंकू का ओवर और राइवलरी का…

February 16, 2026

You Might Also Like

Trending Newsउत्तर प्रदेशराज्य

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 13 आईएएस अधिकारियों के तबादले; गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज को मिले नए मंडलायुक्त

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 13 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इस…

3 Min Read
Trending Newsसियासी

प्रशांत किशोर का बड़ा दावा, इन 3 वादों पर जीता बांकीपुर उपचुनाव, बोले- बिहार के लोगों को ‘जंगलराज’ की राजनीति मंजूर नहीं

पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जीत दर्ज करने के बाद जन सुराज प्रमुख प्रशांत किशोर ने इसे बिहार की राजनीति…

4 Min Read
Trending Newsउत्तर प्रदेशराज्य

यूपी विधानसभा में भारी हंगामा: सीएम की तस्वीर लहराने पर भड़के स्पीकर सतीश महाना, बोले- सदस्यता रद्द कराने का प्रस्ताव भेज दूंगा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में जोरदार हंगामा देखने को मिला। सरकार ने करीब…

4 Min Read
Trending Newsउत्तर प्रदेशराज्य

UP Monsoon Session: विधानसभा में हंगामे के बीच नहीं रख पाए अपनी बात, प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विपक्ष के रवैये पर सवाल उठाए CM योगी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान मंगलवार को जोरदार हंगामा देखने को मिला। सदन में मुख्यमंत्री योगी…

3 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?