Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: NEET में सिर्फ 166 अंक आने से टूटी छात्रा, सुसाइड नोट में छलका दर्द… ‘आपने मेरे लिए सब कुछ कुर्बान कर दिया, लेकिन मैं हार गई’
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > NEET में सिर्फ 166 अंक आने से टूटी छात्रा, सुसाइड नोट में छलका दर्द… ‘आपने मेरे लिए सब कुछ कुर्बान कर दिया, लेकिन मैं हार गई’
Trending Newsराज्य

NEET में सिर्फ 166 अंक आने से टूटी छात्रा, सुसाइड नोट में छलका दर्द… ‘आपने मेरे लिए सब कुछ कुर्बान कर दिया, लेकिन मैं हार गई’

vineet verma
Last updated: July 27, 2026 10:02 am
vineet verma
Share
SHARE

अहिल्यानगर (महाराष्ट्र): महाराष्ट्र के अहिल्यानगर जिले के कर्जत तालुका स्थित जलालपुर गांव में NEET परीक्षा के परिणाम के बाद एक छात्रा की कथित आत्महत्या ने सभी को झकझोर दिया है। मृतक छात्रा की पहचान अंकिता सांगले के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि परीक्षा में अपेक्षा से कम अंक मिलने के बाद वह गहरे मानसिक तनाव में थी और इसी वजह से उसने यह कदम उठाया।

Contents
सुसाइड नोट में बयां किया दर्दसांसद ने परिजनों से की मुलाकातगैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज करने की मांगपुलिस सभी पहलुओं की कर रही जांच

परिवार के मुताबिक, अंकिता को NEET परीक्षा में 166 अंक मिले थे। परिणाम आने के बाद से वह बेहद निराश रहने लगी थी। रविवार शाम करीब 4:30 बजे वह पढ़ाई के लिए अपने कमरे में गई थी। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर परिजनों ने दरवाजा खोला तो वह फंदे से लटकी मिली।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने अन्ना सांगले की शिकायत पर आकस्मिक मृत्यु (एडी) का मामला दर्ज किया है। परिजनों का कहना है कि छात्रा ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें उसने अपनी मानसिक पीड़ा का जिक्र किया है।

सुसाइड नोट में बयां किया दर्द

सुसाइड नोट में अंकिता ने लिखा कि परिवार ने हमेशा उसका साथ दिया, लेकिन वह उनकी उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी। उसने लिखा कि मां ने हर मुश्किल में दोस्त की तरह साथ दिया और भाई ने माता-पिता से भी बढ़कर उसका ख्याल रखा।

नोट में उसने स्पष्ट लिखा कि उसकी मौत के लिए परिवार का कोई सदस्य जिम्मेदार नहीं है। उसने लिखा कि NEET की तैयारी के दौरान परिवार ने उसके लिए अपना सब कुछ दांव पर लगा दिया, लेकिन वह सफल नहीं हो सकी और सभी की उम्मीदें पूरी नहीं कर पाई।

अंकिता ने अपने भाई से माता-पिता का ख्याल रखने की भी अपील की और कहा कि उन्हें किसी चीज की कमी न होने देना।

सांसद ने परिजनों से की मुलाकात

घटना के बाद एनसीपी (शरद पवार गुट) के सांसद नीलेश लंके जलालपुर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने इस घटना के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि NEET पेपर लीक और परीक्षा व्यवस्था में आई गड़बड़ियों ने छात्रों पर गंभीर मानसिक दबाव बनाया है।

गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज करने की मांग

नीलेश लंके ने मांग की कि अंकिता की मौत के लिए जिम्मेदार लोगों और NEET पेपर लीक मामले में शामिल आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया जाए। उनका कहना था कि अंतिम परीक्षा से पहले हुए मॉक टेस्ट और अन्य परीक्षाओं में अंकिता का प्रदर्शन बेहतर रहा था, लेकिन अंतिम परिणाम के बाद वह गहरे सदमे में चली गई।

पुलिस सभी पहलुओं की कर रही जांच

फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि छात्रा की मौत के कारणों और उससे जुड़ी परिस्थितियों की हर पहलू से जांच की जा रही है।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: Ahilyanagar News, Ankita Sangle, Maharashtra News, NEET 2026, NEET Aspirant Suicide, NEET exam news, NEET Latest News, NEET paper leak, NEET Result 2026, NEET Student Suicide, Suicide Note, अंकिता सांगले, अहिल्यानगर न्यूज, नीट छात्रा आत्महत्या, महाराष्ट्र समाचार
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article इस्तीफे के बाद भी नहीं घटेगा धर्मेंद्र प्रधान का सियासी कद? ओडिशा BJP में असर बरकरार रहने के पीछे ये हैं बड़ी वजहें
Next Article Weather Update: 14 राज्यों पर भारी बारिश का हाई अलर्ट! बाढ़-लैंडस्लाइड से बिगड़े हालात, असम में 5 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित

फीचर

View More

पहली बार 1.5°C की सीमा के पार पहुंचा वैश्विक तापमान; भारत में भी 125 साल का रिकॉर्ड टूटा

अगस्त 2026 ने दुनिया को गर्मी का ऐसा रिकॉर्ड दिखाया है, जिसने वैज्ञानिकों की चिंता बढ़ा दी है। यूरोपीय संघ…

By news desk 5 Min Read

गरबा में मुस्लिमों की एंट्री पर विवाद के बीच जानिए कितनी पुरानी है ये परंपरा? नवरात्रि से क्या है कनेक्शन और कैसे शुरू हुआ

गांधीनगर: महाराष्ट्र में नवरात्रि से पहले गरबा कार्यक्रमों में मुस्लिमों की एंट्री…

7 Min Read

गंगा में ही क्यों विसर्जित की जाती हैं अस्थियां? क्या मोक्ष से जुड़ा है इसका रहस्य? जानिए अंतिम संस्कार के बाद इस परंपरा का धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व

नई दिल्ली: हिंदू धर्म में मृत्यु के बाद अंतिम संस्कार को जीवन…

5 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

Trending Newsवर्ल्ड

मक्का डिफेंस पैक्ट पर PAK का यू-टर्न? सऊदी पर हूती हमलों के बीच सैन्य मदद से किया किनारा

नई दिल्ली। सऊदी अरब और पाकिस्तान के बीच हुए मक्का रक्षा समझौते को लेकर अब बड़ा सवाल खड़ा हो गया…

5 Min Read
Trending Newsखेल

दलीप ट्रॉफी फाइनल ड्रॉ, फिर भी ईस्ट जोन बना चैंपियन; जानें पहली पारी की बढ़त ने कैसे दिलाया खिताब

चेन्नई। दलीप ट्रॉफी 2026-27 के फाइनल का नतीजा ड्रॉ रहा, लेकिन इसके बावजूद ईस्ट जोन ने खिताब अपने नाम कर…

5 Min Read
Trending Newsराज्यसियासी

कर्नाटक में ‘वंदे मातरम्’ पर फिर घमासान, राज्य सरकार ने 2 अंतरे का आदेश क्यों दिया? BJP ने कांग्रेस को घेरा

बेंगलुरु । ‘वंदे मातरम्’ को लेकर कर्नाटक में एक बार फिर कांग्रेस सरकार और बीजेपी आमने-सामने आ गई हैं। राज्य…

6 Min Read
Trending Newsखेल

2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे रोहित शर्मा? हिटमैन ने दिया ऐसा जवाब, बढ़ा सस्पेंस; उम्र भी बनेगी बड़ा फैक्टर

2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे रोहित शर्मा? हिटमैन ने दिया जवाब, कहा- अभी काफी समय है नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम…

5 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?