Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: राजकुमार इंटर कॉलेज और सेंट थॉमस स्कूल फाइनल में
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > खेल > राजकुमार इंटर कॉलेज और सेंट थॉमस स्कूल फाइनल में
खेल

राजकुमार इंटर कॉलेज और सेंट थॉमस स्कूल फाइनल में

news desk
Last updated: July 24, 2026 11:09 pm
news desk
Share
SHARE

वॉलीबॉल के रोमांचक मुकाबलों के साथ वर्चुओफेस्ट 5.0’  का आगाज़

लखनऊ । राजकुमार इंटर कॉलेज, आलमबाग में आयोजित वार्षिक महोत्सव ‘वर्चुओफेस्ट 5.0’ का शुभारंभ शुक्रवार को अंतर-विद्यालयी वॉलीबॉल प्रतियोगिता के रोमांचक मुकाबलों के साथ हुआ। इस दौरान लखनऊ के विभिन्न  स्कूलों की टीमों ने शानदार खेल कौशल, अनुशासन और टीम भावना का प्रदर्शन किया। आज खेले गए मुकाबलों में सेंट थॉमस स्कूल और मेजबान राजकुमार इंटर कॉलेज ने फाइनल में जगह बनाई जबकि एसआर ग्लोबल स्कूल ने कांस्य पदक अपने नाम किया।

महोत्सव का उद्घाटन करते हुए मुख्य अतिथि स्पोर्ट्स नेटवर्क इंडिया (एसएनआई) के निदेशक डॉ. आनंद किशोर पांडेय ने अपने संबोधन में कहा कि वॉलीबॉल केवल एक खेल नहीं, बल्कि टीमवर्क, अनुशासन, नेतृत्व और आपसी विश्वास का उत्कृष्ट उदाहरण है। इस खेल में प्रत्येक खिलाड़ी की भूमिका समान रूप से महत्वपूर्ण होती है। वहीं विद्यालयों में ऐसे खेल आयोजन भविष्य के खिलाड़ियों को तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

वॉलीबाल प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल में सेंट थॉमस स्कूल ने एसआर ग्लोबल स्कूल को लगातार दो सेटों में 15-8, 15-7 से हराकर फाइनल का टिकट हासिल किया। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में राजकुमार इंटर कॉलेज ने एसकेडी अकादमी को 15-10, 15-9 से शिकस्त देकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया।

इसके बाद खेले गए तीसरे स्थान के मुकाबले में एसआर ग्लोबल स्कूल ने एसकेडी अकादमी को 15-10, 15-5 से पराजित कर कांस्य पदक जीता। अब वॉलीबाल प्रतियोगिता का सबसे बहुप्रतीक्षित फाइनल मुकाबला राजकुमार इंटर कॉलेज और सेंट थॉमस स्कूल के बीच शनिवार को खेला जाएगा।

इसी के साथ महोत्सव के पहले दिन फेस पेंटिंग, शास्त्रीय गायन, नुक्कड़ नाटक तथा अन्य सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिनमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर आर शिक्षा समूह के उपाध्यक्ष राघव रतन बक्शी, श्रीमती बीना पुरवार, राजकुमार अकादमी के प्रधानाचार्य अनूप राज तथा राजकुमार इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या श्रीमती लखबीर चावला सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों एवं प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article OTT और सोशल मीडिया पर कड़ा रुख! सरकार ने जारी की सख्त निर्देश, अश्लील और गैर-कानूनी कंटेंट पर अब ‘नो टॉलरेंस’
Next Article यूपी टी-20 लीग मिनी ऑक्शन: कर्ण शर्मा पर लगी सबसे बड़ी बोली, शुभम गौतम और शिवम चौधरी भी मालामाल,देखें-पूरी लिस्ट

फीचर

View More

दिन में चुभती धूप, शाम होते ही कंपकंपी! आखिर गर्मियों में भी हिल स्टेशन पर सूरज ढलते ही क्यों बढ़ जाती है ठंड?

नई दिल्ली: गर्मियों में जब मैदानी शहर भीषण गर्मी से तप रहे होते हैं, तब हिल स्टेशन का सुहावना मौसम…

By vineet verma 5 Min Read

बिना शारीरिक संबंध बनाए पार्टनर दे रहा है धोखा! जानिए क्या है इमोशनल चीटिंग और इसके खतरनाक 5 रेड फ्लैग्स

'विश्वास' किसी भी रिश्ते की नींव होता है, लेकिन क्या हो जब…

5 Min Read

करवा चौथ 2026: चांद के दीदार के लिए क्यों जरूरी है ‘छलनी’? जानिए इसके पीछे छिपा पौराणिक राज और अनोखा धार्मिक कारण

नवरात्र और विजयादशमी के पावन पर्व के समापन के बाद अब देशभर…

4 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

Trending Newsखेल

मैदान पर लंगूर की एंट्री से मची अफरा-तफरी, कौन हैं उमा काशवी? जानिए वायरल वीडियो की पूरी कहानी

नागपुर। क्रिकेट के मैदान पर आपने चौके-छक्के, शानदार कैच और खिलाड़ियों के बीच कड़े मुकाबले तो खूब देखे होंगे, लेकिन…

6 Min Read
Trending Newsखेल

ईशान किशन चोट के कारण दूसरे टी20 से बाहर, क्या वैभव सूर्यवंशी की खुलेगी किस्मत? जानिए पूरा मामला

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार, 24 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च में खेला…

4 Min Read
Trending Newsखेल

संजू का तूफ़ान, अय्यर की समझदारी और नमन का ‘रौद्र रूप’; भारत ने 226 रन चेज़ कर न्यूजीलैंड को चटाया धूल

क्या आपने कभी सोचा था कि जिस स्कोर को देखकर किसी भी मजबूत से मजबूत टीम के पसीने छूट जाएं,…

4 Min Read
Trending Newsखेल

Rinku Singh: रणजी में लगातार दो शतक, फिर भी टीम इंडिया से बाहर! क्या ऑलराउंडरों की वजह से अटकी वापसी?

घरेलू क्रिकेट में लगातार रन बनाने के बावजूद टीम इंडिया में जगह नहीं मिलना किसी भी खिलाड़ी के लिए निराशाजनक…

5 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?