Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: जंतर-मंतर प्रदर्शन पर एक्शन होगा या नहीं? केजरीवाल के दावे पर दिल्ली पुलिस का जवाब, 17 मेट्रो स्टेशन फिर रहेंगे बंद
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > जंतर-मंतर प्रदर्शन पर एक्शन होगा या नहीं? केजरीवाल के दावे पर दिल्ली पुलिस का जवाब, 17 मेट्रो स्टेशन फिर रहेंगे बंद
Trending Newsसियासी

जंतर-मंतर प्रदर्शन पर एक्शन होगा या नहीं? केजरीवाल के दावे पर दिल्ली पुलिस का जवाब, 17 मेट्रो स्टेशन फिर रहेंगे बंद

vineet verma
Last updated: July 24, 2026 12:24 am
vineet verma
Share
SHARE

नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर जारी विरोध-प्रदर्शन को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के दावों के बीच दिल्ली पुलिस ने स्थिति स्पष्ट की है। पुलिस ने कहा है कि प्रदर्शनकारियों के खिलाफ गुरुवार रात किसी तरह की कार्रवाई की कोई योजना नहीं है। इसके साथ ही लोगों से अपील की गई है कि भ्रामक और अपुष्ट जानकारी साझा करने से बचें।

Contents
केजरीवाल के दावे पर दिल्ली पुलिस का जवाबकनॉट प्लेस में प्रतिष्ठान बंद रखने की सलाह17 मेट्रो स्टेशन लगातार तीसरे दिन बंदइन मेट्रो स्टेशनों पर सेवाएं रहेंगी प्रभावित

केजरीवाल के दावे पर दिल्ली पुलिस का जवाब

दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जारी बयान में कहा कि जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन के खिलाफ गुरुवार रात कोई कार्रवाई प्रस्तावित नहीं है। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर भरोसा न करने और किसी भी भ्रामक या असत्यापित सूचना को प्रसारित करने से बचने की सलाह दी।

इससे पहले अरविंद केजरीवाल ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर दावा किया था कि कनॉट प्लेस में शाम 6:30 बजे तक दुकानें बंद कराने, भारी सुरक्षा व्यवस्था और एम्बुलेंस तैनात किए जाने के बीच आशंका है कि प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।

कनॉट प्लेस में प्रतिष्ठान बंद रखने की सलाह

मौजूदा सुरक्षा स्थिति को देखते हुए नई दिल्ली ट्रेडर्स एसोसिएशन (एनडीटीए) ने कनॉट प्लेस और आसपास के क्षेत्र में स्थित कार्यालयों, दुकानों और रेस्तरां को गुरुवार शाम 6:30 बजे तक बंद रखने की सलाह दी। व्यापारी संगठन के अनुसार, यह निर्णय नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के साथ हुई टेलीफोन पर चर्चा के बाद लिया गया।

17 मेट्रो स्टेशन लगातार तीसरे दिन बंद

जंतर-मंतर पर जारी प्रदर्शन के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए केंद्रीय दिल्ली के 17 मेट्रो स्टेशन शुक्रवार को भी बंद रहेंगे। लगातार तीसरे दिन इन स्टेशनों पर यात्रियों की आवाजाही रोकने का फैसला लिया गया है।

हालांकि, राजीव चौक, मंडी हाउस और केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन पर इंटरचेंज की सुविधा पहले की तरह उपलब्ध रहेगी।

इन मेट्रो स्टेशनों पर सेवाएं रहेंगी प्रभावित

लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, पटेल चौक, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, बाराखंभा रोड, सुप्रीम कोर्ट, सेवा तीर्थ, जनपथ, मंडी हाउस, केंद्रीय सचिवालय, आईटीओ, दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ, खान मार्केट, जोर बाग, शिवाजी स्टेडियम और झंडेवालान मेट्रो स्टेशन अगले निर्देश तक बंद रहेंगे।

 

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: Arvind Kejriwal, CJP Protest, Connaught Place, CP Market Closed, Delhi Metro News, Delhi Metro Station Closed, Delhi News, Delhi Police, Delhi Traffic Update, Jantar Mantar Protest, Metro Station Closed Today, Parliament Monsoon Session, protest news, अरविंद केजरीवाल, जंतर मंतर प्रदर्शन, दिल्ली पुलिस
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: यूपी के 25 हजार अनुदेशकों को 2017 से मिलेगा बढ़ा हुआ मानदेय, सरकार की पुनर्विचार याचिका खारिज
Next Article सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन, सरकार के आश्वासन के बाद बदला फैसला; छात्रों से भी की खास अपील

फीचर

View More

5 सितंबर सिर्फ एक तारीख नहीं: जब देश के राष्ट्रपति ने अपने ही जन्मदिन को बना दिया शिक्षकों का सबसे बड़ा सम्मान!

“गुरु गोविंद दोऊ खड़े, काके लागूं पांय…” कबीर का यह दोहा सदियों से गुरु के महत्व को बयां करता आ…

By news desk 5 Min Read

जन्माष्टमी पर कान्हा की वो बांसुरी, जिसकी तान पर मिट गईं मजहब की दीवारें… रसखान से बिस्मिल्लाह खान तक हुए कृष्ण के दीवाने

मथुरा: जन्माष्टमी के मौके पर देशभर में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की…

9 Min Read

दही-हांडी की मटकी में छिपा है कान्हा की बाल लीला का राज, जानिए कैसे शुरू हुआ ये रिवाज

आखिरकार वह दिन आ ही गया, जिसका भक्तों को पूरे साल बेसब्री…

3 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

Trending Newsसियासी

स्वतंत्र भारद्वाज को 14 दिन की न्यायिक हिरासत, पाटियाला हाउस कोर्ट का फैसला; 21 सितंबर को होगी अगली पेशी

दिल्ली के पाटियाला हाउस कोर्ट ने स्वतंत्र भारद्वाज को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। दिल्ली पुलिस…

4 Min Read
Trending Newsसियासी

सरकार से गलतियां होती हैं, राहुल गांधी विपक्ष का काम अच्छे से कर रहे हैं…एक टीवी चैनल कॉन्क्लेव में बोले केंद्रीय मंत्री प्रतापराव जाधव

नई दिल्ली। एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव ने एक ऐसा…

1 Min Read
EntertainmentTrending News

‘मिर्जापुर: द मूवी’ का फिर बजा डंका, 3 दिन में 93 करोड़ पार… आखिर क्या है फिल्म में खास?

ओटीटी पर अपनी दमदार पहचान बनाने के बाद ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने 4 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दे दी…

4 Min Read
Trending Newsसियासी

सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: मालिक हरिराम बंसल हिरासत में, दो छात्रों की मौत से मचा मातम

दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में 5 मंजिला इमारत ढहने के मामले में पुलिस ने मकान मालिक हरिराम बंसल को…

2 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?