Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: संपत्ति विवाद में शर्मसार हुए खून के रिश्ते! गाजियाबाद में दो सगे बेटों पर माता-पिता की हत्या का आरोप, पूरे इलाके में सनसनी
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > संपत्ति विवाद में शर्मसार हुए खून के रिश्ते! गाजियाबाद में दो सगे बेटों पर माता-पिता की हत्या का आरोप, पूरे इलाके में सनसनी
Trending Newsक्राइम

संपत्ति विवाद में शर्मसार हुए खून के रिश्ते! गाजियाबाद में दो सगे बेटों पर माता-पिता की हत्या का आरोप, पूरे इलाके में सनसनी

vineet verma
Last updated: July 21, 2026 7:36 pm
vineet verma
Share
SHARE

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से रिश्तों को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के बाद दो सगे भाइयों पर अपने ही माता-पिता की कथित हत्या करने का आरोप लगा है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने दोनों भाइयों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि मामले की जांच कई पहलुओं से की जा रही है।

Contents
किरायेदार की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिसदोनों बेटों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरूसंपत्ति से बेदखल किए जाने के बाद बढ़ा था विवादपोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा मौत की वजह का खुलासा

किरायेदार की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस

पुलिस के अनुसार, सोमवार रात करीब 11 बजे एक किरायेदार ने सूचना दी कि वीर नगर इलाके में मकान मालिक गंगाशरण, उनकी पत्नी विमलेश और उनके दोनों बेटों दीपक व ललित के बीच हिंसक विवाद हो गया है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल दंपति को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

दोनों बेटों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू

घटना के बाद पुलिस ने दोनों आरोपित बेटों को हिरासत में ले लिया। घटनास्थल से फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं, जबकि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि परिवार में लंबे समय से घरेलू विवाद चल रहा था, जिसमें संपत्ति को लेकर भी तनाव बना हुआ था। पूछताछ के दौरान यह भी सामने आया कि कथित वारदात पारिवारिक बहस के दौरान हुई।

संपत्ति से बेदखल किए जाने के बाद बढ़ा था विवाद

स्थानीय लोगों के मुताबिक, माता-पिता ने कथित तौर पर दोनों बेटों को अपनी संपत्ति से बेदखल कर दिया था। दोनों के बेरोजगार होने के कारण परिवार में अक्सर विवाद होता रहता था।

बताया जा रहा है कि सोमवार रात भी इसी तरह का विवाद हिंसक रूप ले बैठा। स्थानीय लोगों के अनुसार, गंगाशरण के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं और गला दबाए जाने की भी आशंका जताई जा रही है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा मौत की वजह का खुलासा

पुलिस का कहना है कि दंपति की मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल पूरे मामले की हर पहलू से जांच जारी है और पुलिस सभी तथ्यों को ध्यान में रखकर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: Crossing Republic, Crossing Republic News, Double Murder Case, Ghaziabad crime news, Ghaziabad Double Murder, Ghaziabad News, Ghaziabad Parents Murder, Property Dispute News, Up News, Uttar Pradesh Crime, गाजियाबाद डबल मर्डर, गाजियाबाद न्यूज, माता-पिता की हत्या, यूपी क्राइम न्यूज, संपत्ति विवाद
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article 3 घंटे तक मौत से लड़ता रहा बेटा… बाढ़ में फंसे माता-पिता को बचाकर लाया सुरक्षित, मां ने पहले डांटा फिर छलक पड़े आंसू
Next Article बारिश में फूल गया है लकड़ी का दरवाजा? कारपेंटर बुलाने से पहले अपनाएं ये आसान तरीके

फीचर

View More

इश्क के जज्बात को अल्फाज देने वाले जादूगर ने कभी की थी सेना की नौकरी….दौर बदल गए लेकिन आज भी आनंद बख्शी का लिखा गुनगुनाता है दिल

"मेरे सपनों की रानी कब आएगी तू" – आराधना (1969) एक हसीना थी, एक दीवाना था" – कर्ज़ (1980) सोलह…

By Chaturvedi Shruti V. 7 Min Read

मानसून में जन्नत से कम नहीं पश्चिम बंगाल की ये 5 ऑफबीट जगहें, हरियाली, झील, पहाड़ और समुद्र बना देंगे ट्रिप यादगार

कोलकाता: बारिश का मौसम आते ही प्रकृति अपने सबसे खूबसूरत रंगों में…

4 Min Read

मुगलों का हरम हो या राजपूतों का रनिवास… आखिर रानियों के लिए क्यों बनाए जाते थे अलग महल? वजह जानकर समझ आएगी उस दौर की व्यवस्था

नई दिल्ली: इतिहास में जब भी मुगल, राजपूत या अन्य बड़े राजवंशों…

4 Min Read

विचार

View More

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की दस्तक हो चुकी है।…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ: क्या भारत–पाक मुकाबले से गायब हो गई वो अनिश्चितता?

रिंकू का ओवर और राइवलरी का…

February 16, 2026

You Might Also Like

Trending Newsसियासी

देर रात मेदांता पहुंचे जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह, आईसीयू में भर्ती सोनम वांगचुक से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह मंगलवार देर रात गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने भर्ती…

1 Min Read
Trending Newsसियासी

CJP Protest: राहुल और अखिलेश मॉडल टाउन तो प्रियंका गांधी मंदिर मार्ग थाने भेजी गईं, PHQ के बाहर भारी पुलिस बल तैनात

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन कर रहे विपक्षी नेताओं के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है।…

2 Min Read
Trending Newsसियासी

‘पूरा पेड़ ही जहरीला है तो एक डाल हटाने से क्या होगा?’ शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग के बीच नेहा सिंह राठौर का सरकार पर बड़ा हमला

नई दिल्ली: लोक गायिका नेहा सिंह राठौर ने शिक्षा व्यवस्था, पेपर लीक और भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर…

3 Min Read
Trending Newsसियासी

‘देश आपके पिताजी का नहीं…’ प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई को लेकर केजरीवाल का केंद्र पर बड़ा हमला, पीएम मोदी की जनरल डायर से की तुलना

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रदर्शनकारियों पर हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार…

3 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?