Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट से 8 की मौत, रिहायशी इलाकों के करीब बारूद के ढेरों पर उठते गंभीर सवाल
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट से 8 की मौत, रिहायशी इलाकों के करीब बारूद के ढेरों पर उठते गंभीर सवाल
Trending Newsराज्य

अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट से 8 की मौत, रिहायशी इलाकों के करीब बारूद के ढेरों पर उठते गंभीर सवाल

news desk
Last updated: July 18, 2026 6:10 pm
news desk
Share
SHARE

गुजरात के अहमदाबाद से एक बेहद दुखद और दहला देने वाली खबर सामने आई है। महमूदपुरा इलाके में स्थित एक पटाखा निर्माण इकाई में शनिवार को भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि चंद मिनटों में ही फैक्ट्री मलबे के ढेर में तब्दील हो गई। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 8 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 15 से अधिक लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं।

Contents
धमाकों से दहला इलाकाजांच के घेरे में सुरक्षा मानक

धमाकों से दहला इलाका

घटना महमूदपुरा के गैट्रेड रोड पर स्थित ‘टैलेंट फायरवर्क्स’ नामक फैक्ट्री की है। मौजूद लोगो के अनुसार, दोपहर के वक्त अचानक फैक्ट्री परिसर से धुएं का गुबार उठने लगा। इससे पहले कि लोग कुछ समझ पाते, अंदर रखे बारूद और केमिकल के स्टॉक में सिलसिलेवार धमाके शुरू हो गए। धमाके इतने जोरदार थे कि उनकी गूंज से पूरा इलाका कांप उठा और आसपास की इमारतों की खिड़कियों के कांच टूट गए। अफरा-तफरी के बीच स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर कंट्रोल रूम को सूचना दी।

हादसे की भयावहता को देखते हुए दमकल विभाग की कई गाड़ियों को तुरंत मौके पर रवाना किया गया। रेस्क्यू टीमों ने मुस्तैदी दिखाते हुए आग पर काबू पाने और अंदर फंसे मजदूरों को बाहर निकालने का काम शुरू किया। मलबे और आग की लपटों के बीच से निकाले गए घायलों को तुरंत एम्बुलेंस के जरिए नजदीकी अस्पतालों में शिफ्ट किया गया। अधिकारियों के मुताबिक, 5 घायलों को LG अस्पताल और 4 को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि अन्य का इलाज अलग-अलग निजी केंद्रों में चल रहा है। कई घायलों की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। इस फैक्ट्री का संचालन मेहुल डोडिया नामक व्यक्ति द्वारा किया जा रहा था।

जांच के घेरे में सुरक्षा मानक

इस हादसे ने एक बार फिर शहरी और अर्ध-शहरी इलाकों में चल रही पटाखा फैक्ट्रियों में सुरक्षा मानकों को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हादसे की गंभीरता को देखते हुए अहमदाबाद के मेयर, म्युनिसिपल कमिश्नर और सीनियर पुलिस अधिकारियों ने ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर हालात की समीक्षा की।

प्रारंभिक तौर पर आग लगने की वजहों का पता नहीं चल सका है, लेकिन पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर फॉरेंसिक (FSL) जांच शुरू कर दी है। स्थानीय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि टैलेंट फायरवर्क्स के लाइसेंस, फायर सेफ्टी एनओसी (NOC) और वहां मौजूद बारूद की तय सीमा की कड़ाई से जांच की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट आते ही दोषियों के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: #AhmedabadFactoryBlast, #AhmedabadFireAccident, #BreakingNewsGujarat, #FireSafetyNOC, #GujaratNews, #IndustrialAccident, #MehmoodpuraFire, #ResidentialAreaHazard, #TalentFireworks, IndianPressHouse, indianpresshouse news, Trending News
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article सोनम वांगचुक के अनशन पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले– ‘असत्य और हिंसा पर टिकी है मोदी सरकार’
Next Article तमिलनाडु में ‘स्टालिन-विजय’ की जुगलबंदी! परिसीमन के मुद्दे पर DMK और TVK ने मिलाया हाथ

फीचर

View More

नवरात्रि व्रत में रोज की साबूदाना खिचड़ी से हो गए हैं बोर? इस बार ट्राई करें ये 4 चटपटे और क्रंची फलाहारी व्यंजन

शारदीय नवरात्रि का पावन अवसर शुरू हो चुका है और इस दौरान बहुत से लोग पूरे नौ दिन या व्रत…

By Shivani Kalani 4 Min Read

पत्नी का प्रेम प्रसंग, नीला ड्रम और 590 दिन का इंतजार… सौरभ राजपूत हत्याकांड में कैसे मुस्कान-साहिल को मिली फांसी?

मेरठ: मेरठ के चर्चित नीले ड्रम हत्याकांड में सौरभ राजपूत की हत्या…

9 Min Read

Rahul Gandhi High Tea: एक चाय पार्टी से हिल गई थी वाजपेयी सरकार! जब सोनिया गांधी और जयललिता की मुलाकात ने बदल दिए थे सियासी समीकरण

नई दिल्ली। भारतीय राजनीति में चाय की मेज पर होने वाली मुलाकातें…

8 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

Trending Newsराज्य

एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत से फैली सनसनी, फॉरेंसिक टीम के साथ जांच में जुटी पुलिस

रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र के नंगला श्रीगोपाल (नगला पदम) गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने…

2 Min Read
Trending Newsसियासी

लंदन पहुंचते ही ध्रुव राठी का बड़ा ऐलान, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मुद्दा उठाने की तैयारी!

देश में कथित ‘वोट धांधली’ और मतदाता सूची में गड़बड़ी का विवाद अब सात समंदर पार ब्रिटेन की राजधानी तक…

3 Min Read
Trending Newsधर्म

दुर्गा अष्टमी पर क्यों लगाया जाता है हलवा, पूरी और चने का भोग? जानिए इसके पीछे का छिपा रहस्य!

शारदीय नवरात्रि का पावन पर्व आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि यानी इस बार 11 अक्टूबर से प्रारंभ…

4 Min Read
Trending Newsराज्य

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा: डिवाइडर तोड़ 20 फीट नीचे नाले में गिरी ट्रैवलर, कई लोगों की मौत

राजस्थान के कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। मध्य प्रदेश से जयपुर जा…

3 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?