Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: UP Weather: बारिश बनी काल! यूपी में 16 लोगों की मौत, मेरठ-बिजनौर हाईवे बंद, कई जिलों में स्कूलों की छुट्टी
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > राज्य > उत्तर प्रदेश > UP Weather: बारिश बनी काल! यूपी में 16 लोगों की मौत, मेरठ-बिजनौर हाईवे बंद, कई जिलों में स्कूलों की छुट्टी
उत्तर प्रदेशराज्य

UP Weather: बारिश बनी काल! यूपी में 16 लोगों की मौत, मेरठ-बिजनौर हाईवे बंद, कई जिलों में स्कूलों की छुट्टी

vineet verma
Last updated: July 10, 2026 12:31 am
vineet verma
Share
SHARE

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मानसून की तेज बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। बुधवार देर रात से गुरुवार देर शाम तक राज्य के अलग-अलग जिलों में बारिश से जुड़े हादसों और आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं में 16 लोगों की मौत हो गई। भारी बारिश के कारण मेरठ-बिजनौर हाईवे बंद करना पड़ा, जबकि एहतियात के तौर पर मेरठ, बिजनौर, मुजफ्फरनगर और हापुड़ में शुक्रवार को स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।

बिजनौर में रिकॉर्ड बारिश, मौसम विभाग का रेड अलर्ट

लगातार सक्रिय मानसूनी ट्रफ लाइन के चलते पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा असर देखने को मिला। बिजनौर के नजीबाबाद में 306 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। बताया गया कि बीते 50 वर्षों में यह तीसरी सबसे अधिक बारिश है। इससे पहले 22 जुलाई 2010 को 425 मिलीमीटर और 26 जुलाई 1973 को 381.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई थी।

मौसम विभाग ने मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, संभल और बदायूं समेत आसपास के क्षेत्रों के लिए भारी से अत्यधिक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।

आकाशीय बिजली से कई जिलों में गई जान

गोरखपुर और बस्ती मंडल में आकाशीय बिजली गिरने से आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग झुलस गए। बस्ती और संतकबीरनगर में तीन-तीन लोगों की जान गई, जबकि सिद्धार्थनगर और कुशीनगर में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई। इसके अलावा बलरामपुर और सोनभद्र में भी बिजली गिरने से एक-एक व्यक्ति की जान चली गई।

पश्चिमी यूपी में भारी तबाही

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश से जुड़े हादसों में छह लोगों की मौत हुई। बिजनौर के नागलसोती क्षेत्र में पूंडरीकलां का अस्थायी पुल ध्वस्त हो गया। चंदक क्षेत्र के गोपालपुर गांव में जलभराव के कारण सड़क और तालाब में अंतर न कर पाने से एक व्यक्ति की डूबकर मौत हो गई।

मेरठ के सरूरपुर में खेत में मोटर में करंट आने से एक किसान की जान चली गई। बुलंदशहर के खुर्जा क्षेत्र के मुंडाखेड़ा गांव में मस्जिद परिसर की दीवार गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। हापुड़ के पिलखुवा में मकान गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और उसका बेटा घायल हो गया।

नदियां उफान पर, कई इलाकों में अलर्ट

मुरादाबाद मंडल में लगातार हो रही बारिश से नदियां उफान पर हैं। बिजनौर बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद खादर क्षेत्र में अलर्ट जारी किया गया है। वहीं संभल में गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 1.61 मीटर नीचे बह रहा है।

पूर्वांचल में भी झमाझम बारिश

वाराणसी समेत पूर्वांचल के अधिकांश जिलों में गुरुवार को कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश दर्ज की गई। जौनपुर, गाजीपुर, बलिया, चंदौली, मिर्जापुर और भदोही में भी कई स्थानों पर अच्छी बारिश हुई। प्रयागराज में झमाझम बारिश के बीच कानपुर में पूरे दिन रुक-रुककर बारिश होती रही, जिससे अधिकतम तापमान घटकर 30 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।

इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने बांदा, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, गोंडा, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, अयोध्या, अंबेडकर नगर, गौतम बुद्ध नगर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर और महोबा समेत आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

 

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: Heavy Rain Alert, IMD Alert, Lightning News, Meerut Bijnor Highway, School Holiday UP, UP Heavy Rain, UP Rain News, UP Weather Update, Uttar Pradesh Rain, Uttar Pradesh Weather, बिजनौर न्यूज, भारी बारिश, मेरठ न्यूज़, मौसम अलर्ट, यूपी बारिश, यूपी मौसम
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article BJP में शामिल होते ही मिला बड़ा इनाम! TMC छोड़ने वाले तीनों नेताओं को बनाया राज्यसभा उम्मीदवार
Next Article रील्स और गेम्स में बढ़ती दिलचस्पी कहीं बुजुर्गों की सेहत पर तो नहीं पड़ रही भारी? जानिए डॉक्टर की राय

फीचर

View More

साइकिल से रॉकेट ढोने वाला भारत चांद-मंगल तक कैसे पहुंचा? स्पेस डे पर जानिए ISRO की 10 ऐसी कामयाबियां, जिन पर हर भारतीय को होगा गर्व

नई दिल्ली: भारत आज अपना तीसरा राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मना रहा है। जिस देश ने कभी रॉकेट के हिस्सों को…

By vineet verma 6 Min Read

सिर्फ OTP नहीं, अब पूरा फोन निशाने पर! फर्जी बैंक साइट से ‘Android God Mode’ तक, 3 घंटे वाले साइबर फ्रॉड के नए खेल को ऐसे समझें

नई दिल्ली: साइबर ठगी का तरीका तेजी से बदल रहा है। अब…

9 Min Read

NASA का Swift Telescope अब नहीं बचेगा? रेस्क्यू मिशन फेल, साल के अंत तक धरती पर गिरने का खतरा

नई दिल्ली। नासा के Swift Observatory Telescope को बचाने की कोशिशों को…

4 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

Trending Newsराज्य

कर्नाटक में भिखारी महिला की मौत के बाद खुला ‘राज’, 30 से ज्यादा बोरियों में मिले नोट, लाखों की नकदी देख लोग हैरान

कर्नाटक के मांड्या जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। यहां एक…

3 Min Read
Trending Newsराज्य

सावन की आखिरी सोमवारी पर सिंहेश्वर मंदिर में भगदड़, कई श्रद्धालु घायल; प्रशासन ने संभाला मोर्चा

मधेपुरा के प्रसिद्ध सिंहेश्वर मंदिर में सावन की आखिरी सोमवारी पर भारी भीड़ के बीच अचानक अफरा-तफरी मच गई। भगदड़…

3 Min Read
Trending Newsराज्य

तमिलनाडु में महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान, साल में 6 सिलेंडर मुफ्त; बस यात्रा भी फ्री, CM विजय ने खोला योजनाओं का पिटारा

चेन्नई: तमिलनाडु में महिलाओं और परिवारों को राहत देने के लिए मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने विधानसभा में कई बड़े…

3 Min Read
Trending Newsउत्तर प्रदेशराज्य

यूपी में समय से पहले चुनाव की आहट? CEC ज्ञानेश कुमार लखनऊ पहुंचे, 120 सीटों के BLO से करेंगे सीधी बात

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव समय से पहले कराए जाने की चर्चाओं के बीच चुनाव आयोग की सक्रियता बढ़…

5 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?