Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: विश्व साइकिल दिवस पर क्रीड़ा भारती एवं पैदलयात्री साइक्लिंग एसोसिएशन ने निकली भव्य साइकिल रैली
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Latest News > विश्व साइकिल दिवस पर क्रीड़ा भारती एवं पैदलयात्री साइक्लिंग एसोसिएशन ने निकली भव्य साइकिल रैली
Latest Newsलाइफस्टाइल

विश्व साइकिल दिवस पर क्रीड़ा भारती एवं पैदलयात्री साइक्लिंग एसोसिएशन ने निकली भव्य साइकिल रैली

news desk
Last updated: June 7, 2026 5:00 pm
news desk
Share
SHARE
  • 100 से अधिक साइकिलिस्टों ने दिया फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

लखनऊ। साइकिलिंग के माध्यम से स्वस्थ और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली अपनाने के लिए लोगों को प्रेरित करने व जागरूक करने के उद्देश्य से राजधानी के साइकिलिस्टों ने विश्व साइकिल दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को आयोजित साइकिल रैली में पूरे उत्साह के साथ भाग लिया।

क्रीड़ा भारती के तत्वावधान में आयोजित इस रैली को पैदलयात्री साइक्लिंग एसोसिएशन, लखनऊ साइक्लिंग एसोसिएशन, स्पोर्ट्स नेटवर्क इंडिया (एसएनआई) तथा एकाग्रता इंटरनेशनल फाउंडेशन के संयुक्त सहयोग से आयोजित किया गया।
रैली का शुभारंभ बाराबंकी के एमएलसी अंगद सिंह और लखनऊ के एमएलसी इंजीनियर अवनीश सिंह ने केडी सिंह बाबू स्टेडियम से हरी झंडी दिखाकर किया।

इसके बाद 100 से अधिक साइकिलिस्ट पुराना हाईकोर्ट, रेजीडेंसी, कमिश्नर कार्यालय, रूमी दरवाजा, घंटाघर, डालीगंज पक्का पुल, शहीद स्मारक और हनुमान धाम होते हुए पुनः केडी सिंह बाबू स्टेडियम पहुंचे और स्वास्थ्य, फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस दौरान पूरे मार्ग में प्रतिभागियों का जोश और उत्साह देखने लायक रहा। रैली में युवाओं, वरिष्ठ नागरिकों, खेल प्रेमियों तथा विभिन्न सामाजिक एवं खेल संगठनों के प्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आयोजन का उद्देश्य नागरिकों को नियमित साइकिलिंग के लाभों से अवगत कराना, स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाना तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करना था।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि अंगद सिंह व इंजीनियर अवनीश सिंह तथा आयोजन सचिव एवं स्पोर्ट्स नेटवर्क इंडिया के निदेशक डॉ. आनंद किशोर पाण्डेय ने प्रतिभागियों को सम्मानित करते हुए पुरस्कार वितरित किए।

अपने संबोधन में एमएलसी अंगद सिंह ने कहा कि साइकिलिंग न केवल बेहतर स्वास्थ्य का माध्यम है, बल्कि यह पर्यावरण संरक्षण, ईंधन बचत और स्वच्छ भारत के निर्माण में भी महत्वपूर्ण योगदान देती है। उन्होंने युवाओं से साइकिल को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
एमएलसी इंजीनियर अवनीश सिंह ने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी और कहा कि ऐसे आयोजन समाज में स्वास्थ्य और पर्यावरण के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करते हैं तथा नई पीढ़ी को सक्रिय और अनुशासित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं।

इस अवसर पर एकाग्रता इंटरनेशनल फाउंडेशन के हिमांशु पाण्डेय ने भी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए समाज में स्वास्थ्य, अनुशासन और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में साइकिलिंग की भूमिका को रेखांकित किया।

आयोजन के दौरान लखनऊ के क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अतुल सिन्हा, ब्रिगेडियर पारितोष शाह, जस्टिस वर्मा, संदीप कुमार जोशी, डॉ. प्रभात रंजन, प्रभात यादव, प्रसाद पाण्डेय, अमर्त्य पाण्डेय और अभिषेक कश्यप सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी मौजूदगी रही।
इस आयोजन के सफल क्रियान्वयन में पैदलयात्री साइक्लिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश वर्मा ने अपनी टीम के साथ महत्वपूर्ण योगदान दिया। वहीं प्रतिभागियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं के लिए मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, लखनऊ की ओर से आशीष शर्मा अपनी मेडिकल टीम और एम्बुलेंस के साथ मौजूद रहे।

अंत में आयोजन सचिव डॉ. आनंद किशोर पाण्डेय ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों, सहयोगी संस्थाओं, स्वयंसेवकों और मीडिया प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन न केवल स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाते हैं, बल्कि समाज में खेल संस्कृति को भी सशक्त बनाते हैं। उन्होंने भविष्य में भी इसी प्रकार के जनहितकारी कार्यक्रमों के निरंतर आयोजन का संकल्प व्यक्त किया।
गौरतलब है कि स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष 3 जून को विश्व साइकिल दिवस मनाया जाता है।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: क्रीड़ा भारती, पैदलयात्री साइक्लिंग एसोसिएशन
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article 15 लाख लोगों की एंट्री से सियासी हलचल! अन्नामलाई के लॉन्च ने किसकी बढ़ाई टेंशन?
Next Article 10 जुलाई 2026 राशिफल, 10 July Rashifal 2026, आज का राशिफल, 10 जुलाई का राशिफल, दैनिक राशिफल, Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope, Horoscope Today, Rashifal Today, Horoscope 10 July 2026, Aries Horoscope, Taurus Horoscope, Gemini Horoscope, Cancer Horoscope, Leo Horoscope, Virgo Horoscope, Libra Horoscope, Scorpio Horoscope, Sagittarius Horoscope, Capricorn Horoscope, Aquarius Horoscope, Pisces Horoscope, Astrology News, Zodiac Predictions Aaj Ka Rashifal 8 June 2026: ग्रह-नक्षत्रों का कैसा रहेगा असर, जानें सभी 12 राशियों का हाल

फीचर

View More

रावण के 10 सिर दर्शाते हैं इंसान की ये 10 बुराइयां, जानिए क्या हैं इनके अर्थ

नवरात्रि की नौ पावन रात्रियों के बाद विजयादशमी का शुभ अवसर हमारे जीवन में एक नई ऊर्जा और सीख लेकर…

By Shivani Kalani 5 Min Read

खेती के साथ बंपर कमाई का मौका: बेहद कम लागत में शुरू करें केंचुआ खाद का बिजनेस, जानें पूरी प्रोसेस और प्रॉफिट

खेती किसानी के साथ यदि अतिरिक्त आमदनी का जरिया तलाश रहे हैं,…

4 Min Read

Europe Protests 2026: 2017 में UAE के मंत्री ने कट्टरपंथ पर दी थी चेतावनी, फ्रांस में हिंसा के बाद फिर चर्चा में बयान

फ्रांस में महंगाई, महंगी जीवनशैली और सार्वजनिक सेवाओं को लेकर हुए प्रदर्शनों…

8 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

EntertainmentLatest News

शाहरुख खान को बनाया ऐसा आशिक कि प्यार से ज्यादा उसके जुनून से डरने लगे लोग! यश चोपड़ा की वो फिल्म, जिसने बदल दी रोमांस की कहानी

नई दिल्ली: हिंदी सिनेमा में जब भी रोमांस की बात होती है, यश चोपड़ा का नाम सबसे पहले याद आता…

6 Min Read
Latest Newsउत्तर प्रदेशराज्य

सपने में माता रानी के दर्शन का दावा, समाधि लेने के लिए खुदवा लिया गड्ढा! रामपुर में मचा हड़कंप, पति-पुजारी समेत 4 पर कार्रवाई

रामपुर: उत्तर प्रदेश के रामपुर में एक महिला के समाधि लेने की तैयारी की खबर से हड़कंप मच गया। महिला…

3 Min Read
Latest Newsलाइफस्टाइल

बच्चों संग दशहरा मेला देखने जा रहे हैं? भीड़ में हाथ छूटा तो हो सकती है बड़ी मुसीबत, घर से निकलने से पहले जान लें ये 6 सेफ्टी टिप्स

नई दिल्ली: दशहरा पर रावण दहन देखने और मेले का आनंद लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग परिवार के…

6 Min Read
EntertainmentLatest News

‘इश्का-इश्का’ में प्यार की हद पार करता जुनून, हैली शाह की दमदार एक्टिंग और खौफनाक कहानी बांधे रखती है

नई दिल्ली: प्यार और जुनून के बीच एक महीन लकीर होती है। जब मोहब्बत में किसी दूसरे की भावनाओं और…

4 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?