Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: मेजबान गोरखपुर क्वींस की संजू व अनुष्का लाइटवेट महिला पेयर्स के सेमीफाइनल में
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > मेजबान गोरखपुर क्वींस की संजू व अनुष्का लाइटवेट महिला पेयर्स के सेमीफाइनल में
Trending Newsखेल

मेजबान गोरखपुर क्वींस की संजू व अनुष्का लाइटवेट महिला पेयर्स के सेमीफाइनल में

news desk
Last updated: May 15, 2026 11:37 am
news desk
Share
SHARE

‘अस्मिता नेशनल महिला रोइंग लीग’

गोरखपुर, । मेजबान गोरखपुर क्वींस की संजू कुमारी व अनुष्का पटेल की जोड़ी ने ‘अस्मिता नेशनल महिला रोइंग लीग’ में गुरुवार को उत्साहजनक प्रदर्शन करते हुए लाइटवेट महिला पेयर्स में 3:59.7 के समय के साथ शीर्ष पर रहते हुए सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।

दूसरी ओर अन्य वर्गो में गोरखपुर की खिलाड़ी अपनी हीट्स में पहले स्थान पर नहीं आ सकी लेकिन दूसरे और अन्य स्थानों पर रहने के कारण उन्हें रेपचेज के जरिए वापसी करने और फाइनल की रेस में बने रहने का मौका मिलेगा।

भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के सहयोग से रोइंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (आरएफआई) के तत्वावधान में उत्तर प्रदेश रोइंग एसोसिएशन द्वारा उत्तर प्रदेश खेल विभाग के बुनियादी और प्रशासनिक सहयोग से गोरखपुर के रामगढ़ताल में आयोजित लीग में गुरुवार को हीट्स (प्रारंभिक दौर) के मुकाबले आयोजित किए गए।

आज जूनियर क्वाड्रुपल स्कल में गोरखपुर क्वींस की अंशू, काजल पाल, जसकरनवीर कौर, कनक निषाद ने 04:38.6 के समय के साथ चौथे स्थान पर रहते हुए रेपचेज में जगह बनाई।

लाइटवेट डबल स्कल में गोरखपुर की सुलेखा मुर्मु व नीलू कुमारी ने 3:56.7 के समय के साथ तीसरे स्थान पर रहते हुए रेपचेज में इंट्री की।

महिला पेयर्स में रानी कुमारी व अंकिता कुमारी की मेजबान जोड़ी 04:46.0 के समय के साथ तीसरे स्थान पर रहते हुए रेपचेज में पहुंची।

महिला डबल स्कल में गोरखपुर की श्रुति व अनवीर कौर हीरा 04:43.8 के समय के साथ तीसरे स्थान पर रहते हुए रेपचेज में पहुंची।

आरएफआई के महासचिव शुभाशीष मुखर्जी ने बताया कि दोपहर के सत्र के पहले मुकाबले में सब जूनियर डबल स्कल में स्टील ओर्स की मुस्कान सिंह व अव्या शुक्ला की जोड़ी ने बाजी मारते हुए 4:59.46 के समय के साथ पहला स्थान हासिल करते हुए फाइनल में स्थान सुरक्षित किया।

जूनियर पेयर्स की पहली हीट में भोपाल की स्नेहा कालमे और जिज्ञासा रेगर की जोड़ी ने 3:57.1 के बेहतरीन समय के साथ शीर्ष पर रहते हुए फाइनल में जगह बनाई।

वहीं महिला पेयर्स में कटक रोइंग क्लब की ओर से सोनालिका दास और रितु कौड़ी ने 04:06.2 के समय के साथ शीर्ष पर रहते हुए सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।

आज हीट्स के अन्य मुकाबलों मे जूनियर क्वाड्रुपल स्कल में कटक रोइंग क्लब, सब जूनियर डबल स्कल में जिंद सिटी हरियाणा ने पहला स्थान सुरक्षित किया।

लीग के चीफ ज्यूरी तेजस शिंदे ने बताया कि हवा के विपरीत रूख के चलते प्रात:कालीन सत्र में हीट्स का आयोजन संभव नहीं हो पाया लेकिन दोपहर में मौसम ने साथ दिया और कुल 28 रेसों का आयोजन हुआ।

शुक्रवार को सुबह नौ बजे से रेपचेज राउंड खेले जाएंगे जबकि दोपहर के सत्र में सेमीफाइनल मुकाबलों का आयोजन होगा।

आज मुकाबलो के दौरान उत्तर प्रदेश रोइंग एसोसिएशन के सचिव सुधीर शर्मा (उपाध्यक्ष, आरएफआई), आयोजन सचिव राजेश कुमार यादव , गोरखपुर मंडल के क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी आले हैदर, गोरखपुर रोइंग एसोसिएशन के सचिव राणा राहुल सिंह भी मौजूद रहे।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: अनुष्का, गोरखपुर क्वींस, पदक की दावेदारी, मेजबान टीम, रामगढ़ताल, रोइंग चैंपियनशिप, लाइटवेट महिला पेयर्स, वाटर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, संजू, सेमीफाइनल
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article बीजिंग में ट्रंप-जिनपिंग की टक्कर: ‘गिरता हुआ देश’ वाले बयान पर ट्रंप की सफाई, बोले- जिनपिंग का निशाना ‘बाइडेन’ थे
Next Article यूपी की सियासत में ‘हनुमान’ की एंट्री: चिराग पासवान के पोस्टर ने बढ़ाई सहयोगियों की धड़कनें

फीचर

View More

मणिपुर में क्यों नहीं थम रहा हिंसा का दौर? जमीन, ST दर्जा और राजनीतिक वर्चस्व ने कैसे बढ़ाई मैतेई-कुकी-नगा के बीच दूरी

मणिपुर में जारी जातीय तनाव को समझने के लिए सिर्फ मौजूदा हिंसा को देखना पर्याप्त नहीं है। इसके पीछे जमीन…

By news desk 6 Min Read

एक देश, हर द्वीप पर नई दुनिया… सेशेल्स में समुद्र से लेकर विशाल कछुओं तक, हर मोड़ पर मिलेगा कुदरत का अनोखा नजारा

नई दिल्ली: लगातार काम और रोजमर्रा की भागदौड़ के बीच कई बार…

5 Min Read

कॉकपिट में खूनी संघर्ष और आसमान में चीख-पुकार: जब 34 हजार फीट की ऊंचाई पर बाल-बाल बची सैकड़ों यात्रियों की जान!

दुबई से इजराइल के तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई (Flydubai) की एक…

4 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

Trending Newsसियासी

‘केंद्र और एमपी सरकार पूरी तरह गायब…’: बालाघाट के आदिवासी बच्चों की मौत पर भड़के राहुल गांधी!

मध्य प्रदेश के बालाघाट में आदिवासी बच्चों की दर्दनाक मौतों ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। विकास…

5 Min Read
Trending Newsराज्य

फरिश्ता बनकर आसमान से उतरे कैप्टन स्मित, गुजरात सरकार ने किया ऐतिहासिक सम्मान का ऐलान!

आसमान में मौत मंडरा रही थी, कॉकपिट खून से सन चुका था और विमान में सवार 174 यात्रियों की सांसें…

3 Min Read
Trending Newsधर्म

महिषासुर वध से लेकर श्रीराम की लंका विजय तक: क्या है नवरात्रि का पौराणिक और ऐतिहासिक रहस्य?

हर साल की तरह इस बार भी देश भर में श्रद्धा और उत्साह का माहौल छाने वाला है। आगामी 11…

4 Min Read
EntertainmentTrending News

मशहूर अभिनेता की शोक सभा में पहुंचे राजपाल यादव, लेकिन क्या घरवालों ने बेइज्जत कर दिखाया बाहर का रास्ता? जानिए वायरल वीडियो का पूरा सच!

बॉलीवुड ने हाल ही में अपने एक बेहद मंजे हुए और दिग्गज कलाकार मुश्ताक खान को खो दिया। 24 सितंबर…

4 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?