Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Reading: क्यूबा पर ट्रंप का ‘मजाक’ या चेतावनी? बयान से मचा हड़कंप
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > क्यूबा पर ट्रंप का ‘मजाक’ या चेतावनी? बयान से मचा हड़कंप
Trending Newsवर्ल्ड

क्यूबा पर ट्रंप का ‘मजाक’ या चेतावनी? बयान से मचा हड़कंप

news desk
Last updated: May 2, 2026 12:23 pm
news desk
Share
Israel और Lebanon के बीच 10 दिन का Ceasefire लागू, Trump ने Iran Deal को लेकर दिया बड़ा अपडेट
SHARE

अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump अपने बयानों के चलते अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। ईरान के खिलाफ चल रही जंग अब उनके लिए गले की हड्डी बनती नजर आ रही है। दरअसल, ईरान के खिलाफ शुरू हुई इस जंग में अमेरिका पूरी तरह फंसता दिख रहा है और इससे बाहर निकलने के लिए पूरा जोर लगा रहा है, लेकिन उसे अब तक सफलता नहीं मिली है।

इतना ही नहीं, ईरान पर ट्रंप की धमकियों का भी कोई खास असर देखने को नहीं मिल रहा है। Iran ने साफ कर दिया है कि अगर अमेरिका के साथ कोई समझौता होगा, तो वह उसकी शर्तों पर ही होगा। ऐसे में अब तक हुई बातचीत किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है।

इसके बावजूद ट्रंप लगातार बयान दे रहे हैं और ईरान को चुनौती दे रहे हैं। इस बीच, ईरान के बाद ट्रंप Cuba को अपने कब्जे में लेने की बात कर रहे हैं और इसको लेकर उन्होंने एक बड़ा बयान भी दे दिया है।

अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने ईरान से लौटती अमेरिकी नौसेना के बहाने क्यूबा को लेकर ऐसा बयान दिया, जिसने कूटनीतिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है।

फ्लोरिडा के Raymond F. Kravis Center for the Performing Arts में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान ट्रंप ने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि ईरान से लौटते समय अमेरिकी नौसेना क्यूबा के पास “रुक” सकती है। उन्होंने यहां तक कह दिया कि अगर USS Abraham Lincoln aircraft carrier जैसे बड़े युद्धपोत को क्यूबा तट के करीब खड़ा कर दिया जाए, तो हालात खुद-ब-खुद बदल सकते हैं।

हालांकि, ट्रंप का यह बयान मजाकिया लहजे में था, लेकिन इसके पीछे छिपे संकेतों को नजरअंदाज नहीं किया जा रहा। दरअसल, अमेरिकी प्रशासन पिछले कुछ महीनों से Cuba पर राजनीतिक और आर्थिक सुधारों को लेकर दबाव बनाए हुए है। कई बार यह भी संकेत दिया गया है कि जरूरत पड़ने पर सख्त कदम उठाए जा सकते हैं।

इसी बीच, सुरक्षा कारणों से चर्चा में रहे एक घटनाक्रम के बाद ट्रंप का यह सार्वजनिक कार्यक्रम भी खास माना जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक, हाल ही में एक शख्स पर वॉशिंगटन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा उल्लंघन और राष्ट्रपति को नुकसान पहुंचाने की साजिश का आरोप लगा था। इसके बाद यह ट्रंप की पहली बड़ी सार्वजनिक उपस्थिति थी।

ट्रंप का ‘मजाक’ भले हल्का लगे, लेकिन वैश्विक राजनीति में ऐसे बयान अक्सर रणनीतिक संदेश भी होते हैं खासतौर पर तब, जब अमेरिका पहले से ही ईरान और क्यूबा जैसे देशों के साथ तनावपूर्ण रिश्तों से जूझ रहा हो।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: Cuba US relations, Donald Trump Cuba statement, Trump controversial remarks, Trump Iran Cuba news, Trump latest statement, US Navy Cuba tension, अमेरिका क्यूबा तनाव
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article मोबाइल पर अचानक बजा तेज अलर्ट? घबराएं नहीं देशभर में शुरू हुई ‘आपदा चेतावनी सिस्टम’ की बड़ी तैयारी
Next Article यूपी में जातीय जनगणना की तैयारी पूरी, पहली बार जुटेगा व्यक्तिगत जाति डेटा

फीचर

View More

सरकार ने रोकी फिल्म! विजय ने बदल दी सरकार ! तमिलनाडु में सिनेमा की जंग से सत्ता बदलने की कहानी…

सिनेमा की जंग में सत्ता से घायल एक एक्टर के सम्मान पर ठेस लगी तो उसने तय किया कि अब…

By news desk 7 Min Read

ईरान-इजरायल युद्ध के बीच छिड़ा ‘तेल का खेल’: समुद्र में तैरते गोदामों का सहारा, जानें धरती की गहराइयों में कैसे बनता है ‘काला सोना’

मौजूदा समय में Iran और United States के बीच सीजफायर तो लागू…

6 Min Read
Bengaluru rain flooding roads lake encroachment urban infrastructure crisis India

झीलें गायब, शहर बेहाल, क्या है IT हब की सच्चाई ? जानें सिलिकॉन वैली में डूबती सड़कों की असली कहानी

बेंगलुरु, 30 अप्रैल 2026: बेंगलुरु में हाल ही में हुई भारी बारिश…

4 Min Read

विचार

View More
भारत–पाकिस्तान क्रिकेट राइवलरी

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ: क्या भारत–पाक मुकाबले से गायब हो गई वो अनिश्चितता?

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ : भारत–पाकिस्तान…

February 16, 2026

भाग-3 : सत्याग्रह का दार्शनिक आधार: टॉल्स्टॉय, गीता और जैन अहिंसा

वैश्विक गांधी: Mandela, King, Einstein ...गांधी…

February 5, 2026

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर विशेष : दक्षिण अफ़्रीका-अपमान, प्रतिरोध और सत्याग्रह का जन्म

1893 में जब महात्मा गांधी दक्षिण…

January 30, 2026

भाग–1 : दक्षिण अफ़्रीका से आधुनिक भारत तक… गांधी, नैतिक राजनीति और आज की प्रासंगिकता

गांधी — इतिहास नहीं, एक नैतिक…

January 28, 2026

मनोरंजन से वैचारिक हथियार तक… भारतीय सिनेमा में प्रोपेगेंडा का बदलता चेहरा

लोकतंत्र में सिनेमा कभी केवल मनोरंजन…

January 9, 2026

You Might Also Like

Trending Newsक्राइम

नशीली ड्रिंक,गंदी साजिश ! पढ़े बरेली के “अल्टीमेट फिटनेस जिम” में कैद हुई डॉक्टर महिला से दरिंदगी की पूरी कहानी…

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां फिटनेस के नाम पर एक महिला डॉक्टर…

3 Min Read
Trending Newsबाजार

AI के दम पर Samsung ने रचा इतिहास! 1 ट्रिलियन डॉलर वैल्यूएशन के साथ ग्लोबल टेक रेस में नई ऊंचाई

ग्लोबल टेक इंडस्ट्री में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है, और इस बदलाव के सेंटर में है आर्टिफिशियल…

4 Min Read
Trending Newsखेल

IPL 2026: आखिर क्यों बदला गया फाइनल का वेन्यू? ‘MLA विवाद’ और सुरक्षा कारणों ने बढ़ाई BCCI की चिंता

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के नॉकआउट मुकाबलों को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। इस बार…

5 Min Read
Trending Newsसियासी

अखिलेश यादव का बड़ा फैसला: बंगाल-तमिलनाडु में ममता और स्टालिन की हार के बाद I-PAC से किनारा!

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच समाजवादी पार्टी (सपा) के खेमे से बड़ी खबर आ रही…

3 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?