Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: एक डोज़, दो ज़िंदगी का वरदान: यूपी में गंभीर एनीमिया से जूझ रही गर्भवती महिलाओं के लिए नई पहल
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Latest News > एक डोज़, दो ज़िंदगी का वरदान: यूपी में गंभीर एनीमिया से जूझ रही गर्भवती महिलाओं के लिए नई पहल
Latest Newsराज्य

एक डोज़, दो ज़िंदगी का वरदान: यूपी में गंभीर एनीमिया से जूझ रही गर्भवती महिलाओं के लिए नई पहल

news desk
Last updated: April 23, 2026 6:29 pm
news desk
Share
SHARE

लखनऊ, 23 अप्रैल 2026: उत्तर प्रदेश सरकार ने “एक डोज़, दो ज़िंदगी का वरदान” के संकल्प के साथ गर्भवती महिलाओं में गंभीर एनीमिया के उपचार को और प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। इसी कड़ी में आज लखनऊ में स्वास्थ्य विभाग, उत्तर प्रदेश और ग्लोबल हेल्थ स्ट्रेटजीज द्वारा राज्य स्तरीय मीडिया संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता अपर मुख्य सचिव, चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग, अमित कुमार घोष ने की। कार्यशाला में स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, तकनीकी विशेषज्ञ, सहयोगी संस्थाएं और मीडिया प्रतिनिधि शामिल हुए।

अमित कुमार घोष ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार एनीमिया मुक्त भारत अभियान के तहत एनीमिया नियंत्रण को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने बताया कि अब गंभीर एनीमिया से ग्रसित गर्भवती महिलाओं के लिए इंट्रावीनस फेरिक कार्बोक्सीमाल्टोज (IV-FCM) की शुरुआत की जा रही है, जिसकी एक खुराक से आयरन की कमी का तेज और प्रभावी उपचार संभव है। वर्ष 2026 के लिए प्रदेश में 3.7 लाख इंट्रावीनस आयरन की खुराकें उपलब्ध कराई गई हैं, जिन्हें जरूरतमंद महिलाओं तक पहुंचाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि एनीमिया नियंत्रण के लिए राज्य में 6x6x6 मॉडल के तहत 6 लाभार्थी समूहों, 6 प्रमुख हस्तक्षेपों और 6 संस्थागत व्यवस्थाओं पर काम किया जा रहा है। साथ ही एएनएम, आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से आयरन-फोलिक एसिड सप्लीमेंटेशन, डीवॉर्मिंग, पोषण परामर्श और जांच सेवाओं को सुदृढ़ किया गया है। राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (NFHS-5) के अनुसार प्रदेश में 83.4 प्रतिशत प्रसव सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में हो रहे हैं।

महानिदेशक, परिवार कल्याण डॉ. हरिदास अग्रवाल ने बताया कि प्रदेश में गर्भवती महिलाओं में एनीमिया की दर NFHS-3 के 52 प्रतिशत से घटकर NFHS-5 में 46 प्रतिशत हो गई है। किशोरियों और बच्चों में भी एनीमिया के मामलों में कमी दर्ज की गई है। वहीं एनीमिया मुक्त भारत स्कोरकार्ड 2024-25 के अनुसार, गर्भवती महिलाओं में आयरन-फोलिक एसिड सप्लीमेंटेशन की कवरेज 95 प्रतिशत तक पहुंच गई है।

महानिदेशक प्रशिक्षण डॉ. रंजना खरे ने बताया कि 10,000 से अधिक चिकित्सा अधिकारियों और स्टाफ नर्सों को IV-FCM सहित नवीन प्रोटोकॉल पर प्रशिक्षित किया जा चुका है। विशेषज्ञों ने मातृ स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने, समय पर जांच और उपचार सुनिश्चित करने तथा समुदाय स्तर पर जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया।

कार्यक्रम में मीडिया से अपील की गई कि वे एनीमिया के लक्षणों और उपचार के प्रति जागरूकता फैलाने में सक्रिय भूमिका निभाएं, ताकि समय रहते गर्भवती महिलाओं को उचित देखभाल मिल सके और मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाई जा सके।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: Anemia Mukt Bharat, Anemia Treatment, government scheme India, Health news India, Iron Deficiency, Iron Therapy, IV FCM Therapy, Maternal Health, Nutrition Awareness, Pregnancy Care, Pregnant Women Health, Public Health, UP Health Scheme, Women Health India, एनीमिया
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article बंगाल में टूटा मतदान का रिकॉर्ड, शाम 5 बजे तक करीब 90% वोटिंग; तमिलनाडु में भी बंपर मतदान
Next Article वोटिंग डे पर दिखा जनता का जुनून! 6 बजे तक बंगाल-तमिलनाडु में रिकॉर्ड के करीब पहुंचा मतदान

फीचर

View More

जब एक महिला ने तोड़ी परंपराएं! जानिए भारत की पहली महिला IPS Kiran Bedi की प्रेरणादायक सफ़र

भारत में एक समय ऐसा भी था जब पुलिस की वर्दी को केवल पुरुषों का क्षेत्र माना जाता था। महिलाओं…

By news desk 5 Min Read

आख़िर धरती क्यों हिलती है और भूकंप क्यों आते हैं? जानिए इसके पीछे का असली वैज्ञानिक कारण

धरती पर जब अचानक कंपन महसूस होता है, इमारतें हिलने लगती हैं…

8 Min Read
एयर कंडीशनर

AC का आविष्कार इंसानों के लिए नहीं, कागज बचाने के लिए हुआ था! जानिए कैसे एक प्रिंटिंग प्रेस की समस्या ने बदल दी दुनिया

नई दिल्ली: भीषण गर्मी के दौर में एयर कंडीशनर अब लोगों की…

5 Min Read

विचार

View More

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को लेकर एक वायरल पोस्ट…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ: क्या भारत–पाक मुकाबले से गायब हो गई वो अनिश्चितता?

रिंकू का ओवर और राइवलरी का…

February 16, 2026

भाग-3 : सत्याग्रह का दार्शनिक आधार: टॉल्स्टॉय, गीता और जैन अहिंसा

वैश्विक गांधी: Mandela, King, Einstein ...गांधी…

February 5, 2026

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर विशेष : दक्षिण अफ़्रीका-अपमान, प्रतिरोध और सत्याग्रह का जन्म

1893 में जब महात्मा गांधी दक्षिण…

January 30, 2026

You Might Also Like

Trending Newsराज्य

“गुरुजी की जान को खतरा”…! उत्तराधिकारी पर साजिश के आरोप से हड़कंप, रामभद्राचार्य ने की हाई-लेवल जांच की मांग

जगद्गुरु रामभद्राचार्य के चित्रकूट स्थित आश्रम में एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। आशुतोष ब्रह्मचारी द्वारा सोशल मीडिया पर…

3 Min Read
Latest NewsTrending Newsसियासी

“पवन सिंह-ज्योति सिंह रिश्ते की सच्चाई क्या? हलफनामे से सामने आई पूरी कहानी”

पटना । बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए नामांकन करने वाले सभी 10 उम्मीदवारों की संपत्ति और शैक्षणिक योग्यता का…

4 Min Read
उत्तर प्रदेशराज्य

नंदी से UPEIDA का कामकाज वापस लेने पर अखिलेश का तंज, बोले- ‘अभी हाफ हुए हैं, टिकट नहीं मिला तो साफ हो जाएंगे’

लखनऊ: उत्तर प्रदेश एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) का कामकाज मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ से वापस लेकर मुख्यमंत्री योगी…

3 Min Read
भीषण गर्मी
उत्तर प्रदेशराज्य

Aaj Ka Mausam: तपिश से बेहाल यूपी, 16 जिलों में हीटवेव का खतरा; 11 जून से बदल सकता है मौसम

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और लू का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। तेज धूप और गर्म हवाओं…

3 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?