Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: असम CM की पत्नी पर ‘तीन देशों के पासपोर्ट’ रखने वाली बात में कितनी सच्चाई? क्या Pawan Khera पर हो सकती है कार्रवाई?
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > असम CM की पत्नी पर ‘तीन देशों के पासपोर्ट’ रखने वाली बात में कितनी सच्चाई? क्या Pawan Khera पर हो सकती है कार्रवाई?
Trending Newsसियासी

असम CM की पत्नी पर ‘तीन देशों के पासपोर्ट’ रखने वाली बात में कितनी सच्चाई? क्या Pawan Khera पर हो सकती है कार्रवाई?

news desk
Last updated: April 6, 2026 12:35 pm
news desk
Share
SHARE

नई दिल्ली। कांग्रेस ने Himanta Biswa Sarma के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। हालात ऐसे हैं कि असम के मुख्यमंत्री भी Rahul Gandhi पर लगातार बयानबाजी कर रहे हैं और कोई भी मौका नहीं छोड़ रहे।

Contents
“तपस्या ही नहीं, फोटोशॉपिंग में भी कमी रह गई”पवन खेड़ा के वो 3 बड़े आरोप जिसने मचाया बवालसीएम हिमंत बिस्वा सरमा का स्टैंड: “राजनीतिक द्वेष”

असम में आगामी चुनाव को देखते हुए कांग्रेस भी काफी सक्रिय हो गई है और लगातार मुख्यमंत्री सरमा को निशाने पर ले रही है। इसी बीच विवाद तब और बढ़ गया, जब कांग्रेस नेता Pawan Khera ने सरमा की पत्नी Rinky Bhuyan Sharma पर एक साथ तीन देशों के पासपोर्ट रखने का आरोप लगा दिया, जिससे सियासी हलचल तेज हो गई।

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा, “…कोई भी 199 अमेरिकी डॉलर देकर कंपनी पंजीकृत करा सकता है। कल की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद, उन्होंने रिनिकी के नाम से एक और कंपनी बनाई…कांग्रेस ने पाकिस्तानी सोशल मीडिया ग्रुप से प्राप्त पासपोर्ट और दस्तावेजों की तस्वीरों का इस्तेमाल किया।

गौरव गोगोई को भी एक पाकिस्तानी सोशल मीडिया ग्रुप ने मदद की.पाकिस्तान किस तरह असम चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश कर रहा है, यह बहुत महत्वपूर्ण है। “

मामला उस समय और तूल पकड़ गया, जब इन आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए रिंकी भुयान शर्मा ने पवन खेड़ा को कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि जिन दस्तावेजों के आधार पर ये आरोप लगाए जा रहे हैं, वे पूरी तरह से फर्जी और बेहद खराब तरीके से गढ़े गए हैं। साथ ही उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मीडिया में साझा करने से पहले कांग्रेस नेता ने इन दस्तावेजों का सत्यापन तक नहीं किया।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी रिंकी भुयान शर्मा और कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के बीच राजनीतिक विवाद अब कानूनी लड़ाई में बदल गया है।

पवन खेड़ा द्वारा लगाए गए ‘विदेशी पासपोर्ट’ और ‘दुबई संपत्ति’ के आरोपों को रिंकी शर्मा ने सिरे से खारिज करते हुए इसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और फोटो एडिटिंग की करामात बताया है।

असम के CM हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, “27 मार्च को, मैंने असम में एक पत्रकार को मैसेज भेजा था कि कुछ होने वाला है। पुलिस तय करेगी कि पवन खेड़ा को गिरफ्तार करना है या नहीं… यह देश के खिलाफ अपराध है। राहुल गांधी ने ‘कथित’ शब्द का इस्तेमाल किया… इसकी जिम्मेदारी पवन खेड़ा की है। हमने भारत सरकार को पहले ही बता दिया है। हमने पवन खेड़ा और दूसरों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

“तपस्या ही नहीं, फोटोशॉपिंग में भी कमी रह गई”

रिंकी भुयान शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पवन खेड़ा को आड़े हाथों लिया। उन्होंने खेड़ा के उस पुराने बयान का हवाला दिया जो उन्होंने राज्यसभा टिकट न मिलने पर दिया था। रिंकी ने लिखा:

“आपकी सिर्फ तपस्या में ही नहीं, AI जनरेशन और फोटोशॉपिंग में भी कमी रह गई। एक राष्ट्रीय पार्टी के प्रवक्ता से आरोपों से पहले बुनियादी जांच की उम्मीद की जाती है।”

उन्होंने स्पष्ट किया कि अब यह लड़ाई अदालत में लड़ी जाएगी और इन झूठे दावों को लेकर क्रिमिनल केस की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

पवन खेड़ा के वो 3 बड़े आरोप जिसने मचाया बवाल

नई दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने असम के मुख्यमंत्री परिवार पर गंभीर आरोप लगाए थे:

  • नागरिकता उल्लंघन: तीन देशों के पासपोर्ट होने का दावा करते हुए इसे भारतीय कानूनों का उल्लंघन बताया।
  • चुनावी हलफनामा: दावा किया कि दुबई की संपत्तियों का खुलासा सीएम हिमंत बिस्वा सरमा के हलफनामे में नहीं किया गया है।
  • अमेरिकी कनेक्शन: ‘Asset Collective LLC’ नामक कंपनी का जिक्र करते हुए सीएम और उनके बेटे के साथ इसके संबंधों की जांच की मांग की।

सीएम हिमंत बिस्वा सरमा का स्टैंड: “राजनीतिक द्वेष”

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने इन सभी आरोपों को ‘दुर्भावनापूर्ण और फर्जी’ करार दिया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष राजनीतिक जमीन खोने के डर से अब निजी हमलों और तकनीकी हेरफेर का सहारा ले रहा है। उन्होंने साफ कर दिया कि वह और उनकी पत्नी कानून का दरवाजा खटखटाएंगे ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: Assam CM Family Defamation Case, Foreign Passport Allegations Congress, Himant Biswa Sarma Wife AI Allegations, Rinki Bhuyan Sarma vs Pawan Khera
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article तेहरान हमला शरीफ यूनिवर्सिटी गैस आउटेज से परेशान तेहरान,शरीफ यूनिवर्सिटी पर इजरायल का हमला… मस्जिद भी क्षतिग्रस्त, वीडियो में कैद हुई भयावह तस्वीर
Next Article Weather Alert: अगले 48 घंटे भारी! उत्तर भारत में ‘महा-पश्चिमी विक्षोभ’ का कहर; ओलावृष्टि और तूफान की चेतावनी

फीचर

View More

बादल तो छाए, फिर भी क्यों नहीं मिलती गर्मी से राहत? जानिए बिना धूप के भी पसीना आने और बढ़ती उमस का पूरा वैज्ञानिक कारण

नई दिल्ली: आसमान में बादल छा जाने के बाद ज्यादातर लोगों को उम्मीद होती है कि मौसम ठंडा हो जाएगा…

By vineet verma 4 Min Read

चीनी ऐप से बीच सड़क अचानक क्यों रुक रहे ई-रिक्शा? खुलासे ने बढ़ाई टेंशन, क्या अब सोलर ग्रिड भी खतरे में?

भोपाल: मोबाइल ऐप के जरिए ई-रिक्शा को बीच रास्ते रोकने के मामले…

7 Min Read

12 नहीं, सिर्फ 11 महीने का ही क्यों बनता है रेंट एग्रीमेंट? जानिए कानून, खर्च और किरायेदारों से जुड़े 7 बड़े सवालों के जवाब

नई दिल्ली: देशभर में किराए पर घर लेने के दौरान एक बात…

4 Min Read

विचार

View More

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को लेकर एक वायरल पोस्ट…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ: क्या भारत–पाक मुकाबले से गायब हो गई वो अनिश्चितता?

रिंकू का ओवर और राइवलरी का…

February 16, 2026

भाग-3 : सत्याग्रह का दार्शनिक आधार: टॉल्स्टॉय, गीता और जैन अहिंसा

वैश्विक गांधी: Mandela, King, Einstein ...गांधी…

February 5, 2026

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर विशेष : दक्षिण अफ़्रीका-अपमान, प्रतिरोध और सत्याग्रह का जन्म

1893 में जब महात्मा गांधी दक्षिण…

January 30, 2026

You Might Also Like

Trending Newsसियासी

TMC में टूट पर बीजेपी का बड़ा हमला! ‘ममता सांसदों-विधायकों को नौकर समझती थीं’, राहुल सिन्हा ने लगाए गंभीर आरोप

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस के भीतर जारी सियासी उठापटक के बीच भारतीय जनता पार्टी ने…

3 Min Read
Latest NewsTrending Newsराज्य

दिल्ली-NCR में कब तक बरसेंगे बादल? IMD ने बताया 5 दिन का पूरा मौसम अपडेट, नोएडा-गुरुग्राम समेत इन इलाकों में होगी झमाझम बारिश

नई दिल्ली: मानसून अब दिल्ली-एनसीआर में पूरी तरह सक्रिय हो चुका है। राजधानी दिल्ली के साथ नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और…

3 Min Read
Trending Newsवर्ल्ड

खामेनेई के अंतिम संस्कार में भड़की ट्रंप विरोधी बयानबाजी, कवि ने दिया अमेरिकी राष्ट्रपति को मारने का आह्वान, भीड़ ने लगाए समर्थन में नारे

नई दिल्ली: ईरान के दिवंगत सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के दौरान अमेरिका विरोधी माहौल देखने को…

3 Min Read
Trending Newsउत्तर प्रदेशराज्य

‘राजभर को अच्छे इलाज की जरूरत’, शिवपाल यादव का तीखा हमला; बोले- कांग्रेस के साथ गठबंधन जारी, 2027 में बनेगी सपा सरकार

फिरोजाबाद: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी बयानबाजी तेज होती जा रही है। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ…

4 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?