Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Reading: ईरान का बड़ा दावा: अमेरिकी F-35 फाइटर जेट के मलबे में मिले ब्रिटिश एयरबेस के निशान, क्या सीधे युद्ध की ओर बढ़ रहा है मिडिल ईस्ट?
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > ईरान का बड़ा दावा: अमेरिकी F-35 फाइटर जेट के मलबे में मिले ब्रिटिश एयरबेस के निशान, क्या सीधे युद्ध की ओर बढ़ रहा है मिडिल ईस्ट?
Trending Newsवर्ल्ड

ईरान का बड़ा दावा: अमेरिकी F-35 फाइटर जेट के मलबे में मिले ब्रिटिश एयरबेस के निशान, क्या सीधे युद्ध की ओर बढ़ रहा है मिडिल ईस्ट?

news desk
Last updated: April 3, 2026 1:03 pm
news desk
Share
SHARE

तेहरान/लंदन। ईरान लगातार पलटवार कर रहा है और रुकने का नाम नहीं ले रहा है। दूसरी तरफ डोनाल्ड ट्रंप हर दिन अपने बयानों को बदल रहे हैं, लेकिन उनके बयान लगातार ईरान को तबाह और बर्बाद करने की चेतावनी देते नजर आ रहे हैं।

Contents
19 मार्च की घटना: क्या वाकई गिरा था F-35A?ईरान का पक्ष: वीडियो में विमान पर हमला होते हुए दिखाया गया था।लेकनहीथ एयर बेस का कनेक्शन क्यों है गंभीर?

इतना ही नहीं, ट्रंप ने ईरान को पत्थर युग में भेजने की बात तक कह डाली है। उनके मुताबिक, अगर ईरान ने उनके साथ समझौता नहीं किया, तो इस बार उसे ऐसा दर्द दिया जाएगा जिसे वह सदियों तक याद रखेगा।

उन्होंने यह भी कहा कि ईरान के पास समय बहुत कम है, और यदि वह समझौता नहीं करता है, तो उसे पत्थर युग में धकेल दिया जाएगा यानी ऐसी बमबारी की जाएगी जिससे ईरान पूरी तरह तबाह हो सकता है।

हालांकि, ईरान की सेना भी अमेरिका को करारा जवाब दे रही है। उसका कहना है कि वह अमेरिका के सामने सरेंडर नहीं करेगी और जब तक इजरायल और अमेरिका को सबक नहीं सिखा देती, तब तक उसके हमले जारी रहेंगे। इसी बीच, ईरान ने एक और बड़ा दावा किया है। उसके इस ताजा दावे से ट्रंप की चिंता बढ़ सकती है। ईरान की सेना ने सेंटर ईरान के मरकजी प्रांत में एक अमेरिकी F-35 लड़ाकू विमान को मार गिराया है।

मध्य पूर्व (Middle East) में जारी भारी तनाव के बीच ईरान के ‘खातिम अल-अंबिया’ मुख्यालय ने एक सनसनीखेज दावा किया है। अल-जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान ने हाल ही में गिराए गए एक संदिग्ध विमान के मलबे की जांच पूरी कर ली है। ईरान का दावा है कि विमान के अवशेषों पर ब्रिटेन स्थित लेकनहीथ एयर बेस (Lakenheath Air Base) के स्पष्ट निशान मिले हैं।

बता दें कि लेकनहीथ एयर बेस ब्रिटेन में अमेरिकी वायुसेना (USAF) का एक अत्यंत महत्वपूर्ण और रणनीतिक सैन्य अड्डा है। इस खुलासे के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खलबली मच गई है, हालांकि अभी तक विमान के पायलट या उसके विशिष्ट मिशन के बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

19 मार्च की घटना: क्या वाकई गिरा था F-35A?

यह पहली बार नहीं है जब ईरान ने अमेरिकी लड़ाकू विमान को निशाना बनाने का दावा किया है। इससे पहले 19 मार्च को भी ईरान ने एक वीडियो जारी कर अमेरिकी F-35A फाइटर जेट को मार गिराने की बात कही थी।

ईरान का पक्ष: वीडियो में विमान पर हमला होते हुए दिखाया गया था।

अमेरिकी रिपोर्ट: कुछ रक्षा रिपोर्टों के अनुसार, विमान को गंभीर नुकसान जरूर पहुंचा था और पायलट को मामूली चोटें आईं, लेकिन विमान क्रैश नहीं हुआ। पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए मिडिल ईस्ट में स्थित एक अमेरिकी बेस पर विमान की ‘इमरजेंसी लैंडिंग’ कराने में सफलता हासिल की थी।

लेकनहीथ एयर बेस का कनेक्शन क्यों है गंभीर?

ईरान द्वारा मलबे में ब्रिटिश बेस के निशान पाए जाने का दावा सीधा इशारा करता है कि अमेरिकी विमानों को संचालित करने के लिए सहयोगी देशों की जमीन का इस्तेमाल हो रहा है।

लेकनहीथ बेस से उड़ान भरने वाले विमान अक्सर नाटो (NATO) और अमेरिकी ऑपरेशन्स का हिस्सा होते हैं। यदि ईरान के दावे सच साबित होते हैं, तो यह कूटनीतिक स्तर पर ब्रिटेन और अमेरिका के लिए नई मुश्किलें खड़ी कर सकता है।

More photos from the downed US F-35 fighter jet in central Iran

Follow: https://t.co/mLGcUTS2ei pic.twitter.com/Y7LKBoCnsR

— Press TV 🔻 (@PressTV) April 3, 2026
Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: #BreakingNews, #indianpresshouse, F-35A फाइटर जेट, IndianPressHouse, indianpresshouse news, ईरान अमेरिका तनाव (Iran US Tension), खातिम अल-अंबिया, मिडिल ईस्ट न्यूज़, लेकनहीथ एयर बेस (Lakenheath Air Base)
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article HDFC बैंक Q4 बैठक 2026 Chairman इस्तीफे के बाद HDFC Bank की बड़ी बैठक, 18 अप्रैल को Q4 नतीजों पर  टिकी सबकी नजर
Next Article लखनऊ मौसम अलर्ट अप्रैल लखनऊ-पूर्वांचल में मौसम का बड़ा यू-टर्न, आज शाम से बारिश-आंधी; 4-5 अप्रैल को ओलावृष्टि का खतरा

फीचर

View More

Good Friday 2026: ईसा मसीह की शहादत के दिन में ‘Good’ शब्द का रहस्य, शोक के दिन को क्यों कहा जाता है ‘पवित्र शुक्रवार’?

नई दिल्ली: आज 3 अप्रैल 2026 को दुनिया भर में गुड फ्राइडे मनाया जा रहा है। यह वह दिन है…

By news desk 3 Min Read

UAE vs ईरान: 120 साल पुरानी दुश्मनी बनी ‘विश्व युद्ध’ की आहट? होर्मुज के 3 द्वीपों का पूरा सच

दुबई/तेहरान। मिडिल ईस्ट में हालात बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं। ईरान पर…

5 Min Read
AT1 बॉन्ड्स HDFC Bank विवाद

HDFC Bank Crisis Explained: AT1 Bonds का सच — क्यों HDFC Bank विवाद ने हिला दी “सेफ इन्वेस्टमेंट” की धारणा ?

नई दिल्ली:  भारत के सबसे बड़े निजी बैंक HDFC Bank में अचानक…

5 Min Read

विचार

View More
भारत–पाकिस्तान क्रिकेट राइवलरी

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ: क्या भारत–पाक मुकाबले से गायब हो गई वो अनिश्चितता?

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ : भारत–पाकिस्तान…

February 16, 2026

भाग-3 : सत्याग्रह का दार्शनिक आधार: टॉल्स्टॉय, गीता और जैन अहिंसा

वैश्विक गांधी: Mandela, King, Einstein ...गांधी…

February 5, 2026

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर विशेष : दक्षिण अफ़्रीका-अपमान, प्रतिरोध और सत्याग्रह का जन्म

1893 में जब महात्मा गांधी दक्षिण…

January 30, 2026

भाग–1 : दक्षिण अफ़्रीका से आधुनिक भारत तक… गांधी, नैतिक राजनीति और आज की प्रासंगिकता

गांधी — इतिहास नहीं, एक नैतिक…

January 28, 2026

मनोरंजन से वैचारिक हथियार तक… भारतीय सिनेमा में प्रोपेगेंडा का बदलता चेहरा

लोकतंत्र में सिनेमा कभी केवल मनोरंजन…

January 9, 2026

You Might Also Like

EntertainmentTrending News

‘हेरा फेरी  3’ को फिर लगा झटका, राइटर  रोहन शंकर ने बनाई दूरी; प्रियदर्शन पर रखी वापसी की शर्त

मुंबई: बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा comedy franchises में से एक ‘हेरा फेरी 3’ एक बार फिर मुश्किलों में फंसती दिख रही…

3 Min Read
Trending Newsवर्ल्ड

ईरान के पूर्व मंत्री जवाद जरीफ का बड़ा बयान: “खुद को विजेता घोषित कर अमेरिका के साथ डील करे तेहरान”

नई दिल्ली/वॉशिंगटन. अमेरिका और ईरान के बीच छिड़ा युद्ध अब उस मुकाम पर पहुंच गया है जहाँ से वापसी का…

3 Min Read
Trending Newsसियासी

AAP का बड़ा खुलासा: राघव चड्ढा पर क्यों हुआ एक्शन, कहा-मोदी के खिलाफ बोलने से डर रहे थे

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा पर कड़ी कार्रवाई के बाद सियासी घमासान तेज हो गया है।…

4 Min Read
लखनऊ मौसम अलर्ट अप्रैल
Trending Newsराज्य

लखनऊ-पूर्वांचल में मौसम का बड़ा यू-टर्न, आज शाम से बारिश-आंधी; 4-5 अप्रैल को ओलावृष्टि का खतरा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। IMD के ताजा अलर्ट के मुताबिक आज 3 अप्रैल…

3 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?