Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Reading: Global Markets Crash Alert: ट्रंप के ईरान युद्ध बयान के बाद US, Europe और Asia बाजारों में भारी दबाव
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > Global Markets Crash Alert: ट्रंप के ईरान युद्ध बयान के बाद US, Europe और Asia बाजारों में भारी दबाव
Trending Newsबाजार

Global Markets Crash Alert: ट्रंप के ईरान युद्ध बयान के बाद US, Europe और Asia बाजारों में भारी दबाव

Gopal Singh
Last updated: April 2, 2026 12:00 pm
Gopal Singh
Share
ट्रंप ईरान युद्ध बाजार गिरावट
ट्रंप ईरान युद्ध बाजार गिरावट
SHARE

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बुधवार रात राष्ट्र के नाम संबोधन ने वैश्विक बाजारों में एक बार फिर बेचैनी बढ़ा दी। ट्रंप ने अपने भाषण में कहा कि ईरान युद्ध अब अंतिम चरण में पहुंच रहा है, लेकिन इसी के साथ उन्होंने अगले 2-3 हफ्तों तक “extremely hard” हमले जारी रखने की चेतावनी भी दे दी। यही डबल मैसेज बाजारों को सबसे ज्यादा डरा गया—एक तरफ युद्ध खत्म होने की बात, दूसरी तरफ और तेज हमलों का संकेत। इसके तुरंत बाद तेल की कीमतों में तेज उछाल आया और ब्रेंट क्रूड 105 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया।

Contents
बाजार में डर, शेयरों में बिकवालीभारत की अर्थव्यवस्था पर असर की आशंका

ट्रंप ने अपने संबोधन में दावा किया कि ईरान की सैन्य ताकत काफी कमजोर हो चुकी है। उन्होंने कहा कि नौसेना लगभग खत्म है, वायुसेना तबाह है और आईआरजीसी का कंट्रोल भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है। साथ ही उन्होंने दोहराया कि अमेरिका ईरान को किसी भी हालत में परमाणु हथियार हासिल नहीं करने देगा। ट्रंप ने यह भी साफ कहा कि अगर होर्मुज जलडमरूमध्य जल्द नहीं खुला तो और सख्त कदम उठाए जाएंगे, जिसमें ईरान के पावर प्लांट्स और अहम इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमले भी शामिल हो सकते हैं।

बाजार में डर, शेयरों में बिकवाली

ट्रंप के बयान के बाद अमेरिकी, यूरोपीय और एशियाई बाजारों में तुरंत दबाव देखने को मिला। निवेशकों को डर है कि अगर युद्ध और लंबा खिंचता है तो वैश्विक सप्लाई चेन और ऊर्जा सुरक्षा पर बड़ा असर पड़ सकता है। इसी आशंका में अमेरिकी फ्यूचर्स फिसले, यूरोपीय बाजार टूटे और एशियाई शेयर बाजारों में भी बिकवाली बढ़ गई। विश्लेषकों का कहना है कि ट्रंप के लगातार विरोधाभासी बयानों—कभी युद्ध खत्म होने की बात, कभी बड़े हमलों की धमकी—से बाजारों में अनिश्चितता सबसे ज्यादा बढ़ रही है।

भारत की अर्थव्यवस्था पर असर की आशंका

भारत के लिए यह स्थिति ज्यादा गंभीर मानी जा रही है क्योंकि देश अपनी बड़ी तेल जरूरतों के लिए मध्य पूर्व पर निर्भर है। अगर तेल 105 डॉलर से ऊपर लंबे समय तक बना रहता है, तो महंगाई बढ़ सकती है, रुपये पर दबाव आ सकता है और शेयर बाजार में अस्थिरता बनी रह सकती है। गिफ्ट निफ्टी में भी कमजोरी के संकेत मिले हैं, जिससे Sensex और Nifty पर दबाव बढ़ने की आशंका है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर अगले 2-3 हफ्तों में हालात नहीं सुधरे तो भारत की अर्थव्यवस्था पर इसका असर और गहरा हो सकता है।

फिलहाल होर्मुज संकट अभी भी बरकरार है और समुद्री यातायात बेहद सीमित बना हुआ है। निवेशक अब इस बात पर नजर लगाए बैठे हैं कि अमेरिका-ईरान के बीच कोई डील होती है या अगले कुछ हफ्तों में सैन्य कार्रवाई और तेज होती है। यही अनिश्चितता फिलहाल वैश्विक बाजारों की सबसे बड़ी चिंता बनी हुई है।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: Asia Market Update, Breaking News World, Brent Crude 105, Donald Trump, Economic Impact India, Europe Market Crash, Geopolitics Market, Global market crash, Inflation Risk, Iran War News, Oil Price Surge, Sensex Nifty Alert, Stock Market Fall, US Market News, World Economy
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article IPL 2026: हार के बाद संजीव गोयनका और ऋषभ पंत की ‘हॉट टॉक’ का वीडियो वायरल
Next Article क्या ट्रंप का ईरान जीतने का सपना… सपना ही रह जाएगा?

फीचर

View More

UAE vs ईरान: 120 साल पुरानी दुश्मनी बनी ‘विश्व युद्ध’ की आहट? होर्मुज के 3 द्वीपों का पूरा सच

दुबई/तेहरान। मिडिल ईस्ट में हालात बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं। ईरान पर अमेरिका और इजरायल की ओर से लगातार हमले…

By news desk 5 Min Read
AT1 बॉन्ड्स HDFC Bank विवाद

HDFC Bank Crisis Explained: AT1 Bonds का सच — क्यों HDFC Bank विवाद ने हिला दी “सेफ इन्वेस्टमेंट” की धारणा ?

नई दिल्ली:  भारत के सबसे बड़े निजी बैंक HDFC Bank में अचानक…

5 Min Read

अली खामेनेई से अली लारीजानी तक: ईरान के 6 शीर्ष चेहरे, जिन्हें गंवानी पड़ी जान

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजराइल की जंग को अब 18 दिन…

5 Min Read

विचार

View More
भारत–पाकिस्तान क्रिकेट राइवलरी

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ: क्या भारत–पाक मुकाबले से गायब हो गई वो अनिश्चितता?

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ : भारत–पाकिस्तान…

February 16, 2026

भाग-3 : सत्याग्रह का दार्शनिक आधार: टॉल्स्टॉय, गीता और जैन अहिंसा

वैश्विक गांधी: Mandela, King, Einstein ...गांधी…

February 5, 2026

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर विशेष : दक्षिण अफ़्रीका-अपमान, प्रतिरोध और सत्याग्रह का जन्म

1893 में जब महात्मा गांधी दक्षिण…

January 30, 2026

भाग–1 : दक्षिण अफ़्रीका से आधुनिक भारत तक… गांधी, नैतिक राजनीति और आज की प्रासंगिकता

गांधी — इतिहास नहीं, एक नैतिक…

January 28, 2026

मनोरंजन से वैचारिक हथियार तक… भारतीय सिनेमा में प्रोपेगेंडा का बदलता चेहरा

लोकतंत्र में सिनेमा कभी केवल मनोरंजन…

January 9, 2026

You Might Also Like

Trending Newsक्राइम

UP-Delhi Encounter: कौन था 36 मुकदमों का ‘खौफ’ मोंटी? 5 करोड़ की रंगदारी और कत्ल की वारदातों का अंत

नई दिल्ली/मेरठ। पश्चिमी यूपी और दिल्ली में आतंक का पर्याय बना मोंटी उर्फ आशू पुलिस मुठभेड़ में ढेर। कुख्यात उधम…

3 Min Read
Trending Newsखेल

IPL 2026 Points Table: राजस्थान का दबदबा, टॉप-4 में मची खलबली; जानें कौन है नंबर 1?

नई दिल्ली | इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का आगाज धमाके के साथ हुआ है। शुरुआती मैचों के बाद…

2 Min Read
Bengaluru Tragedy
Trending Newsक्राइम

Bengaluru Tragedy: 11 महीने के बेटे की मौत के बाद मां ने दी जान…  सुसाइड लेटर पर पति ने उठाये सवाल  

बेंगलुरु के चंद्रा लेआउट के भैरवेश्वर नगर इलाके से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है, जिसने पूरे शहर को…

3 Min Read
Trending Newsसियासी

AAP में बड़ा फेरबदल: राघव चड्ढा हटे, अशोक मित्तल बने राज्यसभा के डिप्टी लीडर, क्या पार्टी में भी होगी छुट्ट ?

आम आदमी पार्टी (AAP) ने एक बड़े और चौंकाने वाले घटनाक्रम में राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को उच्च सदन में…

4 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?