Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: बदायूं CBG प्लांट डबल मर्डर: पोस्टमार्टम हाउस के बाहर बिलखती हुई मां का फूटा गुस्सा, बोलीं– ‘सब मिले हुए हैं…’
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > बदायूं CBG प्लांट डबल मर्डर: पोस्टमार्टम हाउस के बाहर बिलखती हुई मां का फूटा गुस्सा, बोलीं– ‘सब मिले हुए हैं…’
Trending Newsक्राइम

बदायूं CBG प्लांट डबल मर्डर: पोस्टमार्टम हाउस के बाहर बिलखती हुई मां का फूटा गुस्सा, बोलीं– ‘सब मिले हुए हैं…’

news desk
Last updated: March 13, 2026 3:24 pm
news desk
Share
बदायूं CBG प्लांट डबल मर्डर
बदायूं CBG प्लांट डबल मर्डर
SHARE

बदायूं (उत्तर प्रदेश), 13 मार्च 2026: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) के कम्प्रेस्ड बायो गैस (CBG) प्लांट में हुए सनसनीखेज डबल मर्डर मामले में अब नया और बेहद भावुक मोड़ सामने आया है। मारे गए असिस्टेंट जनरल मैनेजर हर्षित मिश्रा की मां रानी देवी ने पोस्टमार्टम हाउस के बाहर फूट-फूटकर रोते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले में मिलीभगत है और उनके बेटे की शिकायतों को किसी ने गंभीरता से नहीं लिया।

रोते हुए उन्होंने कहा, “सब ठाकुर हैं… सब उनके ही आदमी हैं। मेरे बच्चे की बात किसी ने नहीं सुनी। वह बार-बार कह रहा था कि उसे जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं, लेकिन पुलिस और कंपनी ने कोई कार्रवाई नहीं की।” रानी देवी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह बार-बार बेहोश होती भी नजर आ रही हैं।

प्लांट में घुसकर मारी ताबड़तोड़ गोलियां

गुरुवार दोपहर बदायूं के मूसाझाग थाना क्षेत्र के सैंजनी गांव स्थित HPCL के CBG प्लांट में ठेकेदार अजय प्रताप सिंह उर्फ रामू सिंह अचानक प्लांट के अंदर घुस गया। बताया जा रहा है कि उसने प्लांट की एक गाड़ी लूटकर परिसर में प्रवेश किया और सीधे अधिकारियों के ऑफिस की ओर पहुंच गया।

मृतक  प्लांट मेनेजर(दाहिने) और डिप्टी मेनेजर (बाएं)
मृतक प्लांट मेनेजर(दाहिने) और डिप्टी मेनेजर (बाएं)

वहां पहुंचते ही उसने डिप्टी जनरल मैनेजर सुधीर गुप्ता (55) और असिस्टेंट जनरल मैनेजर हर्षित मिश्रा पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। दोनों अधिकारियों की मौके पर ही मौत हो गई। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी को कुछ समय पहले नौकरी से निकाला गया था और उसी रंजिश में उसने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।

पहले से मिली थीं धमकियां, फिर भी नहीं हुई कार्रवाई

इस पूरे मामले में पुलिस की लापरवाही भी सवालों के घेरे में आ गई है। दरअसल करीब एक महीने पहले, 4 फरवरी को, मृतक सुधीर गुप्ता ने मूसाझाग थाने में अजय प्रताप सिंह के खिलाफ FIR दर्ज कराई थी। शिकायत में साफ तौर पर जान से मारने की धमकियों का जिक्र किया गया था, लेकिन पुलिस ने उस पर कोई कड़ी कार्रवाई नहीं की।

वारदात के बाद पुलिस ने आरोपी को रात में मुठभेड़ के दौरान घायल हालत में गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान उसके दोनों पैरों में गोली लगी। पूछताछ में उसने हत्या की जिम्मेदारी भी स्वीकार कर ली है। मामले में लापरवाही सामने आने के बाद मूसाझाग थाना प्रभारी अजय कुमार और हल्का प्रभारी एसआई धर्मेंद्र कुमार को सस्पेंड कर दिया गया है।

इधर मृतक हर्षित मिश्रा के पिता सुशील कुमार मिश्रा ने भी HPCL के एक वरिष्ठ अधिकारी पर साजिश का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि उनके बेटे और सुधीर गुप्ता दोनों ने पहले ही खतरे की जानकारी दी थी, लेकिन उन्हें कोई सुरक्षा नहीं दी गई। बताया जा रहा है कि डर के चलते सुधीर गुप्ता ने VRS यानी स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति तक की मांग कर दी थी।

अब इस मामले में जातीय एंगल भी सामने आने लगा है, क्योंकि मृतक की मां के आरोपों के बाद स्थानीय स्तर पर तनाव बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और प्रशासन ने जांच तेज कर दी है, वहीं HPCL ने भी अपनी आंतरिक जांच शुरू कर दी है। फिलहाल परिवार और स्थानीय लोग आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और न्याय की मांग कर रहे हैं।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: Badaun Crime Update, Badaun Double Murder, Breaking News UP, CBG Plant Incident, Contractor Ajay Pratap Singh, Crime News Hindi, Harshit Mishra Murder, HPCL CBG Plant Case, India Crime Story, Police Negligence Case, Sudhir Gupta Case, UP crime news, Uttar Pradesh News, Viral Video UP
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article ‘आपको स्पीकर होना चाहिए’… दिग्विजय सिंह के बयान पर जगदंबिका पाल का ऐसा रिएक्शन क्यों?
Next Article 10 पन्नों का नोटिस, 193 सांसदों के हस्ताक्षर: CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए संसद के दोनों सदनों में प्रस्ताव

फीचर

View More

अगस्त में ट्रेकिंग का बना रहे हैं प्लान? बारिश के बीच इन 6 खूबसूरत ट्रेक्स पर पहुंचेंगे, तो जिंदगी भर नहीं भूल पाएंगे ये नजारे

नई दिल्ली: मानसून का मौसम पहाड़ों, घाटियों और जंगलों की खूबसूरती को कई गुना बढ़ा देता है। चारों ओर फैली…

By vineet verma 4 Min Read

Friendship Day 2026: दोस्तों के साथ यादगार बनाएं वीकेंड, दिल्ली से 500 किमी के भीतर मौजूद इन खूबसूरत डेस्टिनेशन पर करें ट्रिप

नई दिल्ली: फ्रेंडशिप डे 2026 को खास बनाने के लिए अगर आप…

4 Min Read

शिमला-मनाली से हो गए बोर? हिमाचल का ये छुपा हुआ स्वर्ग बना सकता है आपकी ट्रिप यादगार, दोस्तों संग जरूर करें एक्सप्लोर

नई दिल्ली: अगर इस बार छुट्टियों में शिमला और मनाली जैसी भीड़भाड़…

3 Min Read

विचार

View More

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की दस्तक हो चुकी है।…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ: क्या भारत–पाक मुकाबले से गायब हो गई वो अनिश्चितता?

रिंकू का ओवर और राइवलरी का…

February 16, 2026

You Might Also Like

Trending Newsखेल

‘टीम इंडिया की जर्सी पहनना जीवन का सबसे बड़ा ऑनर’!  अजिंक्य रहाणे ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट कर किया संन्यास का ऐलान

इंडियन क्रिकेट के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में से एक अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट्स से रिटायरमेंट का…

4 Min Read
Trending Newsक्राइम

खूबसूरत चेहरे के पीछे छुपा ‘हनीट्रैप’ का घिनौना सच, नशीली चाय से लेकर फर्जी केस तक… ऐसे खुला वर्षा का काला चिट्ठा

गुरुग्राम (हरियाणा)। हरियाणा के साइबर सिटी गुरुग्राम से प्यार, धोखे और ब्लैकमेलिंग का एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है,…

5 Min Read
Trending Newsखेल

CWG 2026 में 12वीं बार टकराएंगे नीरज चोपड़ा और अरशद नदीम, क्या भारत वापस छीनेगा अपना गोल्ड?

ग्लासगो। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के 8वें दिन एथलेटिक्स का सबसे चर्चित और हाई-वोल्टेज मुकाबला देखने को मिलेगा। पुरुषों की जैवलिन…

3 Min Read
Trending Newsक्राइमराज्य

बंगाल में पूर्व सरकारी बस ड्राइवर निकला धनकुबेर: घर में रेड मारने पहुंची पुलिस सन्न; 20 करोड़ कैश और 21.5 करोड़ का सोना बरामद

कोलकाता / बीरभूम। पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में पुलिस जब एक साधारण दिखने वाले दो मंजिला मकान पर छापेमारी…

4 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?