Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: ईरान के क्लस्टर बम से इजरायल में खौफ, क्लस्टर बम क्या होते हैं? आखिर कितना खतरनाक है ये हथियार?
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > ईरान के क्लस्टर बम से इजरायल में खौफ, क्लस्टर बम क्या होते हैं? आखिर कितना खतरनाक है ये हथियार?
Trending Newsफीचर

ईरान के क्लस्टर बम से इजरायल में खौफ, क्लस्टर बम क्या होते हैं? आखिर कितना खतरनाक है ये हथियार?

news desk
Last updated: March 11, 2026 10:42 am
news desk
Share
SHARE

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच अमेरिका की ओर से ईरान पर लगातार हवाई हमलों की खबरें सामने आ रही हैं। अमेरिका और इजरायल की संयुक्त कार्रवाई के बावजूद ईरान के तेवर नरम पड़ते नहीं दिख रहे हैं। वहां की सरकार के साथ बड़ी संख्या में लोग खड़े नजर आ रहे हैं और ईरानी सेना भी अमेरिका-इजरायल को जवाबी हमले कर रही है।

रिपोर्टों के मुताबिक ईरान की मिसाइलें कई बार अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बना रही हैं, जबकि इजरायल की ओर दागी गई मिसाइलों से भी नुकसान की खबरें सामने आई हैं। हालांकि इजरायल में हुए नुकसान की तस्वीरें और वीडियो सीमित ही सामने आते हैं, क्योंकि सुरक्षा कारणों से वहां की सरकार ने कई मामलों में प्रसारण और सोशल मीडिया पर नियंत्रण लगा रखा है।

विश्लेषकों का कहना है कि ईरान के पास अमेरिका या इजरायल जैसी अत्याधुनिक बमबारी क्षमता भले न हो, लेकिन उसकी बैलिस्टिक और क्रूज मिसाइलें दुश्मन के लिए गंभीर खतरा बन सकती हैं। इसी बीच ईरान की ओर से क्लस्टर हथियारों के इस्तेमाल को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है।

ईरान से जुड़े कुछ सोशल मीडिया अकाउंट्स और मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर एक वीडियो भी साझा किया गया है, जिसमें दावा किया गया है कि मिसाइल हमलों के साथ क्लस्टर बमों का इस्तेमाल किया जा रहा है और उनसे बड़े इलाके में तबाही मच रही है।

ऐसे में यह सवाल उठ रहा है कि आखिर क्लस्टर बम क्या होते हैं और इन्हें इतना खतरनाक क्यों माना जाता है।

क्या होते हैं क्लस्टर बम?

क्लस्टर बम एक तरह का हथियार होता है जिसमें एक बड़ा बम या मिसाइल (जिसे “पैरेंट म्यूनिशन” कहा जाता है) दागा जाता है। यह हवा में लगभग 7 से 10 किलोमीटर की ऊंचाई पर पहुंचकर फटता है और इसके अंदर मौजूद कई छोटे-छोटे बम, जिन्हें “सबम्यूनिशन” कहा जाता है, बाहर निकलकर बड़े इलाके में फैल जाते हैं।

इन छोटे बमों का असर सैकड़ों मीटर से लेकर कई किलोमीटर तक के क्षेत्र में पड़ सकता है। इसका मतलब यह है कि निशाना भले ही सटीक न हो, लेकिन तबाही का दायरा काफी बड़ा हो जाता है।

क्यों विवादों में रहते हैं क्लस्टर हथियार?

मानवाधिकार संगठनों और अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों का कहना है कि क्लस्टर हथियार बिना भेदभाव के नुकसान पहुंचाते हैं। कई बार इनके छोटे बम तुरंत नहीं फटते और जमीन पर लंबे समय तक पड़े रहते हैं, जिससे बाद में भी आम लोगों के लिए खतरा बना रहता है।

अगर इन्हें घनी आबादी वाले इलाकों में इस्तेमाल किया जाए तो इसका खतरा और बढ़ जाता है। इजरायल में भी यही चिंता जताई जा रही है, क्योंकि कई मिसाइलें आबादी वाले क्षेत्रों की ओर दागे जाने का दावा किया गया है।

एपी की रिपोर्ट के मुताबिक, इजरायल के इंस्टीट्यूट फॉर नेशनल सिक्योरिटी स्टडीज के सीनियर रिसर्चर येहोशुआ कालिस्की का कहना है कि क्लस्टर बम इमारतों को कम नुकसान पहुंचाते हैं, लेकिन इंसानों के लिए ज्यादा घातक साबित होते हैं।

क्यों माने जाते हैं खतरनाक?

क्लस्टर हथियारों की सबसे बड़ी आलोचना यह है कि ये लक्ष्य और आम लोगों के बीच अंतर नहीं कर पाते। कई बार इनके छोटे बम तुरंत नहीं फटते और जमीन पर लंबे समय तक पड़े रहते हैं। बाद में भी इनके फटने का खतरा बना रहता है, जिससे नागरिकों खासतौर पर बच्चों के लिए गंभीर जोखिम पैदा हो जाता है।

120 से ज्यादा देशों ने लगाया प्रतिबंध

क्लस्टर हथियारों के खतरे को देखते हुए 120 से अधिक देशों ने एक अंतरराष्ट्रीय संधि पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसमें इनके इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया गया है। हालांकि अमेरिका, इजरायल और ईरान उन देशों में शामिल हैं जिन्होंने इस समझौते पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं।

क्लस्टर हथियार कई दशकों से अलग-अलग युद्धों में इस्तेमाल होते रहे हैं। साल 2006 में इजरायल ने भी लेबनान में हिजबुल्लाह के खिलाफ संघर्ष के दौरान ऐसे हथियारों का इस्तेमाल किया था। हिजबुल्लाह को ईरान का समर्थक माना जाता है।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: cluster bomb danger, cluster bomb kaise kaam karta hai, cluster bomb kya hai, cluster munitions ban countries, Iran cluster bomb, Iran cluster bomb video, iran israel conflict, Iran missile attack on Israel, Iran missile strike, Israel air defense Iron Dome, Israel Iran War, Middle East war latest news, Middle East war news
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article Hormuz Strait पर ईरान की बड़ी तैयारी! क्या समुद्र में बिछाई जा रहीं बारूदी सुरंगें?
Next Article दुनिया भर में इंस्टाग्राम ठप Instagram क्रैश और अकाउंट लॉग-आउट! Meta की चुप्पी के बीच यूजर्स ने X पर निकाला गुस्सा

फीचर

View More

AI पत्रकारों की नौकरी छीन लेगा? जानिए क्या है पत्रकारिता का बदलता भविष्य

आज के समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की चर्चा हर जगह हो रही है। मोबाइल फोन से लेकर बड़े-बड़े दफ्तरों…

By news desk 5 Min Read

आया राम, गया राम: कैसे बदलती है विधायकों-सांसदों की वफादारी? समझिए स्प्लिट और मर्जर का पूरा कानूनी खेल

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस…

7 Min Read

AI की रेस में भारत कितना पीछे? चीन-अमेरिका से मुकाबले पर सामने आई बड़ी चुनौती

नई दिल्ली: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में भारत तेजी से आगे…

4 Min Read

विचार

View More

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को लेकर एक वायरल पोस्ट…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ: क्या भारत–पाक मुकाबले से गायब हो गई वो अनिश्चितता?

रिंकू का ओवर और राइवलरी का…

February 16, 2026

भाग-3 : सत्याग्रह का दार्शनिक आधार: टॉल्स्टॉय, गीता और जैन अहिंसा

वैश्विक गांधी: Mandela, King, Einstein ...गांधी…

February 5, 2026

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर विशेष : दक्षिण अफ़्रीका-अपमान, प्रतिरोध और सत्याग्रह का जन्म

1893 में जब महात्मा गांधी दक्षिण…

January 30, 2026

You Might Also Like

Trending Newsसियासी

TMC-कांग्रेस विलय की अटकलें तेज! ममता के बाद अभिषेक की राहुल से मुलाकात से बढ़ी सियासी हलचल

राजनीति में न तो कोई स्थाई दुश्मन होता है और न ही कोई स्थाई दोस्त; यहाँ सिर्फ 'अस्तित्व' स्थाई होता…

6 Min Read
Trending Newsबाजार

मस्क का भारत प्लान हुआ ठप! ईरान कनेक्शन के बाद भारत सरकार ने स्टारलिंक की एंट्री पर लगाया ब्रेक

एलन मस्क का भारत में सुपर-फास्ट सैटेलाइट इंटरनेट देने का सपना अधर में लटक गया है, भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने…

3 Min Read
EntertainmentTrending News

भेड़िये की बेटी का नो-मर्सी एक्शन! फिल्म ‘Alpha’ के टीज़र से आलिया भट्ट का ‘रॉ और रुथलेस’ अवतार हुआ वायरल  

बॉलीवुड के 'स्पाई यूनिवर्स' में अब तक आपने केवल बड़े-बड़े हीरो को दुश्मनों के छक्के छुड़ाते देखा होगा, लेकिन अब…

3 Min Read
फीचर

AI पत्रकारों की नौकरी छीन लेगा? जानिए क्या है पत्रकारिता का बदलता भविष्य

आज के समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की चर्चा हर जगह हो रही है। मोबाइल फोन से लेकर बड़े-बड़े दफ्तरों…

5 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?