Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: रणवीर सिंह मामले में कर्नाटक हाई कोर्ट की फटकार, ‘डिजिटल दुनिया में शब्द नहीं मिटते’…. HC की रणवीर को नसीहत
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Entertainment > रणवीर सिंह मामले में कर्नाटक हाई कोर्ट की फटकार, ‘डिजिटल दुनिया में शब्द नहीं मिटते’…. HC की रणवीर को नसीहत
EntertainmentTrending News

रणवीर सिंह मामले में कर्नाटक हाई कोर्ट की फटकार, ‘डिजिटल दुनिया में शब्द नहीं मिटते’…. HC की रणवीर को नसीहत

news desk
Last updated: February 24, 2026 3:43 pm
news desk
Share
SHARE

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह फिल्म ‘कांतारा 2’ को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल, फिल्म के ‘दैव’ वाले सीन की मिमिक्री को लेकर विवाद खड़ा हो गया है और इस पर काफी हंगामा मचा हुआ है।

इस पूरे मामले में रणवीर सिंह को कर्नाटक हाई कोर्ट से कड़ी फटकार लगी है। हालांकि, उन्हें अदालत से कोई राहत नहीं मिली।

24 फरवरी को हुई सुनवाई के दौरान कर्नाटक हाई कोर्ट ने कहा कि एक लोकप्रिय अभिनेता होने के नाते उन्हें अपने शब्दों और व्यवहार के प्रति जिम्मेदार रहना चाहिए।

जस्टिस एम. नागप्रसन्ना की बेंच ने अभिनेता रणवीर सिंह के खिलाफ किसी भी प्रकार की जबरदस्ती कार्रवाई पर रोक लगा दी है। अदालत ने अगली सुनवाई की तारीख 2 मार्च तय की है। फिलहाल पुलिस इस मामले में कोई सख्त कदम नहीं उठा सकेगी।

सुनवाई के दौरान जज की टिप्पणी

सुनवाई के दौरान अदालत ने कहा कि किसी भी अभिनेता या सार्वजनिक हस्ती को धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का अधिकार नहीं है। चाहे व्यक्ति बड़ा स्टार हो या आम नागरिक, सार्वजनिक जिम्मेदारी सभी पर समान रूप से लागू होती है।

जज ने रणवीर सिंह को लापरवाह बताते हुए कहा कि इंटरनेट पर कही गई बात कभी पूरी तरह मिटती नहीं है। शब्द भले ही वापस ले लिए जाएं, लेकिन डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपलोड किया गया कंटेंट हमेशा मौजूद रहता है। इसलिए सार्वजनिक मंच पर बोलते समय अत्यधिक सावधानी बरतनी चाहिए। हालांकि, मामला जानबूझकर किया गया है या नहीं, ये आगे की सुनवाई में तय होगा।

बचाव पक्ष की दलील

रणवीर सिंह की ओर से पेश वकील साजन पूवैय्या ने तर्क दिया कि अभिनेता का किसी की भावनाओं को आहत करने का कोई इरादा नहीं था। उन्होंने कहा कि लापरवाही और जानबूझकर अपराध करने में अंतर होता है।

यह मामला भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की उन धाराओं के तहत दर्ज किया गया है, जो धार्मिक भावनाएं आहत करने और नफरत फैलाने से संबंधित हैं।

क्या है मामला?

पिछले वर्ष गोवा में आयोजित 56वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) के दौरान रणवीर सिंह ने फिल्म कांतारा चैप्टर 1 के दैव वाले सीन की नकल की थी। यह फिल्म अभिनेता-निर्देशक ऋषभ शेट्टी की है, जिसमें ‘दैव’ से जुड़े एक पवित्र अनुष्ठान को दर्शाया गया है।

आरोप है कि रणवीर ने उस किरदार की मिमिक्री करते हुए दैव को ‘भूत’ कहा, जिससे विवाद खड़ा हो गया। कार्यक्रम के दौरान ऋषभ शेट्टी ने उन्हें ऐसा न करने का इशारा भी किया था। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कई लोगों ने इसे धार्मिक भावनाओं का अपमान बताया। विवाद बढ़ने पर रणवीर सिंह ने सार्वजनिक रूप से माफी भी मांगी थी।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: IFFI गोवा, ऋषभ शेट्टी, कर्नाटक हाई कोर्ट, कांतारा चैप्टर 1, जस्टिस एम नागप्रसन्ना, डिजिटल कंटेंट, दैव विवाद, धार्मिक भावनाएं, फटकार, भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023, माफी, रणवीर सिंह, लापरवाह टिप्पणी, सुनवाई, सोशल मीडिया वीडियो
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article सफेद ज़हर' का कहर! सफेद ज़हर’ का कहर! अमेरिका में फेंटेनाइल से तबाही और मेक्सिको बॉर्डर पर बढ़ता तनाव
Next Article भोपाल में राहुल गांधी ने सरकार को घेरा! बताया – लोकसभा में उन्हें क्यों नहीं बोलने दिया गया?

फीचर

View More

प्राचीन मिस्र से वर्ल्ड वॉर तक… आखिर महिलाओं में शेविंग का चलन कैसे बना? जानिए दिलचस्प इतिहास

नई दिल्ली: आज के दौर में वैक्सिंग और शेविंग महिलाओं की नियमित ग्रूमिंग का अहम हिस्सा मानी जाती है। हाथ,…

By vineet verma 5 Min Read

क्या सच में कभी सैलरी के बदले मिलता था ‘नमक’? जानिए आपकी तनख्वाह से जुड़ा वह दिलचस्प इतिहास, जिसे बहुत कम लोग जानते हैं

नई दिल्ली: हर महीने नौकरीपेशा लोगों को जिस सैलरी का इंतजार रहता…

4 Min Read

Birthday Special: टीम इंडिया का वो कप्तान जिसने विदेश में लड़ना सिखाया! “दादा” की जिद ने बदले भारतीय क्रिकेट के दिन

Highlights भारतीय क्रिकेट इतिहास में जब भी बदलाव और निडरता की बात…

12 Min Read

विचार

View More

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की दस्तक हो चुकी है।…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ: क्या भारत–पाक मुकाबले से गायब हो गई वो अनिश्चितता?

रिंकू का ओवर और राइवलरी का…

February 16, 2026

You Might Also Like

Trending Newsवर्ल्ड

ईरान में US से जंग के बीच राष्ट्रपति पेजेशकियान और IRGC सेना में ठनी, समझें पूरा विवाद

मिडिल ईस्ट में जारी भारी तनाव के बीच ईरान के अंदरखाने से एक ऐसी खबर आ रही है, जिसने पूरी…

4 Min Read
Trending Newsखेल

IND vs ENG ODI: वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया पर टूटा ‘इंजरी बम’, 2 मैच-विनर खिलाड़ी बाहर; बीसीसीआई ने किया नए स्क्वॉड का ऐलान

नई दिल्ली। इंग्लैंड के हाथों टी20 सीरीज में 4-0 से सूपड़ा साफ होने के बाद, भारतीय क्रिकेट टीम 14 जुलाई…

4 Min Read
EntertainmentTrending News

Bollywood Gossip: ‘इंडस्ट्री में कोई हीरो दूध का धुला नहीं!’ गोविंदा के अफेयर्स पर पत्नी सुनीता आहूजा का बड़ा बयान, कहा- एक्टर की बीवी बनने के लिए चाहिए पत्थर का दिल

मुंबई। बॉलीवुड के 'चीची' यानी सुपरस्टार गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) इन दिनों अपने बेबाक और चौंकाने वाले…

4 Min Read
Trending Newsखेल

डगआउट में रो पड़े 15 साल के वैभव सूर्यवंशी? जानें इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद अब क्या है अगला प्लान

नई दिल्ली। खेल के मैदान पर जीत और हार से अलग कभी-कभी कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आती हैं, जो फैंस…

4 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?