Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Reading: ईरान में भूकंप टेंशन में इज़राइल.. खामेनेई की ‘रेड लाइन’ और ट्रंप का फाइनल अल्टीमेटम!
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > ईरान में भूकंप टेंशन में इज़राइल.. खामेनेई की ‘रेड लाइन’ और ट्रंप का फाइनल अल्टीमेटम!
Trending Newsवर्ल्ड

ईरान में भूकंप टेंशन में इज़राइल.. खामेनेई की ‘रेड लाइन’ और ट्रंप का फाइनल अल्टीमेटम!

news desk
Last updated: February 19, 2026 2:00 pm
news desk
Share
ईरान में भूकंप टेंशन में इज़राइल..
ईरान में भूकंप टेंशन में इज़राइल..
SHARE

मिडिल ईस्ट इस वक्त बारूद के ढेर पर बैठा है। गुरुवार सुबह दक्षिणी ईरान में आए 5.5 तीव्रता के भूकंप ने न केवल धरती को हिलाया, बल्कि वैश्विक राजनीति में भी ‘सुनामी’ ला दी है। यह भूकंप ऐसे समय में आया है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई के बीच जुबानी जंग अपने चरम पर है और युद्ध की आशंका 90% तक बढ़ गई है।

भूकंप के झटके और परमाणु टेस्ट का शक
जर्मन भू-विज्ञान अनुसंधान केंद्र (GFZ) के अनुसार, भूकंप का केंद्र दक्षिणी ईरान के मोह्र (Mohr) इलाके में जमीन से मात्र 10 किमी नीचे था। कम गहराई और फार्स-बुशहर प्रांत जहाँ ईरान के परमाणु संयंत्र हैं उसमें आए इन झटकों ने सोशल मीडिया पर ‘सीक्रेट न्यूक्लियर टेस्ट’ की अटकलों को हवा दे दी है। हालांकि सीस्मोलॉजिस्ट इसे प्राकृतिक हलचल बता रहे हैं, लेकिन Axios की रिपोर्ट और ईरान की रहस्यमयी तालेघन-2 (Taleghan-2) फैसिलिटी पर बढ़ती हलचल ने दुनिया के शक को गहरा कर दिया है।

ट्रंप का ‘शनिवार’ वाला अल्टीमेटम
पिछले कई दिनों से ओमान की मध्यस्थता में चल रही परमाणु वार्ता बेनतीजा खत्म हो गई है। सूत्रों के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान के अड़ियल रुख से बेहद नाराज हैं। ट्रंप ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि परमाणु समझौते पर जल्द सहमति नहीं बनी, तो ईरान को “गंभीर परिणाम” भुगतने होंगे।

रिपोर्ट्स के अनुसार, राष्ट्रपति ट्रंप शनिवार तक संभावित सैन्य कार्रवाई पर बड़ा फैसला ले सकते हैं। उन्होंने संकेत दिया है कि अमेरिका के पास अब ‘सभी विकल्प’ खुले हैं।

इजरायल भी अलर्ट पर
अमेरिकी न्यूज पोर्टल Axios ने दावा किया है कि हालात अब कूटनीति के हाथ से निकलकर युद्ध की ओर बढ़ रहे हैं। ट्रंप के एक करीबी सलाहकार के अनुसार, आने वाले हफ्तों में सैन्य टकराव की संभावना 90 प्रतिशत है। इस बीच, इजरायल ने भी अपनी सैन्य तैयारियां तेज कर दी हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर संघर्ष शुरू हुआ, तो यह कई हफ्तों तक चलने वाला एक व्यापक क्षेत्रीय युद्ध बन सकता है।

झुकने को तैयार नहीं तेहरान
इतने भारी दबाव के बावजूद ईरान ने झुकने से साफ इनकार कर दिया है। सर्वोच्च नेता अली खामेनेई ने हुंकार भरते हुए कहा है कि वे किसी भी धमकी के आगे नहीं झुकेंगे। ईरान ने वार्ता की मेज पर अपनी ‘लाल रेखा’ (Red Lines) खींच दी है:

बातचीत सिर्फ परमाणु मुद्दे पर होगी। मिसाइल प्रोग्राम और क्षेत्रीय गुटों (जैसे हिजबुल्लाह/हमास) के समर्थन पर कोई चर्चा नहीं होगी। इजरायल से जुड़े मुद्दों पर ईरान कोई समझौता नहीं करेगा।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: Geopolitics News, global conflict news, IndianPressHouse, indianpresshouse news, international conflict, iran israel conflict, khamenei news, Middle East Crisis, Middle East News, news, nuclear tension, Trending News, trump iran news, war news update
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article बिल्थरारोड जमीन विवाद में नायब तहसीलदार पर गंभीर आरोप जमीन विवाद में जांच करने पहुंचे नायब तहसीलदार पर ही लगे दुर्व्यवहार और धमकी के आरोप, पीड़ित पक्ष ने उच्चाधिकारियों से लगाई गुहार
Next Article मोदी का AI विजन 2047 डेटा नहीं, इंसान केंद्र में… AI पर मोदी का विजन क्यों बना ग्लोबल चर्चा का विषय? 2047 तक टॉप-3 AI पावर का लक्ष्य, समिट में मोदी ने रखा भारत का रोडमैप

फीचर

View More

अग्निपरीक्षा ले रही मई की धूप: बांदा से लेकर दिल्ली तक हाहाकार, पर क्या आप जानते हैं भारत में कब और कहां पड़ा है गर्मी का सबसे बड़ा टॉर्चर?

नई दिल्ली/लखनऊ। मई का महीना आते ही पूरे उत्तर और मध्य भारत में सूरज के तेवर तल्ख हो गए हैं।…

By news desk 6 Min Read

भारत में 21 करोड़ लोग “HyperTension” का शिकार! 6.75 करोड़ लोग हैं बेखबर? जानिए इस ‘साइलेंट किलर’ का पूरा इतिहास

जब हम हाई ब्लड प्रेशर का नाम सुनते हैं, तो आमतौर पर…

7 Min Read

NASA वैज्ञानिक का ‘मौत’ से तीन बार साक्षात्कार: क्या मृत्यु सिर्फ एक भ्रम है? इंग्रिड होनकाला के दावों ने विज्ञान को दी चुनौती

वॉशिंगटन/बोगोटा। क्या मौत वाकई जीवन की 'पूर्णविराम' है, या फिर यह किसी…

4 Min Read

विचार

View More
भारत–पाकिस्तान क्रिकेट राइवलरी

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ: क्या भारत–पाक मुकाबले से गायब हो गई वो अनिश्चितता?

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ : भारत–पाकिस्तान…

February 16, 2026

भाग-3 : सत्याग्रह का दार्शनिक आधार: टॉल्स्टॉय, गीता और जैन अहिंसा

वैश्विक गांधी: Mandela, King, Einstein ...गांधी…

February 5, 2026

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर विशेष : दक्षिण अफ़्रीका-अपमान, प्रतिरोध और सत्याग्रह का जन्म

1893 में जब महात्मा गांधी दक्षिण…

January 30, 2026

भाग–1 : दक्षिण अफ़्रीका से आधुनिक भारत तक… गांधी, नैतिक राजनीति और आज की प्रासंगिकता

गांधी — इतिहास नहीं, एक नैतिक…

January 28, 2026

मनोरंजन से वैचारिक हथियार तक… भारतीय सिनेमा में प्रोपेगेंडा का बदलता चेहरा

लोकतंत्र में सिनेमा कभी केवल मनोरंजन…

January 9, 2026

You Might Also Like

Trending Newsलाइफस्टाइल

बुढ़ापे में होने वाली इस बीमारी का शिकार हो रहे हैं युवा! जानिए इसके कारण और एक्सपर्ट्स की राय

कुछ साल पहले तक घुटनों और जोड़ों के दर्द को 'बुढ़ापे की निशानी' माना जाता था। लेकिन आज के दौर…

5 Min Read
Trending Newsखेल

IPL 2026: केकेआर को लगा 440 वोल्ट का झटका! आखिरी ‘करो या मरो’ मैच से बाहर हुआ सबसे बड़ा मैच विनर, ICC का ये कड़ा नियम बना विलेन

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) का मौजूदा सीजन अब अपने सबसे रोमांचक और अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। शुरुआती…

4 Min Read
Trending Newsसियासी

पूर्व PM राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर राहुल गांधी का भावुक संदेश—’पापा, आपके सपने…., PM मोदी और सोनिया गांधी ने भी दी श्रद्धांजलि

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 35वीं पुण्यतिथि पर आज पूरा देश उन्हें याद कर रहा है। इस मौके पर जहां…

3 Min Read
Trending Newsराज्य

यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, 4 अफसरों का प्रमोशन; आलोक सिंह PAC तो डीके ठाकुर बने होमगार्ड के नए DG, देखें पूरी लिस्ट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त और प्रभावी बनाने के लिए योगी सरकार ने पुलिस महकमे में…

4 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?